कक्षा 7th विज्ञान Test -4 अम्ल, क्षारक और लवण Aug 2023
विद्यार्थी का नाम............................
रोल नं....... दिनांक ...................
समय: 30 मिनट कुल अंक: 20
नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 5 तक एक अंक के है ।
*प्रश्न संख्या 6 से 7 तक 2 अंक के प्रश्न है, *प्रश्न संख्या 8 से 10 तक 3 अंक के प्रश्न है।
प्रश्न 1. निम्न में
से किसमें अम्ल उपस्थित है?
(क) आँवला (ख) साबुन
(ग) खाने का सोडा (घ) वाशिंग
पाउडर
प्रश्न 2. एसिड शब्द की उत्पत्ति एसियर शब्द से
हुई है। यह किस भाषा का शब्द है?
(क) अंग्रेजी (ख) हिन्दी
(ग) लैटिन (घ) फ्रेंच
प्रश्न 3. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राकृतिक सूचक
नहीं है?
(क) हल्दी (ख) लिटमस (ग) गुड़हल
की पंखुड़ियाँ (घ) पालक
की पत्तियाँ
प्रश्न 4. उदासीन विलयन-(क)
क्षारीय होता है (ख) अम्लीय
होता है (ग) मीठा
होता है (घ) न
उदासीन और न अम्लीय होता है
प्रश्न 5. क्षारीय विलयन के साथ फिनॉल्फथेलिन रंग
देता है
(क) लाल (ख) गुलाबी
(ग) नीला (घ) बैंगनी
प्रश्न 6.निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए-
1. ऐसे पदार्थ जिनका स्वाद कड़वा होता है और स्पर्श करने पर साबुन जैसे लगते हैं, ………… कहलाते हैं।
2. …....... को जब अम्लीय या क्षारकीय पदार्थ युक्त विलयन में मिलाया जाता है तो उनका रंग बदल जाता हैं।
3. कागज
की पट्टियों के रूप में उपलब्ध सूचक को …………. कहते हैं।
4. अपाचन
से मुक्ति पाने के लिए हम प्रतिअम्ल लेते हैं जिसमें …………. होता है।
प्रश्न 7. निम्नलिखित वाक्यों में से सत्य एवं असत्य छाँटिए
1. शैम्पू
के विलयन में अम्ल उपस्थित होता है।
2. उदासीन
विलयन न अम्लीय होते हैं और न क्षारकीय।
3. चींटी
काटने के स्थान पर चूने का पानी लगाने से लाभ होता है।
4. अम्ल
एवं क्षारक की अभिक्रिया लवणीकरण कहलाती है।
प्रश्न 8. अम्लों और क्षारकों के बीच अन्तर बताइए।
प्रश्न 9. उदासीनीकरण के प्रक्रम को एक उदाहरण देते हुए समझाइए ।
प्रश्न 10.दोरजी के रैस्टोरेन्ट में शीतल (मृदु) पेय की कुछ बोतलें
हैं। लेकिन दुर्भाग्य से वे चिन्हित नहीं हैं। उसे ग्राहकों की मांग के अनुसार पेय
परोसने हैं। एक ग्राहक अम्लीय पेय चाहता है, दूसरा क्षारकीय और तीसरा उदासीन
पेय चाहता है। दोरजी यह कैसे तय करेगा, कि कौन-सी बोतल किस ग्राहक को
देनी है।
Solution :-
कक्षा 7th विज्ञान Test -4 अम्ल, क्षारक और लवण Aug 2023
उत्तर 1: (क) आँवला
उत्तर 2: (ग) लैटिन
उत्तर 3: (घ) पालक की पत्तियाँ
उत्तर 5: (ख) गुलाबी
उत्तर 4: (घ) न उदासीन और न अम्लीय होता है
उत्तर: 6. क्षारक 2. सूचकों 3. लिटमस पत्र 4. मैग्नीशियम
हाइड्रॉक्साइड।
उत्तर 7: 1. असत्य 2. सत्य 3. सत्य 4. असत्य।
उत्तर 8: अम्लों और क्षारकों में अन्तर-
अम्ल
|
क्षारक
|
(i) अम्ल स्वाद में खट्टे होते हैं।
|
क्षार
स्वाद में कड़वे होते हैं।
|
(ii) ये नीले लिटमस पत्र को लाल कर देते
हैं।
|
ये लाल
लिटमस पत्र को नीला कर देते हैं।
|
उत्तर 9: अम्ल तथा क्षारक के बीच होने वाली
क्रिया को उदासीनीकरण कहते हैं। इस क्रिया में ऊष्मा निर्मुक्त होने
के साथ-साथ लवण और जल भी निर्मित होते हैं।
अम्ल + क्षारक → लवण + जल (ऊर्जा निर्मुक्त होती है।)
जब हाइड्रोक्लोरिक
अम्ल तथा सोडियम हाइड्रॉक्साइड की क्रिया कराई जाती है तो सोडियम क्लोराइड एवं जल
बनता है साथ ही ऊष्मा निकलती है।
उत्तर 10: (i) दोरजी सूचक की सहायता से तय कर सकता है।
(ii) क्षारीय होने पर पेय का नमूना लाल लिटमस पत्र को नीला कर
देगा।
(iii) अम्लीय होने पर यह नीले लिटमस पत्र को लाल कर देता है।
(iv) उदासीन होने पर पेय लिटमस पर कोई रंग उत्पन्न नहीं करेगा।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.