Navbar

Sunday, October 29, 2023

Chapter-8 बल तथा दाब Class 8th Science

सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।


  Chapter-8 बल तथा दाब  Class 8th  Science

  Chapter-8 बल तथा दाब Class 8th Lesson Plan and Notes in Hindi

बल (Force) : किसी वस्तु पर लगने वाला धक्का या खिंचाव ।

पेशीय बल (Muscular Force) : मांसपेशियों के क्रियास्वरूप लगने वाला बल

सम्पर्क बल (Contact Force) : वस्तु पर लगने वाला बल जब वह सम्पर्क में हो।

घर्षण बल (Friction Force) : वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन का कारण।

चुंबकीय बल (Magnetic Force) : एक चुंबक का दूसरी चुंबक पर बगैर सम्पर्क में आए लगाया गया बल।

स्थिर वैद्युत बल (Electrostatic Force) : एक आवेशित वस्तु द्वारा किसी दूसरी आवेशित अथवा अनावेशित वस्तु पर लगाया गया बल।

गुरुत्व बल (Force of Gravity) : पृथ्वी-द्वारा किसी वस्तु पर लगाए बल को गुरुत्वीय बल कहते हैं ।

दाब (Pressure) : किसी पृष्ठ के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाला बल।

वायुमंडल (Atmosphere) : पृथ्वी पर वायु का आवरण।

वायुमंडलीय दाब (Atmospheric Pressure) : वायु द्वारा आरोपित दाब।

8th Class Science 8-बल तथा दाब In Text Questions and Answers

पहेली बूझो

प्रश्न 1. मैंने कक्षा-VI में पढ़ा है कि चुंबक एक लोहे के टुकड़े को अपनी ओर आकर्षित करता है । क्या आकर्षण भी एक खिंचाव (अभिकर्षण ) है? किसी चुंबक के दो समान धुवों के बीच प्रतिकर्षण के बारे में आप क्या सोचते हैं ? यह खिंचाव (अभिकर्षण) है या धक्का (अपकर्षण)?
उत्तर: आकर्षण व प्रतिकर्षण क्रमशः खिंचाव व अपकर्षण दोनों के ही रूप हैं।

प्रश्न 2. क्या इसका अर्थ यह है कि यदि किसी वस्तु पर विपरीत दिशाओं में लगने वाले बल बराबर हैं तो उस पर लगने वाला नेट बल शून्य होगा ?
उत्तर: हाँ । दोनों विपरीत बल समान हों तो एक-दूसरे के प्रभाव को नष्ट करते हैं ।

प्रश्न 3. मैंने बच्चों को एक-दूसरे से, रबड़ के टायर या किसी घेरे को धकेल कर तेज चलाने की होड़ लगाते देखा है । अब मैं समझ गया हूँ कि धक्का देने पर टायर की चाल क्यों बढ़ जाती है।
उत्तर: धक्का लगाने का अर्थ है बल आरोपित करना । हम जान चुके हैं कि बल द्वारा गति में परिवर्तन होता है। अत: लगातार धक्का देने से टायर की चाल बढ़ जाती है।

प्रश्न 4. जल-संभरण के लिए प्रयोग किए जाने वाले पाइपों के लीक करते हुए जोड़ों या सूराखों से मैंने पानी के फुव्वारों को बाहर आते देखा है । क्या यह पानी द्वारा पाइप की दीवारों पर लगाए जाने वाले वाब के कारण नहीं है?
उत्तर: हाँ। जल का दाब पाइप के अन्दर पाइप की दीवारों पर पड़ता है, जिससे जल सूराख आदि से स्थान मिलने पर बाहर निकलने लगता है।

प्रश्न 5.यदि मेरे सिर का क्षेत्रफल 15cm × 15 cm हो तो मेरे सिर पर वायु कितना बल लगा रह है ?
उत्तर: एक 15 cm × 15 cm क्षेत्रफल तथा वायुमण्डल की ऊँचाई के बराबर ऊँचाई के स्तम्भ में वायु के कारण लगने वाला बल लगभग 225 kg द्रव्यमान के किसी पिंड पर लगने वाले गुरुत्व बल (2250N) के बराबर होता है।

प्रश्न 6. इस गुरुत्व बल के नीचे हम दबकर पिचक क्यों नहीं जाते?
उत्तर: इसका कारण है कि हमारे शरीर के अन्दर का दाब भी वायुमण्डलीय दाब के बराबर है और यह बाहर के दाब को संतुलित कर देता है ।

 8th Class Science 8-बल तथा दाब Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1. धक्के या खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो-दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर: धक्के के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो उदाहरण
1.
क्रिकेट मैच में क्षेत्ररक्षक गेंद को धक्का मारकर रोकता है ।
2.
दरवाजे को खोलना या बंद करना ।

खिंचाव के द्वारा वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन के दो उदाहरण
1.
कुएँ से पानी की बाल्टी को खींचना।
2.
ब्रेक (खींचकर) लगाकर चलती हुई गाड़ी को रोकना।

प्रश्न 2.ऐसे दो उदाहरण दीजिए जिनमें लगाए गए बल द्वारा वस्तु की आकृति में परिवर्तन हो जाए।

उत्तर: (1) फूले हुए गुब्बारे को हथेलियों के बीच दबाने से उसकी आकृति में परिवर्तन आ जाता है ।
(2)
फोम की गद्दी वाले सोफों पर बैठने से, गद्दी की आकृति बदल जाती है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित कश्चनों में रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(
क) कुएँ से पानी निकालते समय हमें रस्सी को ……………… पड़ता है।
(
ख) एक आवेशित वस्तु अनावेशित वस्तु को ……………….. करती है।
(
ग) सामान से लदी ट्रॉली को चलाने के लिए हमें उसको ………………. पड़ता है।
(
घ) किसी चुंबक का उत्तरी ध्रुव दूसरे चुंबक के उत्तरी ध्रुव को ………………. करता है ।
उत्तर: (क) खींचना  (ख) आकर्षित  (ग) धकेलना  (घ) प्रतिकर्षित ।

प्रश्न 4. एक धनुर्धर लक्ष्य पर निशाना साधते हुए अपने धनुष को खींचती है । तब वह तीर को छोड़ती है जो लक्ष्य की ओर बढ़ने लगता है । इस सूचना के आधार पर निम्नलिखित प्रकथनों में दिए गए शब्दों का उपयोग करके रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
पेशीय / सम्पर्क / असम्पर्क / गुरुत्व / घर्षण / आकृति / आकर्षण ।
(
क) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर एक बल लगाती है, जिसके कारण, इसकी ……………. में परिवर्तन होता है।
(
ख) धनुष को खींचने के लिए धनुर्धर द्वारा लगाया गया बल ……………. बल का उदाहरण है।
(
ग) तीर की गति की अवस्था में परिवर्तन के लिए उत्तरदायी बल का प्रकार ……………. बल का उदाहरण है।
(
घ) जब तीर लक्ष्य की ओर गति करता है तो इस पर लगने वाले बल ……………. तथा वायु के ……………. के कारण होते हैं।
उत्तर: (क) आकृति (ख) पेशीय (ग) संपर्क (घ) गुरुत्व, घर्षण ।

प्रश्न 5. निम्न स्थितियों में बल लगाने वाले कारक तथा जिस वस्तु पर बल लग रहा है, उनको पहचानिए । प्रत्येक स्थिति में जिस रूप में बल का प्रभाव दिखाई दे रहा है, उसे भी बताइए।
(
क) रस निकालने के लिए नींबू के टुकड़ों को अँगुलियों से दबाना ।
(
ख) दंत मंजन की ट्यूब से पेस्ट बाहर निकालना।
(
ग) दीवार में लगे हुए हुक से लटकी कमानी के दूसरे सिरे पर लटका एक भार ।
(
घ) ऊँची कूद करते समय एक खिलाड़ी द्वारा एक निश्चित ऊँचाई की छड़ (बाधा) को पार करना ।
उत्तर:

स्थिति

बल का कारक

बल प्रभावित वस्तु

परिणाम

(क)

अंगुलियाँ

नींबू

रस का स्राव

(ख)

अंगुलियाँ

दंत मंजन की ट्यूब

पेस्ट का बाहर निकलना

(ग)

लटकता भार

कमानी

कमानी का लंबा होना

(घ)

टाँग का पेशीय बल

खिलाड़ी का शरीर

ऊँची कूद

प्रश्न 6. एक औजार बनाते समय कोई लोहार लोहे के गर्म टुकड़े को हथौड़े से पीटता है । पीटने के कारण लगने वाला बल लोहे के टुकड़े को किस प्रकार प्रभावित करता है ?
उत्तर: पीटने के बल के कारण लोहे के टुकड़े की आकृति बदल जाती है पीटने के कारण लगने वाला पेशीय बल, जो संपर्क बल का एक उदाहरण है, जिससे लोहे का टुकड़ा चपटा हो जाता है।

प्रश्न 7. एक फुलाए हुए गुब्बारे को संश्लिष्ट कपड़े के टुकड़े से रगड़कर एक दीवार पर दबाया गया । यह देखा गया कि गुब्बारा दीवार से चिपक जाता है । दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी बल का नाम बताइए।
उत्तर: दीवार तथा गुब्बारे के बीच आकर्षण के लिए उत्तरदायी स्थिरवैद्युत बल है ।

प्रश्न 8. आप अपने हाथ में पानी से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी लटकाए हुए हैं । बाल्टी पर लगने वाले बलों के नाम बताइए । विचार-विमर्श कीजिए कि बाल्टी पर लगने वाले बलों द्वारा इसकी गति की अवस्था में परिवर्तन क्यों नहीं होता?
उत्तर: प्लास्टिक की बाल्टी पर लगने वाले बल
(1)
धरती का गुरुत्वाकर्षण बल (नीचे की ओर)
(2)
बाजूओं का पेशीय बल तनाव बल (ऊपर की और) दोनों बलों के लगने से बाल्टी की गति की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं आता । इसका कारण है कि दोनों बल समान हैं और एक-दूसरे से विपरीत दिशा में कार्य करते हैं। इसलिए यह एक-दूसरे के प्रभाव को समाप्त कर देते हैं । बाल्टी के भार के कारण मांसपेशियाँ खिंच जाती हैं।

प्रश्न 9. किसी उपग्रह को इसकी कक्षा में प्रमोचित करने के लिए किसी रॉकेट को ऊपर की ओर प्रक्षेपित किया गया । प्रमोचन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद रॉकेट पर लगने वाले दो बलों के नाम बताइए।
उत्तर: प्रमोचन मंच को छोड़ने के तुरंत बाद रॉकेट पर निम्नलिखित बल कार्य करते हैं।
(
क) ईंधन के जलने से उत्सर्जित गैसों का निर्मोचित बल (ऊपर की ओर) ।
(
ख) धरती का गुरुत्वाकर्षण बल (नीचे की ओर) ।

प्रश्न 10. जब किसी ड्रॉपर के चंचु (नोजल) को पानी में रखकर इसके बल्ब को दबाते हैं तो ड्रॉपर की वायु बुलबुलों के रूप में बाहर निकलती हुई दिखाई देती है। बल्ब पर से दाब हटा लेने पर ड्रॉपर में पानी भर जाता है। ड्रापर में पानी के चढ़ने का कारण है।
(
क) पानी का दाब  (ख) पृथ्वी का गुरुत्व  (ग) रबड़ के बल्ब की आकृति  (घ) वायुमंडलीय दाब ।
उत्तर:(घ) वायुमंडलीय दाब ।

 8th Class Science 8-बल तथा दाब Important Questions and Answers 

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से सम्पर्क बल है 

(अ) स्थिरवैद्युत बल (ब) गुरुत्वाकर्षण बल (स) चुम्बकीय बल  (द) घर्षण बल ।
उत्तर: (द) घर्षण बल ।

प्रश्न 2. पेशीय बल है 

  (अ) सम्पर्क बल (ब) घर्षण बल (स) असम्पर्क बल (द) उपरोक्त में से कोई नहीं ।
उत्तर: (अ) सम्पर्क बल

प्रश्न 3. दो आवेशित वस्तुओं के बीच लगने वाले आकर्षण या प्रतिकर्षण बल को कहते हैं।
(
अ) गुरुत्व बल (ब) घर्षण बल (स) स्थिरवैद्युत बल (द) अ.और ब दोनों ।
उत्तर: (अ) गुरुत्व बल

रिक्त स्थान पूर्ति

(क) किसी वस्तु पर लगने वाले अभिकर्षण या अपकर्षण को …………….. कहते हैं।
(
ख) किसी वस्तु पर एक ही दिशा में लगाए गए बल्ल ………………… जाते हैं।
(
ग) मांसपेशियों के क्रियास्वरूप लगने वाले बल को ………….. बल कहते हैं।
(
घ) स्थिरवैद्युत बल ……………. बल का उदाहरण है।
(
ङ) किसी पृष्ठ के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को………………, कहते हैं।
उत्तर: (क) बल (ख) जुड़ (ग) पेशीय (घ) असम्पर्क (ङ) दाब

सुमेलन

कॉलम

कॉलम

(i) वस्तु पर लगने वाला धक्का

(क) किसी पृष्ठ के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाला बल

(ii) वस्तु पर लगने वाला खिंचाव

(ख) वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन का कारण

(iii) पेशीय बल

(ग) अपकर्षण

(iv) घर्षण बल

(घ) अभिकर्षण

(v) दाब

(ङ) मांसपेशियों के क्रियास्वरूप लगने वाला बल

उत्तर:

कॉलम

कॉलम

(i) वस्तु पर लगने वाला धक्का

(घ) अभिकर्षण

(ii) वस्तु पर लगने वाला खिंचाव

(ग) अपकर्षण

(iii) पेशीय बल

(ङ) मांसपेशियों के क्रियास्वरूप लगने वाला बल

(iv) घर्षण बल

(ख) वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन का कारण

(v) दाब

(क) किसी पृष्ठ के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाला बल

सत्य / असत्य कथन

(क) किसी वस्तु पर एक ही दिशा में लगाए गए बल जुड़ जाते हैं।
(
ख) बल द्वारा किसी वस्तु की गति की अवस्था में परिवर्तन नहीं लाया जा सकता है।
(
ग) घर्षण बल की दिशा सदैव गति की दिशा के ओर होती है।
(
घ) चुंबक द्वारा किसी लोहे के टुकड़े पर लगाया गया बल सम्पर्क बल है।
(
ङ) गुरुत्व बल एक आकर्षण बल है।
उत्तर: (क) सत्य (ख) असत्य (ग) असत्य (घ) असत्य (ङ) सत्य

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. बल से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: किसी वस्तु पर लगने वाले धक्के(अभिकर्षण) या खिचाव(अपकर्षण) को बल कहते हैं।

प्रश्न 2. बल लगने के लिए क्या आवश्यक है?
उत्तर: बल लगने के लिए कम से कम दो वस्तुओं में अन्योन्य क्रिया होनी आवश्यक है।

प्रश्न 3. यदि किसी वस्तु पर एक ही दिशा में बल लगाए जाएँ तो इस पर लगने वाला बल किसके बराबर होता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर: उन बलों के जोड़ के बराबर।

प्रश्न 4. यदि किसी वस्तु पर दो बल विपरीत दिशा में कार्य करते हैं, तो इस पर लगने वाला कुल बल किसके बराबर होता है? (क्रियाकलाप)
उत्तर: दोनों बलों के अंतर के बराबर।

प्रश्न 5. किसी वस्तु की गति की अवस्था में परिवर्तन किसके द्वारा लाया जा सकता है?
उत्तर: बल द्वारा।

प्रश्न 6. एक उदाहरण दीजिए जिसमें बल लगाने पर भी वस्तु की गति की अवस्था में परिवर्तन नहीं होता।
उत्तर: किसी दीवार को धकेलना।

प्रश्न 7. पेशीय बल किसे कहते हैं?
उत्तर: मांसपेशियों के क्रियास्वरूप लगने वाले बल को पेशीय बल कहते हैं।

प्रश्न 8. वस्तुओं की गति की अवस्था में परिवर्तन का कारण कौन-सा बल है?
उत्तर: घर्षण बल।

प्रश्न 9. चुंबक द्वारा किसी लोहे के टुकड़े पर लगाया गया बल किस प्रकार का है?
उत्तर: असम्पर्क बल।

प्रश्न 10. स्थिरवैद्युत बल किसे कहते हैं?
उत्तर: एक आवेशित वस्तु द्वारा किसी दूसरी आवेशित अथवा अनावेशित वस्तु पर लगाया गया बल स्थिरवैद्युत बल कहलाता है।

प्रश्न 11. गुरुत्व बल क्या है?
उत्तर: पृथ्वी द्वारा किसी वस्तु पर लगाया गया बल गुरुत्व बल कहलाता है।

प्रश्न 12. दाब क्या है?
उत्तर: किसी पृष्ठ के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते हैं।

प्रश्न 13. दाब, बल एवं क्षेत्रफल में क्या संबंध हैं?
उत्तर:
     
प्रश्न 14. एक उदाहरण दीजिए जो स्पष्ट करता है कि वायु प्रत्येक दिशा में दाब लगाती है।

उत्तर: एक सूराख हुए गुब्बारे को फुलाने की कोशिश करना।

प्रश्न 15. एक उदाहरण दीजिए जिससे स्पष्ट होता है कि गैसें जिस बर्तन में रखी जाती हैं उसकी दीवारों पर दाब डालती है
उत्तर: साइकिल की ट्यूब में पंक्चर होना।

प्रश्न 16. वायुमंडल किसे कहते हैं?
उत्तर: वायु के आवरण को वायुमंडल कहते हैं।

प्रश्न 17. वायुमंडलीय दाब किसे कहते हैं?
उत्तर: पृथ्वी तल पर वायु द्वारा लगाए गये दाब को वायुमंडलीय दाब कहते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. किसी वस्तु पर बल के प्रभाव लिखिए ।
उत्तर: बल के वस्तु पर निम्नलिखित प्रभाव हैं
(1)
किसी रुकी हुई वस्तु को गतिशील बनाया जा सकता है।
(2)
गतिशील वस्तु की चाल को परिवर्तित किया जा सकता है।
(3)
गतिशील वस्तु की दिशा को बदला जा सकता है।
(4)
किसी वस्तु की आकृति को बदला जा सकता है।
(5)
इनमें से कुछ प्रभावों को अथवा सभी को उत्पन्न कर सकता है।

प्रश्न 2. किसी वस्तु की स्थिरावस्था को बल (धक्का या खिंचाव) द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है। उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: एक मेज किसी कमरे में स्थिर अवस्था में रखी हुई है । इसे खींचकर अथवा धक्का देकर उसकी स्थिति में परिवर्तन किया जा सकता है, परन्तु दूसरी ओर समान बल लगाकर एक स्थिर दीवार की स्थिति में परिवर्तन नहीं किया जा सकता है।इस प्रकार बल लगाकर किसी वस्तु की विरामावस्था में परिवर्तन किया जा सकता है ।

प्रश्न 3. यदि किसी गतिशील वस्तु पर बल लगाया जाए तो उसकी चाल में क्या परिवर्तन होगा ? (क्रियाकलाप)
उत्तर: बल के कारण किसी वस्तु की चाल में परिवर्तन हो जाता है । यदि लगाया गया बल गति की दिशा में हो तो वस्तु की चाल बढ़ जाती है, किन्तु यदि लगाया गया बल गति की दिशा के विपरीत हो तो वस्तु की चाल कम हो जायेगी अथवा वह रुक जायेगी ।

प्रश्न 4. यदि किसी गतिशील वस्तु को अपनी हथेली से रोक लें तो क्या होगा? (क्रियाकलाप)

उत्तर: गतिशील वस्तु के सामने हथेली रखने पर वस्तु की चाल घट जाती है। हथेली वस्तु पर बल लगाती है। हथेली को रखे रहने पर वह गतिशील वस्तु विराम की अवस्था में आ जाती है।

प्रश्न 5. यदि किसी गेंद को धक्का देकर चलाएँ एवं उसके सामने एक पैमाना रख दें तो क्या होगा?

उत्तर, पैमाने से टकराकर गेंद की दिशा बदल जाती है। यह स्पष्ट करती है कि गतिशील वस्तु पर बल आरोपित करने पर उसकी दिशा बदल जाती है।

प्रश्न 6. क्या बल किसी वस्तु की आकृति में परिवर्तन कर सकता है, उदाहरण सहित समझाइए ।

उत्तर: हाँ, बल लगाने से किसी वस्तु की आकृति परिवर्तित हो सकती है, जैसे यदि हम एक फूले हुए गुब्बारे को हथेलियों के बीच दबाएँ तो उसकी आकृति बदल जाती है । रबड़ की गेंद को दबाने पर भी उसकी आकृति बदल जाती है।

प्रश्न 7. प्रकृति में विद्यमान कुछ मूल बलों के नाम लिखिए।
उत्तर: प्रकृति में विद्यमान कुछ मूल बल
(1)
घर्षण बल : जो दो सतहों के बीच लगता है।
(2)
चुम्बकीय बल :दो चुम्बकीय क्षेत्रों के बीच या चुम्बकीय ध्रुव तथा किसी चुम्बकीय पदार्थ के बीच लगने वाला बल ।
(3)
स्थिरवैद्युत बल : दो आवेशित वस्तुओं के बीच लगने वाला बल ।
(4)
गुरुत्वाकर्षण बल : द्रव्यमान रखने वाली किन्हीं दो वस्तुओं के बीच बल ।

प्रश्न 8. घर्षण बल क्या है ? यह कैसे कार्य करता है?
उत्तर: घर्षण बल दो वस्तुओं की सतह के बीच कार्य करने वाला बल घर्षण बल होता है। यह बल गति की अवस्था में परिवर्तन कर देता है।इसकी दिशा सदैव गति की दिशा के विपरीत होती है। यह एक सम्पर्क बल है।

प्रश्न 9. दो चुम्बकों के बीच किस प्रकार बल कार्य करता है ? समझाइए । (क्रियाकलाप)
उत्तर: दो चुम्बकों के समान धुवों में आपस में प्रतिकर्षण होता है जबकि असमान ध्रुव एक दूसरे को आकर्षित करते हैं। यह बल बिना सम्पर्क में आए कार्य कर सकता है, यह एक प्रकार का असम्पर्क बल है । इसी प्रकार लोहे व चुम्बक के मध्य कार्य करने वाला बल भी असम्पर्क बल होगा।

प्रश्न 10. यदि एक प्लास्टिक की स्ट्रॉ को काटकर उसके एक भाग को कागज की शीट से रगड़ते हैं एवं इसके बाद इसे स्ट्रॉ के दूसरे भाग के समीप लाने पर क्या होता है? (क्रियाकलाप)

उत्तर: स्ट्रा का प्रथम भाग (जो कागज की शीट से रगड़ा जाता है) स्ट्रॉ के दूसरे भाग को आकर्षित करने लगता है। क्योंकि कागज की शीट से रगड़ा जाने पर स्ट्रा स्थिरवैद्युत  आवेश उपार्जित कर लेता है।     













प्रश्न 11. गुरुत्व बल को असंपर्क बल क्यों कहा जाता है?

उत्तर: गुरुत्व बल में वस्तु धरती के संपर्क में नहीं होती है किन्तु पृथ्वी का गुरुत्व बल लगता है । इस कारण गुरुत्व बल को असंपर्क बल कहा जाता है। जैसे पेड़ों से. पत्ते गिरते हैं, नदियों से पानी नीचे की ओर बहता है, चंद्रमा धरती के चारों तरफ घूमता है । इन उदाहरणों में वस्तु धरती के संपर्क में नहीं है।

प्रश्न 12. दाब किसे कहते हैं?
उत्तर: किसी पृष्ठ के प्रति एकांक क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब कहते हैं । अर्थात्    
 अतः क्षेत्रफल का मान जितना कम होगा उतना ही अधिक दाब लगता है । उदाहरण के लिए -कील के नुकीले सिरे का क्षेत्रफल बहुत कम होता है, इस कारण से कम बल द्वारा ही यह आसानी से किसी दीवार या लकड़ी में ठुक जाती है ।

प्रश्न 13. कंधे पर लटकाने वाले थैलों में चौड़ी पट्टियाँ क्यों लगाई जाती हैं ?
उत्तर- कंधे पर लटकाने वाले थैलों की बनी चौड़ी पट्टियों के कारण कंधे पर पट्टियों का क्षेत्रफल अधिक हो जाता है जिससे कि कंधे पर कम दाब आरोपित होता उदाहरण के लिए बच्चों के स्कूल बैग की पट्टियाँ चौड़ी बनाई जाती हैं जिससे कि उनके कंधों पर दाब कम आरोपित होता है तथा बच्चे आसानी से बैग उठा सकते हैं।

प्रश्न 14. वायुमंडलीय दाब से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर: हमारे चारों ओर वायु का जो आवरण है उसे वायुमंडल कहते हैं । वायुमंडलीय वायु पृथ्वी के तल से कई किलोमीटर ऊपर तक फैली हुई है । इस वायु द्वारा लगाए गए दाब को वायुमंडलीय दाब कहते हैं। यदि हम एक इकाई क्षेत्रफल की कल्पना करें और इसके ऊपर वायु से भरा एक लम्बा बेलन खड़ा हुआ मानें तब इस बेलन में वायु का भार वायुमण्डलीय दाब के बराबर होगा।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 15 .किसी वस्तु पर बल लगाने से होने वाले लाभ तथा हानियाँ उदाहरण देकर लिखिए ।
उत्तर: बल लगाने के लाभ – (1) स्थिर वस्तु को गतिमान बनाया जा सकता है ।
उदाहरण : खिलौने को बल लगाकर हिलाया जा सकता है ।

(2) गतिमान वस्तु की चाल को कम किया जा सकता है ।
उदाहरण : बल लगाकर साइकिल की गति कम की जा सकती है।

(3) गतिमान वस्तु की दिशा में परिवर्तन किया जा सकता है ।
उदाहरण : बल्लेबाज गेंद को हिट करके उसकी दिशा तथा चाल दोनों को बदल देता है।

(4) किसी वस्तु की आकृति को बदला जा सकता है।
उदाहरण : फूले हुए गुब्बारे को दबाने पर उसकी आकृति में परिवर्तन लाया जा सकता है।

बल लगाने से हानियाँ
(1)
घर्षण बल के कारण वाहनों के पहिए घिस जाते हैं अथवा टूट-फूट जाते हैं।
(2)
घर्षण बल से ऊष्मा उत्पन्न होती है जो हानिकारक होती है । तेज गति से चलती मशीनों में यह ऊष्मा उनकी कार्य क्षमता को कम करती है।

प्रश्न 16 किसी बर्तन की तली पर पानी द्वारा लगाया जाने वाला दाब पानी के स्तम्भ की ऊँचाई पर निर्भर करता है। इस कथन को एक प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर: पारदर्शी काँच की एक नली लीजिए। नली की लम्बाई लगभग 25 सेंटीमीटर तथा इसका व्यास लगभग 5-7.5 सेंटीमीटर होना चाहिए। एक अच्छी, पतली रबड़ की शीट भी लीजिए। नली के एक सिरे पर रबड़ की शीट को तान कर बाँध दीजिए। नली को ऊर्ध्वाधर स्थिति में रखते हुए बीच में से पकड़िए एवं इसमें कुछ मात्रा में पानी भरिए। ऐसा करने से रबड़ शीट बाहर की ओर फूल जाती है। नली में पानी के स्तम्भ की ऊँचाई नोट करके नली में कुछ पानी और भरिए, जिससे रबड़ शीट का फुलाब बढ़ जाता है। इससे सिद्ध होता है कि किसी बर्तन की तली पर पानी द्वारा लगाया जाने वाला दाब पानी के स्तम्भ की ऊँचाई पर निर्भर करता है।
             


 प्रश्न 17. एक प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए कि द्रव बर्तन की दीवारों पर दाब डालता है।

 उत्तर- प्लास्टिक की एक बोतल लीजिए। चित्र में दर्शाए अनुसार बोतल के पेंदे के पास कुछ सेंटीमीटर लम्बी काँच की एक बेलनाकार नली लगाइए। ऐसा करने के लिए काँच की नली के एक सिरे को थोड़ा सा गर्म कीजिए और फिर जल्दी से बोतल के पेंदे के समीप घुसा दीजिए। सुनिश्चित कीजिए कि जोड़ के पास से पानी न रिसे। यदि पानी रिसता है तो इसको पिघले मोम से अच्छी प्रकार बद कीजिए। काँच की नली के मुँह को एक पतली रबड़ की शीट से बंद कीजिए। अब बोतल को पानी से आधा भरिए। कुछ समय पश्चात् काँच की नली के मुंह पर लगाई गई रबड़ की शीट फूल जाती है। बोतल में कुछ पानी और डालिए। रबड़ की शीट का फुलाव बढ़ जाता है।
           

प्रश्न 18. एक प्रयोग द्वारा प्रदर्शित कीजिए कि द्रव बर्तन की दीवारों पर समान गहराई पर समान दाब डालते हैं।
उत्तर: प्लास्टिक की एक खाली बोतल लीजिए। बोतल के पेंदे के पास चारों दिशाओं में चार सूराख कीजिए। ध्यान दीजिए कि सूराख पेंदे से समान ऊँचाई पर हों। अब बोतल को पानी से भरिए। हम देखते हैं कि सूराखों से निकलता पानी बोतल से बराबर की दूरी पर गिरता है। यह दर्शाता है कि द्रव बर्तन की दीवारों पर समान गहराई पर समान दाब डालते हैं।
     


 प्रश्न 19. वायुमंडलीय दाब की अधिकता को सिद्ध करने के लिए एक प्रयोग कीजिए।

उत्तर: एक अच्छी रबड़ का एक चूषक (sucker) लीजिए। यह रबड़ के एक छोटे प्याले की भाँति दिखाई देता है। इसको किसी समतल चिकने पृष्ठ पर जोर से दबाइए।

जब हम चूषक को दबाते हैं तो कप तथा पृष्ठ के बीच की अधिकांश वायु बाहर निकल जाती है। चूषक पर वायुमंडलीय दाब लगता है इसलिए यह पृष्ठ के साथ चिपक जाता है। चूषक को पृष्ठ से खींचकर अलग करने के लिए लगाया गया बल इतना अधिक होना चाहिए कि यह वायुमंडलीय दाब पर पार पा सके। वास्तव में, यदि चूषक तथा पृष्ठ के बीच में से समस्त वायु को निकाल दिया जाए तो किसी भी मनुष्य के लिए चूषक पृष्ठ से खींच कर अलग करना संभव नहीं होगा। इससे हम अनुमान लगा सकते हैं कि वायुमंडलीय दाब कितना अधिक होता है।
             

प्रश्न 20. निम्नलिखित सारणी में दिये गए कार्यों को अपकर्षण तथा अभिकर्षण के रूप में पहचानिए एवं प्रत्येक दशा में कार्य को धक्का देना / चयन करना / खींचना / ठोकर मारना / उठाना / झुकाना / उड़ाना / फेंकना / बंद करना / प्रहार करना / ऊपर उठाना के रूप में पहचानिए। (क्रियाकलाप)

उत्तर:-

प्रश्न 21.निम्नलिखित सारणी में दी गयी वस्तुओं पर बल के प्रभाव का गति की अवस्था में 

परिवर्तन एवं आकृति में परिवर्तन दर्शाइए- (क्रियाकलाप)

उत्तर-




No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.