Student
Assessment Test (Half yearly) OCT. -2025
कक्षा 8 विज्ञान - अर्धवार्षिक परीक्षा 2025–26
विद्यार्थी नाम------------------- रोल.
न.---------------------
Class – 8 Subject - Science
Time: 2.30 Hours Maximum
Marks: 80
समय: 2.30 घंटे
पूर्णांक: 80
निर्देश: 1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।
2. प्रश्न संख्या 1 से 25 तक प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है। प्रश्न संख्या 26 से 31 तक प्रत्येक प्रश्न दो अंक, प्रश्न संख्या 32 से 37 तक प्रत्येक प्रश्न तीन अंक तथा प्रश्न संख्या 38 से 42 तक प्रत्येक प्रश्न पांच अंक का है।
Instructions:
1. All questions are compulsory.
2. Question numbers 1 to 20 are of 1 mark each, question numbers 21 to 18
are of two marks each, question number 19 to 26 are of 3 marks each and
question number 27 to 32 are of 5 marks each.
भाग - A (वस्तुनिष्ठ / बहुविकल्पी
प्रश्न) (प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है – कुल 20 अंक)
प्रश्न1. निम्नलिखित में से
कौन-सा रबी फसल है?
(a) धान (b) गेहूँ (c) मक्का (d) मूंग
प्रश्न 2. सूक्ष्मजीवों का अध्ययन
किस शाखा में किया जाता है?
(a) प्राणिविज्ञान (b) सूक्ष्मजीवविज्ञान (c) वनस्पतिशास्त्र (d)
भौतिकी
प्रश्न 3. उद्योगों में यीस्ट का
मुख्य उपयोग किस प्रक्रिया में होता है?
(A) WATER PURIFICATION / जल शुद्धिकरण
(B) ALCOHOL PRODUCTION / शराब निर्माण
(C) OIL REFINING / तेल शोधन
(D) PLASTIC PRODUCTION / प्लास्टिक उत्पादन
प्रश्न 4. संकटग्रस्त प्रजातियों
की रक्षा के लिए बंजर भूमि पर पेड़ लगाने की विधि को क्या कहा जाता है?
(A) REFORESTATION / पुनर्वनिकरण (B) OVERGRAZING / अत्यधिक चराई
(C) MONOCULTURE / एकल फसल (D) DEFORESTATION / वनों की कटाई
प्रश्न 5. जलवाष्प बनने की
प्रक्रिया क्या कहलाती है?
(a) संघनन (b) वाष्पीकरण (c) वर्षा (d) जमना
प्रश्न 6. ध्वनि किस माध्यम में
सबसे तेज़ चलती है?
(a) गैस (b) तरल (c) ठोस (d) निर्वात
प्रश्न 7. बल का मात्रक क्या है?
(a) न्यूटन (b) वाट (c) जूल (d) मीटर
प्रश्न 8.सूक्ष्मजीवों से बनने
वाला एक खाद्य पदार्थ कौन सा है?
(a) दही (b) दूध (c) तेल (d) अन्न
प्रश्न 9. कोशिका का नियंत्रण
केंद्र क्या कहलाता है?
(a) झिल्ली (b) नाभिक (c) द्रव्य (d) भित्ति
प्रश्न 10. घर्षण को घटाने का एक
उपाय है—
(a) रफ सतह बनाना (b) चिकनाई लगाना (c) दबाव बढ़ाना (d) गति कम करना
प्रश्न 11. किस जीव में द्विखंडन (बाइनरी फिशन) जनन की विधि होती है?
(a) Frog / मेंढक (b) Amoeba / अमीबा
(c) Butterfly / तितली (d) Fish / मछली
प्रश्न 12. निम्न में से किस फसल को पहले पौधशाला में
उगाया जाता है?
(a) Paddy / धान (b) Wheat /
गेहूँ
(c) Mustard/ सरसों (d) Cotton/ कपास
प्रश्न 13. सिंचाई के पारंपरिक स्रोत का चुनाव कीजिए।
(a) Mot / मोट (b)
Dhekli / ढेकली
(c) Both a and b / क तथा ख दोनों (d) Drip / ड्रिप तंत्र
प्रश्न 14. पशु आहार में प्रतिजैविक क्यों मिलाए जाते
हैं?
(a) To prevent the spread of
diseases in them/ उनमें रोगों का संचरण रोकने के लिए
(b) For their growth and
development/ उनकी
वृद्धि एवं विकास के लिए
(c) For their comfort/ उनके आराम के लिए
(d) To digest their food/ उनके भोजन को पचाने के लिए
प्रश्न 15. बीज बोने के लिए किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?
(a) Khurpi / खुरपी (b) Plough / हल
(c)
Seed drill / सीड ड्रिल (d) Spade / फावड़ा
प्रश्न 16. मानव जीवन के किस चरण में अचानक हार्मोनल परिवर्तन होते हैं,
जो भावनाओं और शारीरिक विकास को प्रभावित करते हैं?
(a)
Infancy / शैशवावस्था (b) Childhood / बचपन
(c)
Adolescence / किशोरावस्था (d) Adulthood / प्रौढ़ावस्था
प्रश्न 17. वनों की कटाई किसे प्रभावित करती है?
(a)
Soil fertility / मृदा उर्वरता (b) Wildlife / वन्यजीव
(c)
Rainfall / वर्षा (d) All / सभी
प्रश्न 18. निम्नलिखित में से कौन जीवाश्म ईंधन है?
(a)
Wood / लकड़ी (b)
Charcoal / चारकोल
(c)
Petroleum / पेट्रोलियम (d) Biogas / बायोगैस
प्रश्न 19. दहन के लिए कौन सी गैस आवश्यक है?
(a)
Nitrogen / नाइट्रोजन (b) Oxygen / ऑक्सीजन
(c)
Carbon dioxide / कार्बन डाइऑक्साइड (d) Hydrogen / हाइड्रोजन
प्रश्न 20. राइजोबियम (Rhizobium) जीवाणु किसमें
सहायता करता है?
(a)
Photosynthesis / प्रकाश संश्लेषण
(B)
Digestion / पाचन
(C)
Nitrogen fixation / नाइट्रोजन स्थिरीकरण
(d)
Fermentation / किण्वन
दिशानिर्देशानुसार
करें (DO AS DIRECTED) (रिक्त स्थान भरें/सही-गलत)
प्रश्न 21. तेल एवं सिरके का प्रयोग अचार को …………….. होने से बचाने के लिए
किया जाता है। OIL AND VINEGAR ARE USED TO PROTECT PICKLES FROM …………
प्रश्न 22. जीवों की उत्तरजीविता के लिए ………….. आवश्यक है।
FOR THE SURVIVAL OF
ORGANISMS ……………..IS NECESSARY.
प्रश्न 23. तड़ित विद्युत द्वारा नाइट्रोजन का स्थिरीकरण
होता है। सत्य/असत्य
NITROGEN FIXATION OCCURS
THROUGH LIGHTNING. TRUE / False
प्रश्न 24. मेंढक के जीवन चक्र में प्रथम चरण …………… है।
THE FIRST STAGE IN THE LIFE
CYCLE OF A FROG IS…………….
प्रश्न 25. शरीर से बाहर कृत्रिम निषेचन द्वारा जन्मे
शिशु को ………….शिशु कहते हैं। A CHILD
BORN OUTSIDE THE BODY THROUGH ARTIFICIAL FERTILISATION IS CALLED A ……………..BABY.
भाग - B (अति लघु उत्तरीय प्रश्न) (26-31 प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है – कुल 12 अंक)
प्रश्न 26. कृषि में खाद और उर्वरक का महत्व लिखिए।
प्रश्न 27. जीवाणु किस प्रकार मनुष्य के लिए उपयोगी हैं? दो उदाहरण दीजिए।
प्रश्न 28. ज्वाला के तीन भागों के नाम लिखिए।
प्रश्न 29. घर्षण क्यों आवश्यक है?
प्रश्न 30 लकड़ी एवं सीएनजी में से कौन सा बेहतर ईंधन
है एवं क्यों?)
प्रश्न 31. कमरे के तापमान पर माचिस की तीली अपने आप आग
क्यों नहीं पकड़ लेती?
भाग - C (लघु उत्तरीय प्रश्न)(32-37 प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है – कुल 18 अंक)
प्रश्न
32. पी.सी.आर.ए. (PCRA) क्या है एवं इसके क्या
कार्य हैं?
प्रश्न
33. रासायनिक
परिवर्तन और भौतिक परिवर्तन में अंतर लिखिए।
प्रश्न
34. यदि
नील हरित शैवाल पारिस्थितिकी तंत्र से समाप्त हो जाएँ तो नाइट्रोजन चक्र पर क्या
प्रभाव पड़ेगा?
प्रश्न
35. सूक्ष्मजीव
किस प्रकार रोग उत्पन्न करते हैं? किसी दो रोगों के नाम
लिखिए।
प्रश्न
36. दहन
की आवश्यक शर्तें कौन-कौन सी हैं? स्वतः दहन के कारण हुई
किसी दुर्घटना के बारे में लिखें।
प्रश्न
37. कोशिका
के मुख्य अंग कौन-कौन से हैं और उनके कार्य लिखिए।
भाग - D (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न) (38-42 प्रत्येक
प्रश्न 5 अंक का है – कुल 25 अंक)
प्रश्न
38. फसल
की तैयारी के विभिन्न चरणों का क्रमवार विवरण दीजिए।
प्रश्न
39. सूक्ष्मजीवों
के उपयोग और हानियाँ विस्तार से समझाइए।
प्रश्न
40. . जंतुओं के प्रवास के कारणों की विवेचना कीजिए।
प्रश्न
41. बल
और दाब के बीच का संबंध समझाइए; हवा का दाब हमारे जीवन में
कैसे कार्य करता है?
प्रश्न
42. पौधों
में लैंगिक जनन की प्रक्रिया को चित्र या उदाहरण सहित समझाइए।
or
प्रश्न
. वन्यजीव
अभयारण्य, राष्ट्रीय उद्यान एवं जैव मण्डल आरक्षित क्षेत्र
का संकटग्रस्त जीवों एवं पारिस्थितिकी तंत्र से संबंध जोड़ते हुए इनके महत्व पर
प्रकाश डालिए।
Student
Assessment Test (Half yearly) OCT. -2025
कक्षा 8 विज्ञान - अर्धवार्षिक
परीक्षा 2025–26
Solution:
भाग A
(वस्तुनिष्ठ)
1. उत्तर: (b) गेहूँ
2. उत्तर: (b) सूक्ष्मजीवविज्ञान
3. उत्तर: (B) ALCOHOL PRODUCTION / शराब निर्माण
4. उत्तर: (A) REFORESTATION / पुनर्वनिकरण
5. उत्तर: (b) वाष्पीकरण
6. उत्तर: (c) ठोस
7. उत्तर: (a) न्यूटन
8. उत्तर: (a) दही
9. उत्तर: (b) नाभिक
10. उत्तर: (b) चिकनाई लगाना
11. उत्तर:
(b) Amoeba / अमीबा
12. उत्तर: (a) Paddy / धान
13. उत्तर: (c) Both a and b / क तथा ख दोनों
14. उत्तर: (b) For their growth and development/ उनकी वृद्धि एवं
विकास के लिए
15. उत्तर: (c) Seed drill / सीड ड्रिल
16. उत्तर: (c) Adolescence / किशोरावस्था
17. उत्तर: (d) All / सभी
18. उत्तर: (c) Petroleum / पेट्रोलियम
19. उत्तर: (b) Oxygen / ऑक्सीजन
20. उत्तर: (C) Nitrogen
fixation / नाइट्रोजन स्थिरीकरण
21. उत्तर:
SPOILING (खराब होने)
22. उत्तर:
WATER (जल)
23. उत्तर:
TRUE / सत्य
24. उत्तर:
EGG (अंडा)
25. उत्तर:
TEST TUBE (टेस्ट ट्यूब)
भाग B
(2 अंक वाले प्रश्न)
26. उत्तर:
खाद मिट्टी की उर्वरता
बढ़ाते हैं और पौधों की वृद्धि के लिए जरूरी पोषक तत्व उपलब्ध कराते हैं।
27. उत्तर:
जीवाणु दही,
शराब,
सिरका बनाने में,
तथा नाइट्रोजन
स्थिरीकरण में इस्तेमाल होते हैं।
28. उत्तर:
भीतरी भाग,
मध्य भाग (चमकदार),
बाहरी भाग
(नीला/गर्म)।
29. उत्तर:
घर्षण चलने,
लिखने,
पकड़ने और गाड़ियों की
ब्रेकिंग के लिए आवश्यक है। घर्षण (Friction)
आवश्यक है क्योंकि यह हमें चलने, दौड़ने,
वस्तुओं को पकड़ने और उठाने में मदद करता है। इसके बिना, सभी वस्तुएँ फिसलती रहेंगी और कोई भी कार्य करना असंभव होगा। यह वाहनों
में ब्रेक लगाकर गति को नियंत्रित करने और आग जलाने जैसी क्रियाओं के लिए भी
महत्वपूर्ण है।
30. उत्तर:
CNG (संपीड़ित प्राकृतिक गैस) लकड़ी से बेहतर ईंधन है।
कारण:
1. प्रदूषण: CNG के दहन से धुआँ या राख उत्पन्न नहीं होती है, जबकि लकड़ी भारी मात्रा में धुआँ और राख छोड़ती है, जो
वायु प्रदूषण का कारण बनती है।
2. ऊष्मा मान (CALORIFIC VALUE): CNG का ऊष्मा मान लकड़ी की तुलना में बहुत
अधिक होता है, यानी यह कम मात्रा में जलकर अधिक ऊर्जा देता
है।
3. भंडारण/परिवहन: CNG का भंडारण और परिवहन पाइपलाइनों और
सिलेंडरों के माध्यम से आसान है।
31. उत्तर:
माचिस की तीली कमरे के तापमान पर अपने आप आग नहीं पकड़ती है क्योंकि उसका तापमान ज्वलन
ताप (Ignition Temperature) तक नहीं पहुँच पाता है। ज्वलन
ताप वह न्यूनतम तापमान है जिस पर कोई पदार्थ आग पकड़ता है। माचिस की तीली को आग
पकड़ने के लिए उसे किसी खुरदरी सतह (जैसे माचिस की डिब्बी) से घर्षण द्वारा उसके
ज्वलन ताप तक गर्म करना पड़ता है।
भाग C
(3 अंक वाले प्रश्न)
32. उत्तर:
पी.सी.आर.ए. (PCRA)
का पूर्ण रूप पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (Petroleum
Conservation Research Association) है।
कार्य: इसका
मुख्य कार्य पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण को बढ़ावा देना है। यह लोगों को ईंधन
और ऊर्जा का कुशलता से उपयोग करने, प्रदूषण कम करने और वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए जागरूक करता
है।
33. उत्तर:
भौतिक परिवर्तन में
पदार्थ का रूप बदलता है, रासायनिक में पदार्थ की प्रकृति।
34. उत्तर:
नील हरित शैवाल (Blue-green algae), जिन्हें सायनोबैक्टीरिया
भी कहा जाता है, नाइट्रोजन स्थिरीकरण (Nitrogen
Fixation) में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, खासकर
धान के खेतों जैसे जलीय वातावरण में। यदि ये समाप्त हो जाएँ, तो वायुमंडल की मुक्त नाइट्रोजन को अमोनिया या नाइट्रेट्स में बदलने की
प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित होगी। इसके परिणामस्वरूप, मिट्टी
में पौधों के लिए उपलब्ध नाइट्रोजन की मात्रा कम हो जाएगी, जिससे
फसल उत्पादन और पूरे पारिस्थितिकी तंत्र का पोषण प्रभावित होगा।
35. उत्तर:
वायरस (डेंगू),
बैक्टीरिया (टीबी) —
रोग पैदा करते हैं, संक्रमित होते हैं।
36. उत्तर:
ईंधन,
ऑक्सीजन की उपलब्धता,
न्यूनतम तापमान (आग की
शुरुआत)। स्वतः दहन (Spontaneous Combustion) वह घटना है जब कोई
पदार्थ बाहरी ऊष्मा स्रोत के बिना ही अपने आप आग पकड़ लेता है। यह तब होता है जब
पदार्थ का तापमान धीरे-धीरे उसके ज्वलन ताप तक पहुँच जाता है।
दुर्घटना का
उदाहरण: कोयले की खानों में अक्सर स्वतः दहन के कारण आग लग जाती है। कोयला
धीरे-धीरे ऑक्सीकरण (oxidation) के कारण ऊष्मा उत्पन्न करता है। यदि यह ऊष्मा बाहर न निकल पाए, तो कोयला अपने आप जलने लगता है, जिससे गंभीर खान
दुर्घटनाएँ होती हैं।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.