राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।
कक्षा 8th विज्ञान Test-13 प्रकाश
विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं....... दिनांक ...................
समय: 30 मिनट कुल अंक: 20
नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 5 तक एक अंक के है । प्रश्न संख्या 6 से 11 तक 2-2 अंक के है । *प्रश्न संख्या 12 के 3 अंक है ।
प्रश्न
1.
आपतन
कोण परावर्तन कोण के बराबर
होता है।
(क)
सदैव
(ख)
कभी-कभी
(ग)
विशेष
दशाओं में (घ)
कभी
नहीं।
प्रश्न
2.
समतल
दर्पण द्वारा बनाया गया
प्रतिबिम्ब होता है:
(क)
आभासी,
दर्पण
के पीछे तथा आवर्धित । (ख)
आभासी,
दर्पण
के पीछे तथा वस्तु के साइज के
बराबर । (ग)
वास्तविक,दर्पण
के पृष्ठ पर तथा आवर्धित।
(घ)
वास्तविक,
दर्पण
के पीछे तथा वस्तु के साइज के
बराबर ।
प्रश्न
3.
आपतन
कोण एवं परावर्तन कोण में
परावर्तन के समय सम्बन्ध होता
है
(अ)
आपतन
कोण >
परावर्तन
कोण (ब)
आपतन
कोण <
परावर्तन
कोण
(स)
आपतन
कोण =
परावर्तन
कोण (द)
उपरोक्त
में से कोई नहीं ।
प्रश्न
4.
अभिलम्ब
पर आपतित किरण के लिए परावर्तन
कोण का मान होगा –
(अ)
90° (ब)
0° (स)
45° (द)
180°
प्रश्न
5.
विटामिन
A
की
कमी से होने वाला रोग है
(अ)
रतौंधी
(ब)
बेरी-बेरी
(स)
स्कर्वी
(द)
रिकेट्स।
प्रश्न
6.
नीचे
दिए गए रिक्त स्थानों की पूर्ति
कीजिए-
(क)
एक
समतल दर्पण के सामने 1
मीटर
दूर खड़ा व्यक्ति अपने प्रतिबिम्ब
से …… मीटर दूरी पर दिखाई देता
है।
(ख)
यदि
किसी समतल दर्पण के सामने खड़े
होकर आप अपने दाए हाथ से अपने
……… कान को छुएँ तो दर्पण में
ऐसा लगेगा कि आपका दायाँ कान
…………….
हाथ
से छुआ गया है।
(ग)
जब
आप मंद प्रकाश में देखते हैं
तो आपकी पुतली का साइज ……………….
हो
जाता है।
(घ)
रात्रि
पक्षियों के नेत्रों में
शलाकाओं की संख्या की अपेक्षा
शंकओं की संख्या ………होती
है।
प्रश्न
7.
सत्य
/
असत्य
कथन
(क)
आँख
के पारदर्शी अग्रभाग को कार्निया
या स्वच्छ मण्डल कहते हैं।
(ख)
पुतली
के साइज को परितारिका से
नियंत्रित किया जाता है।
(ग)
अंध
बिन्दु पर सबसे अच्छा प्रतिबिम्ब
बनता है।
(घ)
रेटिना
में शंकु एवं शलाकाएँ पायी
जाती हैं।
प्रश्न
8.
परावर्तन
क्या है ?
परावर्तन
के नियम बताइए।
प्रश्न
9.
कैलाइडोस्कोप
की रचना का वर्णन कीजिए।
प्रश्न
10.
यदि
परावर्तित किरण,
आपतित
किरण से 90
डिग्री
का कोण बनाए तो आपतन कोण का
मान कितना होगा?
प्रश्न
11.दो
दर्पण एक-दूसरे
के लम्बवत् रखे हैं।प्रकाश
की एक किरण एक दर्पण पर 30
डिग्री
के कोण पर आपतित होती है जैसाकि
चित्र 13.19
में
दर्शाया गया है।दूसरे दर्पण
से परावर्तित होने वाली
परावर्तित किरण बनाइए ।
अथवा
प्रश्न 12. प्रकाश का परावर्तन कितने प्रकार का होता है? समझाइए ।
Solution :
कक्षा 8th विज्ञान Test-13 प्रकाश
उत्तर:
1. (क)
सदैव
उत्तर:
2. (ख)
आभासी,
दर्पण
के पीछे तथा वस्तु के साइज के
बराबर ।
उत्तर: 3. (स) आपतन कोण = परावर्तन कोण
उत्तर: 4. (ब) 0°
उत्तर: 5. (अ) रतौंधी
उत्तर: 6. (क) 2 (ख) बायें, बायें (ग) बड़ा (घ) अधिक।
उत्तर: 7. (क) सत्य (ख) सत्य (ग) असत्य (घ) सत्य।
उत्तर: 8. परावर्तन : दो माध्यमों को अलग-अलग करने वाली सतह से प्रकाश किरण टकराकर वापस उसी माध्यम में लौट जाती है । यह परिघटना ही परावर्तन है । इसमें प्रकाश माध्यम को न बदलकर मार्ग को बदल देता है।
परावर्तन
के नियम –
(1) आपतन
कोण =
परावर्तन
कोण ।
(2) आपतित
किरण,आपतन
बिंदु पर अभिलम्ब तथा परावर्तित
किरण सभी एक तल में होते हैं।
उत्तर: 9. कैलाइडोस्कोप- यह एक खिलौना है जिससे अनेक प्रतिबिम्ब बनाये जा सकते हैं। बहुमूर्तिदर्शी (कैलाइडोस्कोप) दर्पण में तीन आयताकार पट्टियों को प्रिज्म की आकृति में जोड़ा जाता है और एक मोटे चार्ट पेपर से बने बेलनाकार ट्यूब में लगा दिया जाता है । ट्यूब के एक सिरे के केन्द्र पर छिद्रयुक्त एक गत्ते की डिस्क लगाते हैं और दूसरे सिरे पर समतल काँच की वृत्ताकार प्लेट, दर्पण को छूते हुए दृढ़तापूर्वक चिपका देते हैं । इसके ऊपर कुछ रंगीन कांच के टुकड़े रखकर घिसे हुए काँच की प्लेट से बन्द कर देते हैं । अब बहुमूर्तिदर्शी तैयार हो जाता है।
उत्तर:
10. यदि
∠i
= आपतन
कोण ,
∠r = परावर्तन
कोण तो ∠i
+ ∠r = 90° (प्रश्नानुसार)
पर
∠i
= ∠r = (परावर्तन
के नियमानुसार)
या
2∠i
= 90° ∠i = 90°/2 = 45° उत्तर
उत्तर : 11.
उत्तर
:
12. आभासी
प्रतिबिम्ब –
(1) ये
सदा सीधे बनते हैं।
(2) इन्हें
पर्दे पर नहीं लिया जा सकता
।
(3) प्रकाश
की किरणें परावर्तन या अपवर्तन
के बाद एक बिन्दु पर मिलती
प्रतीत होती हैं।
वास्तविक
प्रतिबिम्ब –
(1) ये
सदैव उल्टे बनते हैं ।
(2) इन्हें
पर्दे पर लिया जा सकता है ।
(3) प्रकाश
की किरणें परावर्तन या अपवर्तन
के बाद वास्तव में एक बिन्दु
पर मिलती हैं।
अथवा
उत्तर
:
12. प्रकाश
का परावर्तन निम्नलिखित दो
प्रकार का होता है
(1)
नियमित
परावर्तन – जब प्रकाश किसी
समतल चिकने पृष्ठ जैसे समतल
दर्पण पर आपतित होता है तो
प्रकाश की प्रत्येक किरण एक
निश्चित दिशा में परावर्तित
होती है,
इसे
नियमित परावर्तन कहते हैं।
(2) विसरित परावर्तन – जब प्रकाश किरण किसी खुरदरे सतह पर आपतित होती है तो ये किरणें भिन्न-भिन्न दिशाओं में परावर्तित होती है, इसे विसरित या अनियमित परावर्तन कहते हैं।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.