Tuesday, May 14, 2024

7thTest -3 ऊष्मा कक्षा 7th Science

 कक्षा 7th  विज्ञान           Test -3  ऊष्मा             May- 2024

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं.......  दिनांक ...................

समय: 30 मिनट                                     कुल अंक: 20            

नोट:सभी प्रश्न अनिवार्य है।*प्रश्न संख्या 1 से 5 तक एक अंक के है। *प्रश्न संख्या 6 से 10 तक 2 अंक के प्रश्न है ।

 

प्रश्न 1. जब हम किसी गर्म वस्तु को छूते हैं तो हमें जलने का आभास क्यों होता है?
(क)ऊष्मा हमारे हाथ से गर्म वस्तु में चली जाती है। (ख)ऊष्मा गर्म वस्तु से तीव्रता से हमारे हाथ में प्रवेश करती है। (ग) ऊष्मा का कोई स्थानान्तरण नहीं होता है। (घ) इनमें से कोई नहीं।
प्रश्न 2. हम बुखार का मापन कर सकते हैं
(क)प्रयोगशाला तापमापी से  (ख)डाक्टरी तापमापी से  (ग)सेल्सियस मापी से  (घ)ये सभी
प्रश्न 3. मानव शरीर का फारेनहाइट पैमाने पर ताप कितना होता हैं?
(क) 37°C      (ख) 50°C      (ग) 37°F      (घ) 97°F
प्रश्न 4. निम्न में से ऊष्मा का कुचालक है
(क) लोहे की कील (ख)ऐल्यूमिनियम की कढ़ाही (ग) लकड़ी का हत्था (घ) स्टील की कटोरी
प्रश्न 5. प्रश्न 3. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) कोई वस्तु कितनी गरम है, इसकी जानकारी …………… द्वारा प्राप्त होती है।
(ख) उबलते हुए पानी का ताप …………… तापमापी से नहीं मापा जा सकता।
(ग) ताप को डिग्री …………… में मापते हैं।
(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानान्तरण के प्रक्रम को …………… कहते हैं।
(च) स्टील की एक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानान्तरण …………… प्रक्रम द्वारा करेगी।
(छ) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा ….... रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।
प्रश्न 6. कॉलम A तथा कॉलम B के शब्दों का मिलान कीजिए

कॉलम A

कॉलम B

1. धातु की ठोस वस्तु

(a) संवहन

2. बर्तन में उबलता पानी

(b) चालन

3. प्लास्टिक का तार

(c) लकड़ी का हत्था

4. ऊष्मा रोधी

(d) कुचालक



प्रश्न 7. ऊष्मा चालक तथा ऊष्मारोधी, प्रत्येक के दो-दो उदाहरण दीजिए।

प्रश्न 8. सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने की तुलना में उसी मोटाई का कई परतों का बना 

वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है ? व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 9. प्रयोगशाला तापमापी का परिसर कितना होता है?

प्रश्न 10. चालन किसे कहते हैं?


Solution :-

कक्षा 7th  विज्ञान           Test -3  ऊष्मा             May- 2024

उत्तर 1: (ख) ऊष्मा गर्म वस्तु से तीव्रता से हमारे हाथ में प्रवेश करती है।

उत्तर 2: (ख) डाक्टरी तापमापी से,            

उत्तर 3: (घ) 97°F,

उत्तर 4: (ग) लकड़ी का हत्था

उत्तर 5: (क)तापमान (ख)डॉक्टरी (ग)सेल्सियस (घ)विकिरण (च)चालन (छ) काले।

उत्तर 6:

कॉलम A

कॉलम B

1. धातु की ठोस वस्तु

(b) चालन

2. बर्तन में उबलता पानी

(a) संवहन

3. प्लास्टिक का तार

(d) कुचालक

4. ऊष्मा रोधी

(c) लकड़ी का हत्था

 

 

 

 

 

 

 



उत्तर 7: ऊष्मा चालक -ताँबा, ऐलुमिनियम ।      ऊष्मारोधी-लकड़ी, प्लास्टिक।

उत्तर 8: सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने की तुलना में उसकी मोटाई का कई परतों का बना वस्त्र अधिक ऊष्णता प्रदान करता है क्योंकि-
          (i) हवा कपड़ों की दो परतों के बीच फंसी होती हैं।
          (ii) हवा ऊष्मा की कुचालक होती है जिससे शरीर की ऊष्मा बाहर नहीं निकल पाती है और शरीर एवं वस्त्र के बीच गर्माहट महसूस होती है।

उत्तर 9: प्रयोगशाला तापमापी का परिसर प्रायः – 10°C से 110°C होता है।

उत्तर 10: वह प्रक्रम जिसमें ऊष्मा किसी वस्तु के गर्म सिरे से ठंडे सिरे की ओर स्थानान्तरित होती है, चालन कहलाता है।

 

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.