Navbar

Wednesday, February 25, 2026

Monthly Test-5 लंबाई एवं गति का मापन Class 6th Science

सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।

   Monthly Test-5 लंबाई एवं गति का मापन Class 6th Science

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।

कक्षा 6th           विषय: विज्ञान       Test-5 लंबाई एवं गति का मापन

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं....... दिनांक ...................

समय: 30 मिनट     मासिक टेस्ट (Monthly Test)          कुल अंक: 20

सामान्य निर्देश: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रश्न 1 से 5 तक बहुविकल्पीय (MCQs) हैं,  

प्रत्येक के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न 6 से 11 तक रिक्त स्थान, सही/गलत और लघु 

उत्तरीय प्रश्न हैं, प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। प्रश्न 12 के लिए 3 अंक निर्धारित हैं 

और इसमें दो विकल्प दिए गए हैं।

 

खंड '' (वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 1 अंक प्रत्येक) (5 × 1 = 5 अंक)

प्रश्न 1: लंबाई का SI मात्रक क्या है?

() सेंटीमीटर () किलोमीटर () मीटर () मिलीमीटर

प्रश्न 2. 1 किलोमीटर में कितने मीटर होते हैं?

() 100 मीटर () 1000 मीटर () 10 मीटर () 500 मीटर

प्रश्न 3. किसी सिलाई मशीन की सुई की गति किस प्रकार की गति का उदाहरण है?

() सरल रेखीय गति () वृत्तीय गति () दोलन-गति () इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 4. झुले पर झूलते किसी बच्चे की गति कैसी होती है?

() सरल रेखीय () दोलन-गति () वृत्तीय () स्थिर

प्रश्न 5. मेज की लंबाई मापने के लिए बालिश्त (हैंडस्पैन) को मानक मात्रक क्यों नहीं माना जा सकता

() क्योंकि यह बहुत छोटा होता है।

() क्योंकि यह अलग-अलग व्यक्तियों के लिए अलग-अलग होता है।

() क्योंकि यह मापना कठिन है।  

() उपरोक्त सभी।

 

भाग-II: रिक्त स्थान, सही/गलत एवं लघु उत्तरीय (6 × 2 = 12 अंक)

प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

(I) 1 सेंटीमीटर में ________ मिलीमीटर होते हैं।

(II) जब कोई वस्तु सरल रेखा के अनुदिश गति करती है, तो उसे ________ गति कहते हैं।

प्रश्न 7. निम्नलिखित कथनों के लिए सही या गलत लिखिए:

(I) लंबाई का SI मात्रक 'फुट' है।

(II) वृत्तीय गति में वस्तु एक निश्चित पथ पर घूमती है।

प्रश्न 8. 'संदर्भ बिंदु' किसे कहते हैं?

प्रश्न 9. किसी वक्र रेखा (टेढ़ी-मेढ़ी रेखा) की लंबाई आप कैसे मापेंगे?

प्रश्न 10. गतिमान वस्तु और स्थिर वस्तु में एक मुख्य अंतर बताइए।

प्रश्न 11. दोलन-गति के कोई दो उदाहरण दीजिए।

 

भाग-III: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (1 × 3 = 3 अंक)

 

प्रश्न 12. (): लंबाई मापते समय पैमाने (स्केल) का उपयोग करने की सही विधि के 

 

किन्हीं तीन चरणों को स्पष्ट कीजिए।             अथवा

 

प्रश्न 12.: (): वर्तुल (वृत्तीय) गति और दोलन-गति के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए और 

 

प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए।

 

Solution : Monthly Test-5 लंबाई एवं गति का मापन 

 

Class 6th Science 

 

भाग-I (बहुविकल्पीय):

उत्तर 1.() मीटर

उत्तर 2.() 1000 मीटर

उत्तर 3. () दोलन-गति (चूँकि यह अपनी माध्य स्थिति के ऊपर-नीचे गति करती है)

उत्तर 4.() दोलन-गति

उत्तर 5.() क्योंकि यह अलग-अलग व्यक्तियों के लिए अलग-अलग होता है

भाग-II:

उत्तर 6. (I) 10 मिलीमीटर 

           (II) सरल रेखीय 

उत्तर 7. (I) गलत  (SI मात्रक मीटर है

           (II) सही

उत्तर 8. संदर्भ बिंदु: वह निश्चित बिंदु या वस्तु जिसके सापेक्ष किसी दूसरी वस्तु की स्थिति 

या दूरी बताई जाती है, संदर्भ बिंदु कहलाता है।

उत्तर 9. वक्र रेखा की लंबाई मापने के लिए एक धागे का उपयोग किया जाता है। धागे 

को रेखा के साथ रखकर उसकी लंबाई मापी जाती है और फिर उस धागे को मीटर पैमाने से माप लिया जाता है।

उत्तर 10. अंतर: गतिमान वस्तु की स्थिति समय के साथ संदर्भ बिंदु के सापेक्ष बदलती रहती है,  

जबकि स्थिर वस्तु की स्थिति समय के साथ नहीं बदलती।

उत्तर 11. उदाहरण: (1) झूलते हुए बच्चे की गति, (2) दीवार घड़ी के पेंडुलम की गति।

भाग-III:

उत्तर 12. (): - पैमाने को वस्तु के संपर्क में इसकी लंबाई के साथ सटाकर रखना चाहिए ।  

- माप लेते समय आँख की स्थिति पैमाने के ठीक ऊपर (लंबवत) होनी चाहिए।  

- यदि पैमाने का सिरा टूटा हो, तो किसी अन्य पूर्णांक (जैसे 1.0 cm) से माप शुरू करके 

अंतिम पाठ्यांक से उसे घटा देना चाहिए। 

उत्तर 12.: () - वृत्तीय गति: जब कोई वस्तु किसी निश्चित केंद्र के चारों ओर वृत्तीय पथ पर घूमती है। 

उदाहरण: घड़ी की सुइयों की नोक की गति।

- दोलन-गति: जब कोई वस्तु अपनी माध्य स्थिति के इधर-उधर या आगे-पीछे गति करती है। 

उदाहरण: सितार की डोरियों की गति।

 



 

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.