Chapter-7 गति एवं दूरियों का मापन 6th Class Science Notes in Hindi
→ प्राचीन काल में लोगों के पास यातायात के कोई साधन नहीं थे। वे पैदल चलते थे तथा अपना सामान या तो अपनी पीठ पर अथवा पशुओं की पीठ पर लादकर ले जाते थे।
→ प्राचीन
काल में जल-मार्गों से आने-जाने के लिए नावों का उपयोग किया जाता था।
→ पहिए का
आविष्कार हो जाने पर यातायात प्रणाली में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए।
→ लोग
बैलगाड़ी एवं हाथ से खींचने वाली गाड़ी का प्रयोग करने लगे।
→ उन्नीसर्वीं शताब्दी में वाष्प इंजन के आविष्कार से एक नए शक्ति स्रोत का समावेश हुआ।
→ विद्धुत रेलगाड़ी, एकल रेल, पराध्वनिक वायुयान तथा अंतरिक्ष यान बीसर्वी शताब्दी के कुछ प्रमुख योगदान हैं।
→ आजकल एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए परिवहन के विभिन्न साधनों का उपयोग किया जाता है।
→ किसी अज्ञात राशि की उसी प्रकार की किसी ज्ञात राशि से तुलना करना मापन कहलाता है।
→ प्राचीन काल में लोग पैर की लम्बाई, अंगुली की चौड़ाई, एक कदम की दूरी आदि का उपयोग मापन में मात्रक के रूप में करते थे। इससे उलझनें होती थीं। इसलिए किसी एक समान मापन प्रणाली को विकसित करने की आवश्यकता उत्पन्न हुई।
→ ज्ञात निश्चित राशि को मात्रक कहते हैं।
→ मापन के लिए आजकल जिस मात्रक-प्रणाली का उपयोग हो रहा है, उसे अन्तर्राष्ट्रीय मात्रक प्रणाली कहते हैं। लम्बाई को मीटर में मापा जाता है, मीटर लम्बाई का SI मात्रक है।
→ सरल रेखा के अनुदिश गति को सरल रेखीय गति कहते हैं।
→ वर्तुल गति में कोई वस्तु इस प्रकार गति करती है कि वस्तु की किसी नियत बिन्दु से दूरी समान रहती है।
→ ऐसी गति जो एक निश्चित समय अन्तराल के पश्चात् दोहराई जाती है, उसे आवर्ती गति कहते हैं।
→ मापन – किसी अज्ञात राशि की उसी प्रकार की किसी ज्ञात राशि से तुलना करना मापन कहलाता है।
→ दूरी – दो स्थानों के बीच की लम्बाई, दूरी कहलाती है।
→ SI मात्रक – वह पद्धति जिसे संसार में समान रूप से उपयोग किया जाता है।
→ गति – किसी वस्तु की स्थिति में परिवर्तन उसकी गति कहलाती है।
→ सरल रेखीय गति – सरल रेखा के अनुदिश गति को सरल रेखीय गति कहते हैं।
→ वर्तुल गति – वह गति जिसमें कोई वस्तु इस प्रकार गति करती है कि उस वस्तु की किसी नियत बिन्दु से दूरी समान रहती है।
→ आवती गति – ऐसी गति जो एक निश्चित समय अन्तराल के पश्चात दोहराई जाती है, उसे आवर्ती गति कहते हैं।
प्रश्न 1. बूझो यह निश्चित नहीं कर पा रहा है कि जब हम पत्थर को तेजी से घुमाते हैं तब
यह क्यों कहते हैं कि पत्थर की हाथ से दूरी समान रहती है। क्या आप बूझो को यह
समझने में सहायता कर सकते हैं? याद रखिए पत्थर
डोरी से बाँधा हुआ है।
उत्तर:पत्थर
की हाथ से दूरी समान रहती है क्योंकि जब हम पत्थर को तेजी से घुमाते हैं तो यह
गोलीय गति करता है।
6th Class
Science 7-गति एवं दूरियों का मापन Textbook
Ques and Answers
प्रश्न 1.वायु, जल तथा थर पर उपयोग किए जाने वाले
परिवहन के साधनों में से प्रत्येक के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर:थल
पर- बस,
कार परिवहन
के साधन हैं। जल में- नाव,
जहाज़
परिवहन के साधन हैं।
वायु में-हवाई जहाज़, हैलिकॉप्टर परिवहन वे साधन हैं।
प्रश्न 2.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) एक मीटर में
……….. सेंटीमीटर होते हैं।
उत्तर : (क) एक मीटर में …100…….. सेंटीमीटर
होते हैं।
(ख) पाँच किलोमीटर में ………. मीटर होते हैं।
उत्तर : (ख) पाँच
किलोमीटर में …5000……. मीटर होते हैं।
(ग) झूले पर किसी बच्चे की गति ………. होती है।
उत्तर : (ग) झूले पर
किसी बच्चे की गति … वर्तुल ……. होती है।
(घ) किसी सिलाई मशीन की सुई की गति …. होती है।
उत्तर : (घ) किसी सिलाई मशीन की सुई की गति
… आवर्ती गति.... होती है।
(ङ) किसी साइकिल
के पहिए की गति................. होती है।
उत्तर : (ङ) किसी साइकिल के पहिए की गति...... चक्राकार गति....... होती है।
प्रश्न 3 . पग अथवा कदम का उपयोग लम्बाई के मानक
मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता ?
उत्तर : पग अथवा
कदम का उपयोग हम लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में नहीं कर सकते क्योंकि सभी
व्यक्तियों की लम्बाई एकसमान नहीं होती और उनके पग या कदमों की लम्बाई भी समान
नहीं होती है।
प्रश्न 4.निम्नलिखित को लम्बाई के बढ़ते
परिमाणों में व्यवस्थित कीजिए-
1 मीटर,
1 सेंटीमीटर,
1 किलोमीटर,
1 मिलीमीटर।
उत्तर: 1 मिलीमीटर, 1 सेंटीमीटर,
1 मीटर, 1 किलोमीटर।
प्रश्न 5. किसी व्यक्ति की लम्बाई 1.65
मीटर है। इसे
सेंटीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।
उत्तर :
सेंटीमीटर
में-
1.65 × 100 = 165 सेंटीमीटर
मिलीमीटर
में- 1.65
× 1000 = 1650 मिलीमीटर
प्रश्न 6. राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की
दूरी 3250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।
उत्तर: 3250/1000 = 3.25 किमी।
प्रश्न 7.किसी स्वेटर बनने की सलाई की लम्बाई
मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक
33.1 सेंटीमीटर है, तो सलाई की लम्बाई कितनी है?
उत्तर: सलाई की लम्बाई 33.1 सेमी-3.0 सेमी = 30.1 सेमी।
प्रश्न 8.किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा
चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए।
उत्तर:समानताएँ-साइकिल
का पहिया तथा छत पर लटका पंखा अपनी अक्ष (धुरी) के सापेक्ष इस प्रकार गति करते हैं
कि नियत बिन्दु पर दूरी समान रहती है। इस प्रकार दोनों की गतियाँ वर्तुल हैं।
असमानताएँ:
1.साइकिल का पहिया वर्तुल गति के कारण सरल रेखीय गति में चलता है जबकि छत का
पंखा सदैव वर्तुल गति करता है।
2.छत का पंखा एक स्थान से दूसरे स्थान तक गति नहीं करता जबकि साइकिल के पहिए की गति एक स्थान से दूसरे स्थान को होती है।
प्रश्न 9.आप दूरी मापने के लिए किसी लचीले फीते
का उपयोग क्यों नहीं करते? यदि आप किसी दूरी को लचीले फीते से मापें तो अपनी माप को किसी अन्य को बताने
में आपको जो समस्याएँ आएँगी। उनमें से कुछ समस्याएँ लिखिए।
उत्तर:लचीले
फीते का प्रयोग दूरी मापने के लिए नहीं किया जा सकता क्योंकि खींचने पर यह लम्बा
हो जाता है और छोड़ देने पर सिकुड़ जाता है। इस प्रकार के फीते से किसी वस्तु या
दूरी की शुद्ध माप नहीं की जा सकती है।
प्रश्न 10. आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर: आवर्ती गति के दो उदाहरण-
1.सिलाई मशीन की सुई की गति। 2.सितार की
डोरियों की गति।
6th Class Science 7-गति एवं दूरियों का मापन Important वस्तुनिष्ठ प्रश्न
(बहुविकल्पी प्रश्न)
निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन
कीजिए
प्रश्न 1.
यातायात का
साधन है।
(क) बस (ख) जहाज (ग) रेलगाडी (घ) ये सभी
उत्तर: (घ) ये सभी
प्रश्न 2.
बालिश्त मापन
की प्राचीन पद्धति है।
(क) द्रव्यमान
की (ख) लम्बाई की (ग) समय की (घ) ताप की
उत्तर: (ख) लम्बाई की
प्रश्न 3.
मापन की मानक
प्रणाली मीटरी’ पद्धति की रचना की थी।
(क) जापानियों
ने (ख) भारतीयों ने (ग) यूनानियों ने (घ) फांसीसियों ने
उत्तर: (घ) फांसीसियों ने
प्रश्न 4.
5 किमी में मीटर
होते हैं।
(क) 50
(ख) 500
(ग) 5000
(घ) 1500
उत्तर: (ग) 5000
प्रश्न 4. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में
रिक्त स्थान भरिए
1. हम अपने दैनिक जीवन में विविध प्रकार
की …………….युक्तियों का उपयोग करते हैं।
2. सीधी सड़क पर
कार की गति एक ………………… गति है।
3. पंखे की गति ………गति का उदाहरण है।
4. SI मात्रकों में
लम्बाई का मानक मात्रक ……….. है।
उत्तर: 1. मापक 2. सरल रेखीय 3. वर्तुल 4. मीटर।
प्रश्न 5. कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’
के शब्दों से कीजिए-
कॉलम ‘A’ |
कॉलम ‘B’ |
1. प्राचीन यातायात साधन |
(i) मीटर |
2. आधुनिक यातायात साधन |
(ii) बालिश्त |
3. प्राचीन लम्बाई का मापन |
(iii) बैलगाड़ी |
4. लम्बाई का आधुनिक मात्रक |
(iv) रेलगाड़ी |
उत्तर:
कॉलम ‘A’ |
कॉलम ‘B’ |
1. प्राचीन
यातायात साधन |
(iii) बैलगाड़ी |
2. आधुनिक
यातायात साधन |
(iv) रेलगाड़ी |
3. प्राचीन
लम्बाई का मापन |
(ii) बालिश्त |
4. लम्बाई
का आधुनिक मात्रक |
(i) मीटर |
प्रश्न 6. निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं
असत्य कथन छाँटिए-
(i) संसार के विभिन्न भागों में लोग लंबाई
के मात्रक के रूप में ‘फुट’ का उपयोग करते हैं।
(ii) मीटर लम्बाई का
सबसे बड़ा मात्रक है।
(iii) धागे की सहायता
से किसी वक्र-रेखा की लम्बाई मापी जा सकती है।
(iv) घड़ी की सुइयाँ
वर्तुल गति दर्शाती हैं।
उत्तर:1. सत्य 2. असत्य3.
सत्य 4. सत्य।
6th Class Science 7-गति एवं दूरियों का मापन अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. अपनी बालिश्त और साथियों की बालिश्त
मापिए तत्पश्चात स्केल पैमाने से उसी लम्बाई को मापिए। क्या आपकों दोनों मापनों
में अन्तर दिखाई देता है। यदि हाँ तो क्यों ?
उत्तर: हाँ। क्योंकि साथियों की बालिश्त में अन्तर
होता है।
प्रश्न 2. गति को परिभाषित कीजिए।
उत्तर; समय के साथ स्थिति में परिवर्तन को गति कहते
हैं।
प्रश्न 3.दूरी मापने के लिए किस SI
मात्रक का
प्रयोग किया जाता है?
उत्तर; मीटर।
प्रश्न 4. आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर: 1. किसी लोलक की गति, 2. घड़ी के पेण्डुलम की गति।
प्रश्न 5. सरल रेखीय गति के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर: 1. सड़क पर दौड़ती कार 2. साइकिल सवार का सीधी रेखा में जाना।
प्रश्न 6. एक बालक पत्थर के टुकड़े को धागे से बाँधकर चारों ओर गोल-गोल घुमाता है?पत्थर का टुकड़ा किस प्रकार की गति दर्शाता है?
उत्तर: वर्तुल गति।
प्रश्न 7. वर्तुल गति के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर: 1.साइकिल का घूमता हुआ पहिया। 2. चलता हुआ छत का पंखा।
प्रश्न 8. परिवहन के साधनों में शक्ति स्रोत का
समावेश कब हुआ?
उत्तर: वाष्प-इंजन का आविष्कार होने पर।
प्रश्न 9. एक मीटर में कितने सैंटीमीटर तथा
कितने मिलीमीटर होते हैं?
उत्तर: एक मीटर = 100 सैंटीमीटर। एक मीटर = 1000 मिलीमीटर।
प्रश्न 10. किसी लम्बाई की परिशुद्ध माप के लिए
बालिश्त का प्रयोग क्यों नहीं करना चाहिए ?
उत्तर: सभी व्यक्तियों की बालिश्त की लम्बाई समान
नहीं होती है।
प्रश्न 11.मीटरी पद्धति की रचना किसने तथा कब की?
उत्तर: फ्रांसीसियों ने सन् 1790 में।
प्रश्न 12. फुट क्या है?
उत्तर: यह लम्बाई मापने की मीटर से छोटी इकाई है। एक
मीटर में 3.33
फुट होते
हैं।
6th Class Science 7-गति एवं दूरियों का मापन लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. अपने पैर की लम्बाई को मात्रक मानकर
कक्षा के कमरे को मापने पर आप किस तरह के परिणाम प्राप्त करेंगे,
सूची बनाइए।
उत्तर:सारणी
कक्षा की लम्बाई और चौड़ाई मापना
विद्यार्थी
का नाम |
कक्षा के
कमरे की लम्बाई |
कक्षा के
कमरे की चौड़ाई |
रवि |
10 फुट |
8 फुट |
मोहन |
11 फुट |
9 फुट |
शशि |
12 फुट |
10 फुट |
सौरभ |
9 फुट |
7 फुट |
प्रश्न 2. समूह में कार्य कीजिए। आप में से
प्रत्येक अपने बालिश्त को मानक मात्रक मानकर अपनी कक्षा के कमरे में रखी मेज अथवा
डेस्क की चौड़ाई माप सकते हैं।
सारणी – मेज की चौड़ाई मापना-
मेज की
चौड़ाई किसने मापी |
बालिश्तों
की संख्या |
(i) सौरभ |
7 |
(ii) गौरव |
7 |
(iii) किशोर |
8 |
(iv) आशी |
8 |
(v) पूजा |
9 |
प्रश्न 3. अपने सहपाठी को दीवार के साथ पीठ
लगाकर खड़ा होने के लिए कहिए। उसके सिर से ठीक ऊपर दीवार पर चिन्ह अंकित कीजिए। अब
फर्श से दीवार पर बने इस चिन्ह तक की दूरी पहले अपने बालिश्त से और फिर मीटर
पैमाने से मापिए।
सारणी-ऊंचाई
का मापन-
ऊंचाई
किसने मापी |
ऊंचाई
बालिश्त से |
ऊंचाई सैंटीमीटर में |
(i) हरी |
12 |
60 |
(ii) अनुराग |
13 |
60 |
(iii) सार्थक |
12 |
60 |
(iv) नेहा |
13 |
60 |
(v) अनुष्का |
14 |
60 |
प्रश्न 4. वस्तुओं के बारे में सोचिए जो आपने
हाल ही में देखी है। इनमें कौन सी वस्तुएँ विराम में हैं और कौन सी गतिशील है?
इनकी सूची सारणी
में बनाइए। (क्रियाकलाप)
सारणी-विराम
और गतिशील वस्तुएँ-
विराम
में वस्तु |
गतिशील
वस्तु |
(i) मेज |
(i) चलती
रेलगाड़ी |
(ii) घड़ी |
(i) उड़ती
चिड़िया |
(iii) घर |
(ii) कुत्ता |
(iv) कुर्सी |
(iv) मच्छर |
(v) पत्थर |
(v) जल में
मछली |
(vi) बस्ता |
(vi) तितलियाँ |
प्रश्न 5. अपनी कक्षा के कमरे का मानचित्र
खींचिए। उसके फर्श पर गेंद लड़काइए। अपने मानचित्र में जहाँ से गेंद लुढ़काना
आरम्भ किया था और जहाँ वह रुकी थी, वे बिन्दु दर्शाइए। जिस पथ के अनुदिश उसने गति की उसे भी दर्शाइए। क्या गेंद
किसी सरल रेखा के अनुदिश चली थी? (क्रियाकलाप)
उत्तर: जब हम गेंद को कक्षा के फर्श पर लुढ़काएँगे
तो वह फर्श की ढलान की तरफ लुढ़क जाएगी। कभी वह सरल रेखा और कभी वह तिरछी रेखा पर
चलेगी।
प्रश्न 6. वर्तुल गति को दर्शाने के लिये एक
संक्षिप्त क्रियाकलाप उदाहरण सहित कीजिए।
उत्तर: क्रियाकलाप : एक पत्थर लीजिए। इससे एक धागा
बाँधिए तथा अपने हाथ से इसे तेजी से घुमाइए। पत्थर की गति को ध्यान से देखिए। हम
देखते हैं कि पत्थर वृत्तीय पथ के अनुदिश गति कर रहा है।
इस गति में
पत्थर की आपके हाथ से दूरी समान रहती है। इस प्रकार की गति को वर्तुल गति कहते
हैं।
बिजली के
पंखे की पंखुड़ियाँ,
घड़ी की
सुई इसी प्रकार की गति के उदाहरण हैं।
प्रश्न 7. आवती गतियाँ किसे कहते हैं?
दो उदाहरण
लिखिए।
उत्तर: जब कोई वस्तु किसी एक ही पथ पर अपनी गति को
बार-बार दोहराती है तो इसे वस्तु की आवर्ती गति कहते हैं।
आवर्ती गति
के उदाहरण- 1. बच्चों का झूला, 2. घड़ी का पेण्डुलम 3. सितार के तार 4. घंटी 5. तबले का ऊपरी भाग।
प्रश्न 8. निम्नलिखित वाक्यों को पूरा कीजिए
(क) ज्ञात
निश्चित राशि को ……….. कहते हैं।
(ख) बालिश्त से
मापना……..पद्धति का मात्रक था।
(ग) सरल रेखा के
अनुदिश गति को …………. गति कहते हैं।
(घ) सिलाई मशीन
की सुई की गति……… गति है।
उत्तर: (क) मात्रक (ख) पुरानी (ग) सरल रेखीय (घ) आवर्ती।
प्रश्न 9. निम्नलिखित को मीटर में बदलिए- (क) 10 किमी. (ख) 50 सेमी.।
उत्तर: (क) 1 किमी. = 1000
मी.
10 किमी. = 1000 मीटर × 10
= 10000 मीटर
(ख) 1
मीटर = 100 सेमी.
50 सेमी = 50/100 = 0.5 मीटर
6th Class Science 7-गति एवं दूरियों का मापन दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. लम्बाई मापते समय हमें क्या
सावधानियां बरतने की आवश्यकता है?
उत्तर: लम्बाई मापते समय हमें निम्नलिखित सावधानियाँ
बरतने की आवश्यकता है
1.चित्र 7.7 (a) के अनुसार पैमाने को वस्तु के
सम्पर्क में इसकी लम्बाई के अनुदिश रखिए।
2. कुछ पैमानों के सिरे टूटे हो सकते हैं। आप इन पैमानों में शून्यांक स्पष्ट नहीं देख सकते। ऐसे प्रकरणों में पैमाने के शून्यांक से माप लेने से बचिए। आप पैमाने का कोई अन्य पूर्णाक जैसे 1.0 सेमी. काम में ला सकते हैं। तब आपको दूसरे सिरे के पाठ्यांक से इस पूर्णांक के पाठ्यांक को घटाना चाहिए। उदाहरण के लिए एक सिरे का पाठ्यांक 1.0 सेमी तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 14.3 सेमी है। अत: वस्तु की लम्बाई (14.3 सेमी – 1.0 सेमी) = 13.3 सेमी है।
3. माप लेने के लिए आँख की सही स्थिति भी महत्वपूर्ण होती है। चित्र में दर्शाए
अनुसार आपकी आँख,
जिस बिन्दु
की माप ली जानी है उसके ठीक सामने होनी चाहिए।
स्थिति (B) आँख की सही स्थिति है। ध्यान दीजिए B से देखने पर पाठ्यांकन 7.5
सेमी है।
स्थितियों A
तथा C से पाठ्यांक भिन्न हो सकते है।
प्रश्न 2. निम्नलिखित के तीन-तीन उदाहरण दीजिए
(क) विराम
स्थिति की वस्तुएँ (ख) गतिशील वस्तुएँ (ग) वर्तुल गति (घ) सरल रेखीय गति।
उत्तर: (क) विराम स्थिति की वस्तुएँ- मेज पर रखी पुस्तक
, जमीन में
लगा लट्ठा
, घर।
(ख) गतिशील वस्तुएँ- दीवार पर
चढ़ती चींटी
, उड़ती हुई
तितली
, सड़क पर
दौड़ती कार।
(ग) वर्तुल गति- अपनी धुरी के परित चलता हुआ
पहिया, घड़ी की सुई
, छत पर लटका
चलता हुआ पंखा।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.