Navbar

Tuesday, September 3, 2024

Test -6 Class 6th Science सजीव विशेषताएँ एवं आवास


 




         कक्षा 6th  विज्ञान        Test -6 सजीव विशेषताएँ एवं आवास        Sept- 2024

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं.......                           दिनांक ...................

समय: 30 मिनट                                                                        कुल अंक: 20

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 6 तक एक अंक के है । *प्रश्न संख्या 7 से 11 तक 2 अंक के प्रश्न है


प्रश्न 1. कोई जीव आवास पर निर्भर करता है 
(
क) भोजन के लिए (ख) शरण स्थल के लिए (ग) सुरक्षा के लिए (घ) ये सभी।

प्रश्न 2. स्थलीय आवास में सम्मिलित है

(क) वन (ख) घास स्थल (ग) मरूस्थल (घ) ये सभी 

प्रश्न 3. निम्न में से अजैव घटक है
(
क) मिट्टी (ख) केंचुआ (ग) घास (घ) जीवाणु 


प्रश्न 4. ऊँट अनुकूलित होता है-
(
क) मरूस्थलीय आवास में रहने के लिए      (ख) जलीय आवास में रहने के लिए
(
ग) पर्वतीय आवास में रहने के लिए            (घ) इन सभी आवासों में रहने के लिए

प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए 

1. ……………. आवास बहुत ठंडे होते हैं और इनमें तेज हवा चलती है।
2.
शेर वन में अथवा ……….. में रहता है।
3.
जल में श्वास लेने के लिए मछलियों में …………….. पाये जाते है।
4.
जलीय पौधों का तना लंबा, …….. एवं ……… होता है।

प्रश्न 6. निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए 

(i) स्थल(जमीन)पर पाये जाने वाले पौधों एवं जन्तुओं के आवास को स्थलीय आवास कहते हैं।
(ii)
सभी जीव-जन्तु, मिट्टी, जल एवं वायु अजैव घटक होते है।

प्रश्न 7. सजीवों के विशिष्ट लक्षण सूचीबद्ध कीजिए।

प्रश्न 8. किसी ऐसी निर्जीव वस्तु का उदाहरण दीजिए जिसमें सजीवों के दो लक्षण दिखाई देते 

हैं।

प्रश्न 9. आवास किसे कहते हैं?

प्रश्न 10. कैक्टस मरुस्थल में जीवन-यापन के लिए किस प्रकार अनुकूलित है?

प्रश्न 11. जैविक तथा अजैविक घटकों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।



Solution :-

 कक्षा 6th  विज्ञान        Test -6 सजीव विशेषताएँ एवं आवास        Sept- 2024

उत्तर 1: (घ) ये सभी।  उत्तर 2: (घ) ये सभी   उत्तर 3: (क) मिट्टी

उत्तर 4: (क) मरूस्थलीय आवास में रहने के लिए

उत्तर: 5.  1. पर्वतीय 2. घासस्थल 3. गिल 4. खोखला, हल्का।  

उत्तर: 6.  1. सत्य 2. असत्य

उत्तर 7 : सजीवों के विशिष्ट लक्षण- सजीव भोजन ग्रहण करते हैं; सजीव वृद्धि करते हैं; सजीव 

गति करते हैं; सजीव प्रजनन, उत्सर्जन, प्रचलन आदि क्रियाएँ करते हैं। सजीव वातावरण के

 प्रति अनुक्रिया करते हैं।

उत्तर 8: 1. बादल जो हमारी आँखों के सामने बड़े होते हैं।

2. बादलों को हम एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी जाते हुए देखते हैं।

उत्तर 9: किसी स्थल का परिवेश जिसमें पौधे, जन्तु एवं अन्य जीव रहते हैं, उनका आवास 

कहलाता है।

उत्तर 10: कैक्टस मरुस्थल में जीवन-यापन के लिए निम्न प्रकार अनुकूलित हैं-

इनकी जड़ें जल अवशोषण के लिए काफी गहराई तक चली जाती हैं।

पत्तियाँ प्रायः कार्य में बदल जाती हैं।

तने पर एक मोमीय परत बन जाती है जो पानी को उड़ने नहीं देती।

ये जल का संग्रहण अच्छी तरह कर लेते हैं।

उत्तर 11: जैविक घटक-सभी पेड़-पौधे एवं जीव-जन्तु जैविक घटक कहलाते हैं।

ये निम्न प्रकार के होते हैं-  1. उत्पादक सभी हरे पौधे।

   2.उपभोक्ता-शाकाहारी एवं माँसाहारी जन्तु।

   3.अपघटक-सभी सूक्ष्म जीव।

   4. अजैविक घटक ताप, पानी, प्रकाश, वर्षा, मिट्टी, वायु आदि।

 


No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.