Sunday, September 8, 2024

Test -7 जंतुओं और पादप में परिवहन Class 7th Science

 




   कक्षा 7th  विज्ञान        Test -7 जंतुओं और पादप में परिवहन      Nov.- 2023

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं.......         दिनांक ...................

समय: 30 मिनट                                                      कुल अंक: 20

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 7 तक एक अंक के है । *प्रश्न संख्या 8 से 12 तक 2 अंक के प्रश्न है

प्रश्न 1. सही विकल्प का चयन करिए- पादपों में जल का परिवहन होता है

(i) जाइलम के द्वारा (ii) फ्लोएम के द्वारा (iii) रंध्रों के द्वारा (iv) मूलरोमों के द्वारा।

प्रश्न 2. मूलों द्वारा जल के अवशोषण की दर को बढ़ाया जा सकता है, उन्हें
(i)
छाया में रखकर (ii) मंद प्रकाश में रखकर (iii) पंखे के नीचे रखकर (iv) पॉलीथीन की थैली से ढककर।

प्रश्न 3. हीमोग्लोबिन उपस्थित होता है-() श्वेत रक्त कणिकाओं में () लाल रक्त कणिकाओं में () पट्टिकाणुओं में () लसीकाणुओं में

प्रश्न 4. धमनियों में बहता है-() ऑक्सीजन समृद्ध रक्त () कार्बन डाइऑक्साइड समृद्ध रक्त () प्लाज्मा रहित रक्त () इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 5. हमारे हृदय में कक्षों की संख्या होती हैं-() दो () तीन () चार () पाँच

प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(
) हृदय से रक्त का शरीर के सभी अंगों में परिवहन …………. के द्वारा होता है।
(
) हीमोग्लोबिन …………………… कोशिकाओं में पाया जाता है।
(
) धमनियाँ और शिराएँ ……………. के जाल द्वारा जुड़ी रहती हैं।

प्रश्न 7. निम्नलिखित वाक्यों में से सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए
1.
श्वेत रक्त कणिकाएँ ऑक्सीजन का परिवहन करती हैं।
2.
रक्त का ऑक्सीजन समृद्धीकरण फेफड़ों में होता है।

प्रश्न 8. हृदय के कार्य बताइए।

प्रश्न 9. शरीर द्वारा अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित करना क्यों आवश्यक है?

प्रश्न 10 . रक्त लाल रंग का क्यों दिखाई देता है ?

प्रश्न 11 . रन्ध्र क्या हैं ? रन्नों के दो कार्य बताइए।

प्रश्न 12 . रक्त का संगठन लिखिए। इसके विभिन्न घटकों के कार्य भी लिखिए।



Solution :

कक्षा 7th  विज्ञान        Test -7 जंतुओं और पादप में परिवहन      Nov.- 2023

उत्तर 1: (i) जाइलम के द्वारा

उत्तर 2: (iii) पंखे के नीचे रखकर

उत्तर 3: () लाल रक्त कणिकाओं में

उत्तर 4: () ऑक्सीजन समृद्ध रक्त

उत्तर 5: () चार

उत्तर 6:() धमनियों () लाल रक्त () केशिकाओं

उत्तर 7: 1. असत्य 2. सत्य


उत्तर 8:हृदय का प्रमुख कार्य ऑक्सीजन समृद्ध रक्त को शरीर के सभी अंगों में भेजना तथा कार्बन डाइऑक्साइड समृद्ध रक्त को सभी अंगों से वापस लेकर, इसे ऑक्सीजन समृद्ध होने के लिए फेफड़ों में भेजना है।


उत्तर 9 :अपशिष्ट पदार्थों का शरीर में एकत्र रहना नुकसानदायक होता है इसीलिए इन्हें शरीर से बाहर निकालना आवश्यक है।


उत्तर 10 :रक्त में लाल रुधिर कोशिकाओं की संख्या सर्वाधिक होती है। इन कोशिकाओं में लाल रंग का वर्णक हीमोग्लोबिन उपस्थित होता है, जिससे रक्त लाल रंग का दिखाई देता है।


उत्तर 11: पादपों की पत्तियों एवं कुछ अन्य हरे भागों में सूक्ष्म छिद्र उपस्थित होते हैं जिन्हें रंध्र कहते हैं।
रन्ध्रों के कार्य-

1.रन्धों द्वारा पौधों के लिए वायु से श्वसन तथा प्रकाश संश्लेषण के लिए गैसों का विनिमय होता है।

2. रन्ध्रों द्वारा वाष्पोत्सर्जन होता है जिससे अतिरिक्त जल पत्ती से बाहर निकाला जाता है।


उत्तर 12 :रक्त मुख्यतः दो घटकों से मिलकर बना होता

(1) प्लाज्मा यह रक्त का तरल भाग है, यह हल्के पीले रंग का होता है। इसी में विभिन्न प्रकार की रक्त कोशिकाएँ तथा अन्य पदार्थ निलम्बित रहते हैं।
(2)
रक्त कोशिकाएँ प्लाज्मा में मुख्यत: तीन प्रकार की कोशिकाएँ पायी जाती हैं
(a)
लाल रक्त कोशिकाएँ हीमोग्लोबिन की उपस्थिति के कारण ये लाल रंग की होती हैं। ये मुख्यतः ऑक्सीजन का वहन करती हैं।
(b)
श्वेत रक्त कोशिकाएँये रंगहीन होती हैं। ये शरीर में प्रवेश करने वाले रोगाणुओं को नष्ट करती हैं।
(c)
पट्टिकाणु-ये डिस्क के आकार की कोशिकाएँ होती हैं। ये चोट लगने पर रुधिर का थक्का बनाती हैं।


No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.