राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।
कक्षा 7th विज्ञान Test -13 अपशिष्ट जल की कहानी Jan.- 2025
विद्यार्थी का नाम............................
रोल नं....... दिनांक ...................
समय: 30 मिनट कुल अंक: 20
नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 5 तक 1-1 अंक के है । *प्रश्न संख्या 6 से 10 तक 2 अंक के प्रश्न है।
निम्नलिखित
प्रश्नों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
प्रश्न 1. ‘जीवन के लिए जल’ पर कार्य के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दशक के रूप में घोषित किया
गया हैं। (क)वर्ष 1990 से 2000 (ख) वर्ष 1995 से 2005 (ग) वर्ष 2005 से 2015 (घ) वर्ष 2010 से 2020
प्रश्न 2. जल में कार्बनिक अशुद्धियाँ हो सकती हैं।
(क) मानव मल
(ख) पीड़कनाशी (ग) तेल (घ) ये सभी
प्रश्न 3. प्रदूषित जल में हानिकारक जीव हो सकते हैं।
(क) जीवाणु (ख) प्रोटोजोआ (ग) बीजाणु
(घ) ये सभी
प्रश्न 4. जल शोधक पदार्थ है।(क) मेथेन (ख)
क्लोरीन (ग) सैकरीन (घ) फीनॉल
प्रश्न 5. जैव निम्नीकरणीय जल प्रदूषक है।
(क)
प्लास्टिक की थैली (ख) शाकनाशी (ग) पीड़कनाशी (घ) मानव मल
प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) जल को
स्वच्छ करना ……………………. को दूर करने का प्रक्रम है।
(ख) घरों
द्वारा निर्मुक्त किये जाने वाला अपशिष्ट जल … कहलाता है।
(ग)
……………………. का उपयोग खाद के रूप में किया जाता है।
(घ) नालियाँ
………………. और ……………… के द्वारा अवरुद्ध हो जाती हैं।
(ड)…….उन स्थानों के लिए उपयुक्त हैं जहाँ मल वहन की
व्यवस्था नहीं है।
प्रश्न 7. I वह जल जो शौचालयों, लान्ड्री, सिंक, कारखानों आदि से निकलता है, अपशिष्ट जल
कहलाता है।
ii. हैजा और टाइफाइड रोग के रोग कारक क्रमशः विनियो कोलेरा एवं साल्मानेला
पैराटाइफी जीवाणु हैं।
प्रश्न 8. आपंक क्या है ? समझाइए कि
इसे कैसे उपचारित किया जाता है ?
प्रश्न 9. वाहित मल क्या है ? अनुपचारित वाहित मल को नदियों अथवा समुद्र में विसर्जित करना
हानिकारक क्यों है, समझाइए।
प्रश्न 10. तेल और वसाओं को नाली में क्यों नहीं बहाना
चाहिए ? समझाइए।
प्रश्न 11.स्वच्छता के सन्दर्भ में एक सक्रिय नागरिक के रूप में अपनी भूमिका को समझाइए।
Solution :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।
कक्षा 7th विज्ञान Test -13 अपशिष्ट जल की कहानी Jan.- 2025
विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं....... दिनांक ...................
समय: 30 मिनट कुल अंक: 20
नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 5 तक 1-1 अंक के है । *प्रश्न संख्या 6 से 10 तक 2 अंक के प्रश्न है।
उत्तर: 1 (ग) वर्ष 2005 से 2015
उत्तर: 2 (घ) ये सभी
उत्तर: 3 (घ) ये सभी
उत्तर: 4 (ख) क्लोरीन
उत्तर: 5 (घ) मानव मल
उत्तर: 6 (क) संदूषकों (ख) वाहित मल (ग) गोबर (घ) पॉलीथीन, आपंक। (ड) सैप्टिक टैंक।
उत्तर: 7 i.
सत्य
ii. सत्य
उत्तर: 8 जल शोधन के समय टंकी की तली में बैठ जाने वाली अशुद्धियों
(मल आदि) खुरचकर बाहर निकाली जाती हैं जिन्हें आपंक कहते हैं। आपंक को पृथक् टंकी
में स्थानान्तरित करके जीवाणुओं द्वारा अपघटित कराया जा सकता है। जल को बालू
बिछाकर बनाये शुष्कन तलों अथवा मशीनों द्वारा हटा दिया जाता है। शुष्क अपंक का
प्रयोग खाद के रूप में कृषि में किया जाता है।
उत्तर: 9 वाहित मल अपशिष्ट जल होता है जो कि घरों, उद्योगों, अस्पतालों आदि द्वारा उपयोग के बाद प्रवाहित
होता है। तेज वर्षा के समय गलियों, सड़कों तथा छतों से बहकर आने वाला वर्षा जल
भी इसमें शामिल है जो अपने साथ हानिकारक पदार्थों को भी बहा ले जाता है। वाहित मल
में धुले हुए तथा निलम्बित अपद्रव्य युक्त जल होता है। ये अपद्रव्य संदूषक कहलाते
हैं।
उत्तर: 10 तेल या वसा हल्का होने के कारण जल की सतह पर तैरता रहता है।
इसके कारण वायु जल के अन्दर प्रवेश नहीं कर पाती है। फलस्वरूप ऐसे जल में रहने
वाले जीवों को ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाती और श्वसन के अभाव में उनकी मृत्यु
हो जाती है।
उत्तर: 11 स्वच्छता के सन्दर्भ में एक सक्रिय नागरिक के रूप में हम
निम्न कार्य कर सकते हैं
(i) हम सबसे पहले अपने शरीर को साफ एवं स्वच्छ रखेंगे।
(ii) हम अपने घर तथा इसके आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखेंगे।
(iii) हम अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर जल निकास की
उचित व्यवस्था करेंगे।
(iv) मल-मूत्र को खुले में नहीं छोड़ेंगे।
(v) हम सम्बन्धित नगरपालिका को साफ-सफाई के सम्बन्ध में सहयोग करेंगे।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.