राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।
कक्षा 6th विज्ञान Test-10-चुंबकों द्वारा मनोरंजन Dec - 2024
विद्यार्थी का नाम............................
रोल नं....... दिनांक ...................
समय: 30 मिनट कुल अंक: 20
नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 5 तक एक अंक के है । *प्रश्न संख्या 6 से 11 तक 2 अंक के प्रश्न है।
प्रश्न 1. लोहे की वस्तुओं को अपनी ओर खींचने वाले पत्थर को क्या नाम
दिया गया?
(क) मेग्नस (ख) मेग्नेटाइट (ग) हेमेटाइट (घ) पाइराइट
प्रश्न 2. वे पदार्थ जो चुम्बक की ओर आकर्षित होते हैं, कहलाते हैं-
(क)
चुम्बकीय पदार्थ (ख) अचुम्बकीय पदार्थ (ग) प्रतिकर्षी पदार्थ (घ) आकर्षी पदार्थ
प्रश्न 3. चुम्बक के ध्रुव होते हैं- (क) एक (ख) दो (ग) तीन
(घ) चार
प्रश्न 4. चुम्बक अपना गुण खो देता है-
(क) गर्म
करने पर (ख) पीटने पर (ग) ऊँचाई से गिराने पर (घ) ये
सभी
प्रश्न 5. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए ।
(क) कृत्रिम चुम्बक विभिन्न आकार
के बनाए जाते हैं, जैसे ………… तथा ……….।
(ख) जो पदार्थ चुम्बक की ओर
आकर्षित होते हैं, वे ………… कहलाते हैं।
(ग) कागज एक …………… पदार्थ नहीं
है।
(घ) प्राचीन काल में लोग दिशा
ज्ञात करने के लिए …… का टुकड़ा लटकाते थे।
प्रश्न 6. प्रश्न 2. बताइए निम्न कथन सही है अथवा गलत।
(क) बेलनाकार चुम्बक में केवल एक ध्रुव
होता है।
(ख) कृत्रिम चुम्बक का आविष्कार यूनान
में हुआ था।
(ग) चुम्बक के समान ध्रुव एक-दूसरे को
प्रतिकर्षित करते हैं।
(घ) लोहे का बुरादा छड़ चुम्बक के समीप
लाने पर इसके मध्य में अधिक चिपकता है।
प्रश्न 7. चुम्बक के कोई दो गुण लिखिए।
प्रश्न 8. दिशा निर्धारण में कम्पास का
किस प्रकार प्रयोग होता है?
प्रश्न 9. आपको एक लोहे की पत्ती दी गई
है। आप इसे चुम्बक कैसे बनाएँगे?
प्रश्न 10. एक सरल कम्पास बनाने के लिए एक
क्रियाकलाप लिखिए।
प्रश्न 11. 5. चुम्बकों का रख-रखाव कैसे किया
जाता है?
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।
कक्षा 6th विज्ञान Test-10-चुंबकों द्वारा मनोरंजन Dec - 2024
उत्तर: 1 (ख) मेग्नेटाइट
उत्तर: 2 (क) चुम्बकीय पदार्थ
उत्तर: 3 (ख) दो
उत्तर: 4 (घ) ये सभी
उत्तर: 5 (क)नाल चुम्बक, बेलनाकार चुम्बक, छड़ चुम्बक (ख) चुम्बकीय
(ग)चुम्बकीय (घ)चुम्बक
उत्तर: 6 (क) गलत (ख) गलत (ग) सही (घ)
गलत
उत्तर: 7 चुम्बक के गुण:
1. चुम्बक लोहा, निकिल, कोबाल्ट जैसे कुछ पदार्थों को
आकर्षित करता है।
2. चुम्बक को स्वतंत्रतापूर्वक लटकाने पर
यह सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में रुकता है।
उत्तर: 8 कम्पास की सुई सदैव उत्तर-दक्षिण दिशा में ठहरती है। सुई
नोंक वाला सिरा उत्तर की ओर तथा इसके पीछे
का सिरा दक्षिण दिशा बताता है। उत्तर-दक्षिण दिशाओं को जानकर पूर्व-पश्चिम दिशाओं
का ज्ञान किया जा सकता है।
उत्तर: 9 सबसे पहले लोहे की पत्ती को मेज पर रखते हैं। अब एक छड़ चुम्बक का कोई एक ध्रुव लोहे की पत्ती के एक सिरे पर रखिए। चुम्बक को बिना हटाए इसे पत्ती के दूसरे सिरे तक ले जाइए। इस प्रक्रिया को लगभग 30-40 बार दोहराइए। इस प्रकार लोहे की पत्ती को चुम्बक बनाया जा सकता है।
उत्तर: 10 क्रियाकलाप: छड़ चुम्बक के उपयोग से लोहे की सुई को
चुम्बकित कीजिए। अब इसे किसी छोटी कॉर्क अथवा फोम के टुकड़े में प्रविष्ट कीजिए।
इसे पानी से भरे प्याले अथवा टब में तैराइए। यह सुनिश्चित कीजिए कि सुई पानी को न
छुए। अब आपकी कम्पास कार्य करने के लिए तैयार है। तैरती कॉर्क पर लगी सुई की दिशा नोट
कीजिए। सुई लगी कॉर्क को विभिन्न दिशाओं में घुमाइए। जब बिना घुमाए कॉर्क तैरने
लगे तो सुई की दिशा पुनः नोट कीजिए। कॉर्क का घूमना बंद होने पर सुई सदैव एक ही
दिशा दर्शाती है।
उत्तर: 11 चुम्बकों को कभी भी पीटना या गर्म नहीं करना चाहिए । इससे
चुम्बक अपना चुम्बकत्व खो देती है।
छड़ चुम्बकों को सुरक्षित रखने के लिए उनके जोड़ों के असमान ध्रुवों को पास-पास रखा जाना चाहिए। इन चुम्बकों को लकड़ी के टुकड़ों के साथ रखें।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.