विज्ञान कक्षा छठी उड़ान कार्य पुस्तिका अध्याय-11 हमारे चारों ओर वायु
पूर्व दक्षताएँ - 506,508 वर्तमान दक्षताएँ - 606,605
पूर्व दक्षताएँ – 506 कार्यपत्रक -1
इस कार्यपत्रक में विद्यार्थी वायुमंडल व वायु में उपस्थित गैसों के बारे में जानकारी प्राप्त
करेंगे।
प्र01. रिक्त स्थान भरें।
क.
वायु की वह परत जो पृथ्वी को घेरे हुए है। उसे ………………… कहते हैं।
ख. ………………….. गैस ज्वलन में सहायक
होती है।
ग.
गतिशील वायु को …………………. कहते है।
घ. जल
में रहने वाले प्राणी श्वसन के जल में ………………….. का उपयोग करते हैं।
पूर्व दक्षता - 508 कार्यपत्रक: 2
इस
कार्यपत्रक में विद्यार्थी पवन चक्की के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
प्र01 चित्र में दिए गए उपकरण का नाम बताएँ।
2. इसका उपयोग किन-किन कार्यों में किया जाता है।
3. क्या आपने इस उपकरण को कहीं देखा हैं? (हां /नहीं)
पूर्व दक्षताएँ - 506 कार्यपत्रक: 3
इस
कार्यपत्रक में विद्यार्थी वायु की संरचना के बारे में जानेंगे।
प्र01 दिए गए चार्ट में नामांकन पूरा करें।
प्र02 अपने सहपाठियों व अध्यापक की सहायता से निम्न गतिविधियों को कक्षा-कक्ष में करें।
अपना निष्कर्ष
उपयुक्त स्थान पर लिखें।
क्रमांक |
गतिविधि |
आपने क्या
देखा? |
ऐसा क्यों
हुआ? |
1. |
दो जलती हुई मोमबत्ती लो। उनमें से एक पर काँच
का गिलास उल्टा कर रख दो। |
|
|
2. |
बोतल को खुले मुख की तरफ से पानी की बाल्टी में
डुबाओ। |
|
|
3. |
एक गिलास जो उसमें बहुत ठंडा पानी भरकर थोड़ी
देर के लिए रख दो। |
|
|
4. |
एक काँच के बर्तन में पानी को उबाला जा रहा है। |
|
|
5. |
जब मिट्टी के एक ढेले पर पानी डाला जाए। |
|
|
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.