अध्याय-11 प्रकाश विज्ञान कक्षा सातवीं उड़ान कार्य पुस्तिका
पूर्व दक्षता – 506,601,605,609,610 वर्तमान दक्षता 701,702,704,711,712,713
पूर्व दक्षता - 506 कार्यपत्रक: 1 वर्तमान दक्षता -703
पदार्थों, जीवों और प्रक्रियाओं को अवलोकन योग्य गुणों के आधार पर वर्गीकृत करते हैं
जैसे-
पादप
व जंतु में परिवहन तथा भौतिक व रासायनिक परिवर्तन।
प्र01 रूपान्शी ने अपनी दादी से पूछा कि हम सूर्य को सूर्य देवता क्यूँ कहते है। दादी ने उसको
बताया के सूर्य ब्रह्मांड में एक ऊर्जा का स्त्रोत है तथा सूर्य हमें प्रकाश देता है जिससे हम
वस्तुओं को देख पाते हैं। सूर्य का अपना प्रकाश है और यह एक
दीप्त पिंड है।
1. ऐसी दो वस्तुओं का नाम लिखों जिनका अपना प्रकाश होता है? ऐसी वस्तुओं को क्या
कहते है?
………………………………………………………………………………………………
2. किन्हीं तीन वस्तुओं का नाम लिखों जिनका अपना प्रकाश नहीं होता? उन्हें हम क्या कहते
है?
……………………………………………………………………………………………………….
3. ऐसी तीन मानव निर्मित वस्तुओं के नाम लिखों जिनके
प्रकाश में अन्य वस्तुओं को देखा जा
सकता है?
………………………………………………………………………………………………………..
(ख) प्रवीन अपने पापा के साथ सुबह-सुबह घुमने गया तो देखता है कि सड़क पर कोहरा
फैला हुआ है और उसे रास्ता ठीक से दिखाई नहीं दे रहा। सड़क पर सभी वाहन धीमी गति से लाइटें जलाकर चल रहे हैं और बार-बार गाड़ी का शीशा साफ करते हैं।
1. ऐसी वस्तुएँ जिनके आर-पार सुस्पष्ट दिखाई दें।
उन्हें क्या कहते है?
………………………………………………………………………………………………………
2. ऐसी वस्तुएँ जिनके आर-पार देखने पर धुंधला दिखाई
देता हैं। उन्हें क्या कहते है?
………………………………………………………………………………………………………..
3. ऐसी वस्तुएँ जिनके आर-पार दिखाई नहीं देता है? उन्हें क्या कहते है? उपरोक्त वकतव्य में
से इसका उदाहरण लिखें।
…………………………………………………………………………………………………………
4. गाड़ी का शीशा किस प्रकार की वस्तु का उदाहरण हैं?
…………………………………………………………………………………………………………
(ग) मीनाक्षी अपने दोस्तों के साथ एक खेल-खेलती
है। सभी बच्चें कुछ वस्तुएँ लिए हुए हैं, और
बारी-बारी से उन वस्तुओं को
धूप में ले जाकर उनकी छाया का परिणाम सारणी में लिखते हैं।
क्रम संख्या |
वस्तु |
छाया बनती है। (हाँ/नहीं) |
1. |
पुस्तक |
|
2. |
कांच का गिलास |
|
3. |
पैंसिल |
|
4. |
दर्पण |
|
5. |
फूल |
|
6. |
स्टील का गिलास |
|
7. |
बॉल |
|
8. |
खिड़की में लगने वाला शीशा |
|
9. |
हाथों की विभिन्न आकृतियाँ |
|
10. |
कुर्सी |
|
पूर्व दक्षता – 605 कार्यपत्रक - 2 वर्तमान दक्षता -705
प्रक्रियाओं और परिघटनाओं के कारणों से संबंधित करते है, जैसे मानव गतिविधियों से जल
का अपशिष्ट होना आदि।
(क) प्रकाश का किसी सतह से टकराकर उसी माध्यम में मुड़ जाना प्रकाश का परावर्तन
कहलाता हैं। निम्नलिखित घटनाओं में से कौन-सी घटनाएँ परावर्तन के कारण होती है।
क्रम संख्या |
घटना |
परावर्तन के कारण हुई (हाँ/नहीं) |
1. |
चांद का चमकना |
|
2. |
अंधेरे में वस्तु का न दिखाई देना। |
|
3. |
कुएँ/पानी में छाया दिखाई देना। |
|
4. |
पानी में डूबी हुई पैंसिल का मुड़ा हुआ दिखाई
देना। |
|
5. |
दर्पण द्वारा सूर्य के प्रकाश का चमकना। |
|
6. |
स्टील का गिलास |
|
7. |
बल |
|
8. |
खिड़की में लगने वाला शीशा |
|
(ख) नीचे, एक वृक्ष की प्रातः दोपहर व शाम के समय बनने वाली उसकी छाया को दिखाया
गया है। क्या तुम तीनों चित्रों में सूर्य की स्थिति को दर्शा सकते हो?
स्थिति-1 स्थिति-2 स्थिति-3
(ग) तुम एक दर्पण में अपना प्रतिबिंब देखो। इसी तरह धूप में अपनी छाया देखों। इसके
अनुसार नीचे दिए गए कथनों पर ( >) और (×) का
निशान लगाओ।
- प्रकाश की स्थिति बदलने से छाया के आकार में परिवर्तन होता है, पर प्रतिबिंब के आकार
में नहीं।
- प्रतिबिंब में आपके कपड़ों का सही रंग दिखाई देता
है, परंतु छाया में नहीं।
- आपके हिलने से प्रतिबिंब हिलता है परंतु छाया
नहीं।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.