Tuesday, August 5, 2025

Chapter: 6 "हमारे आस-पास की सामग्री" कक्षा 6 Class 6th Science

सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।


 Chapter: 6 "हमारे आस-पास की सामग्री" कक्षा 6 की विज्ञान की पाठ्य पुस्तक "जिज्ञासा"

               "हमारे आस-पास की सामग्री" कक्षा 6 की विज्ञान की पाठ्य पुस्तक "जिज्ञासा" का छठा अध्याय है। नीचे इस अध्याय के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं, जो पाठ्य पुस्तक और सामान्य शिक्षण पैटर्न पर आधारित हैं।


प्रमुख  शब्द :

वर्गीकरण                  संयोजन  करना                      काँच                  कठोर

अपारदर्शी                 अघुलनशील                           कोमल

कोमल                      चमकदार पदार्थ                      पारदर्शी

आंतरिक                  वर्गीकृत करना                        अन्वेषण करना

पहचानें                    अवलोकन करना                     अनुमान लगाना

चिह्नित करना               द्युतिहीन                             द्युतिमय

सारांश:

-वस्तुएँ विभिन्न प्रकार की सामग्रियों से बनी होती हैं। कोई वस्तु किसी एक सामग्री या विभिन्न 

सामग्रियों के संयोजन से बनी होती है।

-हम समान वस्तुएँ बनाने के लिए विभिन्न सामग्रियों का उपयोग कर सकते हैं।

-सामग्रियों को समूहों में व्यवस्थित करने की विधि को वर्गीकरण कहते हैं।

-सामग्रियों के अलग-अलग गुण होते हैं जो उनके उपयोग को निर्धारित करते हैं।

-पदार्थों को उनके गुणों में समानता या अंतर के आधार पर समूहीकृत या वर्गीकृत किया जाता 

है।

-सामग्रियाँ उनके स्वरूप के आधार पर समूहों में बाटी जा सकती है, जैसे-द्युतिमय 

(चमकदार) और द्युतिहीन (चमकहीन)और कुछ को उनके स्पर्श अनुभव के आधार पर जैसे -

 कठोर और मुलायम।

- सामग्रियों को पारदर्शी, पारभासी या अपारदर्शी के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, और यह 

वर्गीकरण इस बात पर निर्भर करता है कि हम उनके आर-पार कितनी स्पष्टता से देख सकते 

हैं।

-कुछ सामग्रियाँ जल में घुलनशील होती हैं, जबकि अन्य अघुलनशील होती हैं।

-कोई भी वस्तु जो स्थान घेरती है और जिसका द्रव्यमान होता है, उसे द्रव्य / पदार्थ कहते हैं।

- द्रव्य द्वारा घेरे गए स्थान को उसका आयतन कहते हैं।

-द्रव्यमान किसी वस्तु में विद्यमान द्रव्य की मात्रा का मापन है।

 

कक्षा 6 विज्ञान – अध्याय 6: "हमारे आस-पास की सामग्री" अभ्यास प्रश्न-उत्तर

 (Exercise Questions)

प्रश्न:1. अपने रसोईघर में जाए और देखे कि आपके माता-पिता ने विभिन्न खाद्य सामग्रियों को   किस प्रकार व्यवस्थित किया हुआ हैं। क्या आप छटनी के लिए किसी बेहतर विधि का सुझाव दे सकते है ? उसे अपनी नोटबुक में लिखिए ।

उत्तर:

प्रश्न:2. स्तंभ-I में दिए गए अक्षरों को सही क्रम में लिखें और प्राप्त शब्द का मिलान स्तंभ-II में दिए गए उनके गुणों से करें।

उत्तर:

स्तंभ-I

स्तंभ-II

 () द्रव्य

(ii) स्थान घेरता है और इसका द्रव्यमान होता है

 () घुलनशील

(iv) जल में पूरी तरह घुल जाता है

 () पारदर्शी

(i) जिसके आर-पार स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है

 () द्युतिमय

(iii) चमकदार सतह

 

प्रश्न:3. दुकानों और घरों में सामग्री रखने के लिए जिन पात्रों का उपयोग किया जाता है वे प्राय: पारदर्शी होते हैं। इसके कारण बताइए।

उत्तर: दुकानों और घरों में सामान रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन या पात्र अक्सर पारदर्शी बनाए जाते हैं। ऐसा होने के कुछ खास कारण हैं। पारदर्शिता की वजह से बिना उसे खोले या उठाए यह देखना आसान हो जाता है कि बर्तन के अंदर क्या रखा है। इससे समय की बचत होती है और यह भी पता चल जाता है कि किस बर्तन में क्या सामग्री है। दुकानों में, पारदर्शी पात्रों में रखें सामान को ग्राहक आसानी से देख पाते हैं, जिससे जरूरत का सामान खरीदने का निर्णय लेना सरल हो जाता है। घरों में, यह रसोई में विभिन्न सामग्रियों की पहचान करने में मदद करता है। पारदर्शिता से यह भी पता चलता है कि बर्तन में कितनी सामग्री बची है, जिससे समय पर अर्थात सामग्री के समाप्त होने से पहले ही उसे फिर से भरा जा सके। इसलिए, पारदर्शिता व्यावहारिकता और सुविधा दोनों के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रश्न:4. बताइए कि नीचे दिए गए कथन सही हैं या गलत और गलत कथनों को सही करके लिखे।

(क) लकड़ी पारभासी होती है जबकि काँच अपारदर्शी होता है।                           (    )

(ख) एल्युमीनियम की पन्नी में चमक होती है जबकि रबर में नहीं।                        (    )

(ग) चीनी जल में घुल जाती है जबकि लकड़ी का बुरादा नहीं।                              (    )

(घ) सेब एक द्रव्य है क्योंकि यह कोई स्थान नहीं घेरता और इसमें द्रव्यमान है।      (    )

उत्तर: (क): गलत

सही कथन हैं: लकड़ी अपारदर्शी होती है जबकि काँच पारदर्शी होता है।

(ख): सही      

(ग): सही  

(घ): गलत

सही कथन हैं: सेब एक द्रव्य है क्योंकि यह स्थान घेरता और इसमें द्रव्यमान है।

प्रश्न:5. हम  विभिन्न सामग्रियों जैसे - लकड़ी, लोहा, प्लास्टिक, बॉस, सीमेंट और पत्थरों से बनी कुर्सियाँ देखते है। कुर्सी बनाने के लिए सामग्री के कुछ वांछनीय गुण निम्नलिखित हैं। कौन सी सामग्रियाँ इन गुणों को पूरा करती है?

(क) कठोरता (लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी बैठने पर मुड़ती या हिलती नहीं है।

() हल्का भार (एक स्थान से दूसरी स्थान तक ले जाने और उठाने में आसान होता है।

() सर्दियों में बैठने पर अधिक ठंडी महसूस नहीं होती।

() इसे नियमित रूप से साफ़ किया जा सकता है और लंबे समय तक उपयोग /इस्तेमाल के बाद भी यह नई जैसी दिखती है।

उत्तर:कुर्सियों के लिए दी गई सामग्रियों के गुणों का विश्लेषण करते हुए, हम निम्नलिखित विशेषताओं को देख सकते हैं:

(क) लोहा, सीमेंट और पत्थर

 कठोरता :- लोहा: बहुत कठोर है, लेकिन भारी हो सकता है।

                  सीमेंट: कठोर है, लेकिन बहुत भारी और स्थायी होता है।

                  पत्थर : यह भी अत्यधिक कठोर है, लेकिन बहुत भारी होता है।

(ख) प्लास्टिक और बांस

हल्का भार :-प्लास्टिक : बहुत हल्का होता है और आसानी से उठाया जा सकता है।

              बॉस : हल्का और आसानी से स्थानांतरित किया जा सकता है।

(ग) लकड़ी और बांस

सर्दियों में ठंडापन :- लकड़ी : लकड़ी आमतौर पर सर्दियों में ज्यादा ठंडी महसूस नहीं होती है।

                              बॉस : यह भी ठंडा महसूस नहीं होता है।

   - लोहा, सीमेंट, पत्थर: ये सभी सर्दियों में ठंडे लगते हैं।

(घ) प्लास्टिक, लोहा, सीमेंट और पत्थर

सफाई और दीर्घकालिक सुंदरता:- प्लास्टिक: इसे आसानी से साफ किया जा सकता है और लंबे समय तक नया दिखता है।

   -लोहा: जंग लग सकता है, लेकिन इसे पेंट करके रखा जा सकता है।

सीमेंट और पत्थर: इन्हें साफ करना अधिक कठिन है और समय के साथ धुंधला दिख सकता है।

  यदि सभी गुणों को ध्यान में रखा जाए, तो लकड़ी,प्लास्टिक,और बॉस कुर्सियों के लिए सर्वोत्तम सामग्रियाँ हैं। लकड़ी और बॉस कठोरता, सर्दियों में ठंडे न लगने, और लंबे समय तक नई जैसी दिखने की विशेषताओं को सही ठहराते हैं, जबकि प्लास्टिक हल्का होता है और साफ करना आसान होता है।

प्रश्न:6. आपको (क) खाद्य अपशिष्ट, (ख) टूटा हुआ काँच और (ग) रद्दी कागज़ एकत्रित /इकट्ठा करने के लिए पात्र की आवश्यकता होगी। इस सभी प्रकार के अपशिष्टों के पात्रों के लिए आप कौन सी सामग्री का चयन करेंगे ? आपको सामग्रियों के किन गुणों के बारे में विचार करना चाहिए?

उत्तर: खाद्य अपशिष्ट, टूटा हुआ काँच, और रद्दी कागज़ को इकट्ठा करने के लिए विभिन्न पात्रों की आवश्यकता होती है, और प्रत्येक प्रकार के अपशिष्ट के लिए उपयुक्त सामग्री का चयन करना महत्वपूर्ण है। आइए अलग-अलग अपशिष्टों के लिए संभावित सामग्री का चयन और उन सामग्रियों के गुणों पर विचार करें:

(क) खाद्य अपशिष्ट

सामग्री का चयन: बायोडिग्रेडेबल (जैव निम्नीकरणीय) प्लास्टिक या कागज़ के कंटेनर

 खाद्य अपशिष्ट के लिए, ऐसे प्लास्टिक या कागज़ के कंटेनरों का उपयोग करें जो रिसाव-रोधी हों और भोजन के प्रति प्रतिक्रिया न करें। खाद्य अपशिष्टों में नमी होती है, इसलिए कंटेनर को पानी में सड़ने से बचाने के लिए जल रोधी होना चाहिए।

(ख) टूटा हुआ काँच

सामग्री का चयन: मजबूत और कठोर प्लास्टिक या धातु के कंटेनर

 टूटे हुए काँच के लिए, कटने से बचाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कठोर प्लास्टिक या धातु के कंटेनर चुनें। कंटेनर को मजबूत और अच्छी तरह से सील होना चाहिए ताकि टूटे हुए काँच को सुरक्षित रूप से रखा जा सके।

(ग) रद्दी कागज़

सामग्री का चयन : कागज़ या पुनर्चक्रण योग्य कार्डबोर्ड कंटेनर

 रद्दी कागज़ के लिए, हल्के और टिकाऊ कागज़ या पुनर्चक्रण योग्य कार्डबोर्ड कंटेनर चुनें। पेपर और कार्डबोर्ड बायोडिग्रेडेबल होते हैं, जिससे इन्हें डिस्पोज/निपटान करने में मदद मिलती है।

कचरे के प्रकार के आधार पर कंटेनर के रिसाव-रोधी, मज़बूती और टिकाऊपन जैसे गुणों पर विचार किया जाना चाहिए।

प्रश्न:7. हमारे चारों ओर वायु / हवा है, लेकिन यह हमें एक-दूसरे को देखने से नहीं रोकती। वहीं यदि बीच में लकड़ी का दरवाज़ा आ जाये तो हम एक-दूसरे को नहीं देख पाते । ऐसा इसलिए है क्योंकि वायु ........... है और लकड़ी का दरवाज़ा ............ है। उपयुक्त विकल्प चुनें— (a) पारदर्शी, अपारदर्शी (b) पारदर्शी, पारभासी (c) अपारदर्शी, पारभासी (d) पारदर्शी, पारभासी

उत्तर: हमारे चारों ओर हवा है, फिर भी हम एक दूसरे को देख पाते हैं, लेकिन लकड़ी के दरवाज़े से नहीं। ऐसा इसलिए है क्योंकि हवा पारदर्शी है और लकड़ी का दरवाज़ा अपारदर्शी। इसलिए सही विकल्प है: (a) पारदर्शी, अपारदर्शी।

प्रश्न:8. कल्पना कीजिए कि आपके पास दो अज्ञात सामग्रियाँ, '' और '' हैं। जब आप सामग्री, '' को दबाने की कोशिश करते हैं, तो वह कठोर महसूस होती है और आसानी से अपना आकार नहीं बदलती है । दूसरी ओर, जब आप सामग्री '' को दबाते हैं, तो वह आसानी से अपना आकार बदल लेती है। अब, जब आप दोनों सामग्रियों को जल में मिलाते हैं, तो केवल सामग्री '' पूरी तरह जल में घुल जाती है, जबकि सामग्री '' अपरिवर्तित रहती है। सामग्री '' और '' क्या हो सकती हैं? क्या आप पहचान सकते हैं कि सामग्री '' कठोर है या नरम? सामग्री '' क्या हो सकती है? अपने तर्क की व्याख्या करें।

उत्तर: पदार्थ (क) एक ठोस है (जैसे नमक या चीनी) जो पानी में घुलने योग्य है। यह चीनी के क्रिस्टल हो सकते हैं, और पदार्थ (ख) एक रबर ब्लॉक हो सकता है। पदार्थ (क) कठोर है क्योंकि यह आसानी से विकृत नहीं होता और पानी में घुल जाता है। पदार्थ (ख) नरम है क्योंकि यह दबाव में आकार बदलता है लेकिन पानी में नहीं घुलता है।

इस प्रकार, हम सामग्री '' को कठोर ठोस और सामग्री '' को तरल या नरम ठोस के रूप में परिभाषित कर सकते हैं।

प्रश्न:9. (क) मैं कौन हूँ? दिए गए गुणों के आधार पर मुझे पहचाने ।

(i) मैं चमकदार हूँ।  …………………………..

(ii) मुझे आसानी से संपीड़ित किया जा सकता हैं। …………………..

(iii) मैं कठोर और जल / पानी में घुलनशील हूँ।……………………………

(iv) आप मेरे आर पार स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते।………………………….

(v) मुझमें द्रव्यमान और आयतन है, लेकिन आप मुझे नहीं देख सकते।………………….

(ख) आप स्वयं एक “मैं कौन हूँ?” पहेली बनाए। ………………………

उत्तर: (क) (I) स्टील (II)  रबर (III)  चीनी (IV)  कार्डबोर्ड या प्लाईवुड (V) हवा
(ख) (I) आप मेरे आर-पार स्पष्ट देख सकते हैं - काँच

(II) मैं नरम हूँ - रबर

(III) मैं चमकहीन हूँ- लकड़ी

(IV) मैं तरल हूँ और पानी में अघुलनशील हूँ - तेल

(V) मुझे आसानी से संपीड़ित नहीं किया जा सकता- चीनी

प्रश्न:10. आपको अग्र लिखित सामग्रियाँ प्रदान की गई हैं—सिरका, शहद, सरसों का तेल,जल, ग्लूकोज, गेहूँ का आटा।

सामग्रियों के कोई ऐसे दो जोड़े बनाएँ जहाँ एक सामग्री दूसरी में घुलनशील हो और कोई दो जोड़े बनाएँ जहाँ एक सामग्री दूसरी में अघुलनशील हो।

उत्तर: घुलनशील युग्म: (i) जल और ग्लूकोज (ii) जल और सिरका

अघुलनशील युग्म: (i) जल और सरसों का तेल (ii) जल और गेहूं का आटा

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.