Navbar

Sunday, February 22, 2026

Monthly Test-3 उचित आहार— स्वस्थ शरीर का आधार Class 6th Science

सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।

Monthly Test-3 उचित आहार— स्वस्थ शरीर का आधार Class 6th Science 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।

कक्षा 6th विषय: विज्ञान Test-3 उचित आहार— स्वस्थ शरीर का आधार

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं....... दिनांक ...................

समय: 30 मिनट मासिक टेस्ट (Monthly Test) कुल अंक: 20

सामान्य निर्देश: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रश्न 1 से 5 तक बहुविकल्पीय (MCQs) हैं, प्रत्येक के लिए 1 अंक 

निर्धारित है। प्रश्न 6 से 11 तक रिक्त स्थान, सही/गलत और लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, प्रत्येक के लिए 2 अंक 

निर्धारित हैं।प्रश्न 12 के लिए 3 अंक निर्धारित हैं और इसमें दो विकल्प दिए गए हैं।

 

खंड '' (वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 1 अंक प्रत्येक) (5 × 1 = 5 अंक)

प्रश्न 1: निम्नलिखित में से कौन-सा 'ऊर्जा प्रदान करने वाला' पोषक तत्व है?

() प्रोटीन () विटामिन () कार्बोहाइड्रेट () खनिज लवण

प्रश्न 2: मसूड़ों से खून आना और घाव भरने में अधिक समय लगना, किस विटामिन की कमी के लक्षण हैं

() विटामिन A () विटामिन C () विटामिन D () विटामिन B1

प्रश्न 3: 'घेघा' (Goitre) रोग शरीर में किसकी कमी के कारण होता है?

() कैल्शियम () आयरन () आयोडीन () वसा

प्रश्न 4: किस पोषक तत्व की उपस्थिति की जाँच के लिए 'आयोडीन विलयन' का उपयोग किया जाता है

() वसा () प्रोटीन () मंड (स्टार्च) () विटामिन

प्रश्न 5: इनमें से किसे 'शरीर वर्धक भोजन' (Body building food) कहा जाता है?

() वसा समृद्ध भोजन () विटामिन समृद्ध भोजन

() प्रोटीन समृद्ध भोजन () कार्बोहाइड्रेट समृद्ध भोजन

खंड '' - रिक्त स्थान, सही/गलत और लघु उत्तरीय [6 × 2 = 12 अंक]

प्रश्न 6: रिक्त स्थान भरें।

अस्थियों और दाँतों को स्वस्थ रखने के लिए __________ नामक खनिज आवश्यक है।

प्रश्न 7 (सही या गलत बताएं): 'जंक फूड' का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और इससे शरीर को 

सभी पोषक तत्व मिलते हैं। (__________)

प्रश्न 8: 'संतुलित आहार' किसे कहते हैं?

प्रश्न 9: आहारीय रेशों (रूक्षांश) का हमारे शरीर में क्या मुख्य कार्य है?

प्रश्न 10: भोजन पकाते समय विटामिन C जल्दी नष्ट क्यों हो जाता है?

प्रश्न 11: एनीमिया (रक्ताल्पता) के दो मुख्य लक्षण लिखिए।

खंड '' - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न [1 × 3 = 3 अंक]

प्रश्न 12: () वसा और प्रोटीन के परीक्षण की विधि का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

                                       अथवा

प्रश्न 12: () मिलेट्स (मोटा अनाज) को 'पोषक अनाज' क्यों कहा जाता है? इनके दो उदाहरण भी दीजिए।


Solution : Monthly Test-3 उचित आहार— स्वस्थ शरीर का आधार 

Class 6th Science

उत्तरमाला (हल) : कक्षा 6th विषय: विज्ञान Test-3 उचित आहार— स्वस्थ शरीर का आधार

खंड '' के उत्तर:

उत्तर: 1.() कार्बोहाइड्रेट

उत्तर: 2.() विटामिन C

उत्तर: 3.() आयोडीन

उत्तर: 4.() मंड (स्टार्च)

उत्तर: 5.() प्रोटीन समृद्ध भोजन

खंड '' के उत्तर:

उत्तर: 6. कैल्शियम

उत्तर: 7. गलत (जंक फूड से मोटापा बढ़ता है और इसमें पोषक तत्व कम होते हैं)

उत्तर: 8. ऐसा आहार जिसमें शरीर की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्व, रूक्षांश और 

जल सही मात्रा में हों, उसे संतुलित आहार कहते हैं.

उत्तर: 9. रूक्षांश हमारे शरीर को अनपचे भोजन से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं और मल के सुचारू 

निकास को सुनिश्चित करते हैं.

उत्तर: 10. खाना पकाते समय उच्च ताप (गर्मी) के कारण विटामिन C जैसे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं.

उत्तर: 11. एनीमिया के लक्षण हैं: (1) शरीर में कमजोरी महसूस होना, और

                                           (2) सांस लेने में कठिनाई होना.

खंड '' का उत्तर

उत्तर: 12. () खाद्य पदार्थों में वसा (Fats) और प्रोटीन (Proteins) की उपस्थिति की जाँच करने की 

विधियाँ नीचे दी गई हैं:

1. वसा (Fats) के लिए परीक्षण : वसा का परीक्षण सबसे सरल है और इसे 'कागज परीक्षण' (Paper 

Test) के रूप में जाना जाता है।

विधि:

(i) थोड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थ लें।

(ii) इसे कागज के एक टुकड़े के बीच में रखकर सावधानी से कूटें (ध्यान रहे कि कागज फट न जाए)

(iii) अब कागज को सीधा करें और इसे रोशनी के सामने रखकर देखें।

अवलोकन (Observation): यदि कागज पर एक तेलीय धब्बा (Oily patch) दिखाई देता है, तो यह 

भोजन में वसा की उपस्थिति को दर्शाता है।

नोट: कभी-कभी भोजन में पानी हो सकता है, इसलिए कागज को थोड़ी देर सुखा लेना चाहिए। सूखने के बाद 

भी यदि धब्बा बना रहे, तो उसमें वसा निश्चित रूप से है।


2. प्रोटीन (Proteins) के लिए परीक्षण : प्रोटीन के परीक्षण के लिए रसायनों (कॉपर सल्फेट और कास्टिक 

सोडा) की आवश्यकता होती है। 

विधि:

(i) खाद्य पदार्थ का थोड़ा सा चूर्ण या पेस्ट बना लें।

(ii). इसे एक साफ परखनली (Test tube) में डालें और इसमें 10 बूंद पानी डालकर हिलाएँ। (iii) अब ड्रॉपर 

की सहायता से इसमें 2 बूंद कॉपर सल्फेट (Copper Sulphate) का विलयन डालें।

(iv) इसके बाद इसमें 10 बूंद कास्टिक सोडा (Caustic Soda) का विलयन डालें।

(v) परखनली को अच्छी तरह हिलाकर कुछ मिनट के लिए रख दें।

अवलोकन (Observation): यदि परखनली में मौजूद मिश्रण का रंग बैंगनी (Violet) हो जाता है, तो यह 

खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की उपस्थिति की पुष्टि करता है।

अथवा

उत्तर: 12. : मिलेट्स को पोषक अनाज इसलिए कहा जाता है क्योंकि ये अत्यधिक पौष्टिक होते हैं और 

इनमें आयरन, कैल्शियम और अन्य खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. इन्हें किसी भी जलवायु में उगाया जा 

सकता है. उदाहरण: ज्वार, बाजरा, रागी या सांवा


 


 

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.