कक्षा 7 विज्ञान सैम्पल पेपर-1 Class -7 Model Test -1(2025-26)
कक्षा 7 विज्ञान - अर्धवार्षिक परीक्षा Model Test -1 2025–26
विद्यार्थी नाम------------------- रोल.
न.---------------------
Class – 7 Subject - Science
समय: 2.30 घंटे पूर्णांक (Maximum Marks): 80
---------------------------------------------------------------------------------------------------- निर्देश : 1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
2. प्रश्न संख्या 1 से 10 तक
प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है। प्रश्न संख्या 10 से 18 तक
प्रत्येक प्रश्न दो अंक, प्रश्न संख्या 19 से 26 तक प्रत्येक प्रश्न तीन अंक तथा
प्रश्न संख्या 27 से 32 तक प्रत्येक प्रश्न
पांच अंक का है।
Instructions:
1. All questions
are compulsory.
2. Question
numbers 1 to 10 are of 1 mark each, question numbers 10 to 18 are of two marks
each, question number 19 to 26 are of 3 marks each and question number 27 to 32 are of 5 marks each.
खंड क (एक अंकीय प्रश्न) | Section A (1 Mark Questions)
प्रश्न 1: पादप के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाइऑक्साइड ली
जाती है? Through which part of the plant is
carbon dioxide taken from the air for photosynthesis?
(क) मूल रोम (Root hair)
(ख)
रंध्र (Stomata)
(ग) पर्ण शिराएं (Leaf veins)
(घ)
बाह्य दल (Sepals)
उत्तर: (ख) रंध्र (Stomata)
प्रश्न 2: वसा का पर्णरूपेण पाचन जिस अंग में होता है, वह है: The organ where complete digestion of fat
takes place is:
(क) आमाशय (Stomach) (ख) मुख (Mouth)
(ग) क्षुद्रांत्र (Small intestine) (घ) बृहदांत्र (Large intestine)
उत्तर: (ग)
क्षुद्रांत्र (Small intestine)
प्रश्न 3: लकड़ी की चम्मच को आइसक्रीम के प्याले में डुबोया गया है। इसका दूसरा सिरा A wooden spoon is dipped
into a cup of ice cream. Its other end
(क) चालन के कारण ठंडा हो जाएगा। (will become cold due to conduction.)
(ख) संवहन के कारण ठंडा हो जाएगा। (will become cold due to convection.)
(ग) विकिरण के कारण ठंडा हो जाएगा। (will become cold due to radiation.)
(घ) ठंडा नहीं होगा। (will not become cold.)
उत्तर: (घ) ठंडा नहीं
होगा। (will not become cold.)
प्रश्न 4: टार्टरिक अम्ल पाया जाता है? Tartaric acid is found in?
(क) इमली (Tamarind) (ख) अंगूर (Grapes)
(ग) कच्चे आम (Unripe mangoes) (घ) उपरोक्त सभी (All of the above)
उत्तर: (घ) उपरोक्त
सभी (All of the above)
प्रश्न 5: (कथन A): अवायवीय जीवाणु जैविक अपशिष्ट पदार्थों को
अपघटित कर जैव गैस (बायोगैस) बनाते हैं (परिवर्तन-A)।
(कथन B): फिर जैव गैस ईंधन के रूप में जलाई जाती है
(परिवर्तन-B) ।
निम्नलिखित
कथन इन परिवर्तनों से संबंधित हैं। सही कथन चुनिए।
(Statement A): Anaerobic
bacteria decompose organic waste to produce biogas (Change-A).
(Statement B) Biogas is then
burned as fuel (Change-B).
Select the correct statement
regarding these changes.
(क) प्रक्रम-A एक रासायनिक परिवर्तन है। (Process-A
is a chemical change.)
(ख) प्रक्रम-B एक रासायनिक परिवर्तन है। (Process-B
is a chemical change.)
(ग) प्रक्रम-A और प्रक्रम-B दोनों ही रासायनिक परिवर्तन हैं। (Both Process-A and Process-B are chemical changes.)
(घ) इनमें से कोई भी प्रक्रम रासायनिक
परिवर्तन नहीं है। (None of these processes
are chemical changes.)
उत्तर: (ग) प्रक्रम-A
और प्रक्रम-B
दोनों ही रासायनिक
परिवर्तन हैं।
(Both Process-A and Process-B are chemical changes.)
रिक्त
स्थान भरें (Fill in the Blanks)
प्रश्न 6: मेंढक अपनी त्वचा के अतिरिक्त अपने ...............से भी श्वसन करते हैं।
Frogs
breathe through their ………… in addition to their skin.
उत्तर: मेंढक अपनी
त्वचा के अतिरिक्त अपने फेफड़ों से भी श्वसन
करते हैं।
Frogs breathe through their lungs in addition to their skin.
प्रश्न 7: प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संगृहीत की जाती
है, उसे ............. कहते हैं।
The pigment
that collects solar energy during the process of photosynthesis is called ……………….
उत्तर: प्रकाश
संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संगृहीत की जाती है,
उसे क्लोरोफिल कहते हैं।
The pigment that collects solar energy
during the process of photosynthesis is called chlorophyll.
प्रश्न 8: आहार नाल के किस भाग में पचे भोजन का अवशोषण .................... में होता
है।
Absorption
of digested food takes place in the ………………. part of the alimentary canal.
उत्तर: आहार नाल के
किस भाग में पचे भोजन का अवशोषण क्षुद्रांत्र (छोटी
आँत) में होता है।
Absorption of digested food takes place in
the small intestine
part of the alimentary canal.
प्रश्न 9: हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा गहरे रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं। (सत्य/असत्य)
Dark coloured clothes absorb
more heat than light coloured clothes. (True/ False)
उत्तर: सत्य/True
प्रश्न : 10. डॉक्टरी थर्मामीटर में किंक का उद्देश्य क्या है?
Question: 10 What is the
purpose of the kink in a clinical thermometer?
(क) पारे को बहुत अधिक बढ़ने से रोकने के लिए/To prevent mercury from rising too high
(ख) पारे को वापस गिरने से रोकने के लिए / To prevent mercury from falling back.
(ग) थर्मामीटर को सीधा रखने के लिए/To keep the
thermometer straight.
(घ) रीडिंग की सटीकता बढ़ाने के लिए/To increase the accuracy of the reading
उत्तर: (ख) पारे को वापस गिरने से रोकने के लिए / To
prevent mercury from falling back.
प्रश्न : 11. 30°C
के एक
लीटर पानी को 50°C के एक लीटर पानी में मिलाया जाता है। मिश्रण
का तापमान होगा? One liter of water at 30°C is mixed with
one liter of water at 50°C. The temperature of the mixture will be ?
(क) 800 C
(ख) 50 डिग्री से अधिक लेकिन 80 डिग्री से कम/More than 50 degrees but less
than 80 degrees
(ग) 200 C
(घ) 300 C और 500 C के
बीच/between 300 C and 500 C
उत्तर: (घ) 300 C
और 500 C के बीच//between 300
C and 500 C
प्रश्न : 12. पादपों द्वारा प्रकाश
संश्लेषण में कौन सी गैस निर्मुक्त होती है?
What gas is released by plants during
photosynthesis?
(क) कार्बन डाइऑक्साइड / Carbon dioxide (ख) नाइट्रोजन/ Nitrogen
(ग) ऑक्सीजन/Oxygen (घ) हाइड्रोजन/ Hydrogen
उत्तर: (ग) ऑक्सीजन/Oxygen
प्रश्न : 13. निम्नलिखित में से किस
जीव में अवायवीय श्वसन होता है?
Anaerobic respiration occurs
in which of the organism?
(क) गाय/ Cow (ख) मछली / Fish
(ग) मानव /Human
(घ) यीस्ट/Yeast
उत्तर: (घ) यीस्ट/Yeast
प्रश्न : 14. प्रायः प्रयोगशाला
थर्मामीटर का परिसर होता है-
The range of laboratory
thermometer is:
(क) -100 C से 1100 C / -100 C to 1100 C (ख) 100C से 1000C/100C to 1000C
(ग) 1000 C से 1500 C / 1000 C to 1500 C (घ) 00 C से 1000 C / 00 C to 1000 C
उत्तर: (क) -100 C से
1100 C / -100 C to 1100 C
प्रश्न : 15. निम्नलिखित में से ऊष्मा
का सुचालक है-
Which of the following is a
good conductor of heat?
(क) कांच/ Paper (ख) प्लास्टिक
/ Plastic (ग)
ताँबा/ copper (घ) कागज /Glass
उत्तर: (ग) ताँबा/ Copper
प्रश्न : 16. तापमान मापने के लिए किस
यंत्र का उपयोग किया जाता है?
Question: Which device is
used to measure the temperature?
(क) तापमापी/Thermometer (ख) स्टेथोस्कोप/ Stethoscope
(ग) सूचक/ Indicator (घ)
उपरोक्त में से कोई/ Any
of the above
उत्तर: (क) तापमापी/thermometer
प्रश्न : 17. तिलचट्टों में वायु शरीर
में प्रवेश करती है-
Question: In cockroaches,
air enters the body through-
(क) फेफड़े / lungs (ख) क्लोमों द्वारा /
gills
(ग) श्वास रंध्रों द्वारा/Spiracles
(घ) त्वचा द्वारा / Skin
उत्तर: (ग) श्वास रंध्रों द्वारा/spiracles
प्रश्न : 18. खाने के सोडे का रासायनिक नाम है -
Chemical name of baking soda
is –
(क) सोडियम क्लोराइड/ Sodium chloride (ख) सोडियम हाइड्रॉक्साइड / sodium hydroxide (ग) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट/sodium hydrogen carbonate (NaHCO3 ) (घ)
ये सभी/ all of these
उत्तर: (ग) सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट/sodium hydrogen carbonate (NaHCO3
)
प्रश्न : 19. दही में पाए जाने वाले
अम्ल का नाम है - The acid found in curd is –
(क) लैक्टिक अम्ल / lactic acid (ख) सिट्रिक अम्ल/ Citric
acid
(ग) टार्टरिक अम्ल/ Tartaric acid (घ) फॉर्मिक अम्ल/ Formic acid
उत्तर: (क) लैक्टिक अम्ल/lactic acid
प्रश्न : 20. क्षारीय मृदा का उपचार करने के लिए क्या
उपयोग किया जा सकता है -
What can be used to treat
basicity of soil –
(क) कैल्शियम ऑक्साइड/ calcium oxide (ख) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड/ calcium hydroxide (ग)
कंपोस्ट खाद/organic manure (घ)
नमक/ salt
उत्तर: (ग) कंपोस्ट खाद/organic manure
(क्षारीय मिट्टी को उदासीन करने के लिए अम्लीय या कार्बनिक पदार्थ की आवश्यकता होती है। जैविक खाद विघटित होकर अम्ल छोड़ती है, जिससे क्षारीयता कम करने में मदद मिलती है। अम्लीय मिट्टी के उपचार के लिए चूना CaO Calcium Oxide या Ca(OH)2 Calcium hydroxide का उपयोग किया जाता है।)
(21-25) निर्देशानुसार करें (सत्य/असत्य) (21-25) Do as directed Questions (True/False)
प्रश्न : 21. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि यकृत है। (सत्य / असत्य)
Liver is largest gland of human body. (True/False)
उत्तर: सत्य/True
प्रश्न : 22. लोहे को जंग लगना एक रासायनिक परिवर्तन है। (सत्य / असत्य)
Rusting of iron is a
chemical change. (True/False)
उत्तर: सत्य/True
प्रश्न : 23. पत्तियों का हरा रंग ऑक्सीजन उपस्थिति के
कारण होता है। (सत्य / असत्य)
The green colour of leaves
is due to presence of oxygen. (True/False)
उत्तर: असत्य/False
Solved Questions (1 Mark Each)
प्रश्न : 24. कीटों को पड़कर अपना आहार बनाने वाले पादप का
एक उदहारण लिखिए।
Write one example of a plant
which traps and feeds on insects.
उत्तर: घटपर्णी /Pitcher
plant
प्रश्न : 25. किसी सामान्य व्यस्क व्यक्ति की विश्राम अवस्था में औसत श्वसन दर प्रति मिनट
होती है।
Normal range of breathing rate in an average
adult person at rest is ______ per minute.
उत्तर: किसी वयस्क व्यक्ति की विश्राम अवस्था में औसत श्वास दर 12 से 20 श्वास प्रति
मिनट होती
है।
(26 -31) प्रत्येक प्रश्न 2 अंक है। (26 -31) Each
question carries 2 marks.
इन
प्रश्नों के उत्तर 20 से 30 शब्दों में लिखें। Write Answer in 20 - 30 words.
प्रश्न 26: भौतिक और रासायनिक
परिवर्तन में एक-एक अंतर लिखिए।
Write one difference between physical and
chemical change.
उत्तर:
|
भौतिक परिवर्तन (Physical Change) |
रासायनिक परिवर्तन (Chemical Change) |
|
1. कोई
नया पदार्थ नहीं बनता है। (No new substance is formed.) |
1. एक
या अधिक नए पदार्थ बनते हैं। (One or more new substances are
formed.) |
|
2. यह
सामान्यतः उत्क्रमणीय (reversble) होता है। (It is generally
reversible.) |
2. यह
सामान्यतः अनुत्क्रमणीय (irreversible) होता है। (It is generally
irreversible.) |
प्रश्न 27. हम गर्मियों में सफेद
कपड़े क्यों पहनते हैं? Why do we
wear white clothes in summer?
उत्तर: हम गर्मियों
में सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनते हैं क्योंकि ये ऊष्मा के खराब अवशोषक (poor
absorbers) होते हैं और अधिकांश
ऊष्मा को परावर्तित (reflect) कर देते हैं, जिससे हमारा शरीर ठंडा रहता है।
प्रश्न 28. शाकाहारी और मांसाहारी
जीवों में अंतर लिखिए।
Write the
difference between herbivores and carnivores.
उत्तर: शाकाहारी (Herbivores):
जो जीव केवल पौधे या पादप उत्पाद खाते हैं,
जैसे गाय, हिरण।
मांसाहारी (Carnivores):
जो जीव अन्य जंतुओं को खाते हैं,
जैसे शेर, बाघ।
प्रश्न 29. उदासीनीकरण क्या होता है?
what is neutralization?
उत्तर: अम्ल तथा
क्षारक के बीच होने वाली क्रिया को उदासीनीकरण कहते हैं। इस क्रिया में ऊष्मा
निर्मुक्त होने के साथ-साथ लवण और जल भी निर्मित होते हैं। यह अभिक्रिया अम्ल और
क्षार दोनों के गुणों को समाप्त कर देती है।
अम्ल + क्षारक → लवण + जल (ऊर्जा निर्मुक्त होती है।)
जब हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा सोडियम हाइड्रॉक्साइड
की क्रिया कराई जाती है तो सोडियम क्लोराइड एवं जल बनता है साथ ही ऊष्मा निकलती
है।
प्रश्न 30. पुष्यों में निषेचन का प्रक्रम किस प्रकार सम्पन्न होता है ?
उत्तर: परागकण वर्तिकाग्र
पर अंकुरित होकर पराग नलिका बनाते हैं। यह पराग नलिका नर युग्मक को अण्डाशय के
भीतर पहुँचाती है। अण्डाशय के अन्दर उपस्थित मादा युग्मक तथा नर युग्मक आपस में
युग्मन करते हैं, इसी
प्रक्रम को निषेचन कहते हैं। इस प्रक्रिया के फलस्वरूप युग्मनज का निर्माण होता
है।
प्रश्न 31. रन्ध्र क्या हैं ? रन्नों के दो कार्य बताइए।
उत्तर: पादपों की
पत्तियों एवं कुछ अन्य हरे भागों में सूक्ष्म छिद्र उपस्थित होते हैं जिन्हें
रंध्र कहते हैं।
रन्ध्रों के कार्य-
1. रन्धों द्वारा
पौधों के लिए वायु से श्वसन तथा प्रकाश संश्लेषण के लिए गैसों का विनिमय होता है।
2. रन्ध्रों द्वारा
वाष्पोत्सर्जन होता है जिससे अतिरिक्त जल पत्ती से बाहर निकाला जाता है।
खंड ग (3 अंकीय
प्रश्न) | Section C (3 Marks Questions)
(32 -37) प्रत्येक प्रश्न 3 अंक है। (32 -37) Each
question carries 3 marks.
इन
प्रश्नों के उत्तर 30 से 40 शब्दों में लिखें। Write Answer in 30 - 40 words.
प्रश्न 32. अम्ल और क्षार के बीच अंतर
स्पष्ट कीजिए। Differentiate
between acid and base.
उत्तर:
|
गुण (Property) |
अम्ल (Acid) |
क्षार (Base) |
|
1. स्वाद
(Taste) |
खट्टा होता है। (It is sour.) |
कड़वा होता है। (It
is bitter.) |
|
2. स्पर्श
(Touch) |
स्पर्श करने में
सामान्य लगता है । It feels normal to
the touch. |
स्पर्श करने पर यह
साबुन जैसा चिकना लगता है। It feels soapy/
slippery smooth to the touch. |
|
3. लिटमस (Litmus) |
यह नीले लिटमस को
लाल कर देते हैं। It turns blue
litmus red. |
यह लाल लिटमस को
नीला कर देते हैं। (It turns
red litmus blue.) |
|
उदाहरण (Example) |
नींबू का रस (Lemon
juice), सिरका (Vinegar) |
बेकिंग सोडा (Baking
soda), चूने का पानी (Lime
water) |
प्रश्न 33. ऊष्मा के चालन, संवहन और विकिरण को उदाहरण सहित परिभाषित करें। Define conduction, convection and radiation of
heat with examples.
उत्तर: चालन (Conduction):
ऊष्मा स्थानांतरण की वह विधि जिसमें ऊष्मा गर्म सिरे से
ठंडे सिरे की ओर कणों के वास्तविक गति किए बिना स्थानांतरित होती है। यह मुख्य रूप
से ठोसों में होती है।
उदाहरण: धातु की छड़
को गर्म करने पर उसका दूसरा सिरा भी गर्म हो जाता है।
संवहन (Convection):
ऊष्मा स्थानांतरण की वह विधि जिसमें कण स्वयं गति करके
ऊष्मा को गर्म स्थान से ठंडे स्थान तक ले जाते हैं। यह मुख्य रूप से द्रवों और
गैसों में होती है।
उदाहरण: पानी उबालना,
वायु का गर्म होना।
विकिरण (Radiation):
ऊष्मा स्थानांतरण की वह विधि जिसमें ऊष्मा को स्थानांतरित
होने के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है।
उदाहरण: सूर्य से
पृथ्वी तक ऊष्मा का आना।
प्रश्न 34. पाचन
में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (Hydrochloric Acid) की क्या भूमिका है?
What is the role of hydrochloric acid in
digestion?
उत्तर: आमाशय (Stomach)
में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (HCl) की दो प्रमुख भूमिकाएँ हैं:
जीवाणुओं को नष्ट
करना: यह भोजन के साथ आए हानिकारक जीवाणुओं को मारता है।
माध्यम अम्लीय बनाना:
यह आमाशय के अंदर अम्लीय माध्यम (acidic medium) बनाता है, जो पेप्सिन (Pepsin) जैसे पाचक एंजाइमों को कार्य करने में मदद करता है।
प्रश्न 35. दैनिक
जीवन में उदासीनीकरण अभिक्रिया के कोई दो महत्वपूर्ण अनुप्रयोग लिखिए।
उत्तर: उदासीनीकरण के
दो मुख्य अनुप्रयोग हैं:
1. अपच (Indigestion)
का उपचार: जब पेट में अम्ल की मात्रा बढ़ जाती है, तो एंटासिड (जो एक दुर्बल क्षार है) पेट के अम्ल को
उदासीन करके राहत प्रदान करता है।
2. मृदा उपचार: अत्यधिक
अम्लीय मिट्टी को उदासीन करने के लिए चूना (बुझा हुआ चूना)
मिलाया जाता है, जिससे पौधों के लिए उपयुक्त $\text{pH}$
स्तर बना रहता है।
प्रश्न 36. प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) किसे कहते हैं? संक्षेप में समझाइए कि पौधे अपना भोजन कैसे
बनाते हैं।
उत्तर: यह वह
प्रक्रिया है जिसमें पौधे सूर्य के प्रकाश, जल और कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करके अपना भोजन (ग्लूकोज) बनाते हैं।
पत्तियाँ इस प्रक्रिया को क्लोरोफिल की सहायता से करती हैं।
प्रश्न 37. पाचन
(Digestion) की प्रक्रिया में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल (Hydrochloric
Acid) का क्या महत्व है?
उत्तर: यह भोजन में
मौजूद जीवाणुओं को मारता है और मांस प्रोटीन के पाचन के लिए अनुकूल अम्लीय माध्यम
प्रदान करता है, जिससे पाचक एंजाइम
काम कर सकें।
खंड घ (5 अंकीय
प्रश्न) | Section D (5 Marks Questions)
(38 -42) प्रत्येक प्रश्न 5 अंक है। (38 -42) Each
question carries 3 marks.
इन
प्रश्नों के उत्तर 50 से 60 शब्दों में लिखें। Write Answer in 50 - 60 words.
प्रश्न 38. मानव पाचन तंत्र का
नामांकित चित्र बनाइए और पाचन प्रक्रिया को संक्षेप में समझाइए। Draw a
labelled diagram of the human digestive system and briefly explain the process
of digestion.
उत्तर: मानव
पाचन तंत्र का नामांकित चित्र
मानव पाचन तंत्र- मानव
पाचन तंत्र जिसमें मुख गुहिका, ग्रासनली, आमाशय, यकृत, अग्न्याशय, क्षुद्रांत्र (छोटी आँत), और बृहदांत्र (बड़ी आँत) शामिल होती है।
पाचन प्रक्रिया:
मुख: भोजन का
अंतर्ग्रहण (Ingestion)।
लार में मौजूद एमाइलेज एंजाइम स्टार्च को शर्करा में तोड़ना शुरू करता है।
आमाशय: भोजन का मंथन।
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल जीवाणुओं को मारता है और प्रोटीन का आंशिक पाचन शुरू होता है।
क्षुद्रांत्र (छोटी
आँत): यह पाचन का मुख्य स्थल है। यहाँ यकृत से पित्त रस (वसा का पाचन),
अग्न्याशय से अग्न्याशयी रस (कार्बोहाइड्रेट,
वसा और प्रोटीन का पाचन) और आँत की दीवार से आंत रस मिलता
है। यहाँ भोजन का पूर्ण पाचन और अवशोषण होता है।
बृहदांत्र (बड़ी आँत):
यहाँ जल का अवशोषण होता है।
प्रश्न 39. क्या कारण है कि हमें
कभी-कभी व्यायाम करते समय ऐंठन (Cramps) होती है?
Why do we sometimes get cramps while
exercising?
उत्तर: जब हम भारी
व्यायाम करते हैं, तो ऊर्जा की मांग अधिक होती है, लेकिन मांसपेशियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। इसलिए
ऑक्सीजन की कमी के कारण, ऊर्जा उत्पादन के लिए मांसपेशी कोशिकाएँ अवायवीय श्वसन (anaerobic
respiration) करने लगती हैं। अवायवीय
श्वसन के दौरान लैक्टिक अम्ल (lactic acid) का उत्पादन होता है। लैक्टिक अम्ल का मांसपेशियों में जमाव
ऐंठन या दर्द (cramps or pain) का कारण बनता है।
उपचार: गर्म पानी से
स्नान या मालिश करने से रक्त का परिसंचरण (circulation) बढ़ता है, जिससे लैक्टिक अम्ल धीरे-धीरे हट जाता है और ऐंठन से राहत
मिलती है।
प्रश्न 40. पौधों में पोषण की अन्य
विधियों (जैसे परजीवी, मृतजीवी) का वर्णन कीजिए।
Describe other
modes of nutrition in plants (like parasitic, saprophytic).
उत्तर: 1.
परजीवी पोषण (Parasitic Nutrition):
परिभाषा: परजीवी पौधे
ऐसे पौधे होते हैं जो किसी अन्य जीवित पौधे (मेज़बान) से अपना भोजन प्राप्त करते
हैं।
उदाहरण: अमरबेल (Cuscuta)। यह मेज़बान पौधे पर लिपट जाती है और उससे अपने भोजन को
अवशोषित करती है। यह मेज़बान को हानि पहुँचाती है।
2. मृतजीवी
पोषण (Saprophytic
Nutrition):
परिभाषा: मृतजीवी पौधे
ऐसे जीव हैं जो मृत एवं विघटित (dead and decaying) जैविक पदार्थों से पोषक तत्व प्राप्त करते हैं।
उदाहरण: कवक (Fungi),
जैसे कि मशरूम (Mushrooms)। ये पाचक रसों को मृत और सड़ने वाली सामग्री पर स्रावित
करते हैं,
और फिर पोषक तत्वों को घोल के रूप में अवशोषित करते हैं।
प्रश्न 41. मानव में उत्सर्जन कैसे
होता है?
उत्तर: मानव में मुख्य
उत्सर्जी अंग एक जोड़ी वृक्क (गुर्दे) होते हैं। ये यूरिया युक्त रक्त का निस्यंदन
करके मूत्र का निर्माण करते हैं। मानव का मुख्य उत्सर्जी उत्पाद यूरिया होता है
जिसका निर्माण यकृत में होता है। यकृत से यूरिया युक्त रक्त वृक्कों में आता है।
वृक्कों में असंख्य नेफ्रोन होते हैं। ये रक्त से अधिक मात्रा में जल और इसमें
घुलित यूरिया को छान देते हैं। वृक्कों में ही जल की काफी मात्रा को पुनः अवशोषित
कर लिया जाता है, शेष
भाग मूत्र कहलाता है। वाहिनियों द्वारा मूत्र, मूत्राशय में
लाया जाता है। मूत्राशय में एकत्र मूत्र को समय-समय पर मूत्र रन्ध्र से होकर बाहर
निकाल दिया जाता है।
प्रश्न 42. कारखानों के अपशिष्ट
पदार्थों को कैसे उदासीन किया जाता है?
उत्तर: अनेक कारखानों
के अपशिष्ट (कचरे) में अम्लीय पदार्थ मिश्रित होते हैं। यदि ऐसे अपशिष्ट पदार्थों
को सीधे ही जलाशयों में बहने दिया (विसर्जित किया जाए तो मछली और अन्य जलीय जीवों
को अम्ल नष्ट कर सकते हैं। अत: कारखानों के अपशिष्ट को जलाशयों में विसर्जित करने
से पहले क्षारकीय पदार्थ मिलाकर उदासीन किया जाता है।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.