Saturday, November 30, 2024

अध्याय 5 : पौधों और जंतुओं का संरक्षण कक्षा आठवीं विज्ञान उड़ान कार्य पुस्तिका

 
 अध्याय 5 : पौधों और जंतुओं का संरक्षण कक्षा आठवीं विज्ञान उड़ान कार्य पुस्तिका

पूर्व दक्षताएँ – 612,604,715,716                     वर्तमान दक्षताएँ -803,814,815

पूर्व दक्षता- 604                   कार्यपत्रक-1          वर्तमान दक्षता –803

   प्रश्नों के उत्तर ज्ञात करने के लिये सरल छानबीन करते हैं, जैसे-दहन के लिए आवश्यक शर्तें 

क्या हैं? हम अचार और मुरब्बों में नमक और चीनी क्यों मिलाते हैं? क्या द्रव समान गहराई 

पर समान दाब डालते हैं ?


नीचे कुछ पशुओं और पक्षियों के चित्र दिए गए हैं। इन चित्रों को ध्यान से देखो और दिए गए 

प्रश्नों के उत्तर लिखो-

(क) हमारे देश में उपरोक्त में से किस जन्तु/पक्षी की संख्या सबसे कम है?

उत्तर: बाघ

(ख) इनकी संख्या कम होने का क्या कारण है?

उत्तर: शिकार करने से इनकी संख्या कम हो रही है।

(ग) क्या नकी संख्या कम होने से कोई प्रभाव पड़ेगा?

उत्तर: खाद्य श्रृंखला समाप्त हो जाएगी। बाघ कम होने से शाकाहारी जंतुओं की संख्या बढ़ 

जाएगी और बाद में इन्हें भी भोजन नहीं मिलेगा और अंत में इनकी भी मौत हो जाएगी।

(घ) इनकी संख्या बढ़ाने के लिए कोई तरीके सुझाएँ

उत्तर: इनके uy7 पर प्रतिबंध लगाकर और इनके रहने के लिए उचित वातावरण उपलब्ध 

करवाकर इनकी संख्या बढ़ाई जा सकती है।   

पूर्व दक्षता - 613                     कार्यपत्रक - 2          वर्तमान दक्षता - 815

ईमानदारी, वस्तुनिष्ठता, सहयोग, भय एवं पूर्वाग्रहों से मुक्ति जैसे मूल्य को प्रदर्षित करते हैं ।

                    

क. ऊपर दिए गए चित्र में क्या आपको डायनासोर दिखाई दे रहा है? हाँ/नहीं?

उत्तर: नहीं

ख क्या डायनासौर हमारी पृथ्वी पर खत्म हो चुके हैं? हाँ/नहीं?

उत्तर: हाँ

ग. कुछ ऐसे जीव जंतुओं के नाम बताओ जो लुप्त होने के कगार पर हैं। इनके लुप्त होने के 

पीछे क्या कारण है?

उत्तर: हाथी, शेर, चीता, नीलगाय,बाघ और काला हिरण

पूर्व दक्षता - 715           कार्यपत्रक - 3            वर्तमान दक्षता - 813

पर्यावरण की सुरक्षा हेतु प्रयास करते है जैसे संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करके उर्वरकों 

और कीटनाशकों का नियंत्रित उपयोग करके, पर्यावरणीय खतरो से निपटने के सुझाव देकर 

आदि।

तुम अपनी कार्य पुस्तिका में अपनी पसन्द के पेड़-पौधे व वन्य जीव- जंतुओं के चित्र, पुराने 

अखबार या मैगजीन में से काटकर चिपकाओ।

उत्तर:


 
पूर्व दक्षता - 612              कार्यपत्रक - 4                 वर्तमान दक्षता - 814

डिज़ाइन बनाने, योजना बनाने एवं उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने में रचनात्मकता का 

प्रदर्शन करते हैं।

हरियाणा राज्य में स्थित राष्ट्रीय उद्यान, दिए गए मानचित्र में भरो।

      

 
उत्तर: कलेसर नेशनल पार्क यमुनानगर , सुल्तानपुर गुड़गांव

पूर्व दक्षता - 716            कार्यपत्रक - 5             वर्तमान दक्षता - 815

ईमानदारी वस्तुनिष्ठता, सहयोग, भय एवं पूर्वाग्रहों से मुक्ति जैसे मूल्य को प्रदर्शित करते है।

सचिन का घर समुद्र के किनारे है। वह एक मछुआरे का बेटा है। जाल में फँसने वाली मछली 

के अलावा अन्य जलीय जीवों को वह वापिस समुद्र में डाल देता है

(क) अग सचिन उन जलीय जीवों को समुद्र में वापिस न फेंकता तो क्या होता?

उत्तर: यदि सचिन उन जलीय जीवों को समुद्र में वापस नहीं फेंकता तो मर सब मर जाते।

(ख) हम जीवों के संरक्षण में अपना योगदान कैसे दे सकते हैं? कोई दो तरीके लिखो।

उत्तर: हम उनका शिकार न करके और उचित आवास प्रदान करके उन्हें संरक्षण में योगदान 

दे सकते हैं।

(क) ऊपर दिए गए चित्रों में से कौन सा चित्र आपको अच्छा लगा?

 उत्तर: पहले वाला चित्र।

(ख) चित्र 2 की यह स्थिति किस कारण हुई?

 उत्तर: चित्र 2 में वनों की कमी और वर्षा न आने के कारण मरुस्थलीकरण हो गया है ।

(ग) अगर हमारी पृथ्वी भी चित्र 2 की तरह हो जाए तो हम पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

 उत्तर: हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन नहीं मिलेगी और हमारा जीवन समाप्त हो जाएगा ।

(घ) चित्र 2 को चित्र 1 में बदलने के लिए आप क्या प्रयास कर सकते हो?

उत्तर: अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ।

 

 

 

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.