Navbar

Friday, December 27, 2024

Test -11 प्रकाश कक्षा 7th विज्ञान


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।

कक्षा 7th  विज्ञान        Test -11 प्रकाश      Dec.- 2024

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं.......    दिनांक ...................

समय: 30 मिनट                                                   कुल अंक: 20

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है * प्रश्न संख्या 1 से 5 तक 1-1 अंक के है । *प्रश्न संख्या 6 से 10 तक 2 अंक के प्रश्न है।


निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
प्रश्न 1. प्रकाश के परावर्तन के लिए उपयुक्त सतह होगी।  

() समतल बालू  ()स्टेनलेस स्टील की चमकदार प्लेट () लकड़ी का चिकना टुकड़ा () पत्थर

प्रश्न 2. समतल दर्पण में काँच की पतली प्लेट को पॉलिश किया जाता है।

   () एक सतह पर () दोनों सतहों पर () किनारों पर () कोनों पर

प्रश्न 3. एक समतल दर्पण के सामने एक मोमबत्ती को जलाकर रखा गया है, मोमबत्ती का प्रतिबिम्ब बनेगा। 

() सीधा, समान आमाप का () सीधा बड़े आमाप का () उल्टा, समान आमाप का  () उल्टा, छोटे आमाप का

प्रश्न 4. पर्दे पर बनने वाला प्रतिबिम्ब कहलाता है।
 (
) आभासी  () वास्तविक  () अर्द्ध आभासी    () अनिश्चित

प्रश्न 5. उत्तल लेंस का उपयोग होता है।

() डॉक्टर द्वारा दाँत देखने में  () टार्च के अग्र दीप के परावर्तक पृष्ठ में  () वाहन के पार्श्व दृश्यन में  () आवर्धक (हैण्ड लेंस) में

प्रश्न 6. . रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर न प्राप्त किया जा सके, वह ……… कहलाता है।

(ख) यदि प्रतिबिम्ब सदैव आभासी तथा साइज में छोटा हो, तो यह किसी उत्तल …… द्वारा बना होगा।

(ग) यदि प्रतिबिम्ब सदैव बिम्ब के साइज का बने, तो दर्पण ………… होगा।

(घ) जिस प्रतिबिम्ब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, वह.................प्रतिबिम्ब कहलाता है।

(च) अवतल…....... द्वारा बनाया गया प्रतिबिम्ब पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।

प्रश्न 7. समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिम्ब के अभिलक्षण लिखिए।

प्रश्न 8. उत्तल तथा अवतल लेंसों में दो अन्तर बताइए।

प्रश्न 9. “प्रकाश सीधी रेखा में गमन करता है ?” सिद्ध करने के लिए एक क्रियाकलाप लिखिए।

प्रश्न 10. . क्या आप जानते हैं ? दर्पण, अस्त्रों की भाँति भी उपयोग में लाये जा सकते हैं।



Solution :

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।

कक्षा 7th  विज्ञान        Test -11 प्रकाश      Dec.- 2024

उत्तर; 1 () स्टेनलेस स्टील की चमकदार प्लेट

उत्तर; 2 () एक सतह पर

उत्तर; 3 () सीधा, समान आमाप का

उत्तर; 4 () वास्तविक

उत्तर; 5 () आवर्धक (हैण्ड लेंस) में

उत्तर: 6 (क) आभासी प्रतिबिम्ब (ख) दर्पण  (ग) समतल (घ) वास्तविक प्रतिबिम्ब 

उत्तर: 7 इसमें प्रतिबिम्ब दर्पण के पीछे बनता है। प्रतिबिम्ब सीधा, समान आकार का तथा दर्पण से वस्तु की दूरी के बराबर दूरी पर बनता है।

उत्तर: 8 1. उत्तल लेंस बीच से मोटा तथा किनारों से पतला होता है, जबकि अवतल लेंस बीच से पतला तथा किनारों से मोटा होता है।
         2.
उत्तल लेंस वास्तविक प्रतिबिम्ब बना सकता है, जबकि अवतल लेंस वास्तविक प्रतिबिम्ब नहीं बनाता है।

उत्तर: 9 क्रियाकलाप मेज पर एक मोमबत्ती रखकर उसे जलाइए। अब एक पाइप (लगभग 30-50 cm) लेकर उसमें से होकर मोमबत्ती की लौ को देखिए। आपको मोमबत्ती की लौ स्पष्ट दिखाई देगी (चित्र a) अब पाइप को उसके बीच के भाग से थोड़ा-सा मोड़ दीजिए। पुनः पाइप से होकर मोमबत्ती की लौ को देखिए। क्या अब आपको मोमबत्ती की लौ दिखाई दी। नहीं, (चित्र b) क्योंकि मुड़े हुए पाइप ने प्रकाश को रोक दिया है    

  

                                                     

उत्तर: 10  कहते हैं कि ग्रीक वैज्ञानिक आर्किमिडीज ने लगभग दो हजार वर्ष पहले ऐसा कर दिखाया था। जब रोमनों ने ग्रीक के समुद्री तट के सायराक्यूज (सिसली) नामक नगर पर आक्रमण किया, तो आर्किमिडीज ने नीचे चित्र में दर्शाये अनुसार दर्पणों को लगाया। दर्पणों को किसी भी दिशा में घुमाया जा सकता था। इन्हें इस प्रकार व्यवस्थित किया गया कि वे सूर्य के प्रकाश को रोमन सैनिकों के ऊपर परावर्तित कर सकते थे। सूर्य के प्रकाश से रोमन सैनिक चुँधिया गये। वे नहीं जानते थे कि क्या हो रहा है। वे चकरा गये और भाग खड़े हुए। यह एक ऐसा उदाहरण है, जो यह स्पष्ट करता है कि किस प्रकार सैनिक ताकत पर सूझ-बूझ से विजय पाई जा सकती है।

 

 

 


No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.