Tuesday, May 14, 2024

Test -3 पदार्थों का पृथक्करण कक्षा 6th Science

 कक्षा 6th  विज्ञान        Test -3 पदार्थों का पृथक्करण           May- 2024

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं.......  दिनांक ...................

समय: 30 मिनट                                            कुल अंक: 20                 

नोट:सभी प्रश्न अनिवार्य है।*प्रश्न संख्या 1 से 6 तक एक अंक के है। *प्रश्न संख्या 7 से 9 तक 2 अंक के प्रश्न है । 

 

प्रश्न 1. दही से मक्खन को निकाला जाता है-
(क) छानन द्वारा  (ख) मंथन द्वारा  (ग) वाष्पन द्वारा   (घ) निष्पावन द्वारा

प्रश्न 2. गेंहूँ, चावल आदि से कंकड़ निकालने की प्रचलित विधि है
(क)निष्पावन (ख) थ्रैशिंग  (ग) हस्त चयन  (घ) फटकना

प्रश्न 3. किस प्रक्रिया में पवन की आवश्यकता होती है?
(क) निष्पावन में   (ख) हस्त चयन में   (ग) चालन में  (घ) निष्यंदन में

प्रश्न 4. समुद्र जल से नमक पृथक् किया जाता है
(क) संघनन द्वारा  (ख) निष्यंदन द्वारा   (ग) निष्पावन द्वारा  (घ) वाष्पन द्वारा

प्रश्न 5. रिक्त स्थानों को भरिए-

(i) धान के दानों को डंडियों से पृथक् करने की विभि को ………………… कहते हैं।
(ii) किसी एक कपड़े पर दूध को उड़ेलते हैं तो मलाई उस पर रह जाती है। पृथक्करण की यह प्रक्रिया ………………… कहलाती है।
(iii) समुद्र के जल से नमक ………………… प्रक्रिया द्वारा पृथक किया जाता है।(iv)मक्खन को पृथक करने के लिए दूध या दही का …………………. किया जाता है।

(v) कभी-कभी …………………. का कार्य बैलों की सहायता से किया जाता है।

(vi). …………………. का उपयोग पवनों अथवा वायु के झोकों द्वारा मिश्रण से भारी तथा        हल्के अवयवों को पृथक करने में किया जाता है।
(vii) जल को उसके वाष्प में बदलने की प्रक्रिया को …………………. कहते हैं।

प्रश्न 6. सत्य अथवा असत्य

(क) दूध और जल के मिश्रण को निस्पंदन द्वारा पृथक किया जा सकता है।
(ख) नमक तथा चीनी के मिश्रण को निष्पावन द्वारा पृथक् किया जा सकता है।

(ग) अनाज और भूसे का पृथक्करण निस्तारण प्रक्रम द्वारा किया जा सकता है।

प्रश्न 7. निष्पावन से क्या अभिप्राय है? यह कहाँ उपयोग किया जाता है?

प्रश्न 8. छालन से क्या अभिप्राय है? यह कहाँ उपयोग होता है?

प्रश्न 9. रेत और जल के मिश्रण से आप रेत तथा जल को कैसे पृथक् करेंगे?

Solution :-


कक्षा 6th  विज्ञान  Test -3  पदार्थों का पृथक्करण  May- 2024

उत्तर 1: (ख) मंथन द्वारा, 

उत्तर 2:  (ग) हस्त चयन, 

उत्तर 3: (क) निष्पावन में,

उत्तर 4: (घ) वाष्पन द्वारा,

उत्तर 5: (i)थ्रैशिंग(ii)निस्यंदन (iii)वाष्पन (iv)मंथन(v)थ्रैशिंग (vi)निष्पावन (vii) वाष्पन।,

उत्तर 6: (क) असत्य   (ख) असत्य (ग) असत्य।

उत्तर 7: जब वायु के झोंकों द्वारा मिश्रण से भारी तथा हल्के अवयवों को पृथक् किया जाता है तो इसे निष्पावन कहते हैं। प्रायः किसान इस विधि का उपयोग हल्के भूसे को भारी अन्न से पृथक् करने के लिए करते हैं।

उत्तर 8: छालन द्वारा छोटे कण छलनी के छिद्रों द्वारा निकल जाते हैं, जबकि बड़ी अशुद्धियाँ छलनी में रह जाती हैं।
उपयोग-छालन द्वारा पत्थर के टुकड़े, भूसा तथा डंडियाँ जो निष्पावन तथा थ्रैशिंग के बाद गेहूँ में रह जाते हैं, को दूर किया जाता है।

उत्तर 9: मिश्रण को एक गिलास में थोड़ी देर के लिए रख देते हैं।

·         मिश्रण के भारी अवयव गिलास की तली में बैठ जायेंगे। इसे अवसादन कहते हैं।

·         साफ जल ऊपरी परत के रूप में आ जायेगा।

·         इस जल को धीरे-धीरे अन्य गिलास में ले लेते हैं। इसे निस्तारण कहते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.