विज्ञान कक्षा
सातवीं उड़ान कार्य पुस्तिका अध्याय - 3 ऊष्मा
पूर्व दक्षता - 506,602
वर्तमान दक्षता -702,704,706,708
पूर्व दक्षता - 506
कार्यपत्रक: 1 वर्तमान दक्षता -702
पदार्थों और जीवों में गुणों, संरचना एवं कार्यों के आधार पर भेद करते हैं-जैसे विभिन्न
जीवोंमें पहचान एकलिंगी व द्विलिंगी पुष्प, ऊष्मा के चालक व कुचालक, अम्लीय, क्षारकीय व
उदासीन पदार्थ, दर्पणों व लैंसो से बनने वाले प्रतिबिंबों आदि।
आपने कभी किसी को या स्वयं सर्दियों में हाथों पर फूँक मारी होगी या मारते हुए देखा
होगा। इसी प्रकार गर्मियों में गर्म चीजों को
फूँक मारकर ठंडा करने की कोशिश की होगी -
(i) सर्दी
में अपने हाथों पर फूँक मारने पर कैसा लगता है?
………………………………………………………………………………………………….
(ii) अपने हाथों को मुँह के पास लाकर जोर से दो-तीन बार फूँक मारो। मुँह से छोडी हुई
फूँक की हवा आस-पास की हवा के मुकाबले कैसी लगी? लिखे।
…………………………………………………………………………………………………..
(iii) अगर हाथों को मुँह से थोड़ी दूरी पर रखो, तब भी हमें क्या मुँह से निकली हुई हवा गर्म
लगेगी? क्यों?
…………………………………………………………………………………………………….
(iv) अपने रुमाल या किसी भी मुलायम कपड़े को 2-3 बार मोड़कर उसे मुँह के पास लाकर
2-3 बार जोर से फूँक मारो। क्या रूमाल या कपड़ा कुछ
गर्म हो गया? करके देखों।
…………………………………………………………………………………………..
(v) क्या कभी कुछ गर्म खाने या पीने से तुम्हारी जीभ जली है? तुम अपने गर्म खाने को कैसे
ठंडा करते हो?
……………………………………………………………………………………………..
(vi) एक स्टील की चम्मच/लोहें की छड़ी को लेकर एक मोमबत्ती की लौ से गर्म करें। थोड़ी
देर बाद दूसरे सिरे को कैसा महसूस करेंगे? चर्चा करके कारण बताएँ।
…………………………………………………………………………………………..
(vii) क्या लकड़ी का भी दूसरा सिरा चम्मच की तरह गर्म होगा? कारण बताएँ।
………………………………………………………………………………………….
(viii) घर में किसी सदस्य को बुखार हो जाता है तो आप बुखार का कैसे पता लगाते है?
…………………………………………………………………………………..
(ix) डाक्टर कैसे पता लगाता है कि उसे कितना बुखार है?
……………………………………………………………………………….
(x) क्या आपके स्कूल की प्रयोगशाला में ऐसा यंत्र है जिससे गर्मी अथवा ताप का मापन कर
सकते है? उस यंत्र का नाम लिखें।
…………………………………………………………………………………………………….
पूर्व दक्षता - 602
कार्यपत्रक: 2 वर्तमान दक्षता -703
पदार्थों, जीवों और प्रक्रियाओं को अवलोकन
योग्य गुणों के आधार पर वर्गीकृत करते हैं जैसे-
पादप व जंतु में परिवहन तथा भौतिक व रासायनिक परिवर्तन।
(क). अपने आस-पास की कुछ गर्म व ठण्ड़ी वस्तुओं अथवा पदार्थों की सूची बनाकर उन्हें
वर्गीकृत करें।
गर्म
वस्तुएँ |
ठंडी वस्तुएँ |
|
|
|
|
|
|
|
|
(ख). आपके आस-पास की कुछ चीजों की सूची बनाओं तथा उन्हें निम्न आधार पर वर्गीकृत
करें।
जो वस्तुएँ गर्म करने पर आसानी से गर्म हो जाती
है। |
जो वस्तुएँ गर्म करने पर आसानी से गर्म नहीं
होती। |
|
|
|
|
|
|
|
|
(ग). जो वस्तुएँ आसानी से गर्म हो तो है उन्हें
क्या कहते हैं?
-------------------------------------------------------------
(घ). जो वस्तुएँ आसानी से गर्म नहीं होती उन्हें
क्या कहते हैं?
………………………………………………………………………
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.