सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।
Chapter:
7 " ताप एवं उसका मापन" कक्षा 6 की विज्ञान की पाठ्य पुस्तक "जिज्ञासा"
" ताप एवं उसका मापन" कक्षा 6 की विज्ञान की पाठ्य
पुस्तक "जिज्ञासा"
का सातवां अध्याय है। नीचे इस अध्याय के कुछ महत्वपूर्ण
प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं,
जो पाठ्य पुस्तक और सामान्य शिक्षण पैटर्न पर आधारित हैं।
प्रमुख शब्द :
तापमान
या तापक्रम तापमान की SI इकाई उपयोगी तापमान
सूक्ष्म
पैमाना फ़ारेनहाइट स्केल डिग्री
सेल्सियस
सूक्ष्म
तापमान लंबाई डिग्री
सेल्सियस पैमाना
मापना भविष्यवाणी करना अवलोकन करना
डॉक्टरी
थर्मामीटर केल्विन स्केल
परीक्षण करना
ज्ञात
करना तुलना करना गणना करना
सारांश:
-किसी वस्तु का तापमान बताता है कि वह कितनी गर्म या ठंडी है।
-सर्वाधिक उपयोग में लाए जाने वाले तीन ताप मापक्रम है: (क) सेल्सियस स्केल
(ख) फ़ारेनहाइट स्केल (ग) कैल्विन स्केल। इन
मापक्रमो में ताप के मात्रक हैं—
(क) डिग्री सेल्सियस, जिसे °C द्वारा दर्शाया जाता है। (ख) डिग्री फ़ारेनहाइट, जिसे °F द्वारा
दर्शाया जाता है। और (ग) कैल्विन, जिसे K द्वारा दर्शाया जाता है।
-ताप का SI मात्रक कैल्विन है।
-डॉक्टरी थर्मामीटर का उपयोग मानव शरीर का तापमान मापने के लिए किया जाता
है।
-एक स्वस्थ वयस्क मनुष्य का सामान्य तापमान 37.0 °C या 98.6 °F होता है।
-प्रयोगशाला तापमापियों का ताप परिसर (मापन सीमा) आमतौर पर -10 °C से 110 °C तक
होती है।
कक्षा
6 विज्ञान – अध्याय 7: " ताप एवं उसका मापन " अभ्यास प्रश्न-उत्तर
(Exercise
Questions)
प्रश्न:1. किसी स्वस्थ मानव शरीर का सामान्य तापमान लगभग …………..होता है।
(क) 98.6
°C (डिग्री
सेल्सियस)
(ख) 37.0
°C (डिग्री
सेल्सियस)
(ग) 32.0
°C (डिग्री
सेल्सियस)
(घ) 27.0
°C (डिग्री
सेल्सियस)
उत्तर: (ख) 37.0 °C
प्रश्न:2. 37.0
°C (डिग्री
सेल्सियस) के समान ताप है-
(क) 97.4
°F
(ख) 97.6
°F
(ग) 98.4
°F
(घ) 98.6
°f
उत्तर: (घ) 98.6 °F
प्रश्न:3. रिक्त स्थानों की पूर्ति
कीजिए-
(क) किसी निकाय की गरमाहट अथवा ठंडापन उसके………….. से निर्धारित की जाती है ।
(ख) हिमशीत जल का ताप …………….. तापमापी द्वारा नहीं
मापा जा सकता है ।
(ग) ताप का मात्रक डिग्री ………………. है।
उत्तर: क) किसी निकाय की
गरमाहट अथवा ठंडापन उसके ताप
से निर्धारित की जाती है 1।
(ख) हिमशीत जल का ताप डॉक्टरी
तापमापी द्वारा नहीं मापा जा सकता है 4।
(ग) ताप का मात्रक डिग्री सेल्सियस
है ।
प्रश्न:4. प्राय प्रयोगशाला तापमापी
की मापन सीमा होती है-
(क) 10 °C डिग्री सेल्सियस से 100°C डिग्री सेल्सियस
(ख) -10°C डिग्री सेल्सियस से 110°C डिग्री सेल्सियस
(ग) 32°C डिग्री सेल्सियस से 45°C डिग्री सेल्सियस
(घ) 35°C डिग्री सेल्सियस से 42°C डिग्री सेल्सियस
उत्तर: (ख) -10°C डिग्री सेल्सियस से 110°C डिग्री सेल्सियस
प्रश्न:5. जल का तापमान के लिए चार विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला तापमापी का उपयोग चित्र 7.6
में दर्शाए अनुसार किया।
किसी
विद्यार्थी ने ताप मापने के लिए सही प्रक्रिया अपनाई।
(क) विद्यार्थी-1
(ख) विद्यार्थी-2
(ग) विद्यार्थी-3
(घ) विद्यार्थी-4
उत्तर: चित्र 7.6 के अनुसार, सही प्रक्रिया विद्यार्थी-2 ने अपनाई है, क्योंकि उसने थर्मामीटर
को सीधे जल के अंदर डुबोया है, पात्र की दीवारों या तल से नहीं छूने दिया है, और पारे का
स्तर ठीक दृष्टि की सीध में है।
प्रश्न:6. नीचे दिए गए तापमानो को तापमापियों (चित्र 7.7) के आरेखों पर स्तंभों में लाल रंग
भरकर
दर्शाइए।
उत्तर: 🌡️ तापमापी 🌡️ तापमान
तापमापी 1 14°C
तापमापी 2 17°C
तापमापी 3 7.5°C
प्रश्न:7. नीचे दर्शाए गए तापमापी के भाग का अवलोकन कीजिए और निम्नलिखित प्रश्नों के
उत्तर दीजिए-
(क) यह किस प्रकार का तापमापी है?
(ख) तापमापी का पाठ्यांक क्या है?
(ग) इस तापमापी द्वारा मापा जा सकने वाला न्यूनतम मान
क्या है?
उत्तर: (क) यह एक प्रयोगशाला तापमापी है ।
(ख) 26
°C
(ग) -10°C
प्रश्न:8. प्रयोगशाला तापमापी हमारे शरीर के ताप को मापने के लिए उपयोग में क्यों नहीं लाया
जाता है इसका एक कारण
दीजिए।
उत्तर: उत्तर: प्रयोगशाला तापमापी का उपयोग मानव शरीर का ताप मापने के लिए नहीं
किया जाता है क्योंकि इसमें डॉक्टरी तापमापी की तरह कोई विभंग (KINK) नहीं होता है।
विभंग के अभाव में, जैसे ही तापमापी को शरीर से बाहर निकाला जाता है, पारे का स्तर तुरंत
नीचे गिर जाता है, जिससे सही पाठ्यांक लेना संभव नहीं होता है।
प्रश्न:9. वैष्णवी अस्वस्थ होने के कारण विद्यालय नहीं जा पाती है। उसकी माता जी ने उसके
तीन दिन के तापमान का अंकन
रखा है जिसे तालिका 7.4 में दर्शाया गया है।
तालिका
7.4 - वैष्णवी के शरीर का तापमान।
(क) वैष्णवी का अंकित किया गया अधिकतम ताप क्या था?
(ख) किस दिन और किस समय पर वैष्णवी का अधिकतम ताप
अंकित किया गया था?
(ग) किस दिन वैष्णवी का ताप सामान्य हो गया?
उत्तर: तापमान को देखकर हम वैष्णवी की तबीयत का पता लगा सकते हैं। हम देख सकते हैं
कि तालिका में तीन दिनों के अलग-अलग समय के तापमान दिए गए हैं।
(क) तालिका
के अनुसार, वैष्णवी का अधिकतम तापमान 40°C (डिग्री सेल्सियस) था।
(ख) वैष्णवी का अधिकतम तापमान पहले दिन, सायं 7 बजे अंकित किया गया था।
(ग) एक स्वस्थ मानव शरीर का सामान्य तापमान 37.0 °C होता है। तालिका में, हम देख
सकते हैं कि तीसरे दिन दोपहर 4 बजे वैष्णवी का तापमान 37.0 °C था, जिसका अर्थ है कि
तीसरे दिन उसका ताप सामान्य हो
गया था।
प्रश्न:10. यदि आपको 22.5°C (डिग्री सेल्सियस) ताप मापना है तो नीचे दर्शाए गए तापमापियों
में
से कौन सा तापमापी उपयोग में लाएंगे व्याख्या कीजिए।
चित्र 7.9 तीन तापमापी
।
उत्तर: 22.5°C
ताप को मापने के लिए आप तापमापी (ख) का उपयोग करेंगे।
व्याख्या
किसी भी तापमान को सटीकता से मापने के लिए, हमें ऐसे थर्मामीटर का उपयोग करना
चाहिए जिसका अल्पतमांक (least count) सबसे कम हो। अल्पतमांक का अर्थ है वह सबसे
छोटा मान जिसे कोई
उपकरण माप सकता है।
तापमापी (क) और तापमापी (ग) में, 10°C और 20°C के बीच 10 भाग हैं। इसका मतलब है
कि प्रत्येक भाग 1°C का मान दर्शाता है। इन तापमापियों का अल्पतमांक 1°C है, इसलिए ये
22.5°C
जैसे दशमलव वाले तापमान को सटीकता से नहीं माप सकते।
तापमापी (ख) में, 20°C और 30°C के बीच 20 भाग हैं। इसका मतलब है कि प्रत्येक भाग का
मान 0.5°C (10°C / 20 भाग) है। इस तापमापी का अल्पतमांक 0.5°C है, जो 22.5°C को
मापने के लिए एकदम सही है।
प्रश्न:11. चित्र 7.10 में दिखाए गए
तापमापी में दर्शाया गया ताप है-
(क) 28 °C
(ख) 27.5 °C
(ग) 26.5 °C
(घ) 25.3 °C
उत्तर: दिए गए तापमापी
में दर्शाया गया ताप 26.5 °C है।
व्याख्या
- सबसे पहले, तापमापी का अल्पतमांक (least count) ज्ञात करें। 20°C और 25°C के
- बीच 10 छोटे भाग हैं। चूँकि इन दो बिंदुओं के बीच का अंतर 5°C है, तो प्रत्येक छोटे भाग का मान 5°C/10=0.5°C होता है।
- अब, पारे का स्तर देखें। पारे का स्तर 25°C
के बाद 3 छोटे भागों तक गया है।
- तापमापी का कुल पाठ्यांक
ज्ञात करने के लिए, 25°C में 3 छोटे भागों के मान को जोड़ें:
25°C+(3×0.5°C) = 25°C+1.5°C=26.5°C
इसलिए, सही उत्तर (ग) 26.5
°C है।
प्रश्न:12. किसी प्रयोगशाला तापमापी पर 0 °C (जीरो डिग्री सेल्सियस) और 100°C ( डिग्री
सेल्सियस) के मध्य 50 भाग है । इस
तापमापी का प्रत्येक भाग कितना ताप मापता है?
उत्तर: 100°C को 50 भागों से विभाजित करके प्रत्येक भाग का ताप ज्ञात किया जा सकता है।
100 °C / 50 भाग
= 2 °C प्रति भाग।
प्रश्न:13. किसी तापमापी का स्केल बनाइए जिसमें न्यूनतम भाग 0.5°C ( डिग्री सेल्सियस)
ताप मापता है । आप केवल 10°C (डिग्री सेल्सियस) और 20°C (डिग्री सेल्सियस) के बीच के
भाग को दर्शा सकते हैं।
उत्तर: एक ऐसा थर्मामीटर स्केल जिसमें न्यूनतम भाग 0.5°C मापता है और जो 10°C और
20°C के बीच के भाग को दर्शाता है, नीचे दिखाया गया है।
प्रश्न:14. कोई आपको बताता है कि उसे 101° (डिग्री) ज्वर है । क्या उसका क्या उसका
तात्पर्य सेल्सियस स्केल से है अथवा फ़ारेनहाइट स्केल से है?
उत्तर: उत्तर: उसका तात्पर्य फ़ारेनहाइट स्केल से है। मानव शरीर का तापमान सामान्यतः
35°C से नीचे और 42°C से ऊपर नहीं जाता है, जबकि फ़ारेनहाइट स्केल पर 101°F का ताप
ज्वर (बुखार) माना जाता है।

No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.