Student Half Yearly Assessment - Sept. 2024
कक्षा 6th विषय- विज्ञान
विद्यार्थी
का नाम............................ रोल नं....... दिनांक
...................
समय: 90 मिनट कुल अंक: 40
निर्देश : 1. सभी प्रश्न
अनिवार्य है।
2. प्रश्न संख्या 1 से 10 तक प्रत्येक प्रश्न एक
अंक का है। प्रश्न संख्या 11 से 13 तक प्रत्येक प्रश्न दो अंक, प्रश्न संख्या 14 से 16 तक
प्रत्येक प्रश्न तीन अंक तथा प्रश्न संख्या 17 से 19 तक प्रत्येक प्रश्न
पांच अंक का है।
Instructions : 1. All
questions are compulsory.
2. Question numbers 1
to 10 carry one mark each. Question numbers 11 to 13 carry two marks each,
Question numbers 14 to 16 carry three marks each and Question numbers 17 to 19
carry five marks each.
(1-5) सही
उत्तर ( √ ) पर का
निशान लगाएँ | Mark
( √ ) on the correct answer.
(क) शाकाहारी (ख) मांसाहारी
(ग) सर्वाहारी (घ) इनमें से कोई नहीं
2. कठोर पदार्थ किसे कहते हैं
(क) जिसे दबाना मुश्किल होता है (ख) संपीड़ित करना मुश्किल होता है
(ग) क ओर ख दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं
3. पदार्थ किसे कहते हैं
(क) स्थान घेरता है (ख) द्रव्यमान होता है
(ग) क ओर ख दोनों (घ) इनमें से कोई नहीं
4. खरपतवार क्या कहलाते हैं
(क) अनचाहे उगे पौधे (ख) उपयोगी पौधे
(ग) औषधि देने वाले पौधे (घ) उपरोक्त सभी
5. निम्न में से कौन सा शरीर का भाग क्रिया करने में सहायता करता है
(क) मांसपेशियों और त्वचा (ख) मांसपेशियों और हड्डियों
(ग) अंग और अस्थि (घ) अंग और त्वचा
(6-10) दिशानिर्देशानुसार करें | Do as Directed.
6. रतौंधी रोग .................. की कमी के कारण होता है
7. दूध से पनीर बनाने के लिए …………विधि का उपयोग होता है
दूध से पनीर बनाने के लिए ............... विधि का उपयोग
होता है
8. छलनी द्वारा आटे की अशुद्धियां छाँटने को …....... विधि कहते हैं
9. पौधे मिट्टी से जल ……………द्वारा अवशोषित करते हैं
10. कोहनी और घुटने में ………… संधि होती है
(11-13) इन प्रश्नों के उत्तर 20-30 शब्दों में लिखो। Write answer in 20-30 words.
11 आवास क्या है
12. कंकाल से आप क्या समझते हैं
13. दो ऐसे पौधों के नाम बताइए जिनमें जालीदार शिराविन्यास होता है
(14-16) इन प्रश्नों के उत्तर 30-40 शब्दों में लिखो। Write
answer in 30-40 words.
है
15. केंचुआ किस प्रकार गति करता है
16. जल में तैरने वाली जिन वस्तुओं को आप जानते हैं उनकी सूची बनाइए और बताइए कि वो
जल में क्यों तैरती है
(17-19) इन प्रश्नों के उत्तर 50-60 शब्दों में लिखो । Write answer in 50-60 words.
17. पौधों के पानी में रहने के अनुकूलन की व्याख्या करें
18. सजीव और निर्जीव वस्तुओं में अंतर लिखिए
19. विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों की सूची बनाइए एवं प्रत्येक के कार्य लिखिए
Solution :-
उत्तर : 1. (क) शाकाहारी
उत्तर : 2. (ग) क ओर ख दोनों
उत्तर : 3. (ग) क ओर ख दोनों
उत्तर : 4. (क) अनचाहे उगे
पौधे
उत्तर : 5. (ख) मांसपेशियों
और हड्डियों
उत्तर : 6. रतौंधी रोग विटामिन ए की कमी के कारण
होता है
उत्तर : 7.दूध से पनीर बनाने के लिए निष्यंदन विधि
का उपयोग होता है
उत्तर : 8.छलनी द्वारा आटे
की अशुद्धियां छाँटने को चालन विधि कहते हैं
उत्तर : 9. पौधे मिट्टी से जल जड़ों द्वारा अवशोषित
करते हैं
उत्तर : 10. कोहनी और घुटने में हिंज संधि होती है
उत्तर : 11. किसी स्थल का परिवेश जिसमें पौधे, जन्तु एवं अन्य जीव रहते हैं, उनका आवास
कहलाता है।
उत्तर : 12. हमारे शरीर की सभी अस्थियाँ शरीर को एक निश्चित ढाँचा प्रदान करती हैं। इस
ढाँचे को कंकाल कहते हैं। कंकाल चलने में सहायक है और आंतरिक अंगों की सुरक्षा करता
है।
उत्तर : 13. तुलसी, धनिया, गुड़हल।
उत्तर : 14. रेगिस्तान में उगने वाले पौधे जल की हानि को रोकने के लिए निम्न प्रकार
संशोधित
किए जाते हैं -
1.रेगिस्तान में उगने वाले पौधों की पत्तियां छोटी होती हैं या कांटों के रूप में होती हैं ताकि
उनसे
वाष्पीकरण द्वारा जल की हानि कम हो
2.रेगिस्तान में उगने वाले पौधों के तनों पर एक मोमीय परत बन जाती है जो पानी को उड़ने
नहीं देती।
उत्तर : 15. शूक केंचुए के चलन अंग होते हैं। केंचुंए में मांसपेशियाँ होती हैं जो शरीर को
फैलाने और छोटा करने में मदद करती हैं । गति के दौरान केंचुआ अपने शरीर के अगले
हिस्से को फैलाता है और पीछे के हिस्से को जमीन पर स्थिर रखता है। फिर यह अपने
शरीर के अगले हिस्से को स्थिर करता है और पिछले हिस्से को छोड़ देता है। फिर यह अपने
शरीर को छोटा करता है और पिछले स्थिर भाग को आगे की ओर खींचता है। इस प्रकार
केंचुआ गति करता है।
उत्तर : 16. कागज, लकड़ी, थर्मोकोल,प्लास्टिक,सूखी पत्ती आदि जल में तैरने वाली वस्तुएं हैं,
क्योंकि इन वस्तुओं का घनत्व जल से कम होता है। अर्थात जल से हल्की होती हैं, इसलिए
जल में तैरती हैं।
उत्तर : 17. उत्तर: जलीय पौधों में अनुकूलन-
1. अनेक जलीय पौधों में छोटी-छोटी जड़ें होती हैं, जो पौधों को कीचड़ में साधे रखती हैं।
2. अनेक पौधे जल की सतह पर स्वतंत्र तैर सकते हैं। इनमें
अवशोषी जड़ें पायी जाती हैं।
3. अनेक जलीय पौधों का तना खोखला होता है, जिसमें हवा भरी रहती है जो पौधे को
तैरने
में सहायता करती है।
4. कुछ पौधों की पत्तियाँ सँकरी एवं लम्बी होती हैं. जो पानी की तेज लहरों से पौधे की
रक्षा करती रहती हैं। अनेक पौधों की पत्तियाँ कटी-फटी होती हैं जिससे इन पर पानी की
तेज धारा का प्रभाव नहीं पड़ता है।
5. पौधों के तने मुलायम होते हैं जो पानी के बहाव से टूटते
नहीं हैं।
कुछ जलीय पौधे जल सतह पर प्लवन करते हैं, आंशिक रूप से जलमग्न पौधे जिनकी जड़ें
मिट्टी में स्थिर हैं। कुछ पौधे पूर्णतः जलमग्न
हैं।
उत्तर: 18. सजीव और निर्जीव वस्तुओं
में अंतर ।
सजीव वस्तु |
निर्जीव वस्तु |
1. सजीव भोजन ग्रहण करते हैं |
1. निर्जीव भोजन ग्रहण नहीं करते हैं |
2. सजीव वृद्धि करते हैं |
2. निर्जीव वृद्धि नहीं करते हैं |
3. सजीव गति करते हैं |
3. निर्जीव गति नहीं करते हैं |
4. सजीव प्रजनन, उत्सर्जन, प्रचलन आदि क्रियाएँ करते हैं।
|
4. निर्जीव प्रजनन, उत्सर्जन, प्रचलन आदि क्रियाएँ नहीं करते हैं।
|
5. सजीव वातावरण के प्रति अनुक्रिया करते हैं। |
5. निर्जीव वातावरण के प्रति
अनुक्रिया नहीं करते हैं।
|
उत्तर : 19.
1. कार्बोहाइड्रेट
(Carbohydrates) : कार्य: शरीर में ऊर्जा का मुख्य स्रोत हैं।
2. प्रोटीन (Proteins): कार्य: शरीर के ऊतकों, अंगों और मांसपेशियों का निर्माण और
मरम्मत करते हैं।
3. वसा(Fats): कार्य: शरीर के अंगों की सुरक्षा और ऊर्जा का संचित स्रोत हैं।
4. विटामिन्स
(Vitamins): कार्य: प्रतिरक्षा प्रणाली को सशक्त बनाते हैं।
त्वचा, दृष्टि, और हड्डियों
के स्वास्थ्य में मदद करते हैं।
5. मिनरल्स (Minerals) : कार्य: अंगों के सामान्य कार्य करने के लिए आवश्यक हैं।
6. जल (Water): कार्य: शरीर में सभी जैविक प्रक्रियाओं को संचालित करने के लिए
आवश्यक है।
7. फाइबर (Fiber): कार्य: पाचन में सुधार करता है। कब्ज को रोकने में मदद करता है।
इन पोषक तत्वों
का संतुलित सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.