Friday, October 11, 2024

Test -8 प्रकाश कक्षा 6th विज्ञान

                              कक्षा 6th  विज्ञान        Test -8 प्रकाश                    

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं.......                          दिनांक ...................

समय: 30 मिनट                                                                     कुल अंक: 20

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 6 तक एक अंक के है । *प्रश्न संख्या 7 से 9 तक 2 अंक के प्रश्न है, *प्रश्न 10 के 4 अंक है।


 प्रश्न 1. जो वस्तुएँ स्वयं के प्रकाश का उत्सर्जन करती हैं, कहलाती हैं-
(
क) दीप्त (ख) जलता बल्ब (ग) अदीप्त (घ) स्फूदीप्त
प्रश्न 2. निम्न में से दीप्त नहीं है- (क) सूर्य (ख) जलता बल्ब (ग) चन्द्रमा (घ) तारा
प्रश्न 3. प्रकाश गमन करता है- 

(क) टेढ़ी-मेढ़ी रेखा में (ख) सीधी रेखा में (ग) वक्राकार पथ पर (घ) वर्तुल पथ पर

प्रश्न 4. किसकी छाया नहीं बनेगी? (क) पौधे की (ख) उड़ते पक्षी की (ग) काँच के पारदर्शी पिण्ड की (घ) पंख की
प्रश्न 5. निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-

1. ……………..सरल रेखा में गति करता है।
2. ……….
वस्तुओं को देखने में हमारी सहायता करता है।
3.
जब प्रकाश के पथ में कोई ……….वस्तु आ जाती है तो छाया बनती है।
4.
सूर्य, बल्ब तथा जुगनू ……………. वस्तुएँ हैं।
प्रश्न 6. निम्नलिखित वाक्यों में से सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए-

(i) हम काले काँच की शीट से आर-पार देख सकते हैं।
(ii)
दर्पण से प्रकाश का परावर्तन होता है।
प्रश्न 7. क्या आप ऐसी आकृति बनाने के बारे में सोच सकते हैं जो एक ढंग से रखे जाने पर वृत्ताकार छाया बनाए तथा दूसरे ढंग से रखे जाने पर आयताकार छाया बनाए ?
प्रश्न 8. किसी अंधेरे कमरे में यदि आप अपने चेहरे के सामने कोई दर्पण रखें तो क्या आप दर्पण में अपना परावर्तन देख सकेंगे?

प्रश्न 9 कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए-

कॉलम ‘A’

कॉलम ‘B’

1. दीप्त

(i) कागज की पतली शीट

2. अदीप्त

(ii) काँच की प्लेट

3. पारदर्शी

(iii) सूर्य

4. पारभासी

(iv) पृथ्वी


प्रश्न 10. प्रश्न 2. सूची छिद्र कैमरा कैसे बनाया जाता है? इसके उपयोग लिखिए।



Solution :-
         कक्षा 6th  विज्ञान        Test -8 प्रकाश     

उत्तर 1: (क) दीप्त

उत्तर 2: (ग) चन्द्रमा

उत्तर 3: (ख) सीधी रेखा में

उत्तर 4: (ग) काँच के पारदर्शी पिण्ड की

उत्तर 5: 1. प्रकाश 2. प्रकाश 3. अपारदर्शी 4. दीप्त।

उत्तर 6: (i). असत्य (ii). सत्य।

उत्तर 7: हाँ, यह बॉल में या ग्लोब में हो सकता है।

उत्तर 8: अंधेरे कमरे में दर्पण में कोई चित्र दिखाई नहीं देता क्योंकि बिना प्रकाश के दर्पण कोई चित्र परावर्तित नहीं कर सकता है।

उत्तर 9:

कॉलम ‘A’

कॉलम ‘B’

1. दीप्त

(iii) सूर्य

2. अदीप्त

(iv) पृथ्वी

3. पारदर्शी

(ii) काँच की प्लेट

4. पारभासी

(i) कागज की पतली शीट

 

उत्तर 10: सूची छिद्र कैमरा:-दो ऐसे बॉक्स लीजिए जिनमें से एक बॉक्स दूसरे के भीतर बिना अन्तराल के खिसक सके। दोनों बॉक्सों का एक-एक छोटा फलक काट दीजिए। बड़ा बॉक्स लेकर इसके दूसरे छोटे फलक के बीचों-बीच एक छोटा छिद्र बनाइए। इसी प्रकार छोटे बॉक्स के दूसरे छोटे फलक पर एक वर्गाकार आकृति (जिसकी भुजा लगभग 5 सेमी से 6 सेमी हो) काटिए। इसे कटे भाग पर ट्रेसिंग पेपर (पारभासी परदा) चिपकाकर ढक दीजिए। छोटे बॉक्स को बड़े बॉक्स में इस प्रकार खिसकाइए कि छोटे बॉक्स का पारभासी ट्रेसिंग पेपर वाला परदा बड़े बॉक्स के भीतर हो। आपका सूची छिद्र कैमरा तैयार है।


                           

 
उपयोग: सूची छिद्र कैमरे की सहायता से सूर्य के प्रकाश में रखी विभिन्न वस्तुओं को देख सकते हैं। इससे सूर्य ग्रहण के समय सूर्य को देखा जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.