Wednesday, September 18, 2024

Test -7 गति एवं दूरियों का मापन Class 6th Science


 

कक्षा 6th  विज्ञान        Test -7 गति एवं दूरियों का मापन   

विद्यार्थी का नाम................. रोल नं.......    दिनांक ...................

समय: 30 मिनट                                                   कुल अंक: 20

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 6 तक एक अंक के है । 

*प्रश्न संख्या 7 से 11 तक 2 अंक के प्रश्न है


प्रश्न 1.यातायात का साधन है।
(
क) बस  (ख) जहाज  (ग) रेलगाडी  (घ) ये सभी

प्रश्न 2. बालिश्त मापन की प्राचीन पद्धति है।
(
क) द्रव्यमान की (ख) लम्बाई की (ग) समय की (घ) ताप की

प्रश्न 3. मापन की मानक प्रणाली मीटरीपद्धति की रचना की थी।
(
क) जापानियों ने (ख) भारतीयों ने (ग) यूनानियों ने (घ) फ्रांसीसियों ने

प्रश्न 4. 5 किमी में मीटर होते हैं।
(
क) 50 (ख) 500 (ग) 5000 (घ) 1500

प्रश्न 5.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) एक मीटर में ……….. सेंटीमीटर होते हैं।

(ख) पाँच किलोमीटर में ………. मीटर होते हैं।

(ग) झूले पर किसी बच्चे की गति ………. होती है।

प्रश्न 6.निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए-

(i) संसार के विभिन्न भागों में लोग लंबाई के मात्रक के रूप में फुटका उपयोग करते हैं।
(ii)
मीटर लम्बाई का सबसे बड़ा मात्रक है।
(iii)
धागे की सहायता से किसी वक्र-रेखा की लम्बाई मापी जा सकती है।

प्रश्न 7. वायु, जल तथा थर पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधनों में से प्रत्येक के दो                उदाहरण लिखिए।

प्रश्न 8 . पग अथवा कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया  जाता ?

प्रश्न 9 .निम्नलिखित को लम्बाई के बढ़ते परिमाणों में व्यवस्थित कीजिए-
         1
मीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 किलोमीटर, 1 मिलीमीटर।

प्रश्न 10. किसी व्यक्ति की लम्बाई 1.65 मीटर है। इसे सेंटीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त         कीजिए।


प्रश्न
11. आवती गतियाँ किसे कहते हैं? दो उदाहरण लिखिए।





Solution :

 कक्षा 6th  विज्ञान        Test -7 गति एवं दूरियों का मापन   

उत्तर 1: (घ) ये सभी

उत्तर 2: (ख) लम्बाई की

उत्तर 3: (घ) फ्रांसीसियों ने

उत्तर 4: (ग) 5000

उत्तर  5 : (क) एक मीटर में …100…….. सेंटीमीटर होते हैं।

उत्तर  5 : (ख) पाँच किलोमीटर में …5000……. मीटर होते हैं।
उत्तर  5: (ग) झूले पर किसी बच्चे की गति वर्तुल ……. होती है।

उत्तर 6 : (i). सत्य   (ii). असत्य   (iii). सत्य

उत्तर 7 :थल पर- बस, कार परिवहन के साधन हैं। जल में- नाव, जहाज परिवहन के साधन हैं।

वायु में-हवाईजहाज, हैलिकॉप्टर परिवहन वे साधन हैं।

उत्तर 8 : पग अथवा कदम का उपयोग हम लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में नहीं कर सकते क्योंकि सभी व्यक्तियों की लम्बाई एक समान नहीं होती और उनके पग या कदमों की लम्बाई भी समान नहीं होती है।

उत्तर 9 : 1 मिलीमीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 मीटर, 1 किलोमीटर।

उत्तर 10 : सेंटीमीटर में-
1.65 × 100 = 165
सेंटीमीटर
मिलीमीटर में- 1.65 × 1000 = 1650 मिलीमीटर

उत्तर 11: जब कोई वस्तु किसी एक ही पथ पर अपनी गति को बार-बार दोहराती है तो इसे वस्तु की आवर्ती गति कहते हैं।
आवर्ती गति के उदाहरण-  1. बच्चों का झूला,  2. घड़ी का पेण्डुलम   3. सितार के तार  

                                       4. घंटी     5. तबले का ऊपरी भाग।


No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.