Monday, October 21, 2024

Test -9 गति एवं समय कक्षा 7th विज्ञान

 कक्षा 7th  विज्ञान        Test -9 गति एवं समय         

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं.......    दिनांक ...................

समय: 30 मिनट                                                   कुल अंक: 20

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 2 तक 5-5 अंक के है । *प्रश्न संख्या 3 से 7 तक 2 अंक के प्रश्न है


निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
प्रश्न 1. एकांक समय में तय की गई दूरी को कहते हैं।

() चाल () विस्थापन () दोलन () वेग
प्रश्न 2.चाल का मात्रक है

() मीटर-सेकण्ड () मीटर/सेकण्ड () सेकण्ड-मीटर () मी/सै.
प्रश्न 3. घड़ी का पेण्डुलम की गति उदाहरण है।

   () सरल गति () आवर्ती गति () अनियमित गति   () असमान गति
प्रश्न 4. समय का मूल मात्रक है। () मीटर () सेकण्ड () दिन () वर्ष
प्रश्न 5. वाहन की दूरी मापता है। () चाल मापी () तापमापी () पथ मापी () दाब मापी
प्रश्न 6.चाल का मूल मात्रक है (क) km/min   (ख) m/min    (ग) km/h    (घ) m/s

प्रश्न 7. निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए।
1.
आवर्ती गति का एक चिर परिचित उदाहरण …………….. है।
2.
मिनट, घंटा, …………….., सप्ताह, …………….. वर्ष आदि समय के ही अन्य मात्रक हैं।
3.
चाल मापी को …………….. भी कहते हैं।
4.
सेमी, मीटर ………… दूरी के मात्रक हैं।

प्रश्न 8. निम्नलिखित वाक्यों में से सत्य एवं असत्य छाँटिए।
1.
ओडोमीटर द्वारा किसी वस्तु की चाल मापते हैं।
2.
दूरी को मीटर द्वारा नहीं मापा जा सकता है।
3.
पखवारा (पंद्रह दिन का समय) भी समय का मात्रक।
4.
चाल का प्रतीक मात्रक m/s होता है।

प्रश्न 9. कोई सरल लोलक 20 दोलन पूरे करने में 32 सेकण्ड लेता है। लोलक का आवर्तकाल क्या है ?
प्रश्न 10. दो स्टेशनों के बीच की दूरी 240 km है। कोई रेलगाड़ी इस दूरी को तय करने में 4 घण्टे लेती है। रेलगाड़ी की चाल परिकलित कीजिए।

प्रश्न 11. प्रश्न 6. सलमा अपने घर से साइकिल पर विद्यालय पहुंचने में 15 मिनट लेती है। यदि साइकिल की चाल 2 m/s – है, तो घर से विद्यालय की दूरी परिकलित कीजिए।

प्रश्न 12. किसी वस्तु की गति से क्या तात्पर्य है?

प्रश्न 13. आवर्तकाल किसे कहते हैं?




Solution :
 कक्षा 7th  विज्ञान        Test -9 गति एवं समय   

उत्तर: 1 () चाल

उत्तर: 2 () मीटर/सेकण्ड

उत्तर:3 () आवर्ती गति

उत्तर:4 () सेकण्ड


उत्तर:5 () पथ मापी

उत्तर:6 (घ) m/s.

उत्तर: 7. सरल लोलक 2. दिन, माह 3. स्पीडोमीटर 4. किलोमीटर।

उत्तर: 8. असत्य 2. असत्य 3. सत्य 4. सत्य।


उत्तर: 9 दोलन में लगा समय = 32s
एक दोलन में लगा समय = 32s/20

आवर्तकाल = 1.6s


उत्तर: 10. दूरी = 240 km  , समय = 4 घण्टे   , दूरी : 240 किमी :

            

                          = 60 किमी/घण्टा


उत्तर:11 चाल = 2 m/s
           
समय = 15 मिनट = 15 × 60s = 900s
           
दूरी = चाल × समय
            = 2 m/s × 900s = 1800 m
            = 1800/1000 km = 1.8 km


उत्तर:12 किसी वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी को तय करने में लिये गये समय से विभाजित 


करने पर उसकी गति प्राप्त हो जाती है।


उत्तर:13 सरल लोलक एक दोलन पूरा करने में जितना समय लगाता है उसे लोलक का 


आवर्तकाल कहते हैं।

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.