Navbar

Saturday, February 28, 2026

Monthly Test-7 ताप एवं उसका मापन Class 6th Science.

सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।

   Monthly Test-7 ताप एवं उसका मापन  Class 6th Science.

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,शिकारपुर (1411 ),हिसार।

कक्षा 6th विषय: विज्ञान Test-7 ताप एवं उसका मापन

विद्यार्थी का नाम............................ रोल नं....... दिनांक ...................

समय: 30 मिनट मासिक टेस्ट (Monthly Test) कुल अंक: 20

सामान्य निर्देश: सभी प्रश्न अनिवार्य हैं। प्रश्न 1 से 5 तक बहुविकल्पीय (MCQs) हैं,  

प्रत्येक के लिए 1 अंक निर्धारित है। प्रश्न 6 से 11 तक रिक्त स्थान, सही/गलत और

लघु उत्तरीय प्रश्न हैं, प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।प्रश्न 12 के लिए 3 अंक 

निर्धारित हैं और इसमें दो विकल्प दिए गए हैं।

 

खंड '' (वस्तुनिष्ठ प्रश्न - 1 अंक प्रत्येक) (5 × 1 = 5 अंक)

सही विकल्प का चयन करें:

प्रश्न 1: स्वस्थ मानव शरीर का सामान्य ताप कितना होता है?

() 37.0°C  () 98.6°C () 35.0°C () 42.0°C

प्रश्न 2. ताप मापने का SI मात्रक क्या है?

() डिग्री सेल्सियस () डिग्री फारेनहाइट () केल्विन () पास्कल

प्रश्न 3. प्रयोगशाला तापमापी का सामान्य परिसर (Range) क्या होता है?

() 35°C से 42°C () −10°C से 110°C () 0°C से 100°C () 10°C से 50°C

प्रश्न 4. इनमें से कौन-सा तापमापी शरीर को स्पर्श किए बिना ताप माप सकता है?

() पारे वाला तापमापी () प्रयोगशाला तापमापी

() अवरक्त (Infrared) तापमापी () अंकीय तापमापी

प्रश्न 5. केल्विन स्केल पर तापमान प्राप्त करने के लिए सेल्सियस तापमान में कितना जोड़ा जाता है

() 100 () 273.15 () 37 () 98.6

भाग-II: रिक्त स्थान, सही/गलत एवं लघु उत्तरीय (6 × 2 = 12 अंक)

प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

I. किसी वस्तु की गरमाहट या ठंडक की माप को उसका ______ कहते हैं।

II. डॉक्टरी थर्मामीटर में पारे के स्थान पर आजकल ______ थर्मामीटर का उपयोग बढ़ा है।

प्रश्न 7. सही या गलत बताइए:

I. प्रयोगशाला तापमापी का उपयोग मानव शरीर का ताप मापने के लिए किया जाता है। (सही/गलत)

II. फारेनहाइट स्केल पर सामान्य शरीर का ताप 98.6 °F  होता है। (सही/गलत)

प्रश्न 8. तापमापी का उपयोग करने से पहले और बाद में उसे धोना क्यों आवश्यक है?

प्रश्न 9. पारे (Mercury) वाले तापमापी के स्थान पर डिजिटल तापमापी का उपयोग क्यों 

बेहतर माना जाता है?

प्रश्न 10. प्रयोगशाला तापमापी से पाठ्यांक लेते समय कौन सी दो मुख्य सावधानियां रखनी चाहिए?

प्रश्न 11. क्या हम केवल स्पर्श करके किसी वस्तु के ताप का सही अनुमान लगा सकते हैं? क्यों?

भाग-III: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (1 × 3 = 3 अंक)

प्रश्न 12. निम्नलिखित में से किसी एक का उत्तर दें:

() डॉक्टरी थर्मामीटर और प्रयोगशाला तापमापी के बीच किन्हीं तीन मुख्य अंतरों को स्पष्ट कीजिए। अथवा

() 'अन्ना मणि' कौन थीं और उन्हें 'भारत की मौसम विदुषी' क्यों कहा जाता है?


Solution : Monthly Test-7 ताप एवं उसका मापन  

Class 6th Science.

उत्तर : 1. () 37.0°C

 

उत्तर : 2. () केल्विन

 

उत्तर : 3. () −10°C  से 110°C

 

उत्तर : 4. () अवरक्त (Infrared) तापमापी

 

उत्तर : 5. () 273.15

 

उत्तर : 6. I. ताप (Temperature),

             II. अंकीय (Digital)

 

उत्तर : 7. I. गलत (शरीर का ताप डॉक्टरी थर्मामीटर से मापते हैं),

             II. सही

 

उत्तर : 8. संक्रमण से बचने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए इसे साबुन और जल से 

 

धोना चाहिए।

 

उत्तर : 9. क्योंकि पारा विषैला होता है और इसके टूटने पर निपटान कठिन होता है,  

 

जबकि डिजिटल थर्मामीटर सुरक्षित और पढ़ने में आसान होते हैं।

 

उत्तर : 10. I. तापमापी का बल्ब बर्तन की तली या दीवारों को न छुए।

               II. पाठ्यांक तभी लें जब बल्ब वस्तु में डूबा हो।

 

उत्तर : 11. नहीं, क्योंकि हमारी स्पर्श-इंद्रिय हमेशा विश्वसनीय नहीं होती। यह पिछले 

 

अनुभव (जैसे ठंडे या गरम पानी से हाथ निकालना) पर निर्भर करती है।

 

उत्तर : 12. () दोनों तापमापी के बीच के प्रमुख अंतरों को निम्नलिखित सारणी में संक्षेप 

 

में प्रस्तुत किया गया है:

डॉक्टरी तापमापी

प्रयोगशाला तापमापी

1.डॉक्टरी थर्मामीटर की मापन सीमा 35°C से 42°C तक होती है ।

1. प्रयोगशाला तापमापी की मापन सीमा -10°C से 110°C तक होती है।

2. विभंग (Kink) उपस्थित होता है ।

2. विभंग (Kink) अनुपस्थित होता है ।

3. पारे का स्तर पाठ्यांक लेने के लिए स्थिर रहता है ।

3. प्रयोगशाला तापमापी का पाठ्यांक वस्तु / द्रव में डूबे रहने पर ही पढ़ना पड़ता है। संपर्क से बाहर निकालते ही पारे का स्तर नीचे गिर जाता है ।

4.डॉक्टरी थर्मामीटर द्वारा मानव शरीर का तापमान मापा जाता है।

4. प्रयोगशाला तापमापी द्वारा प्रयोगशाला में विभिन्न वस्तुओं का तापमान मापा जाता है।

                                अथवा

 

() अन्ना मणि एक भारतीय वैज्ञानिक थीं। उन्होंने कई मौसम उपकरणों का आविष्कार किया

 

 और भारत को इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया।


 

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.