Monday, April 15, 2024

Class 7th Science Test -1 पादपों में पोषण

   
                        Model Test Paper-1

कक्षा 7th  विज्ञान        Test -1 पादपों में पोषण               April - 2024

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं.......           दिनांक ...................

समय: 30 मिनट                                                   कुल अंक: 20

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 5 तक एक अंक के है । *प्रश्न संख्या 8 से 10 तक 3 अंक के प्रश्न है ।


प्रश्न 1. कीटों को पकड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप का नाम है।               
               (i)
अमरबेल  (ii) गुड़हल   (iii) घटपर्णी (पिचर पादप)   (iv) गुलाब।                                  

प्रश्न 2. वायुमण्डल से मुख्यतः जिस भाग द्वारा पादप कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त करते हैं, वह है।    (क) जड़  (ख) तना  (ग) पुष्प   (घ) पत्तियाँ।
प्रश्न 3. स्टार्च क्या है?, एक -(क) प्रोटीन  (ख) कार्बोहाइड्रेट  (ग) तेल  (घ) खनिज
प्रश्न 4. मशरूम में पोंषण का प्रकार होता है। 

       (क) सहजीवी  (ख) स्वपोषी  (ग) परजीवी  (घ) मृतजीवी।
प्रश्न 5. सत्य / असत्य निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छोटिए             

1. सभी हरे पौधे स्वपोषी कहलाते हैं।                                                सत्य/असत्य

2. राइजोबियम जीवाणु कवकों के साथ सहजीवी सम्बन्ध बनाते हैं।     सत्य/असत्य
प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए         
(
क) क्योंकि हरे पादप अपना खाद्य स्वयं बनाते हैं, इसलिए उन्हें ............. कहते हैं।
(
ख) पादपों द्वारा संश्लेषित खाद्य का भण्डारण ………. के रूप में किया जाता है।
(
ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहीत की जाती है, उसे …............................... कहते हैं।
(
घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमण्डल से ……….................. लेते हैं तथा ………………….. का उत्पादन करते हैं।

(ड़लाइकेन में एक भागीदार कवक तथा दूसरा ………...................... होता है।

(). रन्ध्र ………….. द्वारा घिरे होते हैं।

प्रश्न 7. जीवों को खाद्य की आवश्यकता क्यों होती है ?                                                

प्रश्न 8. कोशिका क्या है? सचित्र विवरण दीजिए।                                                            

प्रश्न 9. परजीवी एवं मृतजीवी में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 10. आप पत्ती में मण्ड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करेंगे ?



  Model Test Paper-1 (Solution)


कक्षा 7th  विज्ञान        Test -1 पादपों में पोषण               April - 2024

उत्तर 1:  (iii) घटपर्णी (पिचर पादप)   

 उत्तर 2:   (घ) पत्तियाँ।                           

 उत्तर 3: (ख) कार्बोहाइड्रेट                        

उत्तर 4:  (घ) मृतजीवी।

उत्तर 5:  1  सत्य    2 असत्य

उत्तर 6: (क) स्वपोषी,  (ख) मंड, (ग) क्लोरोफिल,  (घ) कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन  (ड़). शैवाल (). द्वार कोशिकाओं

उत्तर 7: जीवों को खाद्य की आवश्यकता निम्न कार्यों के लिए होती है।

जीवित रहने के लिए, शरीर की विभिन्न क्रियाओं के संचालन के लिए, कार्य-क्षमता बनाए रखने के लिए, शरीर में हुई टूट-फूट की मरम्मत के लिए, वृद्धि के लिए।

उत्तर 8:  सजीव शरीर की सूक्ष्म इकाइयाँ जिनसे सम्पूर्ण शरीर बना होता है कोशिकाएँ कहलाती हैं। कोशिकाओं को सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखा जा सकता है। कुछ जीव मात्र एक कोशिका के बने होते हैं। कोशिका एक पतली बाह्य संरचना द्वारा घिरी होती है जिसे कोशिका झिल्ली कहते हैं। इसमें केन्द्र में स्थित एक सुस्पष्ट संरचना होती है जिसे केन्द्रक कहते हैं। केन्द्रक चारों ओर से जेली के समान एक पदार्थ से घिरा होता है जिसे कोशिका द्रव्य कहते हैं।

                        

                       
उत्तर 9: परजीवी एवं मृतजीवी में अन्तर

                                  परजीवी

                     मृतजीवी

1. परजीवी दूसरे जीवों से अपना पोषण प्राप्त करते है।

मृतजीवी सड़े-गले पदार्थों से पोषण प्राप्त करते हैं।

2. अधिकांश परजीवी पोषक जीव के अन्दर या उनके ऊपर रहते हैं।

ये मृत एवं सड़े गले पदार्थों पर रहते हैं।

 

उत्तर 10: पत्ती में मण्ड की उपस्थिति का परीक्षण करना-

·         एक ऐसे पौधे का चयन करते हैं जो कुछ घंटे से सूर्य के प्रकाश में रखा गया हो।

·         एक स्वस्थ पत्ती लेकर उसे स्प्रिट से भरी परखनली में रखते हैं।

·         अब इस स्प्रिट से भरी परखनली को जलयुक्त बीकर में रखते हैं।।

·         बीकर को तिपाई स्टैण्ड पर रखकर तब तक गर्म करते हैं जब तक परखनली में रखी पत्ती का सारा हरा रंग स्प्रिट में न घुल जाए।

·         अब रंगहीन पत्ती को निकाल कर एक वाचग्लास में रख लेते हैं।

·         पत्ती पर दो-तीन बूंदें आयोडीन विलयन की डालते हैं।

·         पत्ती का रंग नीला-काला हो जाता है।

·         पत्ती का नीला-काला होना मण्ड की उपस्थिति की पुष्टि करता है।

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.