Navbar

Wednesday, March 18, 2026

कक्षा आठवीं विज्ञान वार्षिक आकलन (परीक्षा ) मार्च 2026 Class 8 Science Annual Assessment (Examination) – March 2026.

सुरक्षा सक्रिय: इस सामग्री से कॉपी करना, राइट-क्लिक, और सेव/प्रिंट शॉर्टकट अक्षम कर दिए गए हैं।

  कक्षा आठवीं विज्ञान वार्षिक आकलन (परीक्षा ) मार्च 2026 

Class 8 Science Annual Assessment – March 2026. 

                      कक्षा आठवीं विज्ञान - वार्षिक परीक्षा - 2025–26

       विद्यार्थी नाम-------------------              रोल. .---------------------                   

                                 Class – 8th Subject - Science      

      समय: 2.30 घंटे/ 150 मिनट                      पूर्णांक (Maximum Marks): 80

  -----------------------------------------------------------------------------   

निर्देश: 1. सभी प्रश्न अनिवार्य हैं ।

          2. प्रश्न संख्या से 25 तक प्रत्येक प्रश्न एक अंक का है। प्रश्न संख्या 26 से 31

 तक प्रत्येक प्रश्न दो अंकप्रश्न संख्या 32 से 37 तक प्रत्येक प्रश्न तीन अंक तथा प्रश्न संख्या 38 से 4तक प्रत्येक प्रश्न पांच अंक का है।

Instructions:

1. All questions are compulsory.

2. Question numbers 1 to 25 are of 1 mark each, question 

numbers 26 to 31 are of two marks each, question number 

32 to 37 are of 3 marks each and question number 38  to 42 are 

of 5 marks each.

भाग (खंड) – (बहुविकल्पी प्रश्न / Multiple Choice Questions) 

(एक अंकीय प्रश्न) | Section A (1 Mark Questions)

प्रश्न 1. Which of the following is the best conductor of electricity?

निम्न में से कौन विद्युत का सर्वोत्तम चालक है?

(a) Plastic / प्लास्टिक (b) Wood / लकड़ी

(c) Iron / लोहा (d) Rubber / रबर

उत्तर : (c) लोहा (Iron) - धातुएँ विद्युत की अच्छी सुचालक होती हैं।

प्रश्न 2. Which microorganism causes malaria?

मलेरिया किस सूक्ष्मजीव के कारण होता है?

(a) Virus / विषाणु (b) Protozoa / प्रोटोजोआ

(c) Fungus / कवक (d) Bacteria / जीवाणु

उत्तर : (b) प्रोटोजोआ (Protozoa) - मलेरिया प्लाज्मोडियम नामक प्रोटोजोआ से होता है।

प्रश्न 3. The main gas responsible for acid rain is:

अम्लीय वर्षा के लिए मुख्य गैस है:

(a) Carbon dioxide / कार्बन डाइऑक्साइड

(b) Sulphur dioxide / सल्फर डाइऑक्साइड

(c) Oxygen / ऑक्सीजन

(d) Hydrogen / हाइड्रोजन

उत्तर : (b) सल्फर डाइऑक्साइड - यह वर्षा जल के साथ क्रिया कर अम्ल बनाती है।

प्रश्न 4. Which metal is stored in kerosene?

किस धातु को मिट्टी के तेल में रखा जाता है?

(a) Copper / ताँबा (b) Sodium / सोडियम

(c) Iron /लोहा (d) Silver / चाँदी

उत्तर : (b) सोडियम - यह अत्यधिक क्रियाशील धातु है।

प्रश्न 5. Which of the following is a renewable source of energy?

निम्न में से कौन नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है?

(a) Coal / कोयला (b) Solar energy / सौर ऊर्जा

(c) Petroleum / पेट्रोलियम (d) Natural gas / प्राकृतिक गैस

उत्तर : (b) सौर ऊर्जा - यह एक कभी न समाप्त होने वाला प्राकृतिक स्रोत है।

प्रश्न 6. Which force always opposes motion?

कौन-सा बल सदैव गति का विरोध करता है?

(a) Gravitational force / गुरुत्वाकर्षण बल

(b) Frictional force / घर्षण बल

(c) Magnetic force / चुंबकीय बल

(d) Muscular force / पेशीय बल

उत्तर : (b) घर्षण बल - यह सदैव गति की विपरीत दिशा में कार्य करता है।

प्रश्न 7. The loudness of sound depends on :

ध्वनि की तीव्रता निर्भर करती है:

(a) Frequency / आवृत्ति (b) Amplitude / आयाम

(c) Time / समय (d) Speed / चाल

उत्तर : (b) आयाम - आयाम अधिक होने पर ध्वनि की तीव्रता (loudness) बढ़ जाती है।

प्रश्न 8. Which part of the eye controls the amount of light entering it?

आँख में प्रवेश करने वाले प्रकाश की मात्रा को कौन नियंत्रित करता है?

(a) Cornea / कॉर्निया (b) Iris / आइरिस

(c) Retina / रेटिना (d) Lens / लेंस

उत्तर : (b) आइरिस - यह पुतली के आकार को बदलकर प्रकाश की मात्रा नियंत्रित करता है।

प्रश्न 9. The process used to separate petroleum into its 

components is called: पेट्रोलियम को उसके घटकों में अलग करने की प्रक्रिया कहलाती है:

(a) Sedimentation / अवसादन (b) Refining / परिष्करण

(c) Decantation / निथारना (निस्तारण) (d) Crystallisation / क्रिस्टलीकरण

उत्तर : (b) परिष्करण - पेट्रोलियम के घटकों को अलग करना रिफाइनिंग कहलाता है।

प्रश्न 10. Which of the following is NOT a physical change?

निम्न में से कौन भौतिक परिवर्तन नहीं है?

(a) Melting of ice / बर्फ का पिघलना (b) Rusting of iron / लोहे में जंग लगना

(c) Breaking of glass / काँच का टूटना (d) Dissolving sugar / चीनी का घुलना

उत्तर : (b) लोहे का जंग लगना - यह एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 11. The pitch of sound depends on: ध्वनि की पिच निर्भर करती है-

(a) Amplitude / आयाम (b) Frequency / आवृत्ति

(c) Loudness / ध्वनित्व (प्रबलता) (d) Echo / प्रतिध्वनि

उत्तर : (b) आवृत्ति - उच्च आवृत्ति ध्वनि की पिच (pitch) को बढ़ाती है।

प्रश्न 12. Which of the following is an endangered animal?

निम्न में से कौन संकटग्रस्त प्राणी है?

(a) Cow / गाय (b) Tiger / बाघ

(c) Goat / बकरी (d) Dog / कुत्ता

उत्तर : (b) बाघ - बाघ एक संकटग्रस्त प्रजाति है जिसकी संख्या कम हो रही है।

प्रश्न 13. Which instrument is used to measure atmospheric pressure?

वायुदाब मापने का यंत्र कौन-सा है?

(a) Thermometer / थर्मामीटर (b) Barometer / बैरोमीटर

(c) Hygrometer / हाइग्रोमीटर (d) Ammeter / एमीटर

उत्तर : (b) बैरोमीटर - यह वायुमंडलीय दाब मापने का मानक यंत्र है।

प्रश्न 14. The main component of biogas is:

बायोगैस का मुख्य घटक है:

(a) Ethane / इथेन (b) Methane / मीथेन

(c) Propane / प्रोपेन (d) Butane / ब्यूटेन

उत्तर : (b) मीथेन - बायोगैस में मीथेन मुख्य ज्वलनशील गैस है।

प्रश्न 15. Which method helps in groundwater recharge?

भूजल पुनर्भरण में कौन-सी विधि सहायक है?

(a) Overgrazing / अत्यधिक चराई (b) Deforestation / वनों की कटाई

(c) Rainwater harvesting / वर्षा जल संचयन (d) Pollution / प्रदूषण

उत्तर : (c) वर्षा जल संचयन - इससे वर्षा जल को भूमि के अंदर भेजा जाता है।

प्रश्न 16. LED stands for: LED का पूरा नाम है-

(a) Light Emitting Diode / लाइट एमिटिंग डायोड

(b) Light Energy Device / लाइट एनर्जी डिवाइस

(c) Low Energy Diode / लो एनर्जी डायोड

(d) Light Emitting Display / लाइट एमिटिंग डिस्प्ले

उत्तर : (a) Light Emitting Diode / लाइट एमिटिंग डायोड

प्रश्न 17. Digestion in Amoeba occurs in : अमीबा में पाचन होता है-

(a) Nucleus / केंद्रक (b) Vacuole / रिक्तिका

(c) Pseudopodia / कूटपाद (d) Cytoplasm / कोशिकाद्रव्य

उत्तर : (b) रिक्तिका (Vacuole) - अमीबा में भोजन का पाचन खाद्य रिक्तिका में होता है।

प्रश्न 18. Which of the following is biodegradable waste?

निम्न में से कौन जैव अपघटनीय अपशिष्ट है?

(a) Plastic / प्लास्टिक (b) Glass / काँच

(c) Wood / लकड़ी (d) Polythene / पॉलीथीन

उत्तर : (c) लकड़ी - लकड़ी प्राकृतिक रूप से अपघटित हो सकती है।

प्रश्न 19. Sound cannot travel through: ध्वनि किस माध्यम में नहीं चल सकती ?

(a) Air / वायु (हवा) (b) Water / जल (पानी)

(c) Vacuum / निर्वात (d) Metal / धातु

उत्तर : (c) निर्वात (Vacuum) - ध्वनि तरंगों को संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 20. Which flame is the hottest? सबसे अधिक गर्म लौ कौन-सी होती है?

(a) Blue flame / नीली लौ (ज्वाला)

(b) Yellow flame / पीली लौ (ज्वाला)

(c) Luminous flame / चमकीली लौ (चमकदार ज्वाला)

(d) Smoky flame / धुँआदार लौ (धुएँदार ज्वाला)

उत्तर : (a) नीली लौ - यह पूर्ण दहन का बाहरी सबसे गर्म क्षेत्र होता है।

रिक्त स्थान भरें (Fill in the blanks):

प्रश्न 21. Microorganisms can be seen only with a __________.

सूक्ष्मजीव केवल __________ की सहायता से दिखाई देते हैं।

उत्तर : सूक्ष्मदर्शी (Microscope)

प्रश्न 22. State True/False

Lightning helps in nitrogen fixation. True / False

तड़ित ऊर्जा नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक होती है। ( सत्य / असत्य )

उत्तर : सत्य (True)

प्रश्न 23. The first step of coal formation is __________.

कोयले के निर्माण की प्रथम अवस्था __________ है।

उत्तर : पीठ (Peat)

(पीट (Peat) : कोयले के निर्माण की प्रथम अवस्था पीट (Peat) है। यह वनस्पति के 

आंशिक अपघटन (partial decomposition) से बनने वाला पहला चरण है, जिसमें 

कार्बन की मात्रा सबसे कम (40% से भी कम) होती है और नमी बहुत अधिक होती है )

प्रश्न 24. The speed of sound is fastest in __________.

ध्वनि की चाल सबसे अधिक __________ में होती है।

उत्तर : ठोस (Solids)

प्रश्न 25. The image formed on retina is __________.

रेटिना पर बनने वाली छवि __________ होती है।

उत्तर : वास्तविक और उल्टा (Real and Inverted)

भाग - (अति लघुउत्तरात्मक प्रश्न / Very Short Answer Questions)

(प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है। उत्तर 20-30 शब्दों में लिखें।)

प्रश्न 26. What is crop rotation? Write its one advantage.

फसल चक्रण क्या है? एक लाभ लिखिए।

उत्तर : 26. एक ही खेत में फसलों को बदल-बदल कर उगाने की प्रक्रिया फसल चक्रण कहलाती है।

लाभ: इससे मिट्टी की नाइट्रोजन और अन्य पोषक तत्वों की उर्वरता बनी रहती है।

प्रश्न 27. Why is the use of CNG encouraged in vehicles?

वाहनों में CNG का प्रयोग क्यों बढ़ावा दिया जाता है?

उत्तर : 27. वाहनों में CNG को बढ़ावा दिया जाता है क्योंकि यह पेट्रोल/डीजल की 

तुलना में कम प्रदूषण फैलाती है, एक स्वच्छ ईंधन है और अपेक्षाकृत सस्ती है।

प्रश्न 28. Explain why metals are ductile (तन्य) / malleable (आघातवर्धनीय).

धातुएँ तन्य क्यों होती हैं?

उत्तर : 28. धातुओं की तन्यता (Ductility) उनकी विशेष परमाणु संरचना के कारण

होती है। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:

(I) परमाणु परतों का खिसकना: धातुओं के परमाणु नियमित परतों में व्यवस्थित होते हैं। 

जब धातु को खींचा जाता है, तो ये परतें एक-दूसरे के ऊपर फिसलने लगती हैं।

(ii) धात्विक बंधन (Metallic Bonding): धातुओं में "मुक्त इलेक्ट्रॉनों का समुद्र

होता है। जब परतें खिसकती हैं, तब भी ये इलेक्ट्रॉन परमाणुओं को आपस में जोड़े रखते हैं

जिससे धातु टूटती नहीं है बल्कि तार के रूप में लंबी हो जाती है।

                      अथवा

धातुओं में परमाणुओं की परतें एक-दूसरे पर फिसल सकती हैं, जिससे उन्हें बिना तोड़े 

पीटकर पतली चादरों में बदला जा सकता है। इसे आघातवर्धनीयता कहते हैं।

प्रश्न 29. Why do we see lightning before hearing thunder?

हम गरज सुनने से पहले बिजली क्यों देखते हैं?

उत्तर : 29. वायु में प्रकाश की चाल लगभग 3.0 x 108 मीटर प्रति सेकंड  

( 300000 Km/Sec. ) होती है। वायु में प्रकाश की चाल (3 x 108 मी/से) ध्वनि की 

चाल (लगभग 340 मी/से) से बहुत अधिक होती है, इसलिए प्रकाश हम तक पहले पहुँचता है।

प्रश्न 30. State any two uses of microorganisms in daily life.

दैनिक जीवन में सूक्ष्मजीवों के दो उपयोग लिखिए।

उत्तर : 30. दैनिक जीवन में सूक्ष्मजीवों के दो उपयोग निम्नलिखित हैं।

1. दूध से दही जमाने में (लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया द्वारा)

2. ब्रेड और केक बनाने के लिए (यीस्ट के उपयोग द्वारा)

प्रश्न 31. Define the law of reflection. परावर्तन का नियम लिखिए।

उत्तर: 31. परावर्तन : दो माध्यमों को अलग-अलग करने वाली सतह से प्रकाश किरण 

टकराकर वापस उसी माध्यम में लौट जाती है । यह परिघटना ही परावर्तन है । 

इसमें प्रकाश माध्यम को न बदलकर मार्ग को बदल देता है।

परावर्तन के नियम – (1). आपतन कोण हमेशा परावर्तन कोण के बराबर होता है

आपतन कोण = परावर्तन कोण । 

(angle (कोण)<i = angle (कोण )<r )
 

(2) आपतित किरण, परावर्तित किरण और अभिलंब एक ही तल में होते हैं। 

आपतित किरण,आपतन बिंदु पर अभिलम्ब तथा परावर्तित किरण सभी एक तल में होते हैं।

 

भाग - (लघुउत्तरात्मक प्रश्न / Short Answer Questions)

(प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है। उत्तर 30-40 शब्दों में लिखें।)

प्रश्न 32. What is deforestation? Write its harmful effect.

वनों की कटाई क्या है? इसके हानिकारक प्रभाव लिखिए।

उत्तर : 32. वनों की कटाई: कृषि या उद्योगों के लिए बड़े पैमाने पर पेड़ों को काटना।

हानिकारक प्रभाव: 1. वायुमंडल में CO2 बढ़ने से ग्लोबल वार्मिंग होती है।

2. जंगली जानवरों के प्राकृतिक आवास नष्ट हो जाते हैं।

प्रश्न 33. Differentiate between metals and non-metals (any three points).

धातुओं एवं अधातुओं में तीन अंतर लिखिए।

उत्तर : 33.

गुण

धातु (Metals)

अधातु (Non-metals)

1. भौतिक अवस्था

धातुएँ सामान्य ताप पर ठोस होती हैं (पारा अपवाद है)

अधातुएँ ठोस, द्रव या गैस तीनों अवस्थाओं में पाई जा सकती हैं।

2. आघातवर्ध्यता एवं तन्यता

ये आघातवर्ध्य (पीटकर चादर बनाना) और तन्य (खींचकर तार बनाना) होती हैं।

ये भंगुर होती हैं, यानी चोट करने पर टुकड़ों में टूट जाती हैं। इनमें तन्यता नहीं होती।

3. चालकता

ये ऊष्मा और विद्युत की सुचालक होती हैं।

ये ऊष्मा और विद्युत की कुचालक होती हैं (ग्रेफाइट अपवाद है)



प्रश्न 34. What is noise pollution? Suggest two control measures.

ध्वनि प्रदूषण क्या है? दो नियंत्रण उपाय लिखिए।

उत्तर : 34. ध्वनि प्रदूषण: वातावरण में अत्यधिक अवांछित शोर।

उपाय: 1. सड़कों के किनारे अधिक पेड़ लगाना (ग्रीन मफलर)

2. मशीनों और वाहनों में साइलेंसर का उपयोग करना।

प्रश्न 35. What is friction? Describe any two advantages of friction.

घर्षण क्या है? इसके दो लाभ बताइए।

उत्तर : 35. घर्षण: वह बल जो दो सतहों के बीच सापेक्ष गति का विरोध करता है।

लाभ: 1. घर्षण के कारण ही हम सड़क पर बिना फिसले चल पाते हैं।

2. पेन या पेंसिल से कागज़ पर लिखना घर्षण से संभव है।

प्रश्न 36. Write three differences between aerobic and anaerobic respiration.

वायवीय एवं अवायवीय श्वसन में तीन भेद लिखिए।

उत्तर : 36. श्वसन भेद: 1. वायवीय श्वसन ऑक्सीजन की उपस्थिति में होता है

अवायवीय अनुपस्थिति में।

2. वायवीय में ग्लूकोज का पूर्ण ऑक्सीकरण होता है, अवायवीय में अपूर्ण।

3. वायवीय में अधिक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

प्रश्न 37. Why is water treatment essential before supplying to houses?

घरों में जल आपूर्ति से पहले जल शोधन क्यों आवश्यक है?

उत्तर : 37. नदी या झीलों का पानी प्रदूषित हो सकता है। जल शोधन द्वारा हानिकारक

 रोगाणुओं, गंदगी और रसायनों को निकाला जाता है ताकि पानी पीने के लिए सुरक्षित 

और स्वच्छ हो सके।

भाग - (दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न / Long Answer Questions)

(प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है। उत्तर 50-60 शब्दों में लिखें।)

प्रश्न 38. Describe the methods of food preservation with examples.

खाद्य संरक्षण की विधियाँ उदाहरण सहित समझाइए।

उत्तर : 38. खाद्य संरक्षण (Food Preservation) वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा भोजन

को सूक्ष्मजीवों (जैसे बैक्टीरिया और कवक) से बचाकर लंबे समय तक सुरक्षित रखा 

जाता है। इससे भोजन का स्वाद, रंग और पोषक तत्व बने रहते हैं।

यहाँ खाद्य संरक्षण की कुछ प्रमुख विधियाँ दी गई हैं:

1. रासायनिक विधि (Chemical Method) : भोजन में कुछ रसायन मिलाकर सूक्ष्मजीवों 

की वृद्धि को रोका जाता है। इन्हें परिरक्षक (Preservatives) कहते हैं। उदाहरण: जैम

जेली और सॉस में सोडियम बेंजोएट या सोडियम मेटाबाइसल्फाइट का उपयोग।

2. नमक द्वारा संरक्षण (Preservation by Common Salt) : नमक भोजन से नमी 

को सोख लेता है, जिससे बैक्टीरिया पनप नहीं पाते। उदाहरण: मांस, मछली, आम, और 

आंवले को सुरक्षित रखने के लिए नमक का उपयोग किया जाता है।

3. चीनी द्वारा संरक्षण (Preservation by Sugar) : चीनी खाद्य पदार्थों की नमी को

 कम कर देती है, जो बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकती है। उदाहरण: जैम, जेली और मुरब्बे का संरक्षण।

4. तेल एवं सिरके द्वारा संरक्षण (Preservation by Oil and Vinegar) : तेल और

 सिरका एक ऐसा वातावरण बनाते हैं जिसमें बैक्टीरिया जीवित नहीं रह सकते। 

उदाहरण: चार में तेल और सिरके का उपयोग।

5. गर्म एवं ठंडा करना (Heat and Cold Treatments) :

(I) . उबालना: दूध या पानी को उबालने से सूक्ष्मजीव नष्ट हो जाते हैं।

(ii). प्रशीतन (Refrigeration): कम तापमान पर सूक्ष्मजीवों की वृद्धि रुक जाती है,  

इसलिए हम भोजन फ्रिज में रखते हैं।

(iii) पाश्चुरीकरण (Pasteurization): दूध को लगभग 70°C पर 15-30 सेकंड गर्म 

करके अचानक ठंडा करने की प्रक्रिया।

6. भंडारण एवं पैकिंग (Storage and Packing) : आजकल सूखे मेवों और 

सब्जियों को वायुरुद्ध (Airtight) पैकेटों में सील किया जाता है ताकि सूक्ष्मजीवों से बचाव

 हो सके। उदाहरण: चिप्स के पैकेटों में नाइट्रोजन गैस भरना।

प्रश्न 39. Explain greenhouse effect with a labelled diagram.

ग्रीन हाउस प्रभाव को चित्र सहित समझाइए।

उत्तर : 39. ग्रीन हाउस प्रभाव: जब वातावरण की गैसें (जैसे CO2) सूर्य की ऊष्मा को 

सोख लेती हैं और उसे बाहर नहीं जाने देतीं, तो पृथ्वी गर्म हो जाती है।

 

प्रश्न 40. Describe the structure and working of a human eye.

मानव नेत्र की संरचना और कार्य वर्णन कीजिए।

उत्तर : 40. मानव नेत्र की संरचना और कार्य : नेत्र मनुष्य के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है । 

इसके द्वारा मानव सभी वस्तुओं को देख सकता है। मानव की आँख एक कैमरे की भांति 

कार्य करती है। नेत्र के निम्नलिखित भाग होते हैं -
 

(1) दृढ़ पटल (Sclerotic) : मानव नेत्र एक खोखले गोले के समान होता है

यह बाहर से एक दृढ़ व अपारदर्शी श्वेत परत से ढका रहता है। इस परत को दृढ़ पटल 

कहते हैं। इसके द्वारा नेत्र के भीतरी भागों की सुरक्षा होती है ।
 

(2) रक्त पटल (Choroid) : दृढ़ पटल के भीतरी पृष्ठ पर एक काले रंग की झिल्ली 

लगी रहती है इसे रक्तक पटल कहते हैं । यह आपतित प्रकाश का अवशोषण करता है,

इसे कोराइड भी कहते हैं।
 

(3) कॉर्निया – नेत्र गोलक के पृष्ठ का पारदर्शी उभार एक पतली पारदर्शी झिल्ली से

 ढका रहता है जिसे स्वच्छ पटल अथवा कॉर्निया कहते हैं । आँख में प्रविष्ट होने वाला प्रकाश 

सर्वप्रथम कॉर्निया से ही गुजरता है।
 

(4) आइरिस – कॉर्निया के पीछे एक रंगीन एवं अपारदर्शी झिल्ली का पर्दा होता है 

जिसे आइरिस कहते हैं।
 

(5) पुतली अथवा तारा (Pupil) – आइरिस के बीच में एक छोटा-सा छिद्र होता है जिसे

 पुतली अथवा नेत्र तारा कहते हैं । कॉर्निया से आया प्रकाश पुतली से होकर लेन्स पर 

आपतित होता है । पुतली की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता यह है कि अन्धकार में यह अपने 

आप बड़ी व अधिक प्रकाश में अपने आप छोटी हो जाती है, इस प्रकार यह नेत्र में 

जाने वाले प्रकाश को नियन्त्रित करती है ।
 

(6) नेत्र-लेन्स (Eye-lens)- पुतली के ठीक पीछे पारदर्शी ऊतक का बना उत्तल

 लेन्स होता है, जिसे नेत्र लेन्स कहते हैं । इसके माय क पिछले भाग की त्रिज्या अगले

 भाग को अपेक्षा अधिक होती है। नेत्र लेन्स मांसपेशियों के तोर बीच टिका रहता है

 जिन्हें एमाल्यूमा सिलियरी माँसपेशियाँ कहा जाता है।

प्रकाश स्वच्छ मंडल (कॉर्निया) से प्रवेश करता है। आइरिस पुतली को नियंत्रित करती है। 

लेंस प्रकाश को रेटिना पर केंद्रित करता है, जहाँ वास्तविक और उल्टा प्रतिबिंब बनता है। 

तंत्रिकाएँ इस संदेश को मस्तिष्क तक भेजती हैं।

 

प्रश्न 41. Explain with diagram: (a) Structure of a flame,

(b) Types of combustion.

चित्र सहित समझाइए: () लौ की संरचना, () दहन के प्रकार।

उत्तर : 41. () लौ की संरचना (Structure of a Flame) : जब हम किसी

मोमबत्ती को जलाते हैं, तो ज्वाला के विभिन्न क्षेत्र बनते हैं। ताप और दहन की पूर्णता

के आधार पर इसे तीन मुख्य भागों में बांटा जा सकता है । बाहरी क्षेत्र (नीला, पूर्ण दहन), 

मध्य क्षेत्र (पीला, आंशिक दहन) और आंतरिक क्षेत्र (काला, बिना जला)

 

  1. बाहरी क्षेत्र (सबसे गर्म भाग) : यह नीले रंग का होता है। यहाँ ऑक्सीजन की 

    पर्याप्त आपूर्ति के कारण पूर्ण दहन होता है। यह ज्वाला का सबसे गर्म हिस्सा है।

  2. मध्य भाग (दीप्त क्षेत्र) : यह पीले रंग का होता है। यहाँ ऑक्सीजन की कमी के

     कारण आंशिक दहन होता है, जिससे कार्बन के कण चमकने लगते हैं। यह मध्यम गर्म होता है।

  3. आंतरिक क्षेत्र (सबसे कम गर्म) : यह काले रंग का होता है। इसमें बिना जले मोम के 

    वाष्प होते हैं। यहाँ दहन नहीं होता, इसलिए यह सबसे ठंडा भाग है।

() दहन के प्रकार (Types of Combustion) : दहन मुख्य रूप से तीन प्रकार के 

होते हैं, जो प्रतिक्रिया की गति और ऊर्जा के उत्सर्जन पर निर्भर करते हैं । तीव्र दहन

स्वतः दहन और विस्फोट।

1. तीव्र दहन (Rapid Combustion) : जब कोई पदार्थ बहुत तेजी से जलता है और

कम समय में बहुत अधिक ऊष्मा और प्रकाश उत्पन्न करता है, तो इसे तीव्र दहन कहते हैं।

उदाहरण: गैस स्टोव जलाने पर एलपीजी (LPG) का जलना।

2. स्वतः दहन (Spontaneous Combustion) : जब कोई पदार्थ बिना किसी 

बाहरी ऊष्मा या चिंगारी के अचानक जल उठता है, तो इसे स्वतः दहन कहते हैं। यह अक्सर 

उन पदार्थों में होता है जिनका प्रज्वलन ताप कम होता है।

उदाहरण: कोयले की खानों में कोयले की धूल का जलना या सफेद फास्फोरस का 

हवा के संपर्क में आने पर जल जाना।

3. विस्फोट (Explosion) : जब दहन की प्रक्रिया बहुत तीव्र गति से होती है और 

अचानक भारी मात्रा में गैस, ऊष्मा, प्रकाश और ध्वनि उत्पन्न करती है, तो इसे विस्फोट कहते हैं।

उदाहरण: त्योहारों पर पटाखों का जलाना।

प्रश्न 42. Read the passage and answer the questions.

नीचे दिए गए अनुच्छेद को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

अनुच्छेद (Passage): Water is one of the most essential natural 

resources. All living beings depends on water for survival.

 Due to increase population, industrialization, and pollution 

the availabitity of clean water is decreasing day by day. 

Conservation of water and rainwater harvesting is necessary 

to ensure sufficient water for future generations

जल प्रकृति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण संसाधन है। सभी जीवो का जीवन जल पर

निर्भर करता हैं। जनसँख्या वृद्धि , औद्योगीकरण और प्रदूषण के कारण, स्वच्छ / साफ़ पानी 

की उपलब्धता दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। भविष्य की (आने वाली) पीढ़ियों के 

लिए पर्याप्त पानी सुनिश्चित करने हेतु, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन आवश्यक है।





जल पृथ्वी पर जीवन के लिए सबसे अनिवार्य प्राकृतिक संसाधनों में से एक है। यद्यपि जल एक नवीकरणीय संसाधन है, फिर भी स्वच्छ और पीने योग्य जल की उपलब्धता एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। बढ़ती जनसंख्या, औद्योगीकरण और जल के स्रोतों का अंधाधुंध प्रदूषण इसके मुख्य कारण हैं। घरों और उद्योगों से निकलने वाले अनुपचारित अपशिष्ट को सीधे नदियों और झीलों में बहा दिया जाता है, जिससे न केवल जल जहरीला हो जाता है बल्कि जलीय जीवन भी खतरे में पड़ जाता है। जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) जैसी विधियाँ भूजल स्तर को सुधारने में बहुत प्रभावी हैं। हमें यह समझना होगा कि जल की हर एक बूंद कीमती है और इसका संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Water is one of the most essential natural resources for life on Earth. Although water is a renewable resource, the availability of clean and potable water is becoming a matter of serious concern. A growing population, industrialization, and the indiscriminate pollution of water sources are the primary reasons for this. Untreated waste discharged from households and industries is dumped directly into rivers and lakes, which not only renders the water toxic but also endangers aquatic life. Water conservation is the greatest necessity of our time. Methods such as rainwater harvesting are highly effective in replenishing groundwater levels. We must understand that every single drop of water is precious, and its conservation is a collective responsibility shared by us all.

प्रश्नों के उत्तर (Solutions):

प्रश्न : 1. जल एक नवीकरणीय प्राकृतिक संसाधन होने के बावजूद जल की कमी क्यों बढ़ सकती है

Why can water scarcity increase, even though water is a renewable natural resource?

उत्तर: बढ़ती जनसंख्या , औद्योगीकरण और प्रदूषण के कारण स्वच्छ जल की उपलब्धता कम हो रही है।

                  अथवा

जल नवीकरणीय तो है, लेकिन अत्यधिक प्रदूषण, बढ़ती जनसंख्या की मांग और जल स्रोतों के दुरुपयोग के कारण पीने योग्य स्वच्छ जल की भारी कमी हो रही है।

प्रश्न : 2. जनसंख्या में वृद्धि अप्रत्यक्ष रूप से स्वच्छ जल की उपलब्धता को कैसे कम करती है?

How does an increase in population indirectly reduce the availability of clean water?

उत्तर: जनसंख्या वृद्धि से पानी की मांग बढ़ती है और अधिक कचरा उत्पन्न होता है। जनसंख्या बढ़ने से घरेलू उपयोग, कृषि और उद्योगों के लिए पानी की मांग बढ़ जाती है, जिससे प्राकृतिक जल स्रोतों पर दबाव बढ़ता है और वे तेजी से सूखने लगते हैं।

प्रश्न : 3 . यदि नदियों के पास उद्योगों की स्थापना बिना उचित अपशिष्ट उपचार के की जाती है, तो जल की उपलब्धता पर इसका दीर्घकालिक प्रभाव क्या हो सकता है?

If industries are set up near rivers without proper waste treatment,what long term impact can this have on water availability ?

उत्तर: औद्योगिक कचरा नदियों को जहरीला बना देता है, जिससे जल उपयोग के लायक नहीं रहता। अनुपचारित औद्योगिक कचरे में हानिकारक रसायन होते हैं जो नदियों के पानी को जहरीला बना देते हैं, जिससे वह पानी पीने लायक नहीं रहता और मछलियों व अन्य जलीय जीवों की मृत्यु होने लगती है।

प्रश्न : 4 . वर्षा / बारिश की मात्रा समान रहने पर भी, वर्षा जल संचयन भविष्य की पीढ़ियों के लिए किस प्रकार सहायक हो सकता है?

How can rainwater harvesting help future generations even if rain fall remains the same ?

उत्तर: यह भूजल को रिचार्ज करता है। वर्षा जल संचयन तकनीक के माध्यम से बारिश के पानी को इकट्ठा करके जमीन के अंदर भेजा जाता है, जिससे गिरता हुआ भूजल स्तर (Groundwater level) फिर से ऊपर उठने लगता है।


प्रश्न : 5. जल संरक्षण को केवल मनुष्यों की ही नहीं, बल्कि सभी जीवित प्राणियों की एक साझा ज़िम्मेदारी क्यों माना जाता है? (जल संरक्षण को 'सामूहिक जिम्मेदारी' क्यों कहा गया है?)

why is conserving water considered a shared responsibility of all living beings not just humans ?

उत्तर: क्योंकि जल सभी जीवों के अस्तित्व के लिए अनिवार्य है। जल संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि जल संकट का प्रभाव समाज के हर व्यक्ति पर पड़ता है। यदि हर नागरिक पानी की बचत नहीं करेगा, तो भविष्य की पीढ़ियों के लिए जीवित रहना असंभव हो जाएगा।

 

No comments:

Post a Comment

Your comment is valuable for us to improve the post.Thanks.