Sunday, April 28, 2024

8thTest -1 फसल उत्पादन एवं प्रबंधन कक्षा 8th विज्ञान

 कक्षा 8th  विज्ञान        Test -1 फसल उत्पादन एवं प्रबंधन     अप्रैल - 2024

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं.......               दिनांक ...................

समय: 30 मिनट                                                            कुल अंक: 20

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है * प्रश्न संख्या 1 से 10 तक एक अंक के है । *प्रश्न संख्या 11 से 15 तक 2 अंक के प्रश्न है 


प्रश्न 1. खरपतवार हटाने को कहते हैं। 

    (अ) कटाई  () निराई   () बुआई  () थ्रेशिंग

प्रश्न 2. हार्वेस्टर का उपयोग होता है।

(अ) खरपतवार हटाने में       () सिंचाई करने मे 

() फसल को काटने में        () बीज की बुआई करने में।

प्रश्न 3. उचित समय एवं अंतराल पर फसल को जल देना कहलाता है।

()  सिंचाई    () थ्रेसिंग () निराई ()           बुआई

प्रश्न 4. कल्टीवेटर का कार्य है।

() बुआई में   () जुताई में ()  निराई में ()  सिंचाई में।

प्रश्न 5. फलीदार पौधों की फसल द्वारा भूमि में जिस तत्व की मात्रा बढ़ती है, वह है। 

() फास्फोरस () पोटेशियम  () नाइट्रोजन () ऑक्सीजन

प्रश्न 6.निम्नलिखित में से कौन सा मृदा का घटक नहीं है ?

() हवा () पानी () खनिज () सूरज किरणें

प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन सा अनाज फसल नहीं है?

() गेहूँ () चावल () मक्का () कपास

प्रश्न 8. निम्नलिखित में से कौन सी फसल रबी फसल नहीं है?

 () चावल () मक्का () गेहूँ () गन्ना

प्रश्न 9.  निम्नलिखित में से कौन सी फसल खरीफ फसल है?

() सरसों () मटर () धान () जौ

प्रश्न 10.  निम्नलिखित में से कौन सा कारक फसल उत्पादन पर प्रभाव नहीं डालता है?

 () मृदा उर्वरता () जलवायु () भूमि का स्वामित्व (पानी की उपलब्धता

प्रश्न 11. रिक्त स्थान पूर्ति कीजिए           

(i) उर्वरक एक ……………… लवण है।
(ii) ………………
कटाई के काम आती है।
(iii)
छोटे खेत वाले किसान अनाज के दानों को ……………… कर अलग करते हैं।
(iv) ………………
रसायन खरपतवार को नष्ट करते हैं।

प्रश्न 12. निम्न के दो-दो उदाहरण दीजिए

(क) खरीफ फसल      (ख)  रबी फसल

प्रश्न 13. स्पष्ट कीजिए कि उर्वरक खाद से किस प्रकार भिन्न है?


प्रश्न
14. खेत में लगातार फसल उगाने से मिट्टी पर क्या प्रभाव पड़ता है ? व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 15. कृषि पद्धतियाँ (Agricultural Methods) क्या हैं ? विस्तार से समझाओ।



Solution कक्षा 8th  विज्ञान        Test -1 फसल उत्पादन एवं प्रबंधन     अप्रैल - 2024

उत्तर 1 (ब)  निराई

उत्तर 2: (स) फसल को काटने में

उत्तर 3: (अ) सिंचाई    

उत्तर 4: (ब) जुताई में

उत्तर 5: (स) नाइट्रोजन

उत्तर 6: () सूरज किरणें   

उत्तर 7: () कपास   

उत्तर 8: () गेहूँ  

उत्तर 9:  () धान

उत्तर 10: () भूमि का स्वामित्व

उत्तर 11 : (i) अकार्बनिक  (ii) दराँती  (iii) फटक (विनोइंग)  (iv) खरपतवारनाशी।

उत्तर 12: (क) खरीफ फसल– (i) धान (ii) मक्का
              (
ख)रबी फसल –     (i) गेहूँ (ii) चना

उत्तर 13:

                उर्वरक

                 खाद

1. यह एक अकार्बनिक लवण है।

1. यह एक कार्बनिक पदार्थ है।

2. इसका उत्पादन फैक्ट्री में होता है।

2. खाद खेतों में बनाई जाती है।

3. उर्वरक से मिट्टी को ह्यूमस प्राप्त नहीं होता।

3. खाद से मिट्टी को ह्यूमस प्रचुर मात्रा में प्राप्त होता है।

4. उर्वरक में पादप पोषक तत्त्व जैसे कि नाइट्रोजन, फॉस्फोरस प्रचुरता में होते हैं ।

4. खाद में पादप पोषक तत्त्व तुलनात्मक रूप से कम होते हैं ।

5. यह पानी में घुलनशील होने के कारण इनका अवशोषण शीघ्र हो जाता है।

5 यह पानी में अघुलनशील होने के कारण इनका अवशोषण धीरे-धीरे होता है।

उत्तर 14 : किसी भी खेत में फसल के भरपूर उत्पादन के लिए खेतों में खाद व उर्वरकों का अत्यधिक उपयोग किया जाता है। नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम आदि सभी पोषक तत्व खाद व उर्वरकों में अत्यधिक मात्रा में होते हैं, यह मिट्टी की प्रकृति को क्षारीय अथवा अम्लीय बना देते हैं। अधिक उपयोग से जब मिट्टी की प्रकृति ही बदल जाएगी तो पैदावार भी ठीक नहीं होगी।

उत्तर 15: कृषि पद्धतियाँ फसल उगाने के लिए किसान द्वारा सामयिक अवधि में अपनाए गए कई क्रिया कलापों को कृषि पद्धतियाँ कहते हैं। यह क्रिया-कलाप निम्न हैं

1.मिट्टी तैयार करना  2.बुआई   3.खाद एवं उर्वरक देना  4.सिंचाई   5.खरपतवार से सुरक्षा   6. कटाई   7.भण्डारण।


No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.