सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।
Monthly Test-9 दैनिक जीवन में पृथक्करण विधियाँ
Class 6th Science.
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।
कक्षा 6th विषय: विज्ञान Test-9 दैनिक जीवन में पृथक्करण विधियाँ
विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं....... दिनांक ...................
समय: 30 मिनट मासिक टेस्ट (Monthly Test) कुल अंक: 20
सामान्य निर्देश: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रश्न 1 से 5 तक बहुविकल्पीय (MCQs) हैं,
प्रत्येक के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न 6 से 11 तक रिक्त स्थान, सही/गलत और
लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।प्रश्न 12 के लिए 3 अंक
निर्धारित हैं और इसमें दो विकल्प दिए गए हैं।
खंड 'अ' (वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 1 अंक प्रत्येक) (5 × 1 = 5 अंक)
सही विकल्प का चयन करें:
प्रश्न 1: अनाज के दानों को उनके पूलों (डंडियों) से पीटकर अलग करने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
(क) ओसाई (ख) थ्रेशिंग (ग) हस्त चयन (घ) निस्यंदन
प्रश्न 2: चावल और दाल से छोटे कंकड़ों को अलग करने की सबसे उपयुक्त विधि कौन सी है?
(क) वाष्पीकरण (ख) चालन (ग) हस्त चयन (घ) चुंबकीय पृथक्करण
प्रश्न 3: समुद्र के जल से नमक प्राप्त करने के लिए किस प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है?
(क) वाष्पीकरण (ख) अवसादन (ग) निस्तारण (घ) थ्रेशिंग
प्रश्न 4: निस्यंदन (फिल्टर करने) के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारक क्या है?
(क) मिश्रण का तापमान (ख) वायु की उपस्थिति
(ग) छिद्रों का आकार (घ) बर्तन का आकार
प्रश्न 5: लोहे की कीलों को लकड़ी के बुरादे से अलग करने के लिए किस विधि का प्रयोग करेंगे?
(क) ओसाई (ख) चुंबकीय पृथक्करण (ग) छानना (घ) मथना
भाग-II: रिक्त स्थान, सही/गलत एवं लघु उत्तरीय (6 × 2 = 12 अंक)
प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
I. द्रव के तल पर भारी अघुलनशील अवयवों के जमा होने की प्रक्रिया को _________कहते हैं।
II. वायु या पवन की सहायता से हल्के भूसे को भारी अनाज से अलग करना ____ कहलाता है।
प्रश्न 7: सही (✓) या गलत (✗) बताएं:
I. हस्त चयन का उपयोग तभी किया जाता है जब अशुद्धियों की मात्रा बहुत अधिक हो। [ ]
II. मथनी का उपयोग दही से मक्खन निकालने के लिए किया जाता है। [ ]
प्रश्न 8: ओसाई (विनोइंग) विधि का उपयोग किस आधार पर किया जाता है?
प्रश्न 9: चालन (छानना) विधि का उपयोग निर्माण स्थलों पर क्यों किया जाता है?
प्रश्न 10: चाय की पत्तियों को चाय से अलग करने के लिए निस्यंदन (फिल्ट्रेशन) विधि
निस्तारण से बेहतर क्यों है?
प्रश्न 11: चुंबकीय पृथक्करण किसे कहते हैं? एक उदाहरण दें।
भाग-III: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (1 × 3 = 3 अंक)
निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दें:
प्रश्न 12. (क) यदि आपको रेत, नमक और लोहे के चूरे का मिश्रण दिया जाए, तो
आप इन तीनों को अलग करने के लिए किन-किन चरणों का पालन करेंगे?
अथवा
प्रश्न 12. (ख) अवसादन और निस्तारण की प्रक्रियाओं को उदाहरण सहित स्पष्ट करें।
Solution :Monthly Test-9 दैनिक जीवन में पृथक्करण विधियाँ
Class 6th Science.
खंड 'अ':
उत्तर: 5. (ख) चुंबकीय पृथक्करण
उत्तर: 6. I. अवसादन,
II. ओसाई (विनोइंग)
उत्तर: 7. I. गलत (✗) (यह कम मात्रा वाली अशुद्धियों के लिए उपयुक्त है),
II. सही (✓)
उत्तर : 8. ओसाई का उपयोग मिश्रण के भारी और हल्के अवयवों को हवा के झोंके
द्वारा अलग करने के लिए किया जाता है ।
उत्तर:9. रेत से बड़े कंकड़ और पत्थरों को अलग करने के लिए चालनी का उपयोग किया
जाता है ताकि महीन रेत प्राप्त हो सके ।
उत्तर:10. क्योंकि निस्तारण से पूरी तरह चाय की पत्तियां अलग नहीं होतीं, जबकि निस्यंदन
में छिद्रों के कारण सारी पत्तियां छलनी में रह जाती हैं ।
उत्तर:11. चुंबक का उपयोग करके चुंबकीय (जैसे लोहा) और अचुंबकीय पदार्थों को
अलग करना चुंबकीय पृथक्करण कहलाता है । उदाहरण: कचरे के ढेर से लोहे के टुकड़ों
को अलग करना ।
उत्तर:12. (क) 1. सबसे पहले चुंबक का उपयोग करके लोहे के चूरे को अलग करेंगे ।
2. शेष रेत और नमक के मिश्रण को पानी में घोलेंगे।
3. निस्यंदन द्वारा रेत को अलग कर लेंगे ।
4. अंत में, बचे हुए नमकीन घोल को वाष्पीकरण द्वारा गर्म करके नमक प्राप्त करेंगे ।
उत्तर:12. (ख) जब भारी पदार्थ बर्तन की तली में बैठ जाते हैं तो उसे अवसादन कहते हैं।
उस पानी को बिना हिलाए दूसरे बर्तन में उडेलना निस्तारण कहलाता है ।
उदाहरण: चावल को धोने के बाद पानी अलग करना ।
No comments:
Post a Comment
Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.