Tuesday, September 10, 2024

Chapter-1 पादपों में पोषण कक्षा 7 विज्ञान उड़ान कार्यपुस्तिका पाठ -1 Class 7th Science Udaan

 
 
 विज्ञान कक्षा सातवीं उड़ान कार्य पुस्तिका अध्याय-1 पादपों में पोषण

🔿 पूर्व दक्षताएं – 503,502,506,601,604      🔿 वर्तमान दक्षताएं -701,703,704,706,707,709 

🔿 पूर्व दक्षता - 601           कार्यपत्रक -1       🔿 वर्तमान दक्षता - 701 


        पदार्थों और जीव जैसे- जंतु , दाँतों के प्रकार,दर्पण और लेंस आदि को अवलोकन योग्य विशेषताओं जैसे आकृति ,बनावट, कार्य आदि के आधार पर पहचान करते हैं।

 (a) कोष्ठक चिन्हों में दिए गए विकल्प में से ठीक का चुनाव करके रिक्त स्थान भरे।

नंबर (1)  एक पौधा पानी और घुलनशील लवणों को  ………….  द्वारा अवशोषित करता है ।

                                                                                       (जड़ों/तने/पत्ते)

उत्तर : एक पौधा पानी और घुलनशील लवणों को  जड़ों  द्वारा अवशोषित करता है ।

नंबर (2)  प्रकाश संश्लेषण में ………….. गैस निकलती है । 

                            (कार्बन डाइऑक्साइड /ऑक्सीजन/हाइड्रोजन)                

उत्तर :  प्रकाश संश्लेषण में ऑक्सीजन गैस निकलती है ।

नंबर (3)    स्टार्च टेस्ट के लिए  ……….. घोल प्रयुक्त किया जाता है । 

                                                        (कास्टिक सोडा/आयोडीन/क्लोरीन)  

उत्तर :  स्टार्च टेस्ट के लिए  आयोडीन घोल प्रयुक्त किया जाता है । 

नंबर (4) ……………….. सूर्य की रोशनी की उपस्थिति में भोजन तैयार करता है ।

                                                          (जड़/तना/पत्ता)

उत्तर : पत्ता सूर्य की रोशनी की उपस्थिति में भोजन तैयार करता है ।

नंबर (5)  ……………………  पौधे की रसोई कहलाते हैं ।  (जड़/तना/पत्ते) 

उत्तर :  पत्ते  पौधे की रसोई कहलाते हैं ।                                                            

नंबर (6)   ……………… अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।   (जंतु/पादप)     

उत्तर : पादप अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।  

नंबर (7)  …………… तथा …………… प्रत्यक्ष/परोक्ष रूप से अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।

                                             (जंतु तथा पादप/ जंतु तथा मानव/ मानव तथा अन्य जीव)

उत्तर : जंतु तथा पादप  से अपना भोजन स्वयं बनाते हैं।

नंबर (8) …………… वाष्पोत्सर्जन क्रिया द्वारा जलवाष्प को वायु में निष्कासित करते हैं ।

                                                                            (जड़/तना/पत्तियां)

उत्तर : पत्तियां वाष्पोत्सर्जन क्रिया द्वारा जलवाष्प को वायु में निष्कासित करते हैं ।

नंबर (9)  हरी पत्तियां  ……………………. की उपस्थिति में वायु तथा जल से प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा भोजन बनाती हैं ।     ( चांद के प्रकाश/सूर्य के प्रकाश)

उत्तर : हरी पत्तियां  सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायु तथा जल से प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा भोजन बनाती हैं ।    

नंबर (10)  क्लोरोफिल,सूर्य का प्रकाश, कार्बन डाइऑक्साइड एवं ……………… प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक हैं ।      (ऑक्सीजन/ जल/पत्ते)

उत्तर : क्लोरोफिल,सूर्य का प्रकाश, कार्बन डाइऑक्साइड एवं जल प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक हैं ?

🔿 पूर्व दक्षता - 604                 कार्यपत्रक -2                🔿 वर्तमान दक्षता - 704 

                  प्रश्नों के उत्तर ज्ञात करने के लिए सरल छानबीन करते हैं जैसे- क्या फूलों (रंगीन फूलों) के निष्कर्ष का उपयोग अम्लीय-क्षारीय सूचको के रूप में किया जा सकता है ? क्या हरे रंग से भिन्न  रंग वाले पत्तों में भी प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया होती है ? क्या सफेद रंग का प्रकाश बहुत से रंगों से मिलकर बनता है? विभिन्न माध्यमों से ऊष्मा स्थानांतरण कैसे होता है ? आदि

(b) अपनी समझ के अनुसार उत्तर दे।

(i) प्रकाश संश्लेषण के दौरान पत्तियों द्वारा कौन सी ऊर्जा संग्रहित की जाती है ?

उत्तर: प्रकाश संश्लेषण में सौर ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपान्तरण हो जाता है 

(ii) पौधे प्रकाश संश्लेषण के लिए मिट्टी से क्या प्राप्त करते हैं ?

उत्तर: एक पौधा पानी और घुलनशील लवणों को  जड़ों  द्वारा अवशोषित करता है ।

(iii) पौधे वायुमंडल से कौन सी गैस भोजन बनाने के लिए लेते हैं ?

उत्तर: कार्बन डाइऑक्साइड ।

(iv) प्रकाश संश्लेषण के दौरान कौन से पोषक तत्व का निर्माण होता है ?

उत्तर:  भोज्य पदार्थों (मण्ड) का। पौधे केवल सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में ही कार्बोहाइड्रेट बनाते हैं जो बाद में मण्ड में परिवर्तित हो जाता है।

(v) पत्तियां कौन सी क्रिया द्वारा जलवाष्प को वायु में निष्कासित करती है ?

 उत्तर: वाष्पोत्सर्जन क्रिया द्वारा ।

(vi) पौधों में पाए जाने वाले हरे रंग के वर्णक को क्या कहते हैं ?

उत्तर: पर्णहरित या क्लोरोफिल ।

(vii) क्या सभी पादप भोजन के लिए प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया पर निर्भर करते हैं ?

 उत्तर: हां,सभी हरे पादप भोजन के लिए प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया पर निर्भर करते हैं  

        पौधे अपना भोजन स्वयं बना लेते हैंइसलिए इन्हें स्वपोषी कहा जाता है। कुछ ऐसे 

पौधे भी होते है जो अपना भोजन नहीं बना पाते अथवा आंशिक रूप से बना पाते हैंवे भी 

प्राणियों की भाँति विषमपोषी पौधे कहलाते हैं।

(viii) छत्रक (मशरूम) कौन से जीव का उदाहरण है ?

उत्तर:  कुकुरमुत्तामशरूमम्यूकर आदि कवकों के उदाहरण हैं। ये सड़ी-गली  कार्बनिक 

वस्तुओं से अपना भोजन प्राप्त करते हैं।

(ix) पादपों  के अलावा कौन से जीव प्रकाश संश्लेषण द्वारा अपना भोजन प्राप्त करते हैं ?

एक उदाहरण दें ?

उत्तर: पौधे, शैवाल और साइनोबैक्टीरिया नामक जीवाणुओं का एक समूह ही प्रकाश 

संश्लेषण में सक्षम जीव हैं।

(x) खेतों में भूमि में  उर्वरक तथा खाद  मिलने की आवश्यकता क्यों होती  है ? 

       अपनी समझ अनुसार बताएं ?

उत्तर: उर्वरक एवं खाद में नाइट्रोजनपोटैशियमफास्फोरस जैसे पादप पोषक होते हैंमृदा 

को इन पोषक तत्वों से समृद्ध करने के लिए भूमि में उर्वरक तथा खाद मिलाने की 

आवश्यकता  होती है। जीवाणुओं द्वारा मृत जीवों के विघटन से भी इन पदार्थों की पूर्ति होती है। कृषि क्षेत्रों में, खाद और उर्वरक मिट्टी को महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करके महत्वपूर्ण 

भूमिका निभाते हैं। यह प्रक्रिया मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाती है। 

🔿 पूर्व दक्षता - 503              कार्यपत्रक - 3                  🔿 वर्तमान दक्षता - 704 

(c)  स्तम्भ A तथा स्तम्भ B के शब्दों का मिलान कीजिए-

स्तम्भ A

स्तम्भ B

1. भोजन के मुख्य घटक

(a) कीटभक्षी 

2. प्रकाश संश्लेषण के दौरान बनने वाला पोषक

(b) स्वपोषी

3. सजीवों द्वारा भोजन ग्रहण करने की प्रक्रिया

(c) विषमपोषी

4. जो जीव अपना भोजन स्वयं बनाते हैं

(d) मृदा से जलखनिज लवण अवशोषण

5. जो जीव अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते हैं

(e) परपोषों को अमूल्य पोषकों से वंचित करता है

6. तने के कार्य

(f) पोषण

7. परजीव

(g) परजीवी

8. पादपो की तरह परपोषी

(h) कार्बोहाइड्रेट

9. अमरबेल

(i) कार्बोहाइड्रेटप्रोटीनवसाविटामिन एवं खनिज लवण

10. घटपर्णी

(j) शैवाल

उत्तर: 

स्तम्भ A

स्तम्भ B

1. भोजन के मुख्य घटक

 (i) कार्बोहाइड्रेटप्रोटीनवसाविटामिन एवं खनिज लवण

2. प्रकाश संश्लेषण के दौरान बनने वाला पोषक

(h) कार्बोहाइड्रेट

3. सजीवों द्वारा भोजन ग्रहण करने की प्रक्रिया हैं

(f) पोषण

4. जो जीव अपना भोजन स्वयं बनाते हैं

(b) स्वपोषी

5. जो जीव अपना भोजन स्वयं नहीं बनाते हैं

(c) विषमपोषी

6. तने के कार्य

(d) मृदा से जलखनिज लवण अवशोषण

7. परजीव

(e) परपोषों को अमूल्य पोषकों से वंचित करता है

8. पादपों की तरह परपोषी

 (j) शैवाल

9. अमरबेल

(g) परजीवी

10. घटपर्णी

(a) कीटभक्षी 

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.