Friday, December 27, 2024

Test -10 विद्युत धारा और इसके प्रभाव कक्षा 7th विज्ञान

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।

कक्षा 7th  विज्ञान        Test -10 विद्युत धारा और इसके प्रभाव      Nov.- 2024

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं.......    दिनांक ...................

समय: 30 मिनट                                                   कुल अंक: 20

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है * प्रश्न संख्या 1 से 5 तक 1-1 अंक के है । *प्रश्न संख्या 6 से 10 तक 2 अंक के प्रश्न है।

निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।


प्रश्न 1. स्विच द्वारा विद्युत परिपथ को

(क) ऑन किया जाता है  (ख) ऑफ किया जाता है ।

(ग) ये दोनों      (घ) इनमें से कुछ नहीं

प्रश्न 2. विद्युत सेल में टर्मिनल की संख्या होती है।

(क) एक (ख) दो  (ग) तीन  (घ) अनेक

प्रश्न 3. बैटरी का प्रयोग किया जाता है।

(क) टॉर्च में (ख) रेडियो में (ग) रिमोट कंट्रोल में (घ) इन सभी में

प्रश्न 4. विद्युत बल्ब में पतले तार को क्या कहते हैं, जो प्रकाशित होता है?

(क) धागा (ख) फिलामेन्ट (ग) एलीमेन्ट (घ) फ्यूज

प्रश्न 5. उत्सर्जक डायोड है-(क) LED (ख) LCD (ग) DVD (घ) CTV

प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।

(क) विद्युत सेल के प्रतीक में लम्बी रेखा, उसके …………टर्मिनल को निरूपित करती है।

(ख) दो या अधिक विद्युत सेलों के संयोजन को ………………… कहते हैं।

(ग) जब किसी विद्युत हीटर के स्विच को ‘ऑन’ करते हैं, तो इसका ………………… रक्त तप्त (लाल) हो जाता है।

(घ) विद्युत धारा के तापीय प्रभाव पर आधारित सुरक्षा युक्ति को ………………… कहते हैं।

प्रश्न 7. (क) दो सेलों की बैटरी बनाने के लिए एक सेल के ऋण टर्मिनल को दूसरे सेल के ऋण टर्मिनल से संयोजित करते हैं। (सत्य/असत्य)

(ख) जब किसी फ्यूज में से किसी निश्चित सीमा से अधिक विद्युतधारा प्रवाहित होती है, तो वह पिघलकर टूट जाता है। (सत्य/असत्य)

(ग) विद्युत चुम्बक, चुम्बकीय पदार्थों को आकर्षित नहीं करता। (सत्य/असत्य)

(घ) विद्युत घण्टी में विद्युत चुम्बक होता है। (सत्य/असत्य)

प्रश्न 8. क्या विद्युत चुम्बक का उपयोग किसी कचरे के ढेर से प्लास्टिक को पृथक् करने के लिए किया जा सकता है ? स्पष्ट कीजिए।

प्रश्न 9. विद्युतधारा के किन्हीं दो प्रभावों के नाम लिखिए।

प्रश्न 10. विद्युत फ्यूज क्या होता है ? इसका क्या कार्य है ?





Solution :

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।

कक्षा 7th  विज्ञान        Test -10 विद्युत धारा और इसके प्रभाव      Nov.- 2024

उत्तर:1 (ग) ये दोनों

उत्तर:2 (ख) दो

उत्तर:3 (घ) इन सभी में

उत्तर:4 (ख) फिलामेन्ट

उत्तर:5 (क) LED

उत्तर:6 (क) धनात्मक (ख) बैटरी  (ग) तन्तु (घ) फ्यूज।

उत्तर:7 (क) असत्य (ख) सत्य (ग) असत्य (घ) सत्य।

उत्तर: 8 नहीं, क्योंकि कोई भी चुम्बक प्लास्टिक की बनी वस्तुओं को अपनी ओर आकर्षित                नहीं करता है।

उत्तर: 9 1.विद्युतधारा का चुम्बकीय प्रभाव।   2. विद्युतधारा का तापन प्रभाव।

उत्तर: 10 विद्युत फ्यूज विद्युत परिपथ में अतिभारण से होने वाली हानि से बचाने के लिये लगायी जाने वाली युक्ति है। इसमें कम गलनांक वाला धातु का तार लगा होता है। अधिक विद्युतधारा प्रवाहित होने पर यह गर्म होकर पिघल जाता है जिससे परिपथ को कोई हानि नहीं होती है।

   



No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.