Chapter- 8 प्रकाश:छायाएँ एवं परावर्तन 6th Class Science
→ हम बिना प्रकाश के वस्तुंओं को नहीं देख सकते क्योंकि प्रकाश ही वस्तुओं को देखने में हमारी सहायता करता है।
→ ऐसी वस्तुएँ जो सूर्य की तरह स्वयं प्रकाश का उत्सर्जन करती हैं, दीप्त पिण्ड कहलाती हैं।
→ ऐसी वस्तुएँ जो प्रकाश को अपने आर-पार जाने देती हैं तथा हम इनके दूसरी ओर रखी वस्तु को इसमें से स्पष्ट देख सकते हैं, पारदर्शी कहलाती हैं।
→ यदि हम किसी वस्तु के आर-पार नहीं देख सकते तो वह वस्तु अपारदर्शी वस्तु कहलाती हैं।
→ ऐसी वस्तुएँ जो प्रकाश के कुछ भाग को ही आर-पार जाने देती हैं, पारभासी वस्तुएँ कहलाती हैं।
→ प्रकाश सदैव एक सरल रेखा में गति करता है।
→ जब कोई अपारदशी वस्तु प्रकाश के मार्ग में आती है, तो उसकी छाया बनती है।
→ सूची छिद्र कैमरे का उपयोग सूर्य तथा अति दीप्त वस्तुओं के प्रतिबिम्ब को देखने के लिए किया जाता है।
→ दर्पण-परावर्तन से हमें स्पष्ट प्रतिविम्ब प्राप्त होते हैं।
→ प्रतिबिम्ब छायाओं से अत्यधिक भिन्न होते हैं।
→ दीप्त – जो वस्तुएँ अपना स्वयं का प्रकाश उत्पन्न करती है, दीप्त कहलाती हैं।
→ अपारदर्शी – वे वस्तुएँ जिनके आर-पार नहीं देखा जा सकता हैं।
→ पारभासी – वे वस्तुएँ जिनके आर-पार देख तो सकते हैं किन्तु स्पष्ट नहीं; पारभासी कहलाती हैं।
→ छाया – जब प्रकाश के पथ में कोई अपारदर्शी वस्तु आ जाती है तो वस्तु की परछाई बनती है, जिसे छाया कहते हैं।
→ सूची छिद्र कैमरा – वह उपकरण जिसका उपयोग सूर्य तथा अति दीप्त वस्तुओं के प्रतिबिम्ब को देखने में किया जा सकता है।
→ दर्पण – काँच की प्लेट जिस पर एक ओर से पॉलिश की गई हो और जिसका प्रयोग प्रतिबिम्ब देखने में किया जाता है, दर्पण कहलाता है।
→ परावर्तन – जब प्रकाश को किसी चिकने तल पर डाला जाता है तो वह उसे परावर्तित कर देता है इसे परावर्तन कहते हैं।
6th Class Science 8- प्रकाश: छायाएँ
एवं परावर्तन Textbook Questions and Answers
प्रश्न 2. दी गई वस्तुओं अथवा पदार्थों को अपारदर्शी, पारदर्शी अथवा पारभासी तथा दीप्त अथवा अदीप्त में वर्गीकृत कीजिए-
वायु, जल, चट्टान का टुकड़ा, एल्युमिनियम शीट, दर्पण, लकड़ी का तख्ता, पॉलिथीन शीट, CD, धुँआ, समतल कांच की शीट, कुहरा, लाल तप्त लोहे का टुकड़ा, छाता, प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका, दीवार, कार्बन पेपर की शीट, गैस बर्नर की ज्वाला, गत्ते की शीट, प्रकाशमान टॉर्च, सेलोफेन शीट, तार की जाली, मिट्टी के तेल का स्टोव, सूर्य, जुगनू, चन्द्रमा।
उत्तर:
अपारदर्शी |
पारदर्शी |
पारभासी |
दीप्त |
अदीप्त |
चट्टान का टुकड़ा |
वायु, |
पॉलिथीन शीट |
लाल तप्त लोहे का टुकड़ा |
छाता |
एल्युमिनियम शीट |
समतल कांच की शीट |
धुँआ |
प्रकाशमान प्रतिदीप्त नलिका |
चन्द्रमा |
दर्पण, लकड़ी का तख्ता |
सेलोफेन शीट |
कुहरा |
गैस बर्नर की ज्वाला |
CD |
CD |
तार की जाली |
|
प्रकाशमान टॉर्च |
दर्पण |
दीवार |
जल |
|
मिट्टी के तेल का स्टोव |
धुँआ |
कार्बन पेपर की शीट |
|
|
सूर्य |
तार की जाली |
गत्ते की शीट |
|
|
जुगनू |
समतल कांच की शीट |
प्रश्न 3. क्या आप ऐसी आकृति बनाने के बारे में
सोच सकते हैं जो एक ढंग से रखे जाने पर वृत्ताकार छाया बनाए तथा दूसरे ढंग से रखे
जाने पर आयताकार छाया बनाए ?
उत्तर: हाँ, यह बॉल में या ग्लोब में हो सकता है।
प्रश्न 4. किसी अंधेरे कमरे में यदि आप अपने
चेहरे के सामने कोई दर्पण रखें तो क्या आप दर्पण में अपना परावर्तन देख सकेंगे?
उत्तर: अंधेरे कमरे में दर्पण में कोई चित्र दिखाई
नहीं देता क्योंकि बिना प्रकाश के दर्पण कोई चित्र परावर्तित नहीं कर सकता है।
6th Class Science 8-प्रकाश: छायाएँ एवं परावर्तन MCQ Questions and Answers
वस्तुनिष्ठ
प्रश्न (बहुविकल्पी)
प्रश्न 5 : निम्नलिखित प्रश्नों में सही
विकल्प का चयन करें।
1. जो वस्तुएँ स्वयं के प्रकाश का
उत्सर्जन करती हैं, कहलाती हैं-
(क) दीप्त (ख) जलता बल्ब (ग) अदीप्त (घ) स्फूदीप्त
उत्तर: (क) दीप्त
2. निम्न में से दीप्त नहीं है-
(क) सूर्य (ख) जलता बल्ब (ग) चन्द्रमा (घ) तारा
उत्तर: (ग) चन्द्रमा
3. प्रकाश गमन करता है- (क) टेढ़ी-मेढ़ी रेखा में (ख) सीधी रेखा में (ग) वक्राकार पथ पर (घ) वर्तुल पथ पर
उत्तर: (ख) सीधी रेखा में
4. किसकी छाया नहीं बनेगी?
(क) पौधे की (ख) उड़ते पक्षी की (ग) काँच के पारदर्शी पिण्ड की (घ) पंख की
उत्तर: (ग) काँच के पारदर्शी पिण्ड की
प्रश्न 6 निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान
की पूर्ति कीजिए-
1. ……………..सरल रेखा में गति करता है।
2. ……….वस्तुओं को
देखने में हमारी सहायता करता है।
3. जब प्रकाश के
पथ में कोई ……….वस्तु आ जाती है तो छाया बनती है।
4. सूर्य,
बल्ब तथा जुगनू
……………. वस्तुएँ हैं।
उत्तर: 1. प्रकाश 2. प्रकाश 3. अपारदर्शी 4. दीप्त।
प्रश्न 7 कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’
के शब्दों से
कीजिए-
कॉलम ‘A’ |
कॉलम ‘B’ |
1. दीप्त |
(i) कागज की पतली शीट |
2. अदीप्त |
(ii) काँच की प्लेट |
3. पारदर्शी |
(iii) सूर्य |
4. पारभासी |
(iv) पृथ्वी |
उत्तर:
कॉलम ‘A’ |
कॉलम ‘B’ |
1. दीप्त |
(iii) सूर्य |
2. अदीप्त |
(iv) पृथ्वी |
3. पारदर्शी |
(ii) काँच की
प्लेट |
4. पारभासी |
(i) कागज की
पतली शीट |
प्रश्न 8 निम्नलिखित वाक्यों में से सत्य एवं
असत्य कथन छाँटिए-
(i) पॉलिथिन शीट एक पारभासी वस्तु है।
(ii) एक रंगीन
पुस्तक की छाया रंगीन होगी।
(iii) हम काले काँच
की शीट से आर-पार देख सकते हैं।
(iv) दर्पण से
प्रकाश का परावर्तन होता है।
उत्तर: 1. सत्य 2. असत्य 3. असत्य 4. सत्य।
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. कुछ वस्तुओं को एक-एक करके जमीन से
कुछ ऊँचाई पर रखने पर आप जमीन पर क्या देखते हैं?
उत्तर: जमीन पर वस्तु की छाया।
प्रश्न 2. क्या कुर्सी की छाया बनती है?
और कैसी?
उत्तर: हाँ, कुर्सी की छाया बनती है और आधी अधूरी।
प्रश्न 3. किसी वस्तु की छाया क्यों बनती है?
उत्तर: अपारदर्शी वस्तु पर प्रकाश पड़ता है तो उसका
परावर्तन हो जाता है जिससे प्रकाश उसके पीछे नहीं आता और उसकी छाया बन जाती है।
प्रश्न 4. दर्शिता के आधार पर वस्तुएँ कितने
प्रकार की होती हैं?
उत्तर: तीन प्रकार की- अपारदर्शी, पारदर्शी, पारभासी।
प्रश्न 5. पारभासी वस्तुएँ किसे कहते हैं?
उत्तर; कुछ वस्तुओं से आर-पार तो देख सकते हैं
परन्तु स्पष्ट नहीं,
ऐसी
वस्तुएँ पारभासी वस्तुएँ कहलाती हैं।
प्रश्न 6. पारदशी वस्तुओं के दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर: (i) रंगहीन काँच (ii)
स्वच्छ
पानी।
प्रश्न 7. टॉर्च का बल्ब जो स्वयं प्रकाश
उत्पन्न करता है, इसे किस प्रकार की वस्तु मानेंगे?
उत्तर: दीप्त वस्तु।
प्रश्न 8. हमें कोई वस्तु कैसे दिखाई देती है?
उत्तर: जब किसी वस्तु पर प्रकाश पड़ता है, तो उससे प्रकाश परावर्तित होकर हमारी आँखों
तक आता है। जिससे वस्तुएँ दिखाई देती हैं।
प्रश्न 9. आप सीधे पाइप से जलती मोमबत्ती को
देखिए, क्या मोमबत्ती दिखाई देती है?
उत्तर: हाँ, मोमबत्ती
दिखाई देती है।
प्रश्न 10. जब आप मोमबत्ती को देख रहे हों तब
पाइप को थोड़ा-सा मोड़िए। क्या अब मोमबत्ती दिखाई देती है?
उत्तर: अब मोमबत्ती दिखाई नहीं देती है।
उत्तर: पाइप को घुमाने पर भी मोमबत्ती दिखाई नहीं
देती है। इससे निष्कर्ष निकलता है कि प्रकाश सीधी रेखा में चलता है।
प्रश्न 12. प्रकाश पथ कैसा होता है?
उत्तर: प्रकाश पथ सरल रेखीय होता है।
प्रश्न 13. चन्द्रमा रात को चमकता है। यह दीप्त
है या अदीप्त, क्यों?
उत्तर: चन्द्रमा सूर्य के प्रकाश के कारण चमकता है
अत: यह अदीप्त है।
लघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. पारदर्शी,
पारभासी तथा
अपारदर्शी वस्तुओं के दो-दो उदाहरण लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर: पारदशी-स्वच्छ जल, रंगहीन पॉलीथीन
पारभाषी-लिखने वाली पेपर शीट, दानेदार सीसा।
अपारदशी-प्लाई बोर्ड, गत्ता।
प्रश्न 2. निम्नलिखित के नाम लिखिए-
(क) वे वस्तुएँ
जिनके आर-पार देखा जा सकता है।
(ख) वे वस्तुएँ
जो अपना प्रकाश उत्पन्न करती हैं।
(ग) वे वस्तुएँ
जो किसी दूसरे के प्रकाश में चमकती हैं।
(घ) दीप्त
पिण्डों को देखने वाला यंत्र।
उत्तर; (क) पारदर्शी (ख) दीप्त (ग) अदीप्त (घ) सूची छिद्र कैमरा।
प्रश्न 3. निम्नलिखित का एक-एक उदाहरण लिखिए
(क) दीप्त वस्तु (ख) अदीप्त वस्तु (ग) पारदर्शी वस्तु (घ) अपारदर्शी वस्तु
उत्तर: (क) तारा (ख) पत्थर (ग) काँच (घ) ईट।
प्रश्न 4. अपारदर्शी वस्तुएँ छायाएँ बनाती है,
क्या ऐसा नहीं
है? अब यदि हम कोई पारदशी वस्तु धूप में लेकर खड़े हो जाएं तो क्या हमें धरती पर
उसकी छाया दिखाई देगी, जिससे हमें यह संकेत मिले कि हम हाथ में कुछ पकड़े हुए हैं?
(क्रियाकलाप)
उत्तर: अपारदर्शी वस्तुओं से प्रकाश आर-पार नहीं हो
सकता जिस कारण उनकी छाया बनती है। पारदर्शी वस्तुओं से प्रकाश आर-पार हो जाता है
जिससे इनकी छाया नहीं बनती है।
प्रश्न 5. हमने देखा कि अपारदर्शी वस्तुओं के
रंगों को बदलने से उनकी छायाओं के रंग में कोई परिवर्तन नहीं होता है। जब हम
विभिन्न रंगों के प्रकाश को अपारदशी वस्तुओं पर डालते हैं तब क्या होता है?
आप ऐसा टॉर्च
के पृष्ठ को पारदशी रंगीन कागज से बाँधकर कर सकते हैं। (क्या आपने कभी सूर्यास्त
के समय सायंकालीन छायाओं के रंग देखे हैं?) (क्रियाकलाप)
उत्तर: अपारदर्शी वस्तुओं की छाया पर विभिन्न रंगों
के प्रकाश का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। पारदर्शी रंगीन कागज पर प्रकाश डालने पर
प्रकाश रंगीन हो जाता है। सूर्यास्त के समय सायंकालीन छायाएँ लाल दिखाई देती हैं।
प्रश्न 6. प्रकाश के पथ तथा दर्पण से परावर्तन
को दर्शाने के लिए एक क्रियाकलाप लिखिए। (क्रियाकलाप)
उत्तर; क्रियाकलाप एक बड़ी थर्मोकोल की शीट । के एक
किनारे पर एक कंघी तथा इसके दूसरे किनारे पर चित्रानुसार एक दर्पण लगाइए। दर्पण
तथा कंघी के बीच कागज की गहरी रंगीन शीट बिछाइए। इसे सूर्य के प्रकाश में रखिए
अथवा कंघी के सामने टॉर्च से प्रकाश किरणें डालिए।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1. अपने चारों ओर देखिए और दैनिक जीवन की
जितनी अधिक से अधिक वस्तुएँ एकत्र कर सकते हैं, कीजिए जैसे-बड़,
प्लास्टिक
स्केल, पेन, पेन्सिल, नोटबुक, कागज की शीट, अनुरेखण कागज अथवा कपड़े का टुकड़ा। इन सभी वस्तुओं के आर-पार किसी दूर रखी ई
वस्तु को देखने का प्रयास कीजिए। क्या दूर रखी वस्तु से आने वाला प्रकाश इन
वस्तुओं के आर-पार चलकर आपकी आँखों तक पहुँच पाता है?
(क्रियाकलाप)
उत्तर: सारणी:-
वस्तु
पदार्थ |
वस्तु के
पार देखना सम्भव, पूर्णतः/आंशिक/बिल्कुल
नहीं |
अपारदर्शी/पारदर्शी/पारभासी
वस्तु |
1. पंसिल |
बिल्कुल
नहीं |
अपारदशी |
2. रबड़ की
गैद |
बिल्कुल
नहीं |
अपारदर्शी |
3. लिखने के
कागज की शीट |
पूर्ण
साफ नहीं |
पारभासी |
4. कपड़ा |
आंशिक |
पारभासी |
5. कौँच का
टुकड़ा |
पूर्णत: |
पारदर्शी |
6. पॉलीथीन
की शीट |
आंशिक |
पारभासी |
7. लोटे की
चादर |
बिल्कुल
नहीं |
अपारदर्शी |
8. काँच की
बोतल |
पूर्णतः |
पारदर्शी |
प्रश्न 2. सूची छिद्र कैमरा कैसे बनाया जाता है?
इसके उपयोग
लिखिए।
उत्तर: सूची छिद्र कैमरा:-दो ऐसे बॉक्स लीजिए जिनमें से एक बॉक्स दूसरे
के भीतर बिना अन्तराल के खिसक सके। दोनों बॉक्सों का एक-एक छोटा फलक काट दीजिए।
बड़ा बॉक्स लेकर इसके दूसरे छोटे फलक के बीचों-बीच एक छोटा छिद्र बनाइए। इसी
प्रकार छोटे बॉक्स के दूसरे छोटे फलक पर एक वर्गाकार आकृति (जिसकी भुजा लगभग 5 सेमी से 6 सेमी हो) काटिए। इसे कटे भाग पर ट्रेसिंग पेपर (पारभासी परदा) चिपकाकर ढक
दीजिए। छोटे बॉक्स को बड़े बॉक्स में इस प्रकार खिसकाइए कि छोटे बॉक्स का पारभासी
ट्रेसिंग पेपर वाला परदा बड़े बॉक्स के भीतर हो। आपका सूची छिद्र कैमरा तैयार है।
उपयोग: सूची छिद्र कैमरे की सहायता से सूर्य के प्रकाश में रखी विभिन्न वस्तुओं को देख सकते हैं। इससे सूर्य ग्रहण के समय सूर्य को देखा जा सकता है।
प्रश्न 3. क्रियाकलाप द्वारा बताइए कि दर्पण
प्रकाश के किरण पुंज का परावर्तन करता है।
उत्तर: क्रियाकलाप: यह क्रियाकलाप रात्रि के समय अथवा एक अंधेरे
कमरे में किया जाना चाहिए। अपने किसी मित्र से कहिए कि वह एक हाथ में दर्पण लेकर
कमरे के एक कोने में खड़ा हो जाए। एक हाथ में टॉर्च लेकर आप कमरे के दूसरे कोने
में खड़े हो जाएँ। टॉर्च के काँच को अपनी अंगुलियों से ढक लीजिए तथा टॉर्च को
जलाएँ। किरण पुंज प्राप्त करने के लिए अपनी अंगुलियों के बीच कुछ जगह छोड़ें।
प्रकाश पुंज को आपके मित्र के द्वारा पकड़े हुए दर्पण पर डालिए। आपको दूसरी और
प्रकाश का एक धब्बा दिखाई देता है। अब टॉर्च की दिशा इस प्रकार समायोजित कीजिए कि
प्रकाश का धब्बा कमरे में खड़े किसी दूसरे मित्र के ऊपर पड़े यह क्रियाकलाप दर्पण
द्वारा परावर्तन को समझाता है।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.