Test -5 शरीर में गति Class 6th Science

 कक्षा 6th  विज्ञान        Test -5 शरीर में गति          सितम्बर 2023

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं.......    दिनांक ...................

समय: 30 मिनट                                                   कुल अंक: 20

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 4 तक एक अंक के है । 

*प्रश्न संख्या 5 से 12 तक 2 अंक के प्रश्न है

प्रश्न 1 संधियाँ जोड़ती हैं-  (क) हड्डियों को हड्डियों से  (ख) त्वचा को हड्डी से     

(ग) पेशियों को     (घ) त्वचा से बालों को
प्रश्न 2. दरवाजे के कब्जे की भाँति कार्य करती है-
(क) कन्दुक खल्लिका संधि  (ख) धुराग्र संधि   (ग) हिन्ज संधि   (घ) अचल संधि
प्रश्न 3. ऊपरी जबड़े एवं कपाल के बीच संधि होती है-
(क) सचल संधि  (ख) अचल संधि  (ग) हिन्ज संधि  (घ) ये सभी
प्रश्न 4. पसली पिंजर पाया जाता है, हमारे
(क) कपाल भाग में  (ख) वक्ष भाग में  (ग) उदर भाग में  (घ) श्रोणि भाग में
प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

1. गर्दन तथा सिर को जोड़ने वाली संधि ………. है।
2. धुराग्र संधि में …………. एक छल्ले में घूमती है।
3. शरीर की समस्त अस्थियाँ मिलकर हमारा आंतरिक …………… बनाती है।
4. हमारे वक्ष भाग में लम्बी अस्थियों का शंकुरूपी बक्सा ……………कहलाता है।
प्रश्न 6. निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए

1. जांघ की अस्थि हमारे शरीर की सबसे लम्बी अस्थि होती है।
2. हमारी कोहनी में हिन्ज संधि होती है।
3. एक शिशु में मेरुदण्ड 33 कशेरुकाओं का बना होता है।
4. कपाल अस्थियों का बना होता है।
प्रश्न 7. कंदुक-खल्लिका संधि क्या है?

प्रश्न 8. हमारी कोहनी पीछे की ओर क्यों नहीं मुड़ सकती?
प्रश्न 9. संधि किसे कहते हैं? संधियाँ कितने प्रकार की होती है?

प्रश्न 10. कपाल की कौन-सी अस्थि गति करती है?


प्रश्न 11. विभिन्न प्रकार की संधियों के नाम तथा उदाहरण दीजिए।

प्रश्न 12. कंकाल किसे कहते हैं? इसमें कौन-कौन सी अस्थियाँ होती हैं 

        कंकाल के कार्य लिखिए।



Solution :-

कक्षा 6th  विज्ञान        Test -5 शरीर में गति          सितम्बर 2023

 उत्तर 1: (क) हड्डियों को हड्डियों से

उत्तर 2: (ग) हिन्ज संधि

उत्तर 3: (ख) अचल संधि

उत्तर 4: (ख) वक्ष भाग में

उत्तर 5 :1. धुराग्र संधि,  2. बेलनाकार अस्थि  3. कंकाल   4. पसली पिंजर।

उत्तर 6: 1. सत्य  2. सत्य  3. सत्य  4. सत्य।

उत्तर 7 .एक अस्थि का गेंद वाला हिस्सा दूसरी अस्थि की कटोरी रूपी गुहिका में घुसा हुआ होता है।इस प्रकार की संधि सभी दिशाओं में गति प्रदान करती है।
उत्तर 8 .कोहनी पीछे की ओर नहीं मुड़ सकती क्योंकि इसमें हिन्ज संधि होती है जिसमें केवल आगे और पीछे एक ही दिशा में गति हो सकती है।

उत्तर 9: शरीर के विभिन्न भागों को उसी स्थान से मोड़ अथवा घुमा सकते हैं, जहाँ पर दो हिस्से एक-दूसरे से जुड़े हो, उन स्थानों को सन्धि कहते हैं।

 संधियाँ दो प्रकार की होती हैं- चल संधि तथा अचल संधि।

उत्तर 10.निचला जबड़ा।

उत्तर 11: संधियाँ दो प्रकार की होती हैं-
1. अचल संधि-जैसे-खोपड़ी की संधियाँ।

2. चल संधि-ये निम्न प्रकार की होती हैं

कंदुक खल्लिका संधि बाँह के साथ कंधे की संधि।

हिन्ज संधि कोहनी का जोड़।

धुराग्र संधि गर्दन तथा सिर की संधि।

उत्तर 12: शरीर के अन्दर अनेक अस्थियों से मिलकर बना एक ढाँचा जो शरीर को एक आकार देता है, कंकाल कहलाता है। कंकाल में खोपड़ी, पसलियाँ, उरोस्थि, मेरुदण्ड, भुजाओं की अस्थियाँ तथा पैरों की अस्थियाँ सम्मिलित हैं।
कार्य-कंकाल शरीर को एक निश्चित आकृति प्रदान करता है तथा अन्दरूनी अंगों की रक्षा करता है।

 

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.