राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।
कक्षा 7th विज्ञान Test -12 वन हमारी जीवन रेखा Jan.- 2025
विद्यार्थी का नाम............................
रोल नं....... दिनांक ...................
समय: 30 मिनट कुल अंक: 20
नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 5 तक 1-1 अंक के है । *प्रश्न संख्या 6 से 10 तक 2 अंक के प्रश्न है।
निम्नलिखित
प्रश्नों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से कौन-सा वन उत्पाद नहीं है।
(i) गोंद (ii) प्लाईवुड (iii) सील करने की लाख (iv) कैरोसीन।
प्रश्न 2. सूक्ष्म जीवों द्वारा मृत पादपों पर क्रिया करने से बनने वाले एक उत्पाद का नाम है।
(i) बालू (ii)
मशरूम
(iii) ह्यूमस (iv) काष्ठ।
प्रश्न 3. वन्य उत्पाद नहीं है।(क)शहद
(ख)काष्ठ (ग)खनिज लवण (घ)जड़ी-बूटी।
प्रश्न 4. उत्पादक
हैं।(क) घास (ख) ट्ड्डिा (ग) मेढ़क (घ)
गरूड़
प्रश्न 5. वन। (क) वायु
शुद्ध करते हैं (ख) वर्षा कराते
हैं
(ग) मृदा अपरदन रोकते हैं (घ) ये सभी
प्रश्न 6. किसी वन में होते हैं। (क) वृक्ष और
जन्तु (ख) सूक्ष्म जीव-जन्तु
(ग)
अपघटक व जीवाणु (घ) ये सभी
प्रश्न 7. निम्नलिखित
वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए।
i.हरे भरे वन हमारे लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितना हमारे
………… हैं।
ii.वन, जल ………… के रूप में भी कार्य करते हैं।
iii.वृक्षों की शाखाओं व पत्तियों से बनी छतरी आकार की संरचना ..कहलाती है।
iv. वन वर्षा जल के ………… का कार्य करते हैं।
प्रश्न 8. निम्नलिखित
वाक्यों में से सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए।
i. वनों में सूक्ष्म जीवों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
ii.शेर वन में स्वतंत्र रूप से विचरण करते हैं,उनका वनों से कोई सम्बन्ध नहीं होता।
iii. वन एक भौतिक सजीव इकाई है।
iv. वन व्यर्थ में जल उड़ाते है,
पर्यावरण में इनकी कोई भूमिका नहीं होती है।
प्रश्न 9. समझाइए कि वनों में विभिन्न प्रकार के
जन्तुओं और पादपों के होने की आवश्यकता क्यों है?
प्रश्न 10. .वायुमण्डल में ऑक्सीजन और कार्बनडाइऑक्साइड के बीच सन्तुलन को बनाए रखने
में
वनों की भूमिका को समझाइए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।
कक्षा 7th विज्ञान Test -12 वन हमारी जीवन रेखा Jan.- 2025
विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं....... दिनांक ...................
समय: 30 मिनट कुल अंक: 20
उत्तर: 1 (iv) कैरोसीन।
उत्तर: 2 (iii) ह्यूमस
उत्तर: 3 (ग) खनिज लवण
उत्तर: 4 (क) घास
उत्तर: 5 (घ) ये सभी
उत्तर: 6 (घ) ये सभी
उत्तर: 7 1. फेफड़े 2.
शोधन तंत्रों 3.
वितान
4. प्राकृतिक अवशोषक।
उत्तर: 8 1. सत्य 2.
असत्य
3. सत्य 4. असत्य।
उत्तर: 9 वनों में अनेक खाद्य श्रृंखलाएँ मिलती हैं तथा सभी परस्पर सम्बद्ध होती हैं। यदि
किसी एक खाद्य श्रृंखला में कोई विघ्न पड़ता है, तो अन्य खाद्य श्रृंखलाएँ प्रभावित होती हैं।
उदाहरण के लिये- घास को कीटों द्वारा खाया जाता है जिन्हें मेंढक खाते हैं, मेंडक को सर्प खा
लेते हैं। इस प्रकार बनी श्रृंखला, खाद्य शृंखला कहलाती है।
वन की प्रत्येक कड़ी एक-दूसरी कड़ी पर निर्भर होता है। किसी एक घटक को अलग कर देने
पर
अन्य सभी घटक प्रभावित होते हैं।
उत्तर: 10 सभी हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण की क्रिया में वायुमण्डल से कार्बन डाइऑक्साइड
लेते हैं तथा ऑक्सीजन मुक्त करते हैं। इस प्रकार वन वायुमण्डल में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड के सन्तुलन को बनाये रखते हैं।
उत्तर:11 वन अनेक प्रकार से बाढ़ की रोकथाम करते हैं, जैसे-
1. वनों के
कारण वर्षा जल सीधे जमीन पर नहीं गिरता।
2. घना तथा
विस्तृत वितरण होने पर वर्षा भी एक ही स्थान पर नहीं होती और वर्षा का पानी जमीन
में रिसकर चला जाता है।
3. पेड़-पौधों
की जड़ें मिट्टी को बाँधे रखती हैं जिससे मृदा का क्षरण नहीं होता है।
4. जल के साथ
बहने वाली मृदा नदियों में पहुँचकर उन्हें अवरुद्ध कर देती है जिससे बाढ़ का खतरा
बढ़ जाता है।
5. इस प्रकार
पेड़-पौधे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बाढ़ नियन्त्रण में सहायक होते हैं।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.