सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।
Chapter : 3 "उचित
आहार- स्वस्थ शरीर का आधार" कक्षा 6 की विज्ञान की पाठ्य पुस्तक
"जिज्ञासा"
" उचित आहार- स्वस्थ शरीर का आधार " कक्षा 6 की विज्ञान की पाठ्य पुस्तक "जिज्ञासा"
का तीसरा अध्याय है।
नीचे इस अध्याय के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं,
जो पाठ्य पुस्तक और
सामान्य शिक्षण पैटर्न पर आधारित हैं।
कक्षा
6 विज्ञान – अध्याय 3: उचित आहार- स्वस्थ शरीर का आधार अभ्यास प्रश्न उत्तर
(Exercise
Questions)
प्रश्न 1. निम्नलिखित में से असंगत को चुनें
और कारण बताएँ -
(क) ज्वार, बाजरा, रागी, चना
(ख) राजमा, मूँग, सोयाबीन, चावल
उत्तर : (क) - असंगत: चना
कारण: ज्वार, बाजरा और रागी सभी अन्न (अनाज) की श्रेणी में आते हैं, जबकि चना एक दलहन (फली) है।
(ख) -
असंगत: चावल
कारण: राजमा, मूँग और सोयाबीन सभी दलहन हैं, जबकि चावल एक अनाज
है।
प्रश्न
2. भारत में पारंपरिक और आधुनिक पाक पद्धतियों की तुलना करते
हुए चर्चा करें।
उत्तर : भारत में पारंपरिक और आधुनिक पाक पद्धतियों
में मुख्य अंतर निम्नलिखित हैं:
भारत में पारंपरिक पाक
पद्धतियां समय के साथ विकसित हुई है पहले लोग मिट्टी के चूल्हों का उपयोग करते थे और मसाले पीसने के लिए
सिलबट्टे का प्रयोग किया जाता था। धीरे-धीरे यह पद्धतियां आधुनिक गैस चूल्हों,इलेक्ट्रिक ग्राइंडर, माइक्रोवेव, एयर फ्रायर तथा मिक्सर में बदल गई। पारंपरिक भोजन अक्सर मौसमी और
स्वास्थ्यवर्धक होता था। इसमें ताजगी और संतुलित पोषण का ध्यान रखा जाता था। आधुनिक
समय में प्रोसेस्ड और फास्ट फूड का उपयोग बढ़ा है, जो समय की
बचत करता है लेकिन अक्सर इससे पौष्टिकता में कमी आती है। पारंपरिक पद्धतियां अधिक
समय लेने वाली थी और स्वास्थ्यवर्धक मानी जाती थी। आधुनिक पद्धतियां अधिक सुविधा जनक
हैं लेकिन उनमें कभी-कभी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।
दोनों पद्धतियों
का संतुलन महत्वपूर्ण है, ताकि हम स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकें।
प्रश्न
3. शिक्षक
का कहना है कि अच्छा आहार औषधि के रूप में कार्य
कर सकता है । रवि इस कथन को लेकर
उत्सुक है और वह अपने शिक्षक से कुछ प्रश्न / सवाल पूछना
चाहता है। कम से कम ऐसे दो प्रश्न / सवाल सूचीबद्ध करें,
जो वह पूछ सकता है।
उत्तर : शिक्षक से पूछे जा सकने वाले संभावित प्रश्न निम्नलिखित है-
(I) अच्छा
आहार कौन-कौन से रोगों से बचाव कर सकता है?
(II) क्या
कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन हमारी दवाइयां की आवश्यकता को कम कर सकता है?
प्रश्न
4. सभी स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ आवश्यक रूप से
स्वास्थ्यप्रद नहीं होते। और सभी पौष्टिक खाद्य पदार्थ सदैव / हमेशा आनंददायक नहीं होते। कुछ
उदाहरणों के साथ अपने विचार साझा करें।
उत्तर : स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ और पौष्टिकता : कई स्वादिष्ट
खाद्य पदार्थ जैसे- चिप्स, पिज़्ज़ा और
बर्गर आदि में उच्च मात्रा में वसा, शक्कर और नमक होता है जो
स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं ।
वहीं फल और सब्जियां जैसे-पालक,
ब्रोकली आदि अत्यधिक लाभकारी है, लेकिन वह हमेशा स्वादिष्ट
नहीं लगती हैं । इसलिए हमें स्वाद और पौष्टिकता के बीच संतुलन बनाना चाहिए।
प्रश्न
5. मेदू सब्जियाँ नहीं खाता, लेकिन
उसे बिस्कुट, नूडल्स और डबल रोटी (सफ़ेद ब्रेड) का आनंद लेता है।
उसे अक्सर पेट में दर्द और कब्ज़ की शिकायत रहती है। इन समस्याओं से निपटने/ छुटकारा पाने के लिए उसे अपने आहार
में क्या बदलाव करना चाहिए ? अपने उत्तर को विस्तार से समझाएं ।
उत्तर : मेंदू के आहार में बदलाव:- मेंदू को बिस्कुट, नूडल्स और सफ़ेद
ब्रेड की जगह अधिक फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे साबुत अनाज फल और सब्जियों का
सेवन करना चाहिए। इससे उसकी पेट की समस्याएं जैसे कब्ज और पेट दर्द में सुधार हो
सकता है क्योंकि साबुत अनाज, फल और सब्जियों में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है जो
पाचन में मदद करता है।
प्रश्न
6. रेशमा को
कम रोशनी में देखने में कठिनाई हो रही थी। चिकित्सक ने उसकी आँखों की दृष्टि का परीक्षण
किया और एक विशेष विटामिन पूरक (सप्लीमेंट ) लेने की सलाह दी।
उन्होंने
उसे अपने आहार में कुछ खाद्य पदार्थों को सम्मिलित करने की भी सलाह दी।
में
परेशानी हो रही थी। दिया। हो सकता है कि उन्हें यह काम खुद ही करना पड़े। इसे
हटाने के लिए नीचे दिए गए सुझाव दें।
(क) वह किस अभावजन्य रोग से पीड़ित है ?
(ख) उसके आहार में किस खाद्य घटक की कमी हो सकती है ?
(ग) कुछ खाद्य पदार्थों का सुझाव दें जिन्हें इस समस्या को दूर करने
के लिए उसे अपने आहार में सम्मिलित करने चाहिए।
उत्तर : (क) रेशमा रतौंधी नामक रोग से पीड़ित हो
सकती है , जो विटामिन ए की कमी के कारण हो सकता है।
(ख) उसके आहार में विटामिन ए की कमी हो सकती है।
(ग) उसे अपने
आहार में गाजर, पपीता, आम और हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करनी चाहिए।
प्रश्न
7. आपको निम्नलिखित पदार्थ उपलब्ध कराए जाते हैं -
(क) डिब्बा बंद फलो का रस।
(ख) ताजे फलो का रस।
(ग) ताजे फल।
पोषण की दृष्टि से आप किसे लेना पसंद करेंगे और
क्यों ?
उत्तर : (ग) ताजे फल- मैं ताजे फलों को लेना पसंद करूंगा क्योंकि उनमें प्राकृतिक
रूप से अधिक पोषण होता है अर्थात पोषक तत्व होते हैं। और इनमें कोई संरक्षक या
अतिरिक्त शक्कर नहीं होती है जो डिब्बा बंद फलो के रस में हो सकती है।
प्रश्न
8. गौरव के पैर की हड्डी टूट गई। उसके चिकित्सक ने हड्डियों
को सीधा(संरेखित) किया और प्लास्टर लगा दिया। चिकित्सक ने
उसे कैल्शियम की गोली भी दीं। जब वह दूसरी बार दिखाने गया तब चिकित्सक ने उसे
कैल्शियम की गोली के साथ विटामिन D युक्त सिरफ भी पीने के
लिए दिया। चित्र 3.5 का संदर्भ लें और अग्रलिखित प्रश्नों के उत्तर दें-
(क) चिकित्सक ने गौरव को कैल्शियम की गोली क्यों दी ।
(ख) दूसरी बार
देखने पर चिकित्सक ने उसे कैल्शियम की गोली के साथ विटामिन D सिरप भी क्यों दिया ।
(ग) चिकित्सक द्वारा दी जाने वाली
दवाओं के चयन के बारे में आपके मन में क्या सवाल उठता है?
उत्तर :(क) चिकित्सक ने गौरव को कैल्शियम की गोली इसलिए दी ताकि उसकी हड्डी जल्दी ठीक हो
सके।
(ख) विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है इसलिए दूसरी बार उसे
कैल्शियम के साथ विटामिन डी दिया गया।
(ग) गौरव चिकित्सक से पूछ सकता है कि विटामिन डी के बिना केवल कैल्शियम लेने का
क्या प्रभाव होगा ?
प्रश्न
9. चीनी कार्बोहाइड्रेट का एक उदाहरण है। चीनी का
परीक्षण जब आयोडीन विलयन से किया जाता है लेकिन इसका रंग नीला-काला नहीं होता है। इसका संभावित
कारण क्या हो सकता है ?
उत्तर : आयोडीन विलयन केवल स्टार्च के साथ
प्रतिक्रिया करता है और उसका रंग बदलता है। चीनी एक साधारण कार्बोहाइड्रेट है,
यह स्टार्च नहीं है। इसलिए चीनी का रंग नीला-काला नहीं होता है।
अथवा
जब चीनी का
परीक्षण आयोडीन विलयन से किया जाता है और इसका रंग नीला-काला नहीं होता है, तो इसका संभावित कारण यह हो सकता है कि
आयोडीन केवल स्टार्च के साथ प्रतिक्रिया करता है और उसका रंग बदलता है। चीनी (जैसे
कि ग्लूकोज या सुक्रोज) एक साधारण कार्बोहाइड्रेट है, यह स्टार्च
नहीं है।
इसलिए, यदि आप आयोडीन के साथ चीनी का परीक्षण करते
हैं तो आप नीला-काला रंग नहीं देखेंगे।
प्रश्न 10. आप रमन के इस कथन के बारे में क्या सोचते हैं, “सभी मंड (स्टार्च) कार्बोहाइड्रेट है लेकिन सभी कार्बोहाइड्रेट मंड नहीं है।” अपने उत्तर की जांच करने के लिए किसी क्रियाकलाप की योजना का वर्णन करें।
उत्तर : रमन का कथन सही है। सभी स्टार्च कार्बोहाइड्रेट हैं लेकिन सभी
कार्बोहाइड्रेट स्टार्च नहीं होते। इस बात को जांचने के लिए हम विभिन्न खाद्य
पदार्थों का आयोडीन परीक्षण कर सकते हैं और देख सकते हैं कि कौन से पदार्थ
नीला-काला रंग प्रदर्शित करते हैं। विभिन्न खाद्य पदार्थों पर आयोडीन विलयन डालें स्टार्च
युक्त पदार्थ (जैसे आलू , ब्रेड) नीला काला रंग प्रदर्शित करेंगे जबकि अन्य कार्बोहाइड्रेट (जैसे चीनी, फल) रंग नहीं
बदलेंगे। यह परीक्षण दर्शाता है कि सभी
कार्बोहाइड्रेट स्टार्च नहीं होते लेकिन स्टार्च एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है।
अथवा
रमन का यह कथन
सही है: "सभी मंड (स्टार्च) कार्बोहाइड्रेट हैं, लेकिन सभी कार्बोहाइड्रेट मंड नहीं
हैं।" इसका मतलब यह है कि स्टार्च एक विशेष प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है,
जबकि कार्बोहाइड्रेट की अन्य श्रेणियाँ भी हैं, जैसे कि शक्कर (जैसे ग्लूकोज, सुक्रोज) और फाइबर,
जो स्टार्च नहीं हैं।
इस कथन को जांचने
के लिए हम एक सरल क्रियाकलाप की योजना बना सकते हैं:
क्रियाकलाप का नाम:
"कार्बोहाइड्रेट की पहचान"
उद्देश्य : यह परीक्षण करना कि
किन कार्बोहाइड्रेट में स्टार्च होता है और किन्हें नहीं। आवश्यक सामग्री: 1.
विभिन्न सामग्रियां जैसे: आलू (स्टार्च स्रोत), चावल (स्टार्च स्रोत),चीनी (ग्लूकोज या सुक्रोज),
शहद , गेहूं का आटा (स्टार्च स्रोत) ,सेब (फाइबर और शुगर स्रोत)
2. आयोडीन
विलयन
3. सफेद
प्लेट या शीशा
4. चम्मच
5. जल
(साफ़)
विधि :1. सामग्री का चयन: ऊपर सूचीबद्ध सामग्रियों में से एक को
चुनें।
2. उदाहरण
तैयार करें: एक छोटी मात्रा में उस सामग्री को सफेद प्लेट पर रखें।
3. आयोडीन
का परीक्षण : अब आयोडीन विलयन की कुछ बूँदें उस सामग्री पर डालें।
4. रंग
परिवर्तन का अवलोकन करें: देखें कि क्या सामग्री नीला-काला रंग उत्पन्न करती है या
नहीं।
5. कार्यान्वयन
के लिए दोहराएँ : सभी सामग्रियों के साथ यह प्रक्रिया दोहराएँ।
परिणाम :- 1. यदि सामग्री नीला-काला रंग विकसित करती
है, तो इसका अर्थ है कि उस सामग्री में स्टार्च मौजूद है।
2. यदि
नहीं, तो यह बताता है कि वह सामग्री केवल कार्बोहाइड्रेट है,
लेकिन स्टार्च नहीं है।
निष्कर्ष : इस क्रियाकलाप से हम
यह निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि सभी खाद्य पदार्थ जो कार्बोहाइड्रेट हैं, वे स्टार्च नहीं हैं। उदाहरण के लिए, चीनी रंग नहीं
बदलेगी, जबकि आलू और चावल का परीक्षण करने पर नीला-काला रंग
दिखाएगा। यह रमन के कथन को सिद्ध करता है।
प्रश्न 11.प्रयोगशाला में आयोडीन का
प्रयोग करते समय आयोडीन की कुछ बूंदें मिष्टी
के मोज़े पर तथा उसकी शिक्षिका की साड़ी पर गिरी। साड़ी पर आयोडीन की बूंदें
नीली काली हो गई जबकि मोज़े पर आयोडीन का रंग नहीं बदला। इसका संभावित कारण क्या हो
सकता है?
उत्तर :आयोडीन का नीला-काला रंग बदलना स्टार्च की उपस्थिति का संकेत है। शिक्षिका
की साड़ी में स्टार्च हो सकता है, जिससे आयोडीन ने रंग बदल
दिया। जबकि मिष्टी के मोज़े में स्टार्च शायद नहीं है, इसलिए
आयोडीन ने उस पर रंग नहीं बदला।
इस संदर्भ में
मिष्टी के मोज़े और उसकी शिक्षिका की साड़ी पर आयोडीन की बूंदों का रंग बदलने का
संभावित कारण हो सकता है।
प्रश्न 12. कदन्न को एक स्वास्थ्यप्रद
आहार क्यों माना जाता है? क्या केवल कदन्न खाने से शरीर की पोषण संबंधी सभी
आवश्यकताएं पूरी हो सकती हैं? चर्चा करें।
उत्तर : कदन्न (मिलेट्स) को स्वास्थ्यप्रद आहार माना जाता है क्योंकि इसमें उच्च
मात्रा में फाइबर, प्रोटीन और खनिज होते हैं। हालांकि केवल
कदन्न (मिलेट्स) खाने से शरीर की सभी पोषक संबंधी आवश्यकताएं पूरी नहीं हो सकती
है। हमें संतुलित आहार की आवश्यकता होती है, जिसमें सभी
प्रकार के पोषक तत्व को शामिल हो। कदन्न स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसे संतुलित आहार में शामिल करना आवश्यक है।
प्रश्न 13.आपको विलयन का एक नमूना दिया
गया है। आप इसके आयोडीन विलयन होने की संभावना की जांच किस प्रकार करेंगे?
उत्तर : पदार्थ पर आयोडीन की कुछ बूंदें डालकर उसका रंग देखें। यदि रंग नीला काला
हो जाता है, तो यह आयोडीन विलयन है। जो स्टार्च के साथ
प्रतिक्रिया कर रहा है।
Such a nice post. I really appreciate your information about the NCERT Books for Class 6 Science!
ReplyDeletehackmd
app.readthedocs
muvizu
dreevoo
varecha
dodgeforum
b.cari
thedenveregotist
startupxplore
gitee