Navbar

Thursday, November 12, 2026

कक्षा 10 विज्ञान अध्याय 3 (धातु एवं अधातु): महत्वपूर्ण प्रश्न और हल सहित मासिक टेस्ट पेपर।

 कक्षा 10 विज्ञान के अध्याय 3 'धातु एवं अधातु' की तैयारी को आसान बनाएं। इस पोस्ट में आपको मिलेंगे सरल नोट्स, प्रमुख रासायनिक अभिक्रियाएँ, नामांकित चित्र (जैसे विद्युत अपघटनी परिष्करण) और बोर्ड परीक्षा पैटर्न पर आधारित हल किया हुआ मासिक प्रैक्टिस टेस्ट पेपर।

समय: 45 मिनट विषय: विज्ञान पूर्णांक: 20

सामान्य निर्देश:

सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।

प्रश्न 1 से 5 तक बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) हैं, जिनमें से प्रत्येक 1 अंक का है।

प्रश्न 6 से 11 में रिक्त स्थान, कथन-कारण, सही/गलत और लघु-उत्तरीय प्रश्न शामिल हैं।

प्रश्न 8 से 11 तक के लघु-उत्तरीय प्रश्नों में से प्रत्येक 2 अंक का है।

प्रश्न 12, 3 अंक का है और इसमें आंतरिक विकल्प (internal choices) दिए गए हैं।

खण्ड 'अ' (बहुविकल्पीय प्रश्न - 1 × 5 = 5 अंक)

प्र. 1 निम्नलिखित में से कौन सा युगल विस्थापन अभिक्रिया प्रदर्शित करता है?

(a) NaCl विलयन एवं कॉपर धातु (b) MgCl2 विलयन एवं एल्युमिनियम धातु

(c) FeSO4 विलयन एवं सिल्वर धातु (d) AgNO3 विलयन एवं कॉपर धातु

प्र.2 लोहे के फ्राइंग पैन (frying pan) को जंग से बचाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी विधि उपयुक्त है?

(a) ग्रीज़ लगाकर (b) पेंट लगाकर

(c) जिंक की परत चढ़ाकर (यशदलेपन) (d) ऊपर के सभी

प्र.3 कोई धातु ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर उच्च गलनांक वाला यौगिक निर्मित करती है। यह यौगिक जल में घुलनशील है। वह तत्व क्या हो सकता है?

(a) कैल्सियम (b) कार्बन

(c) सिलिकन (d) लोहा

प्र.4 खाद्य पदार्थों के डिब्बों पर जिंक की बजाय टिन का लेप होता है, क्योंकि-

(a) टिन की अपेक्षा जिंक महँगा है। (b) टिन की अपेक्षा जिंक का गलनांक अधिक है।

(c) टिन की अपेक्षा जिंक अधिक अभिक्रियाशील है। (d) टिन की अपेक्षा जिंक कम अभिक्रियाशील है।

प्र.5 निम्नलिखित में से कौन सी अधातु कमरे के ताप पर द्रव होती है?

(a) आयोडीन (b) ब्रोमीन

(c) सल्फर (d) कार्बन

खण्ड 'ब' (रिक्त स्थान, कथन-कारण और सत्य/असत्य - 4 अंक)

प्र.6 रिक्त स्थान भरें-

(i) शुद्ध सोना __________ कैरट का होता है।

(ii) रिक्त स्थान भरें: सिनाबार __________ धातु का एक अयस्क है।

प्र.7 (क). कथन (A): कॉपर, तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्सर्जित नहीं करता है।

कारण (R): कॉपर सक्रियता श्रेणी में हाइड्रोजन से नीचे स्थित है।

विकल्प:

(a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।

(b) (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।

(c) (A) सही है लेकिन (R) गलत है।

(d) (A) गलत है लेकिन (R) सही है।

(ख) (I). सभी अयस्क खनिज होते हैं, परंतु सभी खनिज अयस्क नहीं होते। सत्य / असत्य

(ii). आयनिक यौगिक ठोस अवस्था में विद्युत के सुचालक होते हैं। सत्य / असत्य

खण्ड 'स' (लघु-उत्तरीय प्रश्न - 2 × 4 = 8 अंक)

प्र.8 उभयधर्मी ऑक्साइड क्या होते हैं? दो उदाहरण दीजिए।

प्र.9 सोडियम, पोटैशियम एवं लीथियम को किरोसिन (तेल) के अंदर क्यों संग्रहीत किया जाता है?

प्र.10 भर्जन तथा निस्तापन में क्या अंतर है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

प्र.11 आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च क्यों होता है? कारण दीजिए।

खण्ड 'द' (दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न - 3 × 1 = 3 अंक)

प्र.12 रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर धातुओं और अधातुओं में कोई तीन अंतर लिखिए।

अथवा

प्र.12 किसी धातु M के विद्युत अपघटनी परिष्करण का नामांकित चित्र बनाइए तथा संक्षेप में समझाइए कि ऐनोड, कैथोड और विद्युत अपघट्य के रूप में किसका उपयोग किया जाता है।



मासिक टेस्ट पेपर कक्षा 10 (हल सहित)

खण्ड 'अ' (बहुविकल्पीय प्रश्न)

प्र. 1 निम्नलिखित में से कौन सा युगल विस्थापन अभिक्रिया प्रदर्शित करता है?

(a) NaCl विलयन एवं कॉपर धातु (b) MgCl2 विलयन एवं एल्युमिनियम धातु

(c) FeSO4 विलयन एवं सिल्वर धातु (d) AgNO3 विलयन एवं कॉपर धातु

उत्तर: (d) AgNO3 विलयन एवं कॉपर धातु

(क्योंकि कॉपर, सिल्वर की अपेक्षा अधिक अभिक्रियाशील है, इसलिए यह AgNO3 विलयन से सिल्वर को विस्थापित कर देगा)।

प्र.2 लोहे के फ्राइंग पैन (frying pan) को जंग से बचाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी विधि उपयुक्त है?

(a) ग्रीज़ लगाकर (b) पेंट लगाकर

(c) जिंक की परत चढ़ाकर (यशदलेपन) (d) ऊपर के सभी

उत्तर: (c) जिंक की परत चढ़ाकर (यशदलेपन)

(खाना पकाते समय ग्रीज़ और पेंट गर्मी से जल सकते हैं, इसलिए यशदलेपन सबसे उपयुक्त विधि है)।

प्र.3 कोई धातु ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर उच्च गलनांक वाला यौगिक निर्मित करती है। यह यौगिक जल में घुलनशील है। वह तत्व क्या हो सकता है?

(a) कैल्सियम (b) कार्बन

(c) सिलिकन (d) लोहा

उत्तर: (a) कैल्सियम

(कैल्सियम ऑक्साइड का गलनांक बहुत अधिक होता है और यह जल में घुलकर कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड बनाता है)।

प्र.4 खाद्य पदार्थों के डिब्बों पर जिंक की बजाय टिन का लेप होता है, क्योंकि -

(a) टिन की अपेक्षा जिंक महँगा है। (b) टिन की अपेक्षा जिंक का गलनांक अधिक है।

(c) टिन की अपेक्षा जिंक अधिक अभिक्रियाशील है। (d) टिन की अपेक्षा जिंक कम अभिक्रियाशील है।

उत्तर: (c) टिन की अपेक्षा जिंक अधिक अभिक्रियाशील है।

(अधिक अभिक्रियाशील होने के कारण जिंक खाद्य पदार्थों के अम्लों से क्रिया कर सकता है)

प्र.5 निम्नलिखित में से कौन सी अधातु कमरे के ताप पर द्रव होती है?

(a) आयोडीन (b) ब्रोमीन

(c) सल्फर (d) कार्बन

उत्तर: (b) ब्रोमीन


खण्ड 'ब' (रिक्त स्थान, कथन-कारण और सत्य/असत्य)

प्र.6 रिक्त स्थान भरें-

(i) शुद्ध सोना __________ कैरट का होता है।

उत्तर: 24

(ii) सिनाबार __________ धातु का एक अयस्क है।

उत्तर: मर्करी (पारद)

प्र.7 (क). कथन (A): कॉपर, तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) के साथ अभिक्रिया करके हाइड्रोजन गैस उत्सर्जित नहीं करता है।

कारण (R): कॉपर सक्रियता श्रेणी में हाइड्रोजन से नीचे स्थित है।

उत्तर: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या है।

(ख) (I). सभी अयस्क खनिज होते हैं, परंतु सभी खनिज अयस्क नहीं होते। सत्य / असत्य

उत्तर: सत्य

(ii). आयनिक यौगिक ठोस अवस्था में विद्युत के सुचालक होते हैं। सत्य / असत्य

उत्तर: असत्य

(ठोस अवस्था में आयनों की गति संभव न होने के कारण ये विद्युत के कुचालक होते हैं; केवल गलित या जलीय अवस्था में ही सुचालक होते हैं)।

खण्ड 'स' (लघु-उत्तरीय प्रश्न)

प्र.8 उभयधर्मी ऑक्साइड क्या होते हैं? दो उदाहरण दीजिए।

उत्तर: ऐसे धातु ऑक्साइड जो अम्ल तथा क्षारक दोनों से अभिक्रिया करके लवण तथा जल प्रदान करते हैं, उभयधर्मी ऑक्साइड कहलाते हैं।

उदाहरण: एल्युमिनियम ऑक्साइड (Al2O3) तथा जिंक ऑक्साइड (ZnO)।

प्र.9 सोडियम, पोटैशियम एवं लीथियम को किरोसिन (तेल) के अंदर क्यों संग्रहीत किया जाता है?

उत्तर: सोडियम, पोटैशियम और लीथियम अत्यंत अभिक्रियाशील धातुएँ हैं। ये वायु में उपस्थित ऑक्सीजन और नमी के साथ इतनी तेज़ी से अभिक्रिया करती हैं कि खुले में रखने पर तुरंत आग पकड़ लेती हैं। इन्हें आकस्मिक आग से सुरक्षित रखने के लिए किरोसिन तेल में डुबोकर रखा जाता है।

प्र.10 भर्जन तथा निस्तापन में क्या अंतर है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: भर्जन (Roasting): सल्फ़ाइड अयस्क को वायु की अधिक उपस्थिति में उच्च ताप पर गर्म करके ऑक्साइड में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को भर्जन कहते हैं।

तापन
उदाहरण: 2ZnS(s) + 3O2(g) ⇾ 2ZnO(s) + 2SO2(g)

निस्तापन (Calcination): कार्बोनेट अयस्क को सीमित वायु में उच्च ताप पर गर्म करके ऑक्साइड में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को निस्तापन कहते हैं।

तापन
उदाहरण: ZnCO3(s) ⇢ ZnO(s) + CO2(g)

प्र.11 आयनिक यौगिकों का गलनांक उच्च क्यों होता है? कारण दीजिए।

उत्तर: आयनिक यौगिकों में विपरीत आवेश वाले (धन एवं ऋण) आयनों के बीच बहुत मजबूत स्थिर वैद्युत (अंतर-आयनिक) आकर्षण बल होता है। इस मजबूत आकर्षण बल को तोड़ने के लिए ऊष्मीय ऊर्जा की बहुत अधिक मात्रा की आवश्यकता होती है, इसलिए इनका गलनांक उच्च होता है।

खण्ड 'द' (दीर्घ-उत्तरीय प्रश्न)

प्र.12 रासायनिक गुणधर्मों के आधार पर धातुओं और अधातुओं में कोई तीन अंतर लिखिए।

उत्तर:


क्रम

आधार

धातुएँ

अधातुएँ

1.

इलेक्ट्रॉन प्रवृत्ति

ये इलेक्ट्रॉन त्यागकर धनायन बनाती हैं (विद्युत धनात्मक)।

ये इलेक्ट्रॉन ग्रहण कर ऋणायन बनाती हैं (विद्युत ऋणात्मक)।

2.

ऑक्साइड की प्रकृति

इनके ऑक्साइड सामान्यतः क्षारकीय (या उभयधर्मी) होते हैं।

इनके ऑक्साइड अम्लीय या उदासीन होते हैं।

3.

तनु अम्ल से क्रिया

सक्रिय धातुएँ तनु अम्लों से हाइड्रोजन गैस विस्थापित करती हैं।

अधातुएँ तनु अम्लों से हाइड्रोजन विस्थापित नहीं करती हैं।


अथवा

प्र.12 किसी धातु M के विद्युत अपघटनी परिष्करण का नामांकित चित्र बनाइए तथा संक्षेप में समझाइए कि ऐनोड, कैथोड और विद्युत अपघट्य के रूप में किसका उपयोग किया जाता है।

उत्तर: किसी अशुद्ध धातु M के विद्युत अपघटनी परिष्करण में निम्नलिखित व्यवस्था की जाती है।

ऐनोड (धन इलेक्ट्रोड): अशुद्ध धातु M की मोटी पट्टी को ऐनोड बनाया जाता है।

कैथोड (ऋण इलेक्ट्रोड): शुद्ध धातु M की पतली पट्टी को कैथोड बनाया जाता है।

विद्युत अपघट्य: उसी धातु M के जल में घुलनशील लवण के विलयन का उपयोग विद्युत अपघट्य के रूप में किया जाता है।

(प्रक्रिया: विद्युत धारा प्रवाहित करने पर ऐनोड से शुद्ध धातु घुलकर विलयन में जाती है और उतनी ही शुद्ध धातु कैथोड पर निक्षेपित हो जाती है, जबकि अविलेय अशुद्धियाँ ऐनोड के नीचे 'ऐनोड पंक' के रूप में जमा हो जाती हैं।)




No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.