सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।
Chapter 8 "जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा" कक्षा 6 की विज्ञान की पाठ्य पुस्तक "जिज्ञासा"
" जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा " कक्षा 6 की विज्ञान की पाठ्य पुस्तक "जिज्ञासा" का आठवां अध्याय है। नीचे इस अध्याय के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं, जो पाठ्य पुस्तक और सामान्य शिक्षण पैटर्न पर आधारित हैं।
प्रमुख शब्द :
संघनन प्रयोग करना वाष्पीकरण या वाष्पन
अन्वेषण करना हिमीकरण अवलोकन करना
गैस पूर्वानुमान लगाना आर्द्रता
प्रश्न करना कारण बताना पिघलना
अंकित करना ठोस जांच करना
जल चक्र चर्चा करना द्रव
वायुमंडल अवधारणाओं संभावित
सारांश:
- जल के वाष्प अवस्था में परिवर्तित होने का प्रक्रम वाष्पीकरण या वाष्पन कहलाता है।
- जल वाष्प के द्रव अवस्था में परिवर्तित होने का प्रक्रम संघनन कहलाता है।
- जल विभिन्न अवस्थाओं में पाया जाता है ठोस द्रव और गैस।
-तापन और शीतलन करने पर जल अपनी अवस्था बदल लेता है।
- परिस्थितियाँ जो वाष्पीकरण को तीव्र या धीमा बनती है, वह है- संपर्क का क्षेत्र, नमी, हवा
की गति इत्यादि।
- वाष्पीकरण से शीतल प्रभाव उत्पन्न होता है।
- वायु में विद्यमान जलवाष्प संघनित होकर छोटी-छोटी जल की बूंदें बनती हैं जो बादल जैसी
दिखाई देती हैं। बहुत सी छोटी जल की बूंदें परस्पर मिलकर वर्षा, हिम तथा ओलों के रूप
में गिरती है।
-पृथ्वी की सतह तथा वायुमंडल के बीच जल के चक्रण को जल चक्र कहते हैं।
- हमने वाष्पीकरण और संघनन की अवधारणाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए
अवलोकन, प्रश्न करने, संभावित कारण, प्रयोग इत्यादि की प्रक्रिया का उपयोग किया है।
कक्षा 6 विज्ञान – अध्याय 8: " जल की विविध अवस्थाओं की यात्रा " अभ्यास प्रश्न-उत्तर
(Exercise Questions)
प्रश्न:1. निम्नलिखित में से कौन सा विकल्प संघनन का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
(क) जल का वाष्प के रूप में परिवर्तन / बदलना।
(ख ) जल का द्रव / तरल से गैसीय अवस्था में बदलने का प्रक्रम।
(ग ) छोटी जल की बूंदों से बादलों का बनना।
(घ ) जलवाष्प का उसकी द्रव/तरल अवस्था में परिवर्तन/बदलना।
उत्तर : (घ) जलवाष्प का उसकी द्रव/तरल अवस्था में परिवर्तन/बदलना है।
(संघनन (CONDENSATION): संघनन वह प्रक्रिया है जिसमें गैसीय अवस्था में मौजूद जल
(जलवाष्प) तरल जल की बूंदों में बदल जाता है। यह अक्सर तब होता है जब हवा ठंडी होती है
और अपनी जलवाष्प को धारण करने की क्षमता खो देती है।)
प्रश्न:2. नीचे दी गई प्रक्रियाओं में से किस प्रक्रिया में वाष्पीकरण बहुत महत्वपूर्ण है?
(क) रंग भरना-
(i) क्रेयॉन से (ii) पानी के रंगो से
(iii) ऐक्रिलिक रंगो से (iv) पेंसिल रंगो से
(ख) कागज पर लिखना-
(i) पेंसिल से (ii) स्याही वाले पेन से
(iii) बॉल पॉइंट पेन से
उत्तर : (क) (II) पानी के रंगो से
(ख) (II) स्याही वाले पेन से
(वाष्पीकरण (EVAPORATION) रंग भरना और कागज पर लिख ने में बहुत महत्वपूर्ण है।
जब आप पानी के रंगों से पेंट करते हैं, तो पानी वाष्पित हो जाता है, जिससे पेंट के कण
कागज पर रह जाते हैं और सूख जाते हैं। पेंसिल, क्रेयॉन या बॉल पॉइंट पेन में वाष्पीकरण की
प्रक्रिया शामिल नहीं होती, क्योंकि वे ठोस पदार्थों या पेस्ट-आधारित स्याही का उपयोग करते
हैं जो सूखने के बजाय कागज पर टिक जाते हैं।)
प्रश्न:3. आजकल हमें कई जगह हरे रंग की प्लास्टिक की घास दिखाई देती हैं। प्राकृतिक
घास के आसपास का स्थान प्लास्टिक की घास के आसपास के स्थान की तुलना में
अधिक ठंडा लगता है। क्या आप पता लगा सकते हैं ऐसा क्यों है?
उत्तर : प्राकृतिक घास के आसपास का स्थान प्लास्टिक की घास की तुलना में अधिक ठंडा
महसूस होता है क्योंकि प्राकृतिक घास वाष्पोत्सर्जन (TRANSPIRATION) नामक प्रक्रिया से
गुजरती है।
• वाष्पोत्सर्जन पौधों से जलवाष्प के रूप में पानी का निकलना है। यह प्रक्रिया आसपास
की हवा से ऊष्मा को अवशोषित करती है, जिससे वह ठंडी हो जाती है।
• प्लास्टिक की घास में वाष्पोत्सर्जन नहीं होता, इसलिए यह ऊष्मा को अवशोषित करके
वातावरण को ठंडा नहीं करती है। इसके बजाय, यह ऊष्मा को अवशोषित करती है और गर्म
हो जाती है, जिससे आसपास का वातावरण भी गर्म हो जाता है।
प्रश्न:4. जल के अतिरिक्त अन्य द्रव पदार्थों के उदाहरण दीजिए जो वाष्पित हो सकते हैं।
उत्तर : जल के अलावा, कई अन्य तरल पदार्थ भी वाष्पित हो सकते हैं। कुछ सामान्य
उदाहरण हैं:
अल्कोहल (ALCOHOL): जैसे सैनिटाइज़र में इस्तेमाल होने वाला आइसोप्रोपाइल अल्कोहल।
यह हमारी त्वचा को छूने पर ठंडा महसूस होता है क्योंकि यह बहुत तेज़ी से वाष्पित होता है।
पेट्रोल (PETROL): यह बहुत अस्थिर (VOLATILE) तरल है और खुले में रखने पर तेज़ी से
वाष्पित हो जाता है।
एसीटोन (ACETONE): नेल पॉलिश रिमूवर में पाया जाने वाला एक सामान्य घटक।
प्रश्न:5. पंखे हवा को इधर उधर घुमाते है, जिससे हमें ठंडक महसूस होती है। गीले कपड़े
सुखाने के लिए पंखे का उपयोग करना विचित्र /अजीब लग सकता है, क्योंकि पंखे की हवा
वस्तुओं को ठंडा करती हैं, गर्म नहीं। सामान्यत: /आमतौर पर, जब जल वाष्पित होता है तो
उसे ऊष्मा / गर्मी की आवश्यकता /ज़रूरत होती है, ठंडी वायु /हवा की नहीं। आपका इस
विषय /बारे में क्या सोचना है?
उत्तर : यह सही है कि पंखे हवा को ठंडा नहीं करते हैं, लेकिन फिर भी वे गीले कपड़ों को
सुखाने और हमें ठंडा महसूस कराने में बहुत प्रभावी होते हैं। यह वाष्पीकरण की प्रक्रिया के
कारण होता है।
• वाष्पीकरण को ऊष्मा की आवश्यकता होती है: जब पानी वाष्पित होता है, तो वह
अपने आसपास से ऊष्मा ऊर्जा (HEAT ENERGY) को अवशोषित करता है। यह ऊर्जा पानी
के अणुओं को उनकी तरल अवस्था से गैसीय अवस्था में बदलने में मदद करती है।
• पंखे की भूमिका: पंखा हवा को घुमाता है। यह गीले कपड़े के आसपास की नम
(HUMID) हवा को हटा देता है और उसकी जगह सूखी हवा ले आता है। यह सूखी हवा
अधिक जलवाष्प को अवशोषित कर सकती है, जिससे वाष्पीकरण की दर बढ़ जाती है।
• ठंडा महसूस होना: जब वाष्पीकरण तेज़ी से होता है, तो वह हमारी त्वचा या गीले कपड़े
से अधिक ऊष्मा लेता है, जिससे हमें या कपड़ों को ठंडा महसूस होता है। इसलिए, पंखा सीधे
हवा को ठंडा नहीं करता, बल्कि वाष्पीकरण की दर को बढ़ाकर ठंडक का एहसास कराता है।
प्रश्न:6. प्राय: जब नालियों से कीचड़ निकाला जाता है, तो उसे नाली के बग़ल में उसका ढेर
बनाकर तीन से चार दिनों के लिए छोड़ दिया जाता है। इसके बाद, इसे उद्यान /बगीचे या खेत
में ले जाया जाता है, जहाँ इसका उपयोग /इस्तेमाल खाद के रूप में कर सकते है। यह विधि
कीचड़ को दूसरे स्थान पर ले जाने की लागत कम करती है और इसके साथ ही काम करने
वाले व्यक्तियों की सुरक्षा बढ़ाती हैं। इस पर विचार करें और बताए की ऐसा क्यों है?
उत्तर : नालियों से निकाले गए कीचड़ को कुछ दिनों के लिए ढेर बनाकर छोड़ दिया जाता है
ताकि वाष्पीकरण से उसमें मौजूद पानी सूख जाए।
1. लागत कम होना: जब कीचड़ में से पानी वाष्पित हो जाता है, तो उसका वजन बहुत
कम हो जाता है। कम वजन वाले कीचड़ को बगीचे या खेत तक ले जाने में कम मेहनत, कम
ईंधन और कम समय लगता है, जिससे परिवहन की लागत कम हो जाती है।
2. सुरक्षा बढ़ना: सूखे कीचड़ को संभालना और ले जाना गीले कीचड़ की तुलना में अधिक
आसान और सुरक्षित होता है। गीले कीचड़ से फिसलने, गिरने और अस्वच्छ स्थितियों का
खतरा होता है।
प्रश्न:7. एक दिन के लिए घर में होने वाली गतिविधियों का अवलोकन करें। उन गतिविधियों
की पहचान करें जिनमें वाष्पीकरण सम्मिलित /शामिल होता है। वाष्पीकरण के प्रक्रम /
प्रक्रिया को समझने से हमें अपनी दैनिक गतिविधियों में कैसे सहायता /मदद मिलती है?
उत्तर : दैनिक जीवन में वाष्पीकरण कई गतिविधियों में शामिल होता है। घर में होने वाली
कुछ गतिविधियां निम्नलिखित है:-
1. गीले कपड़े सुखाना: हवा और धूप के कारण कपड़ों से पानी वाष्पित हो जाता है।
2. पोंछा लगाना: फर्श से पानी वाष्पित होकर फर्श को सूखा देता है।
3. शरीर से पसीना आना: पसीना वाष्पित होता है, जिससे हमारा शरीर ठंडा होता है।
4. गर्म चाय का ठंडा होना: चाय की सतह से पानी और अन्य वाष्पशील पदार्थ वाष्पित
होते हैं, जिससे चाय ठंडी हो जाती है।
वाष्पीकरण की प्रक्रिया को समझना हमें अपनी दैनिक गतिविधियों में मदद करता है:
1. समस्या समाधान: यदि कपड़े नहीं सूख रहे हैं, तो हम समझ सकते हैं कि हवा में नमी
अधिक है। हम पंखे का उपयोग करके वाष्पीकरण की दर को बढ़ा सकते हैं।
2. ऊर्जा की बचत: हम जानते हैं कि धूप और हवा वाष्पीकरण को बढ़ाती है, इसलिए हम
कपड़े सुखाने के लिए बिजली के ड्रायर की बजाय प्राकृतिक तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।
प्रश्न:8. प्रकृति में, जल / पानी ठोस अवस्था में किस प्रकार विद्यमान है?
उत्तर : प्रकृति में, जल ठोस अवस्था में मुख्य रूप से बर्फ, हिम (SNOW), और ओले
(HAIL) के रूप में मौजूद है।
1. बर्फ: यह नदियों, झीलों, और ग्लेशियरों (हिमनदों) में पाई जाती है।
2. हिम: यह बादल से गिरती है और जमीन को सफेद चादर की तरह ढक लेती
है, खासकर ठंडे क्षेत्रों में।
3. ओले: यह बादलों में जमने वाले पानी की बूंदों से बनते हैं और तूफान के साथ गिरते हैं।
प्रश्न:9. "जल हमारे अधिकार से पहले हमारी ज़िम्मेदारी है।" इस कथन /बात पर विचार करें
और अपने विचार साझा करें।
उत्तर : यह कथन जल के महत्व और उसके प्रति हमारे कर्तव्य को उजागर करता है।
(क) अधिकार (RIGHT): हर इंसान को जीवित रहने के लिए स्वच्छ जल का अधिकार है।
यह एक बुनियादी जरूरत है।
(ख) जिम्मेदारी (RESPONSIBILITY): अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी आती है। हमें
यह समझना चाहिए कि जल एक सीमित प्राकृतिक संसाधन है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम
पानी का उपयोग विवेकपूर्ण ढंग से करें और इसे व्यर्थ न करें। बारिश के पानी को इकट्ठा करें
और जल स्रोतों को रिचार्ज करने के उपाय करें। नदियों, झीलों और भूजल को गंदा होने से
बचाएं और इन्हें प्रदूषित न करें। जल ही जीवन है, इसे संरक्षित करें।
यह कथन हमें सिखाता है कि सिर्फ पानी का उपभोग करना हमारा अधिकार नहीं है, बल्कि
आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
प्रश्न:10. धूप में खड़े दुपहिया वाहन की सीट गरम हो जाती है। आप उसे ठंडा कैसे करेंगे है?
उत्तर : धूप में गर्म हुई दुपहिया वाहन की सीट को ठंडा करने के लिए आप वाष्पीकरण की
प्रक्रिया का उपयोग कर सकते हैं। कुछ उपाय निम्नलिखित हैं-
1. सीट पर थोड़ा पानी डालें: एक बोतल या गिलास से सीट पर पानी छिड़कें और पानी को
वाष्पित होने दें। जैसे ही पानी वाष्पित होगा, वह सीट की सतह से ऊष्मा को अवशोषित
करेगा, जिससे सीट ठंडी हो जाएगी।
2. सीट को गीले कपड़े से पोंछना: आप वाष्पीकरण को तेज़ करने के लिए पानी को एक गीले
कपड़े से भी फैला सकते हैं। कपड़े को कुछ देर सीट पर रखें ताकि वह ऊष्मा को सोख
ले, और फिर उसे हटा दें। दुपहिया वाहन की सीट ठंडी हो जाएगी।
इस प्रकार वाष्पीकरण की प्रक्रिया से धूप में गर्म हुई दुपहिया वाहन की सीट को ठंडा किया
जा सकता है।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.