सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।
Monthly Test-10 सजीव-- विशेषताओं का अन्वेषण
Class 6th Science.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।
कक्षा 6th विषय: विज्ञान Test-10 सजीव-- विशेषताओं का अन्वेषण
विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं....... दिनांक ...................
समय: 30 मिनट मासिक टेस्ट (Monthly Test) कुल अंक: 20
सामान्य निर्देश: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रश्न 1 से 5 तक बहुविकल्पीय (MCQs) हैं,
प्रत्येक के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न 6 से 11 तक रिक्त स्थान, सही/गलत और
लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।प्रश्न 12 के लिए 3 अंक निर्धारित
हैं और इसमें दो विकल्प दिए गए हैं।
भाग I: खंड 'अ' (वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 1 अंक प्रत्येक) (5 × 1 = 5 अंक)
सही विकल्प का चयन करें:
प्रश्न 1: छुई-मुई के पौधे की पत्तियाँ छूने पर बंद हो जाना किसका उदाहरण है?
(क) उत्सर्जन (ख) उद्दीपन के प्रति अनुक्रिया (ग) श्वसन (घ) जनन
प्रश्न 2. मच्छरों के जीवन-चक्र की सही अवस्था क्या है?
(क) अंडा → प्यूपा → लार्वा → वयस्क (ख) अंडा → लार्वा → प्यूपा → वयस्क
(ग) लार्वा → अंडा → प्यूपा → वयस्क (घ) वयस्क → प्यूपा → लार्वा → अंडा
प्रश्न 3. पौधों में गैसों का आदान-प्रदान किसके माध्यम से होता है?
(क) जड़ों द्वारा (ख) रंध्र (Stomata) द्वारा (ग) फूलों द्वारा (घ) तने द्वारा
प्रश्न 4. सजीवों के शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
(क) श्वसन (ख) पोषण (ग) उत्सर्जन (घ) वृद्धि
प्रश्न 5. जगदीश चंद्र बोस ने किस यंत्र का निर्माण किया था?
(क) सूक्ष्मदर्शी (ख) टेलिस्कोप (ग) क्रेस्कोग्राफ (घ) थर्मामीटर
भाग-II: रिक्त स्थान, सही/गलत एवं लघु उत्तरीय (6 × 2 = 12 अंक)
प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
(I) अपनी तरह के नए जीवों को जन्म देने की प्रक्रिया को ______ कहते हैं।
(II) बीजों के अंकुरण के लिए ______ और ______ की उपयुक्त मात्रा आवश्यक है।
(I) कार एक स्थान से दूसरे स्थान तक चलती है, इसलिए वह सजीव है। (______)
(II) अधिकांश बीजों को अंकुरण के लिए प्रकाश की आवश्यकता नहीं होती है। (______)
प्रश्न 8. उद्दीपन किसे कहते हैं? एक उदाहरण दीजिए।
प्रश्न 9. सजीवों की किन्हीं चार मुख्य विशेषताओं के नाम लिखिए।
प्रश्न 10. लार्वा और प्यूपा में एक मुख्य अंतर बताइए।
प्रश्न 11. स्थिर जल पर मिट्टी का तेल क्यों छिड़का जाता है?
भाग-III: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (1 × 3 = 3 अंक)
निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दें:
प्रश्न 12. (क) एक चित्र की सहायता से पौधे के जीवन-चक्र की विभिन्न अवस्थाओं को समझाइए।
अथवा
प्रश्न 12. (ख) प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि जड़ें हमेशा नीचे की ओर और प्ररोह ऊपर की ओर वृद्धि करते हैं।
Solution :Monthly Test-10 सजीव-- विशेषताओं का अन्वेषण
Class 6th Science.
भाग I:
उत्तर:1. (ख) उद्दीपन के प्रति अनुक्रिया
उत्तर:2. (ख) अंडा → लार्वा → प्यूपा → वयस्क
उत्तर:3. (ख) रंध्र (Stomata) द्वारा
उत्तर:4. (ग) उत्सर्जन
उत्तर:5. (ग) क्रेस्कोग्राफ
भाग II:
उत्तर: 6. (I) जनन
(II) जल, वायु
उत्तर: 7. (I) गलत (कार में वृद्धि और श्वसन जैसे लक्षण नहीं होते)
(II) सही
उत्तर:8. उद्दीपन: कोई भी बाहरी परिवर्तन जो सजीवों को अनुक्रिया करने के लिए प्रेरित
करता है, उद्दीपन कहलाता है। उदाहरण: काँटा चुभने पर हाथ खींच लेना।
उत्तर: 9. गति, वृद्धि, श्वसन और जनन।
उत्तर: 10. लार्वा मच्छर के जीवन की दूसरी अवस्था है जो कृमि जैसा दिखता है, जबकि प्यूपा
तीसरी अवस्था है जिससे वयस्क मच्छर निकलता है।
उत्तर: 11. मिट्टी का तेल जल की सतह पर परत बना देता है, जिससे लार्वा और प्यूपा को
श्वसन के लिए ऑक्सीजन नहीं मिल पाती और वे मर जाते हैं।
भाग III:
उत्तर: 12. (क) पौधे का जीवन-चक्र:
बीज
→ अंकुरण → पत्तियाँ आना → फूल
आना → फल (बीज
सहित)
→ पौधे
की मृत्यु।
उत्तर: (ख) वृद्धि की दिशा: प्रयोग में देखा गया कि यदि पौधे को उल्टा भी रखा जाए,
तो उसकी जड़ें गुरुत्वाकर्षण के कारण नीचे की ओर मुड़ जाती हैं और प्ररोह प्रकाश की तलाश
में ऊपर की ओर बढ़ता है।

No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.