Sunday, December 1, 2024

अध्याय 6 : जंतुओं में जनन कक्षा आठवीं विज्ञान उड़ान कार्य पुस्तिका

 

 अध्याय 6 : जंतुओं में जनन कक्षा आठवीं विज्ञान उड़ान कार्य पुस्तिका

पूर्व दक्षताएँ – 702,709,608,602                      वर्तमान दक्षताएँ -808,809,802

पूर्व दक्षता- 702                   कार्यपत्रक-1          वर्तमान दक्षता –801

  जीवों में गुणों, संरचना एवं कार्यों के आधार पर भेद करते है, जैसे संपर्क और असंपर्क बलो

विद्युत चालक और विद्युत रोधक के रूप में द्रव पदार्थों, पिंडज और अंडज जंतुओं में आदि।

 

1. क्या आपने ये चीजें पहले देखी हैं? हाँ/नहीं

उत्तर : नहीं।

2. क्या आलू के टुकड़े से नया आलू का पौधा उगाया जा सकता है? हाँ/नहीं।

उत्तर : हाँ।

3. क्या अपने पेन से नया पेन बनाया जा सकता है? हाँ/नहीं

उत्तर : नहीं।

4. आलू के टुकड़े से नया पौधा बनने के प्रक्रम को क्या कहते हैं?

उत्तर : कायिक जनन ।

5. क्या मनुष्य/जन्तुओं में यह प्रक्रम पाया जाता है?

उत्तर : नहीं।

पूर्व दक्षता - 608              कार्यपत्रक - 2              वर्तमान दक्षता - 809

नामांकित चित्र/फलो चार्ट बनाते है-जैसे-आँख,मानव जनन, अंगों और प्रयोग संबंधी 

व्यवस्थाएँ आदि।

1. दिए गए चित्र का नामांकन कीजिए।

            

उत्तर : पुष्पवृन्त, बाह्यदलपुंज, दलपुंज, पुंकेसर, परागकण, परागकोश, पुतंतु , स्त्रीकेसर, 

वर्तिकाग्र वर्तिका, अण्डाशय


2. पुष्प के नर जनन भागमादा जनन भाग को पहचानिए

उत्तर : नर जनन भाग-पुंकेसर ।

          मादा जनन भाग-स्त्रीकेसर ।

3. नर जनन अंग व मादा जनन अंग किस प्रकार के जनन में सहायक होते हैं

लैंगिकअलैंगिक

(अध्यापक छात्रों को लैंगिक जनन व अलैंगिक जनन के बारे में समझाएंगे)

उत्तर : लैंगिक ।

लैंगिक जनन (Sexual Reproduction): वह प्रक्रिया जिसमें नर और मादा युग्मक का 

संलयन होता है।

अलैंगिक जनन (Asexual Reproduction): जनन का वह प्रकार जिसमें केवल एक जीव 

भाग लेता है ।

पूर्व दक्षता - 602             कार्यपत्रक 3                वर्तमान दक्षता - 808

सूक्ष्म जीवों के स्लाइड तैयार करते है और उनसे विभिन्न संबंधित सूक्ष्म लक्षणों का वर्णन 

करते है।

सभी जंतु अपनी जैसी संतान पैदा करते हैं, नीचे दिए गए तालिका में जंतु और उसकी संतति 

के बारे में दिया गया है। इसका सही मिलान करें।

जंतु        

संतति

मनुष्य

चूज़ा

बिल्ली

बिलौटा

मुर्गी

शिशु

गाय

बछड़ा

कुत्ता

पिल्ला

मेंढक

कैटरपिलर

तितली

शावक

शेर

पिल्ला

लोमड़ी

लोमड़ी का बच्चा

खरगोश

टैडपोल

उत्तर :

जंतु        

संतति

मनुष्य

शिशु

बिल्ली

बिलौटा

मुर्गी

चूज़ा

गाय

बछड़ा

कुत्ता

पिल्ला

मेंढक

टैडपोल

तितली

कैटरपिलर

शेर

शावक

लोमड़ी

लोमड़ी का बच्चा

खरगोश

पिल्ला

 

 

पूर्व दक्षता - 709                 कार्यपत्रक - 4                     वर्तमान दक्षता - 808

सूक्ष्म जीवों के स्लाइड तैयार करते है और उनसे विभिन्न संबंधित सूक्ष्म लक्षणों का वर्णन 

करते हैं।

नीचे रेशम के कीट के जीवन चक्र को दर्शाया गया है। उन अवस्थाओं के नाम लिखो।

उत्तर : अंडा लारवा प्यूपा वयस्क रेशम कीट ।

जीव जन्तुओं में अपनी संतति उत्पन्न करने के अलग-अलग तरीके होते हैं। अमीबा तथा मनुष्य 

में जनन के तरीके अलग-अलग हैं।


(क) क्या अमीबा में जनन के लिए माता व पिता दोनों का होना आवश्यक है?

उत्तर : नहीं।

(ख) जिस जनन में नर या मादा, एक की ही आवश्यकता होती है, उसे क्या कहते हैं?

उत्तर : अलैंगिक जनन-इस जनन में केवल एक ही जनक नए जीव को जन्म देता है।

पूर्व दक्षता - 703               कार्यपत्रक - 5                            वर्तमान दक्षता - 802

जीवों और प्रक्रियाओं के अवलोकन योग्य गुणों के आधार पर वर्गीकृत करते है,जैसे खरीफ 

और रबी फसलों, उपयोगी और हानिकारक सूक्ष्म जीवों, लैंगिक और अलैंगिक प्रजनन

समाप्त होने वाली और अक्षय प्राकृतिक संसाधन आदि।

वह जन्तु जो सीधे शिशु को जन्म देते हैं,----- जन्तु कहलाते हैं। जैसे-मनुष्य।

उत्तर : वह जन्तु जो सीधे शिशु को जन्म देते हैं, जरायुज जन्तु कहलाते हैं। जैसे-मनुष्य

वह जन्तु जो अण्डे देते हैं, ----- जन्तु कहलाते हैं। जैसे-मुर्गी ।

उत्तर : वह जन्तु जो अण्डे देते हैं, अंडप्रजक जन्तु कहलाते हैं। जैसे-मुर्गी।

नीचे दिए गए जीव जन्तुओं को जरायुज व अंडप्रजक के आधार पर छाँटकर लिखो।

गाय, कुत्ते, छिपकली, तितली, कछुआ, बत्तख, मगरमच्छ, भैंस, बकरी, सांप, मेंढक,

तोता, मछली, भेड़, भालू, शेर, बन्दर।

जरायुज जन्तु

अंडप्रजक जन्तु

 

 

उत्तर :

जरायुज जन्तु

अंडप्रजक जन्तु

गाय, कुत्ते, भैंस, बकरी, भेड़, भालू, शेर, बन्दर।

छिपकली, तितली, कछुआ, बत्तख, मगरमच्छ, मेंढक,तोता, सांप, मछली।

 

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.