Navbar

Wednesday, February 25, 2026

Monthly Test-4 चुंबकों को जानें Class 6th Science

सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।

   Monthly Test-4 चुंबकों को जानें Class 6th Science

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।

कक्षा 6th विषय: विज्ञान Test-4 चुंबकों को जानें

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं....... दिनांक ...................

समय: 30 मिनट मासिक टेस्ट (Monthly Test) कुल अंक: 20

सामान्य निर्देश: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रश्न 1 से 5 तक बहुविकल्पीय (MCQs) हैं, प्रत्येक के लिए 1 अंक 

निर्धारित है। प्रश्न 6 से 11 तक रिक्त स्थान, सही/गलत और लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, प्रत्येक के लिए 2 अंक 

निर्धारित हैं।प्रश्न 12 के लिए 3 अंक निर्धारित हैं और इसमें दो विकल्प दिए गए हैं।

 

खंड '' (वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 1 अंक प्रत्येक) (5 × 1 = 5 अंक)

प्रश्न 1: मैग्नेटाइट क्या है?

() कृत्रिम चुंबक () प्राकृतिक चुंबक () अधातु () इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 2. चुंबक किन पदार्थों को अपनी ओर आकर्षित करता है?

() लकड़ी और पत्थर () प्लास्टिक और रबर

() लोहा, निकैल और कोबाल्ट ( ) कागज और कपड़ा

प्रश्न 3. एक स्वतंत्र रूप से लटका हुआ छड़ चुंबक हमेशा किस दिशा में आकर रुकता है?

() पूर्व-पश्चिम   () उत्तर-दक्षिण    () उत्तर-पूर्व     () दक्षिण-पश्चिम

प्रश्न 4. चुंबक के कितने ध्रुव होते हैं

() एक     () तीन       () चार      () दो

प्रश्न 5. दो चुंबकों के समान ध्रुवों के बीच क्या होता है?

() आकर्षण      () प्रतिकर्षण      () कुछ नहीं होता      () जुड़ाव

खंड '' (2 अंक प्रत्येक)

प्रश्न 6. रिक्त स्थान भरिए

(I) चुंबकीय पदार्थ वह है जो ________ की ओर आकर्षित होता है। 

(II) कृत्रिम चुंबक विभिन्न आकारों में बनाए जाते हैं जैसे छड़ चुंबक, ________ चुंबक।

प्रश्न 7. सही या गलत बताइए:

(I) रबड़ एक चुंबकीय पदार्थ है। (सही/गलत)

(II) चुंबक के ध्रुव उसके सिरों के पास होते हैं। (सही/गलत)

प्रश्न 8. चुंबकीय और अचुंबकीय पदार्थों में क्या अंतर है? एक-एक उदाहरण दीजिए।

प्रश्न 9. दिक्सूचक (कंपास) का उपयोग किस कार्य के लिए किया जाता है?

प्रश्न 10. यदि आप एक चुंबक को बार-बार जमीन पर गिराते हैं या उसे गर्म करते हैं, तो क्या होगा?

प्रश्न 11. चुंबक के दो ध्रुवों के नाम लिखिए। वे कहाँ स्थित होते हैं?

खंड '' (3 अंक)

प्रश्न 12. किसी एक विकल्प का उत्तर दें:

() आप लोहे की एक पट्टी से अपना स्वयं का चुंबक कैसे बनाएंगे? विधि का वर्णन करें। अथवा

() दो चुंबकों के बीच आकर्षण और प्रतिकर्षण के नियमों को समझाते हुए एक तालिका बनाइए।

 

Solution : Monthly Test-4 चुंबकों को जानें Class 6th Science 

उत्तर 1. : () प्राकृतिक चुंबक।

उत्तर 2.: () लोहा, निकैल और कोबाल्ट।

उत्तर 3.: () उत्तर-दक्षिण।

उत्तर 4.: () दो (उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव)

उत्तर 5.: () प्रतिकर्षण (एक-दूसरे को दूर धकेलना)

उत्तर 6.: (I) चुंबक, (II) नाल या वलय।

उत्तर 7.: (I) गलत, (II) सही।

उत्तर 8.: जो पदार्थ चुंबक की ओर खिंचते हैं वे चुंबकीय (जैसे लोहा) कहलाते हैं, और जो नहीं खिंचते वे 

अचुंबकीय (जैसे लकड़ी) कहलाते हैं।

उत्तर 9.: दिक्सूचक का उपयोग मुख्य रूप से दिशा (उत्तर-दक्षिण) का पता लगाने के लिए किया जाता है,  

विशेषकर नाविकों और यात्रियों द्वारा। 

उत्तर10.: चुंबक को गर्म करने, पीटने या ऊंचाई से गिराने पर वह अपना चुंबकीय गुण खो देता है।

उत्तर 11.: चुंबक के दो ध्रुव होते हैं: उत्तरी ध्रुव (N) और दक्षिणी ध्रुव (S)। 

ये चुंबक के दोनों सिरों के पास  स्थित होते हैं।


 उत्तर
12. (): लोहे की पट्टी को मेज पर रखें। एक छड़ चुंबक लें और उसके एक ध्रुव 

को लोहे की पट्टी के एक सिरे पर रखें। चुंबक को बिना उठाए पट्टी के दूसरे सिरे तक रगड़ें। 

इस प्रक्रिया को 30-40 बार दोहराने पर लोहे की पट्टी चुंबक बन जाएगी। 

  

                                अथवा

उत्तर 12. ():

  1. समान ध्रुव (N-N या S-S) = प्रतिकर्षण (एक-दूसरे से दूर जाना)

  2. असमान ध्रुव (N-S या S-N) = आकर्षण (एक-दूसरे के पास आना)

 

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.