Model Test Paper-1 Class 6th Science
कक्षा 6th विज्ञान Test -1 भोजन के घटक April- 2024
विद्यार्थी का नाम............................
रोल नं....... दिनांक ...................
समय: 30 मिनट कुल अंक: 20
नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 6 तक एक अंक के है । *प्रश्न संख्या 7 से 11 तक 2 अंक के प्रश्न है प्रश्न संख्या 12 अंक 3 का है ।
प्रश्न 1. मण्ड पर आयोडीन की क्रिया होने पर रंग आता
है ।
(क) लाल या पीला (ख) नारंगी या
हरा (ग) नीला या काला (घ) कोई रंग नहीं
प्रश्न 2. ऊर्जा प्रदान
करने वाला खाद्य पदार्थ है - (क) अनाज (ख) दाल (ग) हरी सब्जी (घ) मसाले
प्रश्न 3. विटामिन-C का स्रोत है- (क) आलू (ख) दूध (ग) नींबू (घ) मछली
प्रश्न 4. वह खाद्य पदार्थ जिसमें लगभग सभी
पोषक उपलब्ध होते हैं- (क) अण्डा (ख) ब्रेड (ग) दालें (घ) दूध
प्रश्न 5. सूर्य के प्रकाश
से हमें कौन-सा विटामिन प्राप्त होता है?
(क) विटामिन-D (ख) विटामिन-C (ग) विटामिन-A (घ) विटामिन B
प्रश्न 6. इनमें सही (√√) और गलत (x) को अंकित कीजिए-
(क)केवल चावल खाने से हम अपने शरीर की पोषण आवश्यकताओं को
पूरा कर सकते हैं।
(ख) संतुलित आहार
खाकर अभावजन्य रोगों की रोकथाम की जा सकती है।
प्रश्न 7. हमारे भोजन के
मुख्य पोषक तत्वों के नाम लिखिए।
प्रश्न 8. रिक्त स्थानों
की पूर्ति कीजिए
(क) …………. विटामिन D के अभाव से होता
है।
(ख) …… की कमी से
बेरी-बेरी नामक रोग होता है।
(ग) विटामिन C के अभाव से ……….. नामक रोग होता
है।
(घ) हमारे भोजन
में ………. के अभाव से रतौंधी होती है।
प्रश्न 9. निम्नलिखित के नाम लिखिए ।
(क) पोषक जो
मुख्य रूप से हमारे शरीर को ऊर्जा देते हैं।
(ख) पोषक जो
हमारे शरीर की वृद्धि और अनुरक्षण के लिए आवश्यक हैं।
(ग) वह विटामिन
जो हमारी अच्छी दृष्टि के लिए आवश्यक है।
(घ) वह खनिज जो
अस्थियों के लिए आवश्यक है।
उत्तर 1: (ग) नीला या काला, उत्तर 2: (क) अनाज, उत्तर 3: (ग) नींबू, उत्तर 4: (घ) दूध , उत्तर 5: विटामिन-डी ।, उत्तर 6: (क) x (ख) √ ,
उत्तर 7: हमारे भोजन के
मुख्य पोषक तत्व हैं-कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज
लवण हैं। इनके अतिरिक्त भोजन में आहारी रेशे और जल भी होता है।
उत्तर 8: (क) रिकेट्स, (ख) विटामिन-B, (ग) स्कर्वी, (घ) विटामिन-A
उत्तर 9: (क) कार्बोहाइड्रेट और वसा (ख) प्रोटीन और खनिज (ग) विटामिन-A
(घ) कैल्सियम
उत्तर 10: कार्बोहाइड्रेट
मुख्य रूप से हमारे शरीर को उर्जा प्रदान करते हैं। वसा से भी उर्जा मिलती है।
वास्तविकता यह है कि कार्बोहाइड्रेट की तुलना में वसा की समान
मात्रा से हमें अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है। वसा और कार्बोहाइड्रेटयुक्त
भोजन को ‘उर्जा देने वाला भोजन’ भी कहते हैं।
उत्तर 11: किसी क्षेत्र के
भोजन में चपाती, दाल और बैंगन का भरता हो सकता है तो दूसरे
क्षेत्र में चावल, सांबर तथा भिंडी हो सकती है। इसके अतिरिक्त
अन्य भोजन में अप्पम, मछली तथा सब्जियाँ हो सकती हैं। भारत में
भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग प्रकार के
भोजन होते हैं।
उत्तर 12: खाद्य पदार्थ (आलू) में मण्ड का परीक्षण आलू के
छोटे-छोटे टुकड़े करके इन्हें थोड़ा कुचल लेते हैं। अब इन टुकड़ों के ऊपर आयोडीन
विलयन की दो-तीन बूंदें डालते हैं। यदि खाद्य पदार्थ में मण्ड है तो इसका रंग
नीला-काला हो जाता है, इससे मण्ड की उपस्थिति पता चलता है।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.