Tuesday, May 28, 2024

Test -4 दहन और ज्वाला Class 8th Science

 कक्षा 8th  विज्ञान        Test -4 दहन और ज्वाला    अगस्त 2023

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं.......    दिनांक ...................

समय: 30 मिनट                                                   कुल अंक: 20

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 10 तक एक अंक के है ।

 *प्रश्न संख्या 11 से 15 तक 2 अंक के प्रश्न है

प्रश्न 1 मैग्नीशियम जलकर (दहन होकर) क्या बनाता है?    (अ) मैग्नीज,

    (ब) मैग्नीशियम ऑक्साइड  (स) मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड (द) मैग्नीशियम क्लोराइड

प्रश्न 2. मोमबत्ती के आंशिक दहन वाले मध्य भाग का रंग होता है
(अ) काला    (ब) नीला    (स) पीला।     (द) उपरोक्त में से कोई नहीं ।
प्रश्न 3. ईंधन के ऊष्यीय मान का मात्रक है
         (अ) न्यूटन   (ब) Kg/KJ      (स) °C     (द) KJ/Kg
प्रश्न 4. पेट्रोल का ऊष्मीय मान है
(अ) 55,000 KJ/Kg. (ब) 45,000 KJ/Kg (स)6,000-8.000 KJ/Kg   (द)1,50,000 KJ/Kg

प्रश्न 5 . ज्वलनशील पदार्थों का ज्वलन ताप होता है
(अ)बहुत कम  (ब)बहुत अधिक  (स)न बहुत अधिक बहुत कम  (द)उपरोक्त में से कोई नहीं
प्रश्न 6 ईंधन के अपूर्ण दहन से बनने वाली गैस है-
(अ)कार्बन डाईऑक्साइड  (ब)हाइड्रोजन  (स)कार्बन मोनोक्साइड   (द) सल्फर डाइऑक्साइड।
प्रश्न 7 वह न्यूनतम ताप जिस पर कोई पदार्थ जलने लगता है, उसका ……कहलाता है।

प्रश्न 8 ईधन के ऊष्मीय मान को ………….. मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

प्रश्न 9 ईंधन के अपूर्ण दहन में कार्बन डाइऑक्साइड गैस बनती हैसत्य / असत्य)

प्रश्न10 पृथ्वी के वातावरण के तापमान में वृद्धि अम्ल वर्षा कहलाती है।सत्य/ असत्य)

प्रश्न 11. दहन की परिस्थितियों की सूची बनाइए।
प्रश्न 12 क्या जंग लगने के प्रक्रम को दहन कहा जा संकता है? विवेचना कीजिए ।
प्रश्न 13 ईंधन के ऊष्मीय मान को किस मात्रक द्वारा प्रदर्शित किया जाता है?
प्रश्न 14 विद्युत उपकरण से संबद्ध आग पर नियंत्रण पाने हेतु जल का उपयोग नहीं किया जाता है क्यों ?
प्रश्न 15. समझाइए कि CO2 किस प्रकार आग को नियंत्रित करती है ?


Solution :-

कक्षा 8th  विज्ञान        Test -4 दहन और ज्वाला    अगस्त 2023

उत्तर 1: (ब) मैग्नीशियम ऑक्साइड

उत्तर 2: () पीला।    

उत्तर 3: (द) KJ/Kg

उत्तर 4: (ब) 45,000 KJ/Kg

उत्तर 5: (अ) बहुत कम

उत्तर 6: (स) कार्बन मोनोक्साइड

उत्तर 7: ज्वलन-ताप 

उत्तर 8 किलोजूल प्रति किलोग्राम

उत्तर 9: असत्य

 उत्तर 10 असत्य।

 उत्तर 11: दहन के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ
            1. ऑक्सीजन की उपस्थिति    2. ईंधन या ज्वलनशील की उपस्थिति

            3. पदार्थ का निम्न ज्वलन ताप ।

उत्तर 12:  नहीं, जंग लगने की प्रक्रिया में धातु वातावरण की ऑक्सीजन व नमी से क्रिया कर ऑक्साइड बनाती है जो उसके पृष्ठ पर दिखाई देती है, जबकि दहन प्रक्रम में वस्तु ऑक्सीजन की उपस्थिति में जलती है । दहन एक तीव्र प्रक्रिया है जबकि जंग लगना धीमी प्रक्रिया है। साथ ही दहन ऊष्मा के साथ ज्वाला भी उत्पन्न करता है। जबकि जंग केवल ऊष्मा उत्पन्न करता है। इस कारण जंग लगने की प्रक्रिया का दहन नहीं कहा जा सकता ह।

उत्तर 13: ईधन का ऊष्मीय मान किलोजूल प्रति किलोग्राम के पदों में व्यक्त  किया जाता है।

उत्तर 14: जल विद्युत का सुचालक है। इसीलिए विद्युत उपकरण से संबद्ध आग पर नियंत्रण पाने हेतु जल का उपयोग नहीं करते।इससे विद्युत झटका लगने से जान जाने का खतरा होता है ।
उत्तर 15: CO2 गैस वायु से भारी होती है । इसलिए यह जलती हुई वस्तु के चारों ओर आवरण कर ऑक्सीजन की मात्रा को कम कर देती है तथा वातावरण से ऑक्सीजन के प्रवाह को वस्तु तक नहीं पहुंचने देती तथा जलने वाली वस्तु का ताप उसके ज्वलन ताप से काफी हद तक कम कर देती है, जिस कारण आग बुझ जाती है ।

 

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.