राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।
कक्षा 8th विज्ञान Test--9-घर्षण Jan- 2024
विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं....... दिनांक ...................
समय: 30 मिनट कुल अंक: 20
नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 8 तक एक अंक के है । *प्रश्न संख्या 9 से 13 तक 2 अंक के प्रश्न है ।
प्रश्न 1 चार बच्चों को लोटनिक, स्थैतिक तथा सर्पी घर्षण के कारण बलों को घटते क्रम में व्यवस्थित करने के
लिए कहा गया । उनकी व्यवस्था नीचे दी गयी है। सही व्यवस्था का चयन कीजिए – (क) लोटनिक, स्थैतिक,
सर्पी
(ख)
लोटनिक,
सर्पी,
स्थैतिक
(ग)
स्थैतिक,
सर्पी,
लोटनिक
(घ)
सर्पी,
स्थैतिक,
लोटनिक
प्रश्न
2.
घर्षण
कम करने वाले पदार्थों को कहते
हैं
(अ)
कर्षण
(ब)
स्नेहक
(स)
अंत:बंधित
पदार्थ (द)
उपरोक्त
में से कोई नहीं ।
प्रश्न 3. पहिए घर्षण के मान को – (अ) शून्य कर देते हैं (ब) कम कर देते हैं
(स)
अधिक
कर देते हैं (द)
उपरोक्त
में से कोई नहीं।
प्रश्न
4.
तरलों
द्वारा लगाए गये घर्षण बल को
कहते हैं
(अ)
स्पर्शीय
बल (ब)
लोटनिक
बल (स)
कर्षण
(द)
उपरोक्त
में से कोई नहीं ।
प्रश्न
5.
तरल
नाम संयुक्त रूप से दिया गया
है
(अ)गैसों
व ठोसों को (ब)गैसों
व द्रवों को (स)ठोस
व द्रवों को (द)गैस,द्रव
व ठोस तीनों को।
प्रश्न
6.
घर्षण
सम्पर्क में आने वाले दो पृष्ठों
में किसके कारण होता है –
(अ) चिकनाई (ब) नियमितता (स) अनियमितता (द) अ एवं ब दोनों
प्रश्न 7.रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –
(क)
घर्षण
एक-दूसरे
के सम्पर्क में रखी दो वस्तुओं
के पृष्ठों के बीच ……….
का
विरोध करता है ।
(ख)
घर्षण
पृष्ठों के ………..
पर
निर्भर करता है।
(ग)
घर्षण
से …………….
उत्पन्न
होती है ।
प्रश्न
8.यदि
हम दाईं दिशा में बल लगाते हैं
तो घर्षण बाई दिशा में कार्य
करता है। सत्य /असत्य
प्रश्न 9. घर्षण क्या है ?
प्रश्न
10.
वर्णन
कीजिए,
तरल
में गति करने वाली वस्तुओं
की आकृति विशेष प्रकार की
क्यों बनाते हैं ?
प्रश्न
11.
खिलाड़ी
कीलदार जूते (स्पाइक्स)
क्यों
पहनते हैं ?
व्याख्या
कीजिए।
प्रश्न
12.
व्याख्या
कीजिए सर्पी घर्षण,
स्थैतिक
घर्षण से कम क्यों होता है
?
प्रश्न 13. वर्णन कीजिए, घर्षण किस प्रकार शत्रु एवं मित्र दोनों हैं?
Solution :
कक्षा 8th विज्ञान Test--9-घर्षण Jan- 2024
उत्तर 1: (ग) स्थैतिक, सर्पी, लोटनिक उत्तर 2: (ब) स्नेहक
उत्तर 3: (ब) कम कर देते हैं उत्तर 4: (स) कर्षण
उत्तर 5: (ब) गैसों व द्रवों को उत्तर 6: (स) अनियमितता
उत्तर 7: (क) गति, (ख) चिकनेपन (प्रकृति), (ग) ऊष्मा,
उत्तर 8: (क) सत्य
उत्तर 9: जब कोई एक वस्तु दूसरी वस्तु की किसी सतह पर सरकती है तो एक बल उत्पन्न करती है, जो गति
का विरोध करता है । यह बल घर्षण बल कहलाता है।
उत्तर 10: किसी तरल पर लगने वाला घर्षण बल उसकी तरल के सापेक्ष गति पर निर्भर करता है । तरल में
गति करने वाली वस्तुओं की आकृति विशेष प्रकार की अर्थात् धारा रेखीय बनाई जाती है क्योंकि यदि
वाहन उच्च वेग से गति करेगा तो भी उसके चारों ओर हवा का प्रवाह धारा रेखीय ही रहेगा और विक्षुब्ध नहीं
होगा। इस कारण वाहन की गति नियमित रहती है।
उत्तर 11: स्पाइक्स के कारण पैर व मैदान की सतह के मध्य घर्षण बल बढ़ जाता है तथा सतह पर दौड़ना
आसान हो जाता है और फिसलने का भय नहीं रहता ।
उत्तर 12: जब कोई वस्तु गतिशील नहीं होती अर्थात् विराम अवस्था में होती है तब वस्तु और धरती की
सतह के बीच उन दोनों के पृष्ठों की अनियमितताओं के कारण घर्षण अधिक होगा । परन्तु जब वस्तु गति
की स्थिति में होती है, तो अनियमितताओं के एक-दूसरे में फँसने का अधिक समय नहीं मिलता, इस कारण
सर्पी घर्षण, स्थैतिक घर्षण से कम होता है।
उत्तर
13:
घर्षण
शत्रु निम्न प्रकार से है
(1)
यह
टूट-फूट
का उत्तरदायी है।
(2)
ऊष्मा
के रूप में ऊर्जा व्यय होती
है।
(3)
मशीन
की कार्यक्षमता कम करता है
।
(4) मशीनों के पुजों में स्नेहक लगाने से काफी मात्रा में धन व्यय होता है।
घर्षण
मित्र निम्न प्रकार से है
(1)
घर्षण
के बिना चलना सम्भव नहीं है,
क्योंकि
इस दशा में हमारा पैर सतह पर
केवल फिसलेगा ।
(2)
घर्षण
के बिना दो वस्तुओं का चिपकना
संभव नहीं है ।
(3)
गतिमान
वस्तुओं के ब्रेक घर्षण के
बिना कार्य नहीं करते ।
(4) ब्लैक बोर्ड या कागज पर घर्षण के बिना लिखना भी संभव नहीं है।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.