राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।
कक्षा 6th विज्ञान Test-11 हमारे चारों ओर वायु Jan - 2025
विद्यार्थी का नाम............................
रोल नं....... दिनांक ...................
समय: 30 मिनट कुल अंक: 20
नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 5 तक एक अंक के है । *प्रश्न संख्या 6 से 11 तक 2 अंक के प्रश्न है।
प्रश्न 1. वायु बहने की दिशा बताने वाली
युक्ति है-
(क) वात सूचक (ख) दिक्सू चक (ग) फिरकी
(घ) वायुमापी
प्रश्न 2. वायु में उपस्थित होती है-
(क) ऑक्सीजन (ख) कार्बन डाइऑक्साइड (ग) नाइट्रोजन
(घ) ये सभी
प्रश्न 3. कौन-कौन सी गैस वायु मण्डल का 99% भाग बनाती
है -
(क) ऑक्सीजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड (ख) ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन
(ग) जलवाष्प एवं ऑक्सीजन (घ)
नाइट्रोजन एवं कार्बन डाइऑक्साइड
प्रश्न 4. वायु प्रदूषित होती है
(क) धूल से (ख) धुएँ से (ग) निलम्बित कों से (घ) इन सभी से
प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए।
(क) पृथ्वी के चारों ओर की वायु की परत ……………. कहलाती है।
(ख) हरे पौधों को भोजन बनाने के लिए
वायु के अवयव ………की आवश्यकता होती है।
(ग) वायु का वह घटक जो जलने में सहायक है वह …….. कहलाता है।
(घ) वायु का एक बड़ा भाग ……… कहलाता
है।
प्रश्न 6. निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं
असत्य कथन छाँटिए
(i) हमारे चारों ओर की वायु का एक छोटा
अवयव कार्बन डाईऑक्साइड होता है।
(ii) धूल एवं धुआँ हमारे स्वास्थ्य के लिए
लाभदायक होते हैं।
(iii) जलीय जीव जल में घुली हुई ऑक्सीजन को
साँस लेने में उपयोग करते हैं।
(iv) पवन चक्की वायु की तेज गति के कारण
चलती है।
प्रश्न 7. पाँच क्रियाकलापों की सूची बनाइए जो वायु की उपस्थिति के
कारण सम्भव हैं।
प्रश्न 8. वायु के संघटक क्या हैं?
प्रश्न 9. पर्वतारोही ऊँचे पहाड़ों पर चढ़ते समय ऑक्सीजन का सिलेण्डर
साथ क्यों ले जाते हैं?
प्रश्न 10. . वायु की संरचना बताइए।
प्रश्न 11. ‘वायु में ऑक्सीजन है’ सिद्ध
करने के लिए एक क्रियाकलाप कीजिए।
Solution :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।
कक्षा 6th विज्ञान Test-11 हमारे चारों ओर वायु Jan - 2025
उत्तर: 1 (क) वात सूचक
उत्तर: 2 (घ) ये सभी
उत्तर: 3 (ख) ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन
उत्तर:4 (घ) इन सभी से
उत्तर: 5 (क) वायुमण्डल।
(ख) कार्बन डाईऑक्साइड। (ग) ऑक्सीजन (घ) नाइट्रोजन।
उत्तर: 6 (i). सत्य (ii).
असत्य (iii). सत्य (iv).
सत्य।
उत्तर; 7 वायु की उपस्थिति के कारण
निम्नलिखित क्रियाकलाप सम्भव हैं-
• पौधों में श्वसन व प्रकाश
संश्लेषण।
• पवनचक्की का चलना।
• पतंग का उड़ना।
• जल चक्र।
• वाष्पोत्सर्जन।।
उत्तर: 8 वायु अनेक गैसों का मिश्रण है।
वायु में मुख्यत: नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड,
जल वाष्प
तथा कुछ अन्य गैसें होती हैं। वायु में नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन की मात्रा अधिक होती
है। ये गैसें वायु का 99 प्रतिशत भाग बनाती हैं। शेष 1 प्रतिशत में अन्य गैसें तथा धूलकण होते हैं।
उत्तर: 9 अधिक ऊँचाई पर जाने पर वायुमण्डल में गैसों की कमी होने
लगती है। अधिक ऊँचाई पर ऑक्सीजन की उपलब्धता कम होती जाती है। ऑक्सीजन की कमी होने
पर पर्वतारोही को सौंस लेने में कठिनाई होगी और ऑक्सीजन के अभाव में उसकी मौत भी
हो सकती है। इसीलिए वे ऑक्सीजन के सिलेण्डर साथ ले जाते हैं ताकि वह श्वसन के लिए
ऑक्सीजन प्राप्त कर सकें।
उत्तर: 10 वायु गैसों का मिश्रण है।
इसमें नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन की कुल मात्रा 99% होती है। शेष 1% में कार्बन डाईऑक्साइड, कुछ अन्य गैसें, जलवाष्प तथा धूल के कण होते
हैं।
उत्तर: 11 अपने शिक्षक की उपस्थिति में दो उथले पात्रों में दो समान
आकार की मोमबत्तियों को बीचों-बीच लगाइये। अब पात्रों में कुछ पानी डाल दें। अब
मोमबत्तियाँ जलायें तथा चित्र के अनुसार प्रत्येक मोमबत्ती के ऊपर एक-एक गिलास उलट
कर रख दें (एक गिलास दूसरे से बड़ा हो)।
छोटे गिलास के नीचे रखी मोमबत्ती पहले बुझती है और इसके नीचे पानी
का स्तर गिलास में बढ़ जाता है। दूसरे गिलास की मोमबत्ती थोड़ी देर में बुझती है
और इसके गिलास में भी पानी का स्तर बढ़ जाता है। चूंकि मोमबत्ती जलने पर ऑक्सीजन
की मात्रा में कमी आती है। इससे सिद्ध होता है कि वायु में ऑक्सीजन है जो कि
मोमबत्ती को जलाने में सहायक है।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.