Friday, October 18, 2024

अध्याय-4 पौधों को जानिए विज्ञान कक्षा छठी उड़ान कार्य पुस्तिका

        विज्ञान कक्षा छठी उड़ान कार्य पुस्तिका अध्याय-4 पौधों को जानिए

 पूर्व दक्षताएँ - 401,502,503,506        वर्तमान दक्षताएँ - 601,602,603,604,608

पूर्व दक्षताएँ - 401                        कार्यपत्रक -1

इस कार्यपत्रक में विद्यार्थी वृक्षझाड़ी व लता में अंतर जानेंगे।


प्र01:  सब बच्चे विद्यालय के प्रांगण का भ्रमण करें व सभी पौधों को ध्यानपूर्वक देखें। आपने 

देखा होगा कि कुछ पौधों का तना मजबूत लकड़ी का होता है और कुछ का कमजोर व पतला 

होता है। कुछ पौधे झाड़ीदार होते हैं और कुछ लताएँ होती है। आपके द्वारा देखे हुए पौधों को 

निम्न रूप से सारणीबद्ध करें।

क्रम संख्या

पौधे का प्रकार

पौधे का नाम

1

वृक्ष

 

2

झाड़ी

 

3

लता

 

 

 1. क्या आपने कभी सोचा है कि पौधे भी गति करते हैं। पौधे अपने आकार में बढ़ते हैं। दिए 

गए चित्र में दर्शायें कि पौधे का कौन-सा भाग सूर्य के प्रकाश की ओर बढ़ता है और कौन-सा 

भाग गुरुत्वाकर्षण करता है?

2. क्या बीज के अन्दर भी गति होती है? कैसे ?

 प्र 02 :  दिए गए विभिन्न घटकों को शाक, झाड़ी एवं वृक्ष में वर्गीकृत करें।

टमाटर, सेब, मक्का, घास, आम, भिंडी, पालक, नींबू , मिर्च, तुलसी, संतरा, गुलाब, जामुन ।

 

शाक

झाड़ी

वृक्ष

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पूर्व दक्षता - 502                     कार्यपत्रक: 2

इस कार्यपत्रक में विद्यार्थी गतिविधि प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे।

प्र0 2: प्रांगण का भ्रमण करते हुए विभिन्न प्रकार की कुछ पत्तियाँ इकट्ठी करें। आप देखते हो 

कि कुछ पत्तियाँ, जो पौधों से टूट गई हैं वे सूख चुकी हैं व भूरे रंग की हैं। जो पत्तियाँ पेड़ों पर 

लगी हुई हैं, वे हरे रंग की व गीली हैं।

 क्या आपने सोचा कि -

 पत्तियों का हरा रंग किस कारण से है?

 पौधे अपना भोजन कहाँ से ग्रहण करते हैं?

 पौधे का भोजन क्या है?

 दिए गए ग्रिड में भोजन के घटकों और उत्पाद को ढूंढें।

सूर्य का प्रकाश, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, ग्लूकोज, खनिज लवण

प्र0 2 :  पौधों के विभिन्न घटकों और उनके स्रोतों का मिलान करें-

 (क) खनिज लवण                         1. हवा

 (ख) ऑक्सीजन                             2. पानी

 (ग) कार्बन डाइऑक्साइड              3. सूर्य का प्रकाश

 (घ) ऊर्जा                                      4. मिट्टी

 प्र0 3: आप जो पत्तियाँ प्रांगण से लेकर आए हो, उन्हें छूकर अहसास करने पर सूखी पत्ति का 

तापमान थोड़ा अधिक महसूस होगा। क्या आपने सोचा है, ऐसा क्यों?

 प्र0 4: पौधों द्वारा अनावश्यक जल को वाष्प के रूप में शरीर से बाहर निकलने की क्रिया को 

-------- कहा जाता है।

पूर्व दक्षता - 503                       कार्यपत्रक: 3

इस कार्यपत्रक में विद्यार्थी पौधों व जीवों में पाए जाने वाले विभिन्न खाद्य पदार्थों से अवगत होगें।

 प्र0 1 : निम्नलिखित दिए गए खाद्य पदार्थों में से कौन-कौन से पदार्थ पौधे से व कौन-कौन से 

पदार्थ जीवों से प्राप्त होते हैं?

मक्का अण्ड़ा अमरूद  बाजरा मिठाई   केला   दूध आम  मूंगफली

 

पौधों से प्राप्त होने वाले पदार्थ      

जीवों से प्राप्त होने वाले पदार्थ

 

 

 

 

 

 

 

 

  

पूर्व दक्षता - 506                   कार्यपत्रक: 4

इस कार्यपत्रक में विद्यार्थी मुसला तथा रेशेदार जड़ के बारे में जानेंगे।

 प्र0 1 : रिक्त स्थान भरिए।

(क) जिन जड़ों में सभी जड़े एक समान दिखाई देती हैं उन्हें ……………… कहते है।

(ख) जिन पौधों में एक मुख्य जड़ तथा बाकी छोटी जड़ होती है। उनमें मुख्य जड़ को 

………… तथा छोटी जड़ को ……………. कहते हैं।

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.