कक्षा 8th विज्ञान Test-विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।
कक्षा 8th विज्ञान Test-विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव
विद्यार्थी का नाम.................. रोल नं....... दिनांक ...................
समय: 30 मिनट कुल अंक: 20
नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 5 तक एक अंक के है । प्रश्न संख्या 6 से 7 तक 2.5 अंक के है । *प्रश्न संख्या 8 से 12 तक 2 अंक के प्रश्न है ।
प्रश्न
1.
विद्युत
द्वारा किसी पदार्थ पर किसी
वांछित धातु की –परत निक्षेपित
करना कहलाता है।
(अ)
विद्युतलेपन
(ब)
इलेक्ट्रोड
(स)
हीनचालक
(द)
सुचालकता
।
प्रश्न
2.
पहियों
के रिम पर लेपन होता है।
(अ)
लोहे
का (ब)
सिल्वर
का (स)
क्रोमियम
का (द)
कॉपर
का ।
प्रश्न
3.
जल
के विद्युत अपघटन द्वारा धन
टर्मिनल पर प्राप्त होने वाली
गैस है।
(अ)
ऑक्सीजन
व हाइड्रोजन दोनों (ब)
हाइड्रोजन
(स)
ऑर्गन
(द)
ऑक्सीजन।
प्रश्न
4.
साधारण
लवण को आसुत जल में घोलने पर
आसुत जल बन जाता है।
(अ)
चालक
(ब)
अचालक
(स)
न
चालक न ही अचालक (द)
कोई
नहीं ।
प्रश्न
5.
निम्न
में से विद्युत धारा का चालन
नहीं होता है।
(अ)
आलू
(ब)
आसुत
जल (स)
समुद्री
जल (द)
कुओं
का जल ।
प्रश्न
6.
रिक्त
स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(क)
विद्युत
चालन करने वाले अधिकांश द्रव
………,
…….. तथा
……… के विलयन होते हैं।
(ख)
किसी
विलयन में विद्युत धारा प्रवाहित
होने पर …………..
प्रभाव
उत्पन्न होता है।
(ग)
यदि
कॉपर सल्फेट विलयन से विद्युत
धारा प्रवाहित की जाए तो कॉपर
बैटरी के …………..
टर्मिनल
से संयोजित प्लेट पर निक्षेपित
होता है।
(घ)
विद्युत
धारा द्वारा किसी पदार्थ पर
वांछित धातु की परत निक्षेपित
करने की प्रक्रिया को ……..
कहते
हैं।
(ङ)
जंग
लगने से बचाने के लिए लोहे पर
……………… की परत निक्षेपित कर
दी जाती है।
प्रश्न
7.
सत्य
/
असत्य
कथन
(क)
ऐलुमिनियम
विद्युत का चालन करता है।
(ख)
प्लास्टिक
विद्युत का सुचालक है।
(ग)
बल्ब
से विद्युत धारा प्रवाहित
होने पर दीप्त हो जाता है।
(घ)
आसुत
जल लवणों से मुक्त होने के
कारण हीन चालक है।
(ङ)
टिन
लोहे से अधिक क्रियाशील होता
है।
प्रश्न
8.जब
किसी संपरीक्षित्र के स्वतंत्र
सिरों को किसी विलयन में डुबोते
हैं तो चुम्बकीय सुई विक्षेपित
होती है। क्या आप ऐसा होने के
कारण की व्याख्या कर सकते
हैं।
प्रश्न
9.क्या
शुद्ध जल विद्युत का चालन करता
है ?
यदि
नहीं तो इसे चालक बनाने के लिए
हम क्या कर सकते है।
प्रश्न 10. आग लगने के समय, फायरमैन पानी के हौज (पाइपों) का उपयोग करने से पहले उस क्षेत्र की मुख्य विद्युत आपूर्ति को बंद कर देते हैं । व्याख्या कीजिए कि वे ऐसा क्यों करते हैं?
प्रश्न
11.
तटीय
क्षेत्र में रहने वाला एक बालक
अपने संपरीक्षित्र से पीने
के पानी तथा समुद्र के पानी
का परीक्षण करता है । वह देखता
है कि समुद्र के पानी के लिए
चुम्बकीय सुई अधिक विक्षेप
वर्शाती है। क्या आप कारण की
व्याख्या कर सकते हैं?
प्रश्न
12.
आसुत
जल को किस प्रकार विद्युत का
चालक बनाया जा सकता है ?
Solution :
कक्षा 8th विज्ञान Test-विद्युत धारा के रासायनिक प्रभाव
उत्तर: 1. (अ) विद्युतलेपन
उत्तर: 2. (स) क्रोमियम का
उत्तर: 3 (द) ऑक्सीजन।
उत्तर:
4 (अ)
चालक
उत्तर:5.
(ब)
आसुत
जल
उत्तर:6. (क) अम्ल, क्षार, लवण (ख) रासायनिक (ग) ऋण (घ) विधुतलेपन । (ङ) जिंक
उत्तर:7.(क) सत्य (ख) असत्य (ग) सत्य (घ) सत्य (छ) असत्य।
उत्तर: 8. हाँ । संपरीक्षित्र के स्वतंत्र सिरों को विलयन में डुबोते हैं, तो विद्युत धारा के प्रवाहित होने के कारण चुम्बकीय सुई विक्षेपित होती है। क्योंकि चुम्बकीय सुई का विक्षेपन विद्युत धारा पर निर्भर करता है। विद्युत धारा का प्रभाव जितना अधिक होगा, चुम्बकीय सुई का विक्षेपण भी उतना ही अधिक होगा।
उत्तर:9. शुद्ध जल विद्युत का चालन नहीं करता । शुद्ध जल को चालक बनाने के लिए अम्ल, क्षार या लवण को जल में मिलाकर उसका विलयन प्राप्त किया जाता है। यदि हम उसमें नमक, चीनी या कुछ बूंदें सल्फ्यूरिक अम्ल की मिला दें तो जल विद्युत का चालन करेगा ।
उत्तर:10. नल का जल विद्युत का सुचालक है । विद्युत के झटके से बचने के लिए फायरमैन पानी के हौज (पाइपों) का उपयोग करने से पहले मुख्य विद्युत आपूर्ति को बंद कर देते हैं।
उत्तर:11 साधारण पानी की अपेक्षा समुद्र के पानी में लवणों की मात्रा अधिक होती है । साधारण पानी में विद्युत का चालन नहीं होता किन्तु समुद्र का पानी विद्युत का चालन आसानी से कर सकता है । इस कारण चुम्बकीय सुई समुद्र के पानी में अधिक विक्षेप दर्शाती है।
उत्तर: 12. एक साफ व सूखे प्लास्टिक के बीकर में थोड़ा आसुत जल लेकर यह प्रेक्षित करते हैं कि आसुत जल विद्युत चालन नहीं करता है । अब एक चम्मच साधारण नमक (NaCl) लेकर इसे आसुत जल में घोलते हैं । इसके पश्चात् इसका पुनः परीक्षण करते हैं तो यह पाते हैं कि आसुत जल में साधारण नमक मिश्रित करने पर यह विद्युत का चालन आसानी से करने लगता है ।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.