Navbar

Tuesday, March 3, 2026

Monthly Test-11 प्रकृति की अमूल्य संपदा Class 6th Science.

सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।

   Monthly Test-11 प्रकृति की अमूल्य संपदा Class 6th Science.

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।

कक्षा 6th        विषय: विज्ञान      Test-11 प्रकृति की अमूल्य संपदा

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं....... दिनांक ...................

समय: 30 मिनट मासिक टेस्ट (Monthly Test) कुल अंक: 20

सामान्य निर्देश: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रश्न 1 से 5 तक बहुविकल्पीय (MCQs) हैं

प्रत्येक के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न 6 से 11 तक रिक्त स्थान, सही/गलत और 

लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।प्रश्न 12 के लिए 3 अंक निर्धारित हैं 

और इसमें दो विकल्प दिए गए हैं।

 

खंड '' (वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 1 अंक प्रत्येक) (5 × 1 = 5 अंक)

सही विकल्प का चयन करें:

प्रश्न 1: वायु में ऑक्सीजन का प्रतिशत लगभग कितना होता है?

() 78% () 21% () 1% () 0.03%

प्रश्न 2. पृथ्वी पर ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है?

() कोयला () पेट्रोलियम () सूर्य () पवन

प्रश्न 3. इनमें से कौन-सा एक 'जीवाश्म ईंधन' का उदाहरण है?

() सौर ऊर्जा () कोयला () जल () वायु

प्रश्न 4. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

() 5 जून () 22 अप्रैल () 22 मार्च () 15 अगस्त

प्रश्न 5. चिपको आंदोलन का मुख्य उद्देश्य क्या था?

() जल बचाना () वन्य जीवों की रक्षा

() पेड़ों को कटने से बचाना () वायु प्रदूषण कम करना

भाग-II: रिक्त स्थान, सही/गलत एवं लघु उत्तरीय (6 × 2 = 12 अंक)

प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(I) चलती हुई वायु को __________ कहते हैं।

(II) हमारे शरीर को कार्य करने के लिए __________ गैस की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 7. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें:

(I) सी.एन.जी. (CNG) का पूरा नाम __________ है।

(II) चट्टानें __________ से बनी होती हैं।

प्रश्न 8. सही (✓) या गलत (✗) बताएं:

(I) मृदा का निर्माण कुछ ही दिनों में हो जाता है।

(II) वर्षा जल संचयन भारत की एक पुरानी परंपरा है।

प्रश्न 9. सही (✓) या गलत (✗) बताएं:

(I) वन महोत्सव जुलाई महीने में मनाया जाता है।

(II) पेट्रोलियम एक नवीकरणीय संसाधन है।

प्रश्न 10. प्राकृतिक संसाधन किसे कहते हैं? कोई दो उदाहरण दीजिए।

प्रश्न 11. वायु प्रदूषण के कोई दो मुख्य कारण लिखिए।

भाग-III: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (1 × 3 = 3 अंक)

निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दें:

प्रश्न 12. () नवीकरणीय और अनवीकरणीय संसाधनों में क्या अंतर है?  

उदाहरण सहित स्पष्ट करें। 

                            अथवा

प्रश्न 12. () जल संरक्षण क्यों आवश्यक है? वर्षा जल संचयन की किसी एक 

पारंपरिक विधि का वर्णन करें। 

 

Solution : Monthly Test-11 प्रकृति की अमूल्य संपदा 

Class 6th Science. 

उत्तरमाला (Answer Key)

उत्तर : 1. () 21%

उत्तर : 2. () सूर्य

उत्तर : 3. () कोयला

उत्तर : 4. () 22 मार्च

उत्तर : 5. () पेड़ों को कटने से बचाना

उत्तर : 6. (I) पवन , (II) ऑक्सीजन

उत्तर : 7. (I) संपीड़ित प्राकृतिक गैस , (II) खनिजों

उत्तर : 8. (I) गलत (इसमें हजारों वर्ष लगते हैं) , (II) सही

उत्तर : 9. (I) सही , (II) गलत (यह अनवीकरणीय है)

उत्तर: 10. वे संसाधन जो हमें प्रकृति से प्राप्त होते हैं, प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं।

उदाहरण: वायु, जल।

उत्तर: 11. (1) वाहनों से निकलने वाला धुआं। 

              (2) जीवाश्म ईंधनों (जैसे कोयला) का जलना। 

उत्तर: 12 ():नवीकरणीय संसाधन: वे संसाधन जो एक निश्चित समय में पुनः प्राप्त 

हो जाते हैं। जैसे- वायु, जल।

अनवीकरणीय संसाधन: वे संसाधन जो सीमित हैं और एक बार समाप्त होने पर लाखों 

वर्षों तक नहीं बनते। जैसे- कोयला, पेट्रोलियम।

                             अथवा

उत्तर: 12. () जल सीमित है और प्रदूषित हो रहा है, इसलिए इसका संरक्षण जरूरी है। 

राजस्थान में 'बावड़ी' जल संचयन की एक पारंपरिक विधि है।

 


No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.