Navbar

Sunday, February 15, 2026

Test-12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ Class 8th Science

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।

कक्षा 8th विज्ञान Test-12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं....... दिनांक ...................

समय: 30 मिनट कुल अंक: 20

नोट: सभी प्रश्न अनिवार्य है। * प्रश्न संख्या 1 से 5 तक एक अंक के है । प्रश्न संख्या 6 से 11 तक 2-2 अंक के है । *प्रश्न संख्या 12 के 3 अंक है । 

 

प्रश्न 1. निम्नलिखित में से किसे घर्षण द्वारा आसानी से आवेशित नहीं किया जा सकता है?
(
) प्लास्टिक का पैमाना () ताँबे की छड़ () फूला हुआ गुब्बारा () ऊनी वस्त्र ।

प्रश्न 2. जब काँच की छड़ को रेशम के कपड़े से रगड़ते हैं तो छड़-
(
) तथा कपड़ा दोनों धनावेश अर्जित कर लेते हैं। () धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है। () तथा कपड़ा दोनों ऋणावेश अर्जित कर लेते हैं। () ऋणावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है ।
प्रश्न
3. कोई वस्तु आवेशित है या नहीं इसे पता लगाने के लिये उपयोग में आने वाले यन्त्र का नाम है
(
) भूसम्पर्कण () विद्युत विसर्जन () विद्युत दर्शी () उपरोक्त में से कोई नहीं ।
प्रश्न
4. पृथ्वी के केन्द्रीय भाग को कहते हैं –
(
) भूपर्पटी () आन्तरिक क्रोड () प्रावार () बाह्य क्रोड ।
प्रश्न
5. पृथ्वी की प्लेटों की सीमाओं पर भूकम्प आने की प्रवृत्ति होती है । इन क्षेत्रों को कहते हैं –
(
) भ्रंश क्षेत्र () भूकम्पलेखी () भूस्पन्दन क्षेत्र () तड़ित झंझा क्षेत्र ।
प्रश्न 6. रिक्त स्थान पूर्ति

() समान आवेश एक-दूसरे को ………….. करते हैं।
(
) विद्युत आवेश दो प्रकार के होते हैं;…………. तथा ……………….
(
) किसी आवेशित वस्तु से आवेश को पृथ्वी में भेजने की प्रक्रिया को ……… कहते हैं।
(
) आवेशों के संचयन से ……………. उत्पन्न होती है।
(
) यदि तड़ित झंझा होती है तो इसके साथ सदैव …………. तथा ……… की संभावना रहती है।

प्रश्न 7. निम्नलिखित कथनों के सामने सही के सामने ‘T’ तथा गलत के सामने ‘F’ लिखिए-
(
) सजातीय आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
(
) आवेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती है।
(
) तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता।
(
) भूकम्प की भविष्यवाणी की जा सकती है।
प्रश्न
8. सर्दियों में स्वेटर उतारते समय चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है । व्याख्या कीजिए।
प्रश्न
9. जब हम किसी आवेशित वस्तु को हाथ से छुते हैं तो वह अपना आवेश खो देती है । व्याख्या कीजिए।

प्रश्न 10. तड़ित से अपनी सुरक्षा के तीन उपाय सुझाइए।
प्रश्न 11. किसी भूकम्प की तीव्रता को किस प्रकार मापा जाता है।
प्रश्न 12. चित्र की सहायता से किसी ऐसे उपकरण का वर्णन कीजिए जिसका उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में होता है। अथवा
प्रश्न 12.भवनों को तड़ित के प्रभाव से किस प्रकार बचाया जा सकता है ? समझाइए ।

 

Solution :

कक्षा 8th विज्ञान Test-12 कुछ प्राकृतिक परिघटनाएँ 

उत्तर: 1 () ताँबे की छड़

उत्तर: 2.() धनावेशित हो जाती है तथा कपड़ा ऋणावेशित हो जाता है।

उत्तर: 3. () विद्युत दर्शी

उत्तर: 4. () आन्तरिक क्रोड

उत्तर: 5.() भ्रंश क्षेत्र

उत्तर: 6.() प्रतिकर्षित () धनावेश, ऋणावेश () भूसम्पर्कण () तड़ित () तड़ित, चक्रवात।

उत्तर: 7.() सजातीय आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं। (F)
() आवेशित काँच की छड़ आवेशित प्लास्टिक स्ट्रा को आकर्षित करती है। (T)
() तड़ित चालक किसी भवन की तड़ित से सुरक्षा नहीं कर सकता। (F)
() भूकम्प की भविष्यवाणी की जा सकती है। (F)

उत्तर:8. घर्षण के कारण स्वेटर उतारते समय आवेशित हो जाता है । इन आवेशों के एक-दूसरे के सम्पर्क में आने से आकर्षण अथवा प्रतिकर्षण के कारण चट-चट की ध्वनि सुनाई देती है साथ ही चिंगारी भी दिखाई देती है।

उत्तर:9. जब हम किसी आवेशित वस्तु को छूते हैं तो आवेश शरीर से होकर पृथ्वी में चला जाता है, क्योंकि मानव शरीर विद्युत का चालक है । इस कारण वस्तु अपना आवेश खो देती है । इसे भूसम्पर्कण भी कहते हैं।

उत्तर:10. तड़ित से सुरक्षा के तीन उपाय निम्न हैं –
(1) यदि आप वन में हैं तो छोटे वृक्ष के नीचे शरण लें।
(2) यदि आप किसी ऐसे खुले क्षेत्र में हैं, जहाँ कोई शरणस्थल नहीं है तो सभी वृक्षों से काफी दूर पर खड़े रहें। जमीन पर न लेटें, बल्कि जमीन पर सिमटकर नीचे बैठे । अपने हाथों को घुटनों पर तथा सिर को हाथों के बीच रखें।
(3) तड़ित झंझावात के समय छाता लेकर न चलें ।

 

उत्तर:11. किसी भी भूकम्प की तीव्रता की माप रिक्टर पैमाने द्वारा की जाती है । जिन भूकम्पों का मान रिक्टर पैमाने पर 3 तक होता है, वे बहुत हल्के भूकम्प होते हैं तथा कोई क्षति नहीं पहुंचाते । कभी-कभी तो ऐसे भूकम्पों का पता ही नहीं चलता है । परन्तु रिक्टर पैमाने पर 7 या इससे अधिक मान वाले भूकम्प अत्यन्त भीषण होते हैं जो पूरे के पूरे गाँवों या नगरों को गिराकर तबाह कर सकते है।

 उत्तर:12. विद्युतदर्शी नामक उपकरण का उपयोग किसी आवेशित वस्तु की पहचान में किया जाता है। यह इस सिद्धान्त पर कार्य करता है कि सजातीय आवेश एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं तथा विजातीय आवेश एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं। एक सरल विद्युतदर्शी को निम्न प्रकार बनाया जा सकता है

  • मुरब्बे की एक खाली बोतल तथा बोतल के मुँह के आकार से कुछ बड़ा गत्ते का टुकड़ा लेते हैं।

  • गत्ते में एक छेद बनाते हैं जिसमें होकर धातु की पेपर क्लिप घुसाई जा सके।

  • चित्रानुसार पेपर क्लिप को खोल लेते हैं।

  • एल्युमिनियम की पन्नी की लगभग 4 सेमी x 1 सेमी आकार की दो पटिटयाँ काटते हैं।

  • चित्रानुसार इन्हें पेपर क्लिप पर लटकाते हैं।

  • ढक्कन में पेपर क्लिप को इस प्रकार घुसाते हैं कि यह गत्ते के लम्बवत रहे।

  • अब किसी रिफिल को आवेशित करके इसे पेपर क्लिप के सिरे पर स्पर्श कराते हैं।

प्रेक्षण व निष्कर्ष : धातुएँ विद्युत की अच्छी चालक होती हैं। एल्युमिनियम की पन्नी की पटिटयाँ पेपर क्लिप से होते हुए आवेशित रिफिल से आवेश प्राप्त करती हैं। समान आवेश वाली पटिटयाँ एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करती हैं। इससे रिफिल पर आवेश की पुष्टि होती है।

 

उत्तर: 12.तड़ित चालक एक ऐसी युक्ति है, जिसका उपयोग करने से भवनों को तड़ित के प्रभाव से बचाया जा सकता किसी भवन के निर्माण के समय उसकी दीवारों में, उस भवन की ऊंचाई से अधिक लम्बाई की धातु की एक छड़ स्थापित कर दी जाती है । इस छड़ का एक सिरा वायु में खुला रखा जाता है तथा दूसरे सिरे को जमीन में काफी गहराई तक दबा देते हैं । धातु की छड़ विद्युत आवेश को भूमि तक पहुँचने के लिए एक सरल पथ प्रदान करती है, जिससे भवन को कोई क्षति नहीं होती। 

 


 


No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.