Navbar

Wednesday, February 11, 2026

Test--10 ध्वनि 8th Science

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।

कक्षा 8th विज्ञान Test-10 ध्वनि Jan- 2026

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं....... दिनांक ...................

समय: 30 मिनट कुल अंक: 20

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से तक एक अंक के है । *प्रश्न संख्या से 12 तक 2 अंक के प्रश्न है ।

प्रश्न 1 ध्वनि संचरित हो सकती है।
() केवल वायु या गैसों में () केवल ठोसों में

() केवल द्रवों में () ठोसों, द्रवों तथा गैसों में।

प्रश्न 2. निम्न में से किस वाक् ध्वनि की आवृत्ति न्यूनतम होने की सम्भावना है।
() छोटी लड़की की () छोटे लड़के की () पुरुष की () महिला की।
प्रश्न 3. आवृत्ति को व्यक्त करते हैं ।
() प्रति सेकंड में () हर्टज में () डेसीबल में () उपरोक्त में से कोई नहीं।
प्रश्न 4. निम्न में से किसमें ध्वनि संचरित नहीं हो सकती है।
() वायु में () निर्वात् में () जल में () ठोस में।
प्रश्न 5. सामान्य वार्तालाप में ध्वनि की प्रबलता होती है।
() 10 db () 30 db () 80 db () 60 db.

प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।

() किसी वस्तु को अपनी माध्य स्थिति के इधर-उधर या आगे-पीछे होने वाली गति को ………..कहते हैं।
() मंजीरा एक ……………….. है।
() मानवों में ध्वनि ………….. द्वारा उत्पन्न होती है।
() ………… आवृत्ति एक दोलन प्रति सेकंड के बराबर होती है।

प्रश्न 7. 80 dB से अधिक प्रबल शोर शरीर के लिए कष्टदायक होता है। सत्य / असत्य
प्रश्न 8. शोर तथा संगीत में क्या अन्तर है ? क्या कभी संगीत, शोर बन सकता है ?

प्रश्न 9. अपने वातावरण में ध्वनि प्रदूषण के स्रोतों की सूची बनाइए।

प्रश्न 10. वर्णन कीजिए कि ध्वनि प्रदूषण मानव के लिए किस प्रकार से हानिकारक है?
प्रश्न 11. कंपन से क्या तात्पर्य है ?
प्रश्न 12. मानव का हृदय औसत रूप में एक मिनट में 75 बार धड़कता है, उसकी आवृत्ति परिकलित कीजिए। अथवा
प्रश्न 12. मानव वाक्यंत्र का चित्र बनाइए तथा इसके कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए।

 

Solution :

कक्षा 8th विज्ञान Test-10 ध्वनि Jan- 2026 

उत्तर:1. () ठोसों, द्रवों तथा गैसों में।

उत्तर:2. () छोटे लड़के की।

उत्तर:3.() प्रति सेकंड में.

उत्तर:4. () निर्वात् में

उत्तर:5. () 30 db

उत्तर: 6.() कंपन () वाद्ययंत्र () वाक्यंत्र अथवा कंठ () Hz

उत्तर:7. सत्य

उत्तर:8. संगीत –
(
) यह प्रिय ध्वनि है।
(
) स्वास्थ्य समस्याओं से इसका कोई सम्बन्ध नहीं है।
(
) यह सुखद है।

शोर –
(
) यह अप्रिय ध्वनि है।
(
) स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का कारण बन सकता है।
(
) यह कष्टप्रद है। यदि संगीत अत्यंत प्रबल हो जाए तो यह शोर बन जाता है।

उत्तर:9. ध्वनि प्रदूषण के स्रोत –
(1)
वाहनों का शोर।
(2)
लाउडस्पीकर, विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम।
(3)
फेरी वाले, जुलूस।
(4)
रेडियो, टेलीविजन, टेलीफोन।
(5)
रसोई के कुछ उपकरण, कूलर, वैक्यूम क्लीनर, वाशिग मशीन इत्यादि।

उत्तर:10. शोर प्रदूषण के मानव पर दुष्प्रभाव –
(1)
नींद कम आना।
(2)
चिंता जैसे विकार उत्पन्न होना।
(3)
उच्च रक्तचाप होना।
(4)
आंशिक श्रवण अशक्तता इत्यादि।

उत्तर:11. किसी वस्तु की अपनी माध्य स्थिति के इधर उधर या आगे-पीछे होने वाली गति को कंपन कहते हैं। जब कसकर तने हुए एक रबड़ के छल्ले को कर्षित (Pluck) करते हैं या बीच में से खींचकर छोड़ते हैं तो यह कंपन करता है और ध्वनि उत्पन्न करता है तथा कंपन के बंद होने पर ध्वनि बंद हो जाती है।

 

उत्तर:12. 1 मिनट में धड़कनों की संख्या = 75
मानव हृदय की आवृत्ति = 75 बार / मिनट
= 75/60 /
सेकंड = 1.25 सेकंड-

 

उत्तर


जब फेफडे वायु को बलपर्वक झिरी से बाहर निकालते हैं, तो वाक्-तन्तु कपित होते हैं, जिससे ध्वनि उत्पन्न होती है। वाक्-तन्तुओं से जुड़ी माँसपेशियाँ तन्तुओं को – तना हुआ या ढीला कर सकती हैं। जब वाक् तंतु तने हुए और पतले होते हैं तब वाक् ध्वनि का प्रकार उस वाक ध्वनि से भिन्न होता है, जब वाक् तन्तु मोटे और ढीले होते हैं।


No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.